Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

बुधवार, 10 अप्रैल 2013

सरस्‍वती वन्‍दना


या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा ॥1
जो विद्या की देवी भगवती सरस्वती कुन्द के फूल, चंद्रमा, हिमराशि और मोती के हार की तरह धवल वर्ण की हैं और जो श्वेत वस्त्र धारण करती हैं, जिनके हाथ में वीणा-दण्ड शोभायमान है, जिन्होंने श्वेत कमलों पर आसन ग्रहण किया है तथा ब्रह्मा, विष्णु एवं शंकर आदि देवताओं द्वारा जो सदा पूजित हैं, वही संपूर्ण जड़ता और अज्ञान को दूर कर देने वाली माँ सरस्वती हमारी रक्षा करें ॥1
शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्‌।
हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्‌
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्‌ ॥2
शुक्लवर्ण वाली, संपूर्ण चराचर जगत्‌ में व्याप्त, आदिशक्ति, परब्रह्म के विषय में किए गए विचार एवं चिंतन के सार रूप परम उत्कर्ष को धारण करने वाली, सभी भयों से भयदान देने वाली, अज्ञान के अँधेरे को मिटाने वाली, हाथों में वीणा, पुस्तक और स्फटिक की माला धारण करने वाली और पद्मासन पर विराजमान्‌ बुद्धि प्रदान करने वाली, सर्वोच्च ऐश्वर्य से अलंकृत, भगवती शारदा (सरस्वती देवी) की मैं वंदना करता हूँ ॥2

मंगलवार, 9 अप्रैल 2013

शैक्षिक गुणवत्‍ता संवर्धन हेतु जनपद स्‍तर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन -

विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्‍ता संवर्धन के लिए संयुक्‍त शिक्षा निदेशक, कानपुर मण्‍डल, कानपुर के द्वारा अपने आदेश दि0 08-04-2013 के द्वारा आयुक्‍त, कानपुर मण्‍डल, कानपुर की अध्‍यक्षता में शिक्षा विभाग के मण्‍डल/जनपद स्‍तरीय अधिकारियां की समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। उक्‍त कार्यशाला एक दिवसीय होगी, जिसमें मण्‍डल स्‍तर से संयुक्‍त शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक(मा0) एवं मण्‍डलीय सहायक शिक्षा निदेशक(बेसिक) व जनपद स्‍तर से प्राचार्य, डायट, जिला विद्यालय निरीक्षक, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, राजकीय हाईस्‍कूल/इण्‍टर कालेजों के प्रधानाचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्‍ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्‍वयक, विकासखण्‍डों के सह समन्‍वयक प्रतिभाग करेगें, कार्यशाला के आयोजन की समय सारिणी इस प्रकार है -
दिनॉंक           जनपद                              स्‍थल                                                  समय 

11-04-2013  कानपुर नगर     रा0इ0का0चुन्‍नीगंज, कानपुर नगर         पूर्वान्‍ह 11 बजे से अपरान्‍ह 12:30बजे
11-04-2013   कानपुर देहात   डायट, पुरखराया, कानपुर देहात              अपरान्‍ह 2:30 से 4:00 बजे तक 


20-04-2013   इटावा              रा0इ0कालेज, इटावा                               पूर्वान्‍ह 11 बजे से अपरान्‍ह 12:30बजे
20-04-2013   औरैया            रा0बा0इ0का0 दिबियापुर औरैया              अपरान्‍ह 2:30 से 4:00 बजे तक

22-04-2013  फर्रूखाबाद        रा0इ0का0 फतेहगढ़                                पूर्वान्‍ह 11 बजे से अपरान्‍ह 12:30बजे
22-04-2013   कन्‍नौज          के0के0इण्‍टर कालेज, कन्‍नौज                  अपरान्‍ह 2:30 से 4:00 बजे तक  

बैठक एजेण्‍डा - 
बेसिक शिक्षा एजेण्‍डा - 
1- समस्‍त परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्‍ता संवर्धन हेतु चर्चा ।
2- मूल्‍यांकन प्रपत्र निर्माण के सम्‍बन्‍ध में।
3- कक्षावार सतत मूल्‍यांकन प्रपत्र के प्रयोग के सम्‍बन्‍ध में।
4- 30 जून 2013 को सेवानिवृत्‍त शिक्षकों के सम्‍बन्‍ध में।
5- कक्षा 01 से 08 तक सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में परीक्षा व्‍यवस्‍था।
माध्‍यमिक शिक्षा विभाग एजेण्‍डा - 
1- वर्ष 2013 में सहायता प्राप्‍त विद्यालयों में सेवानिवृत्‍त होने वाले शिक्षकों के देयकों के प्रकरण ।
2- जनपद के समस्‍त राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य कक्षा 09 एवं 11 की परीक्षा का परीक्षाफल सूची।
3- कक्षा 09 व 11 के विषयवार 45 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले छात्र/छात्रों की सूची।
4- विद्यालय में कमजोर विद्यार्थियों के उपचारात्‍मक शिक्षण हेतु सुझाव ।
5- विद्यालय में विज्ञान, गणित भाषा के अच्‍छे अध्‍यापको की सूची।
6- कक्षा 09 व 11 के जिन विद्यालयों में परीक्षा नहीं हुई, के सम्‍बन्‍ध में चर्चा। 
7- विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्‍ता संवर्धन हेतु सुझाव। 





रविवार, 7 अप्रैल 2013

कस्‍तूरबागॉधी विद्यालयों के लोकार्पण हेतु मा0बेसिक शिक्षा मन्‍त्री श्री रामगोविन्‍द चौधरी का क्रार्यक्रम स्‍थागित***

