Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2013

शिक्षामित्र तीन चरणों में बनाए जाएंगे शिक्षक : शासनादेश जारी


  • जनवरी 2014 से शुरू होगा समायोजन 
  • टीईटी पास करने की नहीं होगी अनिवार्यता
 राज्य सरकार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन का कार्यक्रम तय कर दिया है। इन्हें तीन चरणों में समायोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि इनके लिए टीईटी पास करने की अनिवार्यता नहीं रखी गई है। केंद्र सरकार ने इन्हें पैरा टीचर की श्रेणी में माना है, इसलिए प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इनका केवल समायोजन किया जाएगा। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। समायोजन की प्रक्रिया जनवरी 2014 से शुरू कर दी जाएगी। पहले चरण में 58 हजार शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनने का मौका मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए वर्ष 2000 में शिक्षा मित्रों के रखने की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रदेश में मौजूदा समय 1.66 लाख शिक्षा मित्र प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम आने के बाद प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक रखने की अनिवार्यता कर दी गई। शिक्षा मित्र गैर प्रशिक्षित हैं। इसलिए राज्य सरकार ने इन्हें चरणबद्ध तरीके से बीटीसी के समकक्ष दो वर्षीय प्रशिक्षण देकर शिक्षक बनाने का निर्णय किया। पहले चरण में 58 हजार और दूसरे चरण में 60 हजार शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शिक्षा मित्रों को तीन चरणों में समायोजन करने का निर्णय किया है। इसके मुताबिक पहले चरण का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 58 हजार शिक्षा मित्रों को जनवरी 2014 तथा दूसरे चरण में प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को दिसंबर 2014 में शिक्षक पद पर समायोजित किया जाएगा। तीसरे चरण का प्रशिक्षण इसी साल शुरू करा दिया जाएगा और मई 2015 में इस चरण के शिक्षा मित्रों को समायोजित किया जाएगा। शिक्षक पद पर समायोजित होने के बाद इन्हें सहायक अध्यापक का वेतनमान दिया जाएगा।

शासनादेश पढने के लिए लिंक करें - 

B.Ed. admission 2013 in UP (Uttar Pradesh) | JEE B.Ed. Exam 2013

‘JEE – B.Ed.’ is a combined entrance examination for admission to B.Ed. Courses running in various Government/Aided/Self-Financed Colleges and Universities in Uttar Pradesh (UP); And this time, JEE B.Ed. will be conducted by Gorakhpur University, it is official now .

Examination Schedule

Notification Date01/02/2013
Starting Date to Apply Online10/02/2013
Last Date to Apply Online10/03/2013
Last Date to Send Your Application (Hard Copy)13/03/2013
Written Examination24/04/2013
Results26/05/2013
Counseling Schedule01/06/2013 to 25/06/2013
Admission Confirmation28/06/2013
Session Starting From01/07/2013

Educational Qualification

The basic education qualification for this exam is, graduation from a recognized university with minimum 50 marks . But for SC/ST candidates, it is just a graduation certificate ( No minimum marks ).
  • Final Year students of graduation, can not apply for this exam .
  • There is a relaxation available of 5% in graduation marks for visually handicapped candidates .

Age Limitations

No maximum age limits but you must be 18 years old, to apply for this exam 

Website Link..

स्‍काउट गाइट बच्‍चों को यूनीफार्म उपलब्‍ध कराने के सम्‍बन्‍ध में


राज्‍य परियोजना निदेशक, राज्‍य परियोजना कार्यालय के पञ दि0 06/02/2013 के द्वारा वार्षिक कार्ययोजना 2013-14 में स्‍काउट गाइड को यूनीफार्म एवं स्‍काउट गाइड की गतिवधियॉ के अन्‍तर्गत  उपलब्‍ध सामग्री को उपलब्‍ध कराने हेतु प्रावि‍धान किया जा रहा है, शासन की मंशा के अनुरूप कक्षा 06, 07 व 08 के अन्‍तर्गत जिन वि‍द्यालयों में बालिकाओ में स्‍काउट गाइड हेतु बालिकाओं को यह ड्रेस का प्रावि‍धान किया जायेगा, इस प्रकार स्काउट-गाइड को अब अपने पैसों से ड्रेस नहीं बनानी पड़ेगी। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को विभाग से ड्रेस दी जाएगी। बजट की तैयारी को शासन स्तर पर मंथन भी चल रहा है। इस बार स्काउट-गाइड की ड्रेस विभाग द्वारा दिया जाना है। इसकी तैयारी की जा रही है। डेस के लिए बजट में धन का प्राविधान किया जा रहा है। जूनियर हाई स्कूलों में 32 बच्चे शामिल किए जायेंगे, जिनमें 16 बालक और 16 बालिकाएं होंगी। प्रति डेस के लिए 600 रुपये शासन ने निर्धारित किए हैं। ड्रेस के साथ जूता, स्कार्फ, बैच, सीटी आदि सामान भी दिया जाएगा। 