विकासखण्ड नबावगंज व कमालगंज के नव निर्मित कस्तूरबागांधी विद्यालयों के उदघाटन के लिए रविवार को यहां पहुंच रहे बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी का कार्यक्रम निरस्त हो गया। उदघाटन कार्यक्रम अब स्थानीय होमगार्ड मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव से कराये जाने की संभावना है।

शनिवार, 6 अप्रैल 2013

मध्‍यान्‍ह भोजन योजनान्‍तर्गत परिवर्तन लागत की दरों में वृद्व‍ि -

निदेशक, मध्‍यान्‍ह भोजन प्राधिकरण, उ0प्र0 लखनउ द्वारा वित्‍तीय वर्ष 2013-14 में परिवर्तन लागत मद की अनुमन्‍य दरों में वृद्वि की है। दिनॉंक 01-07-2013 से परिवर्तन लागत की नवीन दर प्राथमिक विद्यालयों हेतु रू0 3.34 प्रति छा्त्र प्रतिदिन (केन्‍द्राशं रू0 2.50 एवं राज्‍याशं रू0 0.83) एवं उ0प्राथमिक विद्यालयों हेतु रू0 5.00 प्रतिछात्र प्रतिदिन (केन्‍द्राशं रू0 3.75 एवं राज्‍याशं रू0 1.25)  अनुमन्‍य होगी। 


परिषदीय विद्यालयों के बच्‍चों का परीक्षा कार्यक्रम घोषित -

सचिव, उ0प्र0बेसिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद के आदेश दि0 06-04-2013 के द्वारा जनपद के समस्‍त परिषदीय प्राथमिक एवं उ0प्राथमिक विद्यालयों का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 
प्राप्‍त निर्देश के अनुसार - 

  • प्राथमिक एवं उ0प्राथमिक विद्यालयों में 30 अप्रैल तक प्रश्‍नपत्रों की व्‍यवस्‍था कर ली जायेगी। बच्‍चो का क्रियात्‍मक मूल्‍याकंन 25 अप्रैल से 03 मई 2013 तक किया जायेगा। 
  • वार्षिक गृहपरीक्षाओं की व्‍यवस्‍था - 04 से 06 मई 2013
  • वार्षिक गृहपरीक्षाओं का आयोजन - 07 मई से 25 मई 2013 तक ।
  • परीक्षाफल की घोषणा - 30 मई 2013 तक ।



शुक्रवार, 5 अप्रैल 2013

परिषदीय शिक्षक/शिक्षणेत्‍तर कर्मचारियों की पेंशन भुगतान का 15 अप्रैल 2013 तक मौका

वित्‍त नियन्‍त्रक, बेसिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0इलाहाबाद द्वारा अपने आदेश दि0 03-04-2013 के द्वारा परिषदीय शिक्षक/शिक्षणेत्‍तर कर्मचारियों की पेंशन भुगतान का कोषागार से आहरण हेतु एक मौका प्रदान किया गया है, वित्‍त नियन्‍त्रक द्वारा अवगत कराया गया है कि शासन द्वारा अपने आदेश दि0 13 जुलाई 2012 को यह निर्देश जारी किये गये थे कि समस्‍त परिषदीय शिक्षक/शिक्षणेत्‍तर कर्मचारियों की पेंशन भुगतान दि0 31-03-2013 तक कोषागार के माध्‍यम से कर दिया जाये। परन्‍तु कुछ जनपदों में उक्‍त कार्य अवशेष है, अत - सभी पेंशनरों को यह अन्तिम मौका है कि वह अपनी पेंशन के सम्‍बन्‍ध में आवश्‍यक पत्राजात/सत्‍यापन की कार्यवाही को 15 अप्रैल 2013 तक अवश्‍य करा लिया जाये। 

स्‍कूल चलो अभियान के सम्‍बन्‍ध में दिशा निर्देश जारी-


आज दिनांक 05.04.2013 को कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रूखाबाद में स्कूल चलो अभियान/शिक्षा का हक अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक(सर्व शिक्षा अभियान), समस्त ए0बी0आर0सी0 समन्वयक, लेखाकार/ कम्प्यूटर आपरेटर समस्त विकास क्षेत्र, व्यायाम शिक्षक, साक्षरता से सम्‍बन्धित जिला समन्वयक एवं ब्लाक समन्वयक, वालनिटयर्स के द्वारा कार्यशाला मे प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यशाला मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भगवत पटेल द्वारा निम्नवत बिन्दुओं पर चर्चा की गयी -
1. रैली एवं प्रभात फेरी- जनपद के प्रत्येक गांव मे रैली एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया जाय। जिन घरों मे नामांकन हेतु सम्पर्क किया जाय वहां पर रंगीन चाक से E.D. व तिथि का अंकन किया जाय।
2. नामांकन मेला- जनपद के प्रत्येक ग्राम सभा मे नामांकन मेले का आयोजन किया जायेगा जिसमें बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य निर्धारित है। बच्चें का नामांकन ग्राम सभा के नजदीकी विद्यालय परिषदीय विद्यालय मे कराया जाय।
3. प्रवेश उत्सव- जनपद के प्रत्येक ग्रामसभा मे तिथि निर्धारित कर बच्चों के नामांकन हेतु प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसमें नुक्कड नाटक, व बच्चों से सम्बनिधत मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किये जाय।
4. अवधि-  स्‍कूल चलो अभियान से सम्‍बन्‍ि‍धत कार्यवाही 15 अप्रैल से लेकर 31 मई 2013 तक पूर्ण कर ली जाये।
बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन हेतु स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के सफल बनाने हेतु जनपद स्तर से समस्त जिला समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान, समस्त ए0बी0आर0सी0 समन्वयक, लेखाकार समस्त विकास खण्ड, कम्प्यूटर आपरेटर समस्त विकास क्षेत्र, समस्त विकास क्षेत्रों के व्यायाम शिक्षक, साक्षरता से सम्बधिंत जिला समन्वयक एवं ब्लाक समन्वयक एवं वालनिटयर्स को न्याय पंचायत आवंटित कीगयी हैं जिसमें सम्बनिधत प्रभारी उपरोक्त उलिलखित कार्यक्रम कराकर बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन कराकर उक्त की प्रगति आख्या साक्ष्यों सहित जैसे कि पेपर कटिंग, फोटोग्राफ अधोहस्ताक्षरी कार्यालय मे दिनांक 31.05.2013 को उपलब्ध करायेंगे।


उ0प्र0 राजर्षि टण्‍डन मुक्‍त विश्‍वविद्यालय द्वारा बी0एड0, बी0एड0('विशेष शिक्षा), पी0जी0पी0डी0 कार्यक्रमों में एडमिशन की सूचना


गुरुवार, 4 अप्रैल 2013

दिनॉंक 08-04-2013 को मा0बेसिक शिक्षा मन्‍त्रीजी द्वारा नवनिर्मित कस्‍तूरबा गॉधी बालिका विद्यालयों का लोकार्पण

मा0बेसिक शिक्षा मन्‍त्रीजी व बाल विकास पुष्‍टाहार मन्‍त्री श्री रामगोविन्‍द चौधरी द्वारा जनपद में नवनिर्मित कस्‍तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय नबावगंज एवं कमालगंज का  दिनॉंक 08-04-2013 को लोकार्पण कार्यक्रम होना सुनिश्चित किया गया है। यह लोकार्पण आठ अप्रैल को पूर्वान्‍ह 11 बजे किया जायेगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मन्‍त्री जी 06 अप्रैल को सायं कायमगंज में पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत करेगें। 07 अप्रैल को एटा जनपद व कासगंज के कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्‍चात जनपद फर्रूखाबाद वापस आयेगें। 





बुधवार, 3 अप्रैल 2013

दिनॉक 05 अप्रैल 2013 को सार्वजनिक अवकाश घोषित -

विशेष सचिव, उ0प्र0शासन, लखनउ,  सामान्‍य प्रशासन अनुभाग संख्‍या - सी0एम0 97/तीन-2013 लखनउ दि0 22 मार्च 2013 के माध्‍यम से यह निर्देश जारी किये गये है कि "महर्षि कश्‍यप एवं महाराजा निषादराज गुहय जयन्‍ती" को सम्मिलित करते हुए दिनॉंक 05 अप्रैल 2013 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।  उक्‍त आदेश दि0 07-12-2012 के प्रस्‍तर -3.2 में उल्लिखित सार्वजनिक अवकाश की सूची में सम्मिलित किया गया है।  

शिक्षक भर्ती में सुनवाई की अगली तारीख 16 अप्रैल निर्धारित

आज दिनॉक 03-04-2013 को मा0 उच्‍च न्‍यायालय में प्रदेश में चल रही 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती मामले पर सुनवाई की गई, उक्‍त प्रकरण पर अ‍गली तिथि दि0 16-04-2013 निर्धारित की गई है। आज मा0 न्‍यायालय द्वारा कई निर्णय लिये गये - जैसे कि  

  •  ओवर ऐज वाले अभ्‍यर्थियों के प्रकरण की सुनवाई को पुन: डबल बेन्‍च में स्‍थानान्‍तरित कर दिया है। मा0 उच्‍च न्‍यायालय की त्रिस्‍तरीय समिति द्वारा यह सहमति जताई गई कि यह प्रकरण इतना गम्‍भीर नहीं है, इसे डबल बेन्‍च  के माध्‍यम से निस्‍तारित किया जा सकता है। 
  •  मा0 उच्‍च न्‍यायालय द्वारा नान टी0ई0टी0 अभ्‍यर्थियों के वकील को 12 अप्रैल तक का समय दिया गया है, ताकि  दिनॉंक 16-04-2013 को नान टी0ई0टी0 के सम्‍बन्‍ध में फाइनल आर्डर दिया जा सके। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार नान टी0ई0टी0 अभ्‍यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की सम्‍भावना कम है। 

संविदा अनुदेशकों की भर्ती में लगाई गई खामियों की याचिका खारिज - 

वर्तमान में प्रदेश में चल रही 41000 संविदा अनुदेशकों की भर्ती पर ऑन लाईन आवेदन किये जा चुके है, इसमें अभ्‍यर्थियों द्वारा कई खामियों को रखकर मा0 न्‍यायालय की शरण ली थी। आज उक्‍त याचिका में उ0प्र0सरकार की जीत हो गई। उक्‍त की गई याचिका को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया और ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया व उसमें शर्तो को को सही बताया गया। 

मंगलवार, 2 अप्रैल 2013

कस्‍तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय जनपद फर्रूखाबाद के बालिकाओं का ऐतिहासिक भ्रमण कार्यक्रम

जनपद फर्रूखाबाद के 05 कस्‍तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्‍ययरत बालिकाओ को एक्‍सपोजर विजिट के अन्‍तर्गत 01 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम कराया गया। उक्‍त भ्रमण कार्यक्रम के प्रभारी श्री पोप सिंह, खण्‍ड शिक्षा अधिकारी, मोहम्‍मदाबाद को बनाया गया था। जिनके निर्देशन में 06 बसों द्वारा बालिकाओं और समस्‍त स्‍टाफ वार्डेन सहित आगरा का ताजमहल व सिकन्‍दरा का भ्रमण किया गया। उक्‍त भ्रमण के दौरान बालिकाओं को उसकी सुन्‍दरता एवं मुगल कालीन कला को देखकर मन्‍त्र मुग्‍ध हो गये। बच्‍चों को अवगत कराया गया कि ताज महल दुनिया के 07 अजूबे में से एक है और यह विश्‍व प्रसिद्व धरोहर है। 