यू डायस प्रपञों को जमा करने के सम्‍बन्‍ध में


मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

परिषदीय उच्‍च्‍ा प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की नियुक्ति के सम्‍बन्‍ध में दि‍शा निर्देश

श्री सुनील कुमार, प्रमुख सचिव, उ0प्र0शासन द्वारा जारी शासनादेश सं0 3311/79-5-2013-5/2010 दि0 31 जनवरी 2013 के द्वारा प्रदेश में 41307 अंशकालिक अनुदेशक को चयन करने सम्‍बन्‍धी शासनादेश जारी कर दिया, जिन उच्‍च प्राथमिक विद्यालयों में 100 से अधिक नामांकन है, उन विद्यालयों का चयन कर उनमें अनुदेशकों को नियुक्ति किया जायेगा|
अशंकालिक अनुदेशकों के पद एवं शैक्षणि‍क योग्‍यता इस प्रकार है-  
1- कला वि‍षय हेतु अनुदेशक - 
शैक्षिक अर्हता - इण्‍टरमीडिएट कला वि‍षय के साथ तथा बी0ए0
अथवा 
ड्रा‍इंग अथवा पेन्टिंग के साथ बी0ए0
अथवा इण्‍टरमीडिएट के साथ विश्‍वविद्यालय/मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान द्वारा प्रदत्‍त कला वि‍ष्‍ाय में वि‍शेष उपाधि अथवा डिप्‍लोमा

2-स्‍वास्‍थ्‍य एवं शारीरिक शिक्षा अनुदेशक  - स्‍नातक तथा राज्‍य सरकार द्वारा मान्‍यताप्राप्‍त व्‍यायाम शिक्षा में डिप्‍लोमा अथवा विश्‍वि‍द्यालय द्वारा प्रदत्‍त व्‍यायाम शिक्षा में उपाधि/डिप्‍लोमा अथवा उसके समकक्ष योग्‍यता
3-कार्य शिक्षा अनुदेशक -उक्‍त में 04 प्रकार के अनुदेशक भर्ती किये जायेगें -
अ- कम्‍प्‍यूटर शिक्षा - शैक्षिक अर्हता बी0एस0सी0 इन कम्‍प्‍यूटर साइन्‍स अथवा बी0सी0ए0 अथवा डी0ओ0ई0ए0सी0सी0 से ए लेबल कोर्स के साथ स्‍नातक
ब- ग्रहशिल्‍प एवं सम्‍बन्धित कला - ग्रह विज्ञान या ग्रह अर्थशास्‍ञ या घरेलू विज्ञान या ग्रह कला में स्‍नातक
स- उद्यान विज्ञान एवं फल संरक्षण - बी0एस0सी0 क़्रषि के साथ फल संरक्षण का वि‍शेष डिप्‍लोमा
द- क़्रष‍ि शिक्षा - बी0एस0सी0 क्रषि के साथ 
आयु की गणना - 01 जुलाई 2012 से न्‍यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 35 वर्ष, आरक्षित वर्ग के श्रेणियों को नियमानुसार छूट
मानदेय - अधि‍कतम मानदेय रू0 7000/- कुल 11 माह हेतु 
नि‍र्धारित शुल्‍क - अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्‍यर्थियों के लिए  आवेदन शुल्‍क रू 100 व अन्‍य के लिए 200/-
आवेदन की प्रक्रिया - सभी आवेदन ऑनलाइन विज्ञापन के आधार पर किये जायेगें तथा ऑन लाइन आवेदन की शर्ते पूर्व में टी0ई0टी0प्रशिक्षु भर्ती की तरह होगीं 
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि - 25-02-2013
ऑन लाइन शुल्‍क जमा करने की अन्तिम तिथि - 21-03-2013   
ई-चालान आवेदन की अन्तिम तिथि - 23-03-2013
आरक्षणवार मेरिट सूची जारी करने की तिथि - 08-04-2013 
जिला चयन समिति द्वारा काउन्‍सलिंग तिथि - 30-04-2013 
विद्यालयों में तैनाती की तिथि  - 01-07-2013 
बेवसाइट की जानकारी विज्ञापन प्रकाशन के समय उपलब्‍ध कराई जायेगी|
सम्‍पूर्ण शासनादेश के लिए लिंक करें - 
http://www.upefa.com/upefa/officecopy/Feb-13/PartTime.PDF