उक्‍त ऐतिहासिक भ्रमण के दौरान बालिका कु0 दीक्षा चौहान कक्षा 08 की छात्रा ने बताया गया आगरा के  ताजमहल को  देखकर मुगलकालीन युग की यादें तरोताजा हो गई। कु0 खुशबू गौतम कक्षा 08 ने बताया कि अकबर का मकबरा व शीशमहल अत्‍यन्‍त ही रमणीक था, पार्को में घूमना व हिरना, मयूर नृत्‍य देखना अच्‍छा लगा,कु0 पारूल कक्षा 07 द्वारा बताया गया कि हम सभी छात्राओं को इस प्रकार का भ्रमण कराया जाना चाहिए जिससे पढाई मे दुगना मन लगेगा। कु0 रीना यादव कक्षा 07 ने बताया कि हमने अपने अंग्रेजी के पाठ में पढा है कि भ्रमण करने के बाद शरीर को दुगनी उर्जा मिलती है, जो कि वास्‍तव में सत्‍य है, हम सभी उर्जावार एवं ज्ञानवान महसूस कर रहे है। कु0 रानी कक्षा 08 द्वारा बताया गया कि ''प्रत्‍यक्षम् किम् प्रमाणम् ।''







रविवार, 31 मार्च 2013

आज से बच्चों को होगा शिक्षा का पूरा अधिकार


आज से देश के हर बच्चे को अपने घर पड़ोस में निशुल्क प्राथमिक शिक्षा पाने का अधिकार होगा। केंद्र व राज्य सरकारों का यह दायित्व होगा कि वे 6 से 14 साल की उम्र के हर बच्चे को प्रवेश के लिए पर्याप्त स्कूल, शिक्षक तथा अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए।
देश में शिक्षा के अधिकार कानून (आरटीई) को लागू करने के बाद सरकारों की जरूरी संसाधन जुटाने के लिए तीन साल की मोहलत दी गई थी, जो पूरी हो गई है, लेकिन तमाम उपाय अब भी अधूरे हैं। स्कूलों में 11 लाख से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं तो आठ लाख से ज्यादा शिक्षक अप्रशिक्षित हैं। हजारों निजी स्कूलों को अभी तक मान्यता नहीं मिली है, जिन्हें नए कानून के अनुसार अब बंद करना होगा। 
स्कूली शिक्षा को संवैधानिक अधिकार के लिए वर्ष 2002 में 86वें संविधान में अनुच्छेद 21-ए जोड़ा गया था। तब से दस साल गुजर गए। पहले सर्वशिक्षा अभियान चलाया गया। फिर राइट टू एजूकेशन बिल के माध्यम से इस अधिकार को अप्रैल 2010 में लागू किया गया। बच्चों को शिक्षा के अधिकार का प्रस्ताव तीन साल के लिए स्थगित रखा गया था।
सबसे बड़ा संकट देश के उन बड़े राज्यों के सामने है जो पहले से शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े हुए थे। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं।
पूरे देश में सरकारी तथा सहायता प्राप्त स्कूलों में 11.87 लाख शिक्षकों के पद खाली हैं। इनमें से तीन लाख से ज्यादा सीटें अकेले यूपी में खाली हैं।
आरटीई में सभी शिक्षकों का प्रशिक्षित होना जरूरी है। देश में 8.6 लाख शिक्षक अप्रशिक्षित हैं। केंद्र सरकार ने फिर से 13 राज्यों को अप्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती करने की छूट दे दी है। हर स्कूल में मैनेजमेंट कमेटी बनाने का प्रस्ताव है। आठवीं तक बच्चों को फेल न करने का फैसला तो लागू हो गया है, लेकिन बृहत्तर एवं सतत मूल्यांकन प्रणाली (सीसीई) का प्रारम्‍भ नहीं किया जा सका है। 

क्या है प्रावधान

छह से 14 साल के बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान
बच्चों को फीस नहीं देनी होगी, न ही यूनिफॉर्म, किताबें या ट्रांसपोर्टेशन पर खर्च करना होगा
हर 60 बच्चों को पढ़ाने के लिए कम से कम दो ट्रेंड शिक्षक रखना होगा
निजी शैक्षणिक संस्थानों में गरीब परिवारों के बच्चों के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित

साक्षर भारत मिशन योजना के संचालन का विस्‍तारणीकरण-

निदेशक, साक्षरता वैकल्पिक शिक्षा एवं राज्‍य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के आदेश दि0 30-03-2013 के क्रम में साक्षर भारत मिशन योजना को विधिवत संचालित करने के निर्देश जारी किये है। उक्‍त आदेश के क्रम में अवगत कराया है कि साक्षर भारत योजना को 12वीं पंचवर्षीय योजना में संचालित रखा जायेगा अर्थात उक्‍त योजना 31 मार्च 2017 तक प्रभावी रहेगी। 

उक्‍त के सम्‍बन्‍ध में अवगत कराना है कि दिनांक 4 जून, 2009 को सरकार ने राष्‍ट्रीय साक्षरता मिशन को पुन: शुरू करने के अपने निर्णय की घोषणा की। साक्षर भारत, एनएलएम का नया रूप, की शुरूआत माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिनांक 8 सितम्‍बर, 2009 को की गई थी। इसे 1 अक्‍तूबर, 2009 से संचालित कर दिया गया है। साक्षर भारत ने मूल साक्षरता को सुधारने के लिए स्‍वयं सेवा आधारित दृष्‍टिकोण को अपनाया है। इसमें - 
(i) 11वीं योजना की समाप्‍ति तक 80 प्रतिशत साक्षरता प्राप्‍त करने, (ii) साक्षरता में क्षेत्रीय विषमता को कम करने और (iii) साक्षरता में महिला-पुरूष के अंतर को कम करने की अभिकल्‍पना की गई है।
साक्षर भारत उन जिलों तक सीमित रहेगा जिनमें वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार प्रौढ़ महिला साक्षरता दर 50 प्रतिशत या उससे कम है। 25 राज्‍यों एवं एक संघ शासित प्रदेश में इस मानदण्‍ड के अंतर्गत 365 जिलों को चिन्‍हित किया गया। इसके अतिरिक्‍त वामपंथी चरमपंथ से अत्‍यधिक प्रभावित 35 जिलों को भी उनकी प्रौढ़ महिला साक्षरता दर पर ध्‍यान दिए बिना शामिल किया गया है। साक्षर भारत का मुख्‍य ध्‍यान महिलाओं पर परंतु पुरूषों को भी इनके दायरे से बाहर नहीं रखा गया है।
साक्षर भारत को देश की प्रत्‍येक महिला को साक्षर करने के सरकार के निर्णय के छ: महिने की अवधि के भीतर अर्थात दिसम्‍बर, 2009 से शुरू कर दिया गया। 73वें संवैधानिक संशोधन के दृष्‍टिगत, साक्षर भारत कार्यक्रम का कार्यान्‍वयन पंचायती राज संस्‍थाओं के माध्‍यम से किया गया। यह भी निर्णय किया गया है कि इस कार्यक्रम को 11वीं योजनावधि के दौरान चरणबद्ध ढंग से कार्यान्‍वित किया जाएगा। तदनुसार, इस मिशन को वर्ष 2009-10 के दौरान 81000 ग्राम पंचायतों को शामिल करते हुए 19 राज्‍यों के 167 जिलों तक विस्‍तारित किया गया। कुल मिलाकर इन जिलों में 3.83 करोड़ निरक्षर प्रौढ़ों को फायदा पहुंचने का अनुमान है। भारत सरकार के हिस्‍से में से मार्च, 2010 तक प्रथम किस्‍त के रूप में 325.98 करोड़ रूपए जारी किया गया था। वर्ष 2010-11 के दौरान लगभग 40000 ग्राम पंचायतों में 1.77 करोड़ निरक्षरों को इस स्‍कीम के अंतर्गत लाने के लिए इसमें 118 और जिलों को शामिल किया गया।
प्रभावी एवं अच्‍छे कार्यान्‍वयन तथा मॉंनीटरिंग हेतु साक्षर भारत कार्यक्रम में निम्‍नलिखित का प्रावधान किया गया है:-
  • -    राज्‍य (एसएलएमए) स्‍तर पर एक बचत खाते को खोलने के अतिरिक्‍त जिला, ब्‍लॉक एवं ग्राम पंचायत स्‍तर पर अनुपूरक खातों को खोलना।
  • राज्‍य स्‍तर पर एसएलएमए के अतिरिक्‍त ग्राम पंचायत, ब्‍लॉक एवं जिला स्‍तर पर साक्षरता समितियों का गठन करना। 
  •  उच्‍च ब्‍याज दर प्राप्‍त करने के लिए खाते में शेष राशि का सावधि जमा में स्‍वत: ही अंतरण होना।
  •  संभावित सीखने वालों की पहचान करने के लिए राज्‍यों द्वारा एक घरेलू सर्वेक्षण किए जाने की आवश्‍यकता है।
  •  संभावित सीखने वालों की पहचान करने के अतिरिक्‍त, राज्‍यों द्वारा साक्षरता कक्षाओं तथा सर्वेक्षण के दौरान बैच मिलान के लिए स्‍वैच्‍छिक अध्‍यापकों की पहचान करना भी आवश्‍यक है।
  •  प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में एक एईसी की स्‍थापना करने हेतु पूर्ववर्ती एनसीईसी/सीईसी का विलयन करना।
  •  जहां कहीं भी पूर्ववर्ती सीई कार्यक्रम के अंतर्गत कोई एनसीईसी/सीईसी नहीं था वहां नए एईसी की स्‍थापना करना।

शुक्रवार, 29 मार्च 2013

साक्षर भारत मिशन योजनान्‍तर्गत लोक शिक्षा केन्‍द्रों में पुस्‍तकालय की स्‍थापना

निदेशक, साक्षरता वैकल्पिक शिक्षा एवं राज्‍य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के आदेश दि0 28-03-2013 के क्रम में  भारत मिशन योजनान्‍तर्गत ग्राम पंचायत स्‍तर पर प्रत्‍येक लोक शिक्षा केन्‍द्रों में पुस्‍तकालय की स्‍थापना किये जाने के आदेश निर्गत किये गये है। इस हेतु शासन द्वारा विस्‍तृत आदेश जारी किये गये है। पुस्‍तकों का क्रय सरकारी संगठनों जैसे नेशनल बुक ट्रस्‍ट, चिल्‍डन बुक ट्रस्‍ट, एवं राज्‍य संसाधन केन्‍द्र व जन शिक्षण संस्‍थान को चयन हेतु प्राथमिकता दी गई है।  

रविवार, 24 मार्च 2013

शिक्षामित्रों का सामान्‍य सूचना प्रपत्र भरने के आदेश जारी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भगवत पटेल द्वारा आज परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों ग्रामीण एवं नगरीय के मानदेय भुगतान ऑन लाइन किये जाने हेतु दिशा निर्देश जारी कर दिये जाये, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रदत्‍त निर्देश के क्रम में प्रत्‍येक शिक्षामित्र को सामान्‍य सूचना प्रपत्र के साथ समस्‍त शैक्षणिक/प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, बैंक की पास बुक, स्‍थाई/अस्‍थाई पते की स्‍वप्रमणित छायाप्रतियॉ दो प्रतियों में फाइल कवर के साथ दिनॉंक 31-03-2013 तक जमा करने के निर्देश जारी कर दिये है,  सामान्‍य सूचना प्रपत्र को संसोधित कर एक पृष्‍ठ पर तैयार किया गया है, जो इस प्रकार है - 