सोमवार, 4 फ़रवरी 2013

शिक्षकों की पदोन्‍नति के सम्‍बन्‍ध में खुशखबरी

श्री संजय सिन्‍हा, सचिव, उ0प्र0बेसिक शिक्षा परषिद इलाहाबाद के पञ दि0 04-02-2013 द्वारा परषिदीय अध्‍यापकों की पदोन्‍नति की कार्यवाही जो कि बेसि‍क शिक्षा के पञ दि0 21 जुलाई 2012 के द्वारा अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक लगाई दी गई थी, उस पर रोक हटाई जाती है, समस्‍त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि समस्‍त शिक्षको की पदोन्नति की कार्यवाही 20 मई 2013 से पूर्व कर ली जाये | 

हाईकोर्ट के निर्देश पर चल रही काउन्‍सलिग पर रोक ---

E-TV पर प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आज मा0 हाईकोर्ट, इलाहाबाद द्वारा बी0एड0/टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण अभ्‍यर्थियों की चल रही काउन्‍सलिंग पर 11 फरवरी तक रोक लगा दी है, जानकारी के अनुसार कई खामियों के चलते हुए मा0 न्‍यायालय द्वारा रोक लगाई गई | इस कार्यवाही से प्रशिक्षुओं में गहरा रोष प्रकट किया जा रहा है| 


काउन्‍सलिंग में अभ्‍यर्थियों का टोटा

आज दिनॉंक 04-02-2013 को जनपद में 200 सामान्‍य अभ्‍यर्थियों को काउन्‍सलिंग हेतु बुलाया गया, प्रात 11 बजे से प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्‍थान, फर्रूखाबाद की अध्‍यक्षता में गठित समिति के अन्‍तर्गत चयन समिति के अन्‍तर्गत काउन्‍सलिग प्रारम्‍भ की गई, जैसा कि पूर्व से ही विदित है कि प्रथम काउन्‍सलिग में अधिकतम 50 से 70 अभ्‍यर्थियों की सम्‍भावना थी, उससे आकलन से कम 22 अभ्‍यर्थि‍यों के द्वारा काउन्‍सलिंग कराई गई,  उक्‍त काउन्‍सलिंग में 18 Female व 04 Male अभ्‍यर्थी उपस्थिति हुए है, संज्ञानित हुआ है कि उक्‍त अभ्‍यर्थियों में से माञ 01 अभ्‍यर्थी बाहय जनपद से है,  उपस्थिति को द़ष्टिगत रखते हुए कम रैंक वाले अभ्‍यि‍र्थयों  के चेहरे पर रौनक आ गई है, उनको उक्‍त प्रक्रिया में शामिल होने के आसार बढ गये है - 



रविवार, 3 फ़रवरी 2013

काउन्‍सलिंग के सम्‍बन्‍ध में दि‍शा निर्देश

जनपद में बी0एड0 एवं टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण 400 रिक्‍ति‍यों के सापेक्ष दिनॉंक 04-02-2013 को सामान्‍य सूची के 200 प्रशिक्षुओं को काउन्‍सलिंग हेतु मौका दिया गया है, सामान्‍य वर्ग की सूची में लगभग 75 अभ्‍यर्थी अन्‍य पिछडा वर्ग से है, जिनको सामान्‍य सूची में मौ‍का दिया गया है, इसके अतिरिक्‍त 14 वि‍शेष आरक्षण के अभ्‍यर्थी है, जिन्‍हें सामान्‍य सूची में जगह दी गई है1 यदि फार्मो की संख्‍या के आधार पर आगणन करें तो प्रथम दिवस लगभग 50 से 70 अभ्‍यर्थी ही काउन्‍सलिंग में उपस्थिति होने की सम्‍भावना है I 

उक्‍त सूची में आंशिक कमियॉं इगिंत हो रही है, जिन्‍हें काउन्‍सलिंग के समय ही शुद्व कर लिया जायेगा, परन्‍तु जिन अभ्‍यर्थियों के पूर्णांक एवं प्राप्‍तांक को ञुटिपूर्ण/बराबर या अधिक तथा टी0ई0टी0 के अंको को अधिक दर्शाया गया है, उनको मानवीय भूल नहीं माना जा सकता है, जिनको निरस्‍त की सूची में रखा जाना समीचीन प्रतीत होता है तथा जिन अभ्‍यथि‍र्यो के आवेदन पञ निरस्‍त सूची में है, वे अभ्‍यर्थी अपना  प्रत्‍यावेदन  कार्यालय में दे सकते है, जिससे शिकायत प्रकोष्‍ठ के माध्‍यम से उसका उचित दि‍शा निर्देशों प्राप्‍त कर