शिक्षामित्र शासनादेश व सामान्‍य सूचना प्रपत्र  प्राप्‍त करने के लिए लिंक करें-



शुक्रवार, 22 मार्च 2013

अर्थ पावर: एक घंटा अंधेरे में रहेगी पूरी दुनिया

दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए शनिवार शाम एक घंटे के लिए गैर जरूरी बिजली के उपकरण को बंद करने का आह्वान किया गया है। हर साल की तरह इस बार भी अमेरिका से लेकर जापान तक और रूस से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक दुनिया के सभी देश एक घंटे तक बिजली के उपकरणों का प्रयोग नहीं करेंगे, जिससे कार्बन उत्सर्जन की रोकथाम हो सके।
अमेरिका के व्हाइट हाउस से लेकर ऑस्ट्रेलिया के ओपेरा हाउस तक शाम के समय पीक आवर में अंधेरा रहेगा। आगरा का ताजमहल, दिल्ली के सभी पर्यटन स्थलों से लेकर सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में भी इसका पालन किया जाना है। सभी आम और खास से अपील की गई है कि वह बिजली की खपत को पृथ्वी की लंबी आयु के लिए एक घंटा न्यूनतम कर दें। इस दौरान लोग बल्ब या ट्यूब लाइट जलाने के बजाय मोमबत्ती से काम चलाएंगे।
भारत के समस्‍त बिजली कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शाम साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक अनावश्यक बत्तियां और बिजली चालित उपकरणों को बंद रखें। बिजली कंपनी बीएसईएस ने अपने 28 लाख उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शनिवार, 23 मार्च को अर्थ आवर में बढ़चढ़कर हिस्सा लें और रात 8.30 से 9.30 बजे के बीच स्वेच्छा से अपने घरों व दफ्तरों की गैरजरूरी बत्तियां व उपकरण बंद रखें। बीएसईएस खुद भी अपने 400 से अधिक कार्यालयों में अर्थ आवर के दौरान गैर जरूरी बत्तियां बंद रखेंगी। देश में इस बार अर्थ आवर का पार्टनर स्टेट दिल्ली है।
अर्थ आवर, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (व‌र्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर/ व‌र्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड) का वार्षिक कार्यक्रम है। पिछले कुछ सालों से, दिल्ली अर्थ आवर के दौरान सर्वाधिक बिजली बचाती आ रही है। पिछले साल दिल्ली को अर्थ आवर चैंपियन सिटी घोषित किया गया था। 2012 में अर्थ आवर के दिन बड़े शहरों के बीच एक प्रतियोगिता रखी गई थी, जिसमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरू ने हिस्सा लिया था।
पिछले साल अर्थ आवर में दिल्ली में करीब 295 मेगावॉट बिजली की बचत की थी। अर्थ आवर मुहिम को सफल बनाने के लिए बिजली कंपनी बिजली बिलों के साथ भेजे गए न्यूज लेटर सिनर्जी के माध्यम से अपने उपभोक्ताओं से अर्थ आवर में सहयोग देने का अनुरोध कर रही हैं।


गुरुवार, 21 मार्च 2013

E-Payment कर दिया गया अध्‍यापकों का वेतन

जैसा कि पूर्व से संज्ञानित है कि समस्‍त परिषदीय अध्‍यापकों के वेतन का E-Payment करने के निर्देश थे, उक्‍त के क्रम में ही दि0 20-03-2013 को देर रात तक समस्‍त अध्‍यापकों का वेतन E-Payment के द्वारा जारी कर दिया गया है। उक्‍त कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्‍त वित्‍त एवं लेखाधिकारी श्री साहित्‍य कुमार कटियार अति उत्‍साहित रहे। जिन अध्‍यापकों के खाते SBI में है, उनका वेतन कुछ ही समय के उपरान्‍त Credit हो गया। Non-SBI बैंकों में भी वेतन Credit होने की सूचना प्राप्‍त हो रही है। उक्‍त कार्यवाही जारी होने से सभी अध्‍यापकों को वेतन कम से कम समय में हस्‍तान्‍तरित करने में आसानी हो गयी है। 

मंगलवार, 19 मार्च 2013

शिक्षा मित्रों के मानदेय भुगतान E-Payment करने के आदेश जारी

परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के लिए अच्‍छी खबर है, उनके अपने मानेदय की चेक हेतु आये दिन सम्‍बन्धित प्रधानाध्‍यापक एवं प्रधान के घरों के चक्‍कर नहीं लगाने पड़ेगें, इस हेतु अमृता सोनी, राज्‍य परियोजना निदेशक, राज्‍य परियोजना कार्यालय के आदेश दि0 19-03-2013 के समस्‍त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को शिक्षा मित्रों का सम्‍पूर्ण बायोडाटा नये सिरे से तैयार कराने के निर्देश जारी किये गये है, उक्‍त आदेश पूर्व में जारी प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने इस संबंध में दि0 07 मार्च 2013 को आदेश जारी कर दिया था,  इसके आधार पर शिक्षा मित्रों को 15 अप्रैल तक निर्धारित प्रारूप पर अपना पूरा बायोडाटा देना होगा। पूरा ब्यौरा ऑनलाइन करने के बाद मानदेय सीधे उनके खाते में दिया जाएगा।
जनपद फर्रूखाबाद में लगभग 1800 शिक्षा मित्र स्कूलों में कार्यरत हैं। शिक्षा मित्रों को दो साल का प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक बनाना है। इसके पहले उनका मानदेय सीधे उनके खाते में दिया जाएगा। इस सम्‍बन्‍ध में लखनउ द्वारा प्रोफार्म भी जारी किया गया है। शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान को ऑनलाइन करने के बारे में निर्धारित प्रपत्र पर सूचना एकत्र करने के लिए शासन ने समयसीमा तय कर दी है। शिक्षामित्रों की सूचना दर्ज करने के लिए शासन ने प्रपत्र का प्रारूप भी निर्धारित कर दिया है। इस बारे में बेसिक शिक्षा विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है।शिक्षामित्रों द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर सभी सूचनाएं अंकित करने के बाद प्रपत्रों को 15 अप्रैल तक संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी और नगर शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराना होगा। शिक्षामित्रों द्वारा उपलब्ध करायी गई सूचनाओं का सत्यापन 30 अप्रैल तक कराकर बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित कराया जाएगा। प्रपत्र की सत्यापित सूचनाओं की डाटा एंट्री का काम नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर द्वारा विकसित साफ्टवेयर पर 31 मई तक पूरा कराया जाएगा।
शिक्षामित्रों के फार्मेट के लिए लिंक करें - http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/03/blog-post_13.html#.UUBTitYi63Q


E-Payment से मिलेगा अध्‍यापकों को होली का तोहफा

शासन/विभाग के निर्देशानुसार समस्‍त परिषदीय अध्‍यापकों के वेतन को E-Payment से किये जाने के निर्देश है, उक्‍त क्रम में जनपद फर्रूखाबाद में माह फरवरी का वेतन E-Payment से किये जाने के पूर्ण तैयारी  कर ली गई है, चूंकि फरवरी के वेतन से इनकम टैक्‍स की कटौती भी की जानी है, इस हेतु कार्य में कुछ विलम्‍ब हो रहा है, इस कार्य हेतु समस्‍त ब्‍लाक लिपिक पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहे है, श्री साहित्‍य कुमार कटियार, वित्‍त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा, फर्रूखाबाद द्वारा अवगत कराया गया है कि फरवरी माह का वेतन होली से पूर्व E-Payment के द्वारा कर दिया जायेगा, ताकि अध्‍यापकों को होली पर वेतन सम्‍बन्‍धी कठिनाई न हो। उक्‍त E-Payment की समस्‍त डाटा इन्‍ट्री का कार्य श्री पुरूषोत्‍तम वर्मा, ई0एम0आई0एस0प्रभारी द्वारा किया जा रहा है, साथ ही सभी अध्‍यापक/ब्‍लाक लिपिक एवं प्रधान लिपिक श्री संजय पालीवाल परिषदीय अध्‍यापकों के वेतन भुगतान E-Payment होने से उत्‍साहित है।

रविवार, 17 मार्च 2013

स्कूल चलो अभियान 15 अप्रैल से प्रारम्‍भ

  • मुख्य सचिव ने सभी डीएम को भेजा पत्र
  • कक्षा एक व छह में प्रवेश की प्रक्रिया 31 मई तक किये जाने के निर्देश
  •  कक्षोन्नति पाने वाले बच्चों के नाम भी 31 मई तक लिखे जाएंगे।
प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मुफ्त प्रवेश देने के लिए 15 अप्रैल से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के दौरान स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिह्नित करते हुए उन्हें उम्र के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश भेज दिया है।

स्कूल चलो अभियान के दौरान शिक्षक व शिक्षा मित्र घर-घर जाकर बच्चों के अभिभावकों से मिलेंगे और 6 से 14 वर्ष के बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाएंगे। अभियान शुरू करने से पहले विद्यालय प्रबंध समिति के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों से पांच वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों की सूची ली जाएगी। घर-घर संपर्क के दौरान उसके बाहर इसकी तारीख अंकित की जाएगी। प्राथमिक स्कूलों में कक्षा 2, 3, 4 व 5 में प्रोन्नत पाने वाले बच्चों का नाम 31 मई तक कक्षावार लिखे जाएंगे। उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षा 7 व 8 के बच्चों के नाम भी इसी तरह 31 मई तक लिखे जाएंगे। कक्षा एक व छह में प्रवेश की प्रक्रिया 31 मई तक पूरी की जाएगी और 1 जुलाई से पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी।











शुक्रवार, 15 मार्च 2013

केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(CTET)2013 के लिए ऑनलाइन आवेदन




1.Please read the instructions and procedures carefully before you start filling the Online Application  Form.
2.Candidates can apply for CTET-JULY 2013 ‘ON-LINE’ through CBSE websitewww.cbse.nic.in or www.ctet.nic.in w.e.f. 15.03.2013 to 16.04.2013.
For ‘ON-LINE’ SUBMISSION - www.cbse.nic.in or www.ctet.nic.in
Candidates can apply ‘ON-LINE’ at Board’s website www.cbse.nic.in or www.ctet.nic.in. The candidate should supply all details while filling the Online Form. Candidates are required to take a print out of the computer generated Confirmation Page with Registration Number after successful submission of data. The Confirmation page is sent to CBSE.
3.Examination Fees
CategoryOnly Paper – I or IIBoth Paper – I & II
General / OBC CategoryRs. 500 /- (Five hundered)Rs. 800 /- (Eight hundered)
SC / ST / Differently Abled CategoryRs. 250 /- (Two hundered Fifty)Rs. 400 /- (Four hundered)
The fee can be remitted in the following ways:

• Through Challan by deposit of prescribed fees in CBSE Account with Syndicate Bank or e-Post Office in favour of Secretary, Central Board of Secondary Education, Delhi.

• By Debit/Credit Card.
4.Please ensure before dispatching the Confirmation Page that:-
(i)The candidate has signed the Confirmation Page at the specified place.
(ii)The candidate has pasted the recent passport size photograph on the space earmarked for it.
(iii)The candidate has attached CBSE copy of Challan of the prescribed fee.
(iv)The candidate has kept a photocopy of the Confirmation Page for use as reference for future correspondence.
The Confirmation Page must be dispatched in an Envelope of size 12”x9” only and paste the computer generated address slip on the envelope superscribing “APPLICATION FOR CTET- JULY 2013”.
5.The Confirmation Page, complete in all respect,along with CBSE copy of Challan if fees paid through Challan, should be sent through Registered/Speed Post only so as to reach positively by 22.04.2013 in the CBSE office addressed to;
THE ASSISTANT SECRETARY (CTET),
CENTRAL BOARD OF SECONDARY EDUCATION,
PS 1-2, INSTITUTIONAL AREA,
I P EXTENSION, PATPARGANJ,
NEW DELHI-110 092
NoteWhile sending to CBSE do not enclose any photocopy of Educational or Caste Certificate along with this Confirmation Page.
6.The Confirmation Page, sent by courier shall be rejected. The Confirmation Page shall not be received personally. CBSE will not be responsible for non-receipt of Confirmation page due to any transit/postal loss.

बुधवार, 13 मार्च 2013

साक्षर भारत मिशन के अन्‍तर्गत दिनॉंक 17 मार्च 2013 को साक्षरता परीक्षा का आयोजन

राष्‍ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा राष्‍ट्रीय मुक्‍त विद्यालयी शिक्षा संस्‍थान, नोएड, उ0प्र0 के सहयोग से बुनियादी साक्षरता कार्यक्रम के अन्‍तर्गत दि0 17 मार्च 2013 को देश के साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम से साक्षरता परीक्षा का आयोजन कराया जायेगा। 
उक्‍त आयोजित परीक्षा में प्रत्‍येक ग्राम पंचायत से 15+ वय वर्ग के होगें जो पूर्व साक्षरता कार्यक्रमों में वह महिला पुरूष, जो नव साक्षर, अर्द्वसाक्षर रहे हों अथवा 15+ वय वर्ग के वह महिला, पुरूष जो कक्षा 02, 03, 04 के ड्राप आउट हों, परीक्षा में सम्मिलित होगें, परीक्षा का मूल्‍याकंन इस प्रकार होगा -
1- पढ़ना      -    50 अंक
2- लिखना   -    50 अंक
3- अंक ज्ञान -   50 अंक
परीक्षा सम्‍पन्‍न होने के उपरान्‍त परीक्षार्थियों को राष्‍ट्रीय साक्षरता मिशन भारत सरकार एवं राष्‍ट्रीय मुक्‍त विश्‍विद्यालयी शिक्षा संस्‍थान, नोएडा उ0प्र0 द्वारा परीक्षाफल/प्रमाण पत्र दिया जायेगा। 
परिणाम 60 प्रतिशत से अधिक पर अच्‍छा, 40 - 60 के मध्‍य संतोषजनक, 40 प्रतिशत से कम सुधार की आवश्‍यकता का प्रमाण पत्र दिया जायेगा। 

इस हेतु जनपद में 3000 परीक्षार्थियों हेतु प्रश्‍नपुस्तिकाऍ जनपद स्‍तर पर प्राप्‍त हो चुकी है,  उक्‍त परीक्षा के अध्‍यक्ष प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्‍थान की अध्‍यक्षता में आयोजित की जायेगी। 

मंगलवार, 12 मार्च 2013

जिलाधिकारी श्री पवन कुमार द्वारा कस्तूरबागांधी विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण-

जिलाधिकारी श्री पवन कुमार ने हथियापुर स्थित कस्तूरबागांधी विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बिना स्कूल ड्रेस पहने छात्रा को देखकर बार्डेन से पूछताछ की। बार्डेन ने बताया कि छात्रा की ड्रेस फट गयी है, जिस पर डीएम ने दूसरी यूनीफार्म देने के निर्देश दिये। विद्यालय में नामित46 छात्राओं में से सभी उपस्थित मिलीं। वार्डेन द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय में गैस नहीं मिलती। जिस पर डीएम ने आश्‍वासन दिया। स्वास्थ्य परीक्षण  पर डीएम ने कहा कि प्रति माह स्वास्थ्य परीक्षण होना चाहिए। यदि डाक्टर स्वास्थ्य परीक्षण करने नहीं आते हैं तो उनका वेतन काटा जाये। जिलाधिकारी ने बार्डेन को छात्राओं हेतु मोर्टीन  उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिये।

टी0ई0टी0प्रशिक्षु भर्ती की सुनवाई वृहद बेन्‍च में स्‍थानान्‍तरित

आज मा0 उच्‍च न्‍यायालय में टी0ई0टी0प्रशिक्षु भर्ती की सुनवाई थी, प्रथम चरण में कोई भी सुनवाई नहीं की गई, मध्‍यावकाश के बाद उक्‍त केस को नान टी0ई0टी0 हेतु गठित तीन जजों की वृहद बेन्‍च में स्‍थानान्‍तरित कर दिया गया है, अब ये केस एक तीन जज की बेंच मा0 मुख्य न्यायाधीश श्री शिव कीर्ति सिंह, स्वयं हरकौली महोदय और श्री पी. एस. बघेल शामिल होंगें। जिसमे वो बिना टी0 ई0टी0-बी0एड0 के बारे में डबल बेंच के दिए निर्णय और पूर्व विज्ञापन एवं नए विज्ञापन की स्थिति न्याय के अनुसार सुनवाई की जायेगी एवं उसके अनुसार अपना निर्णय देगें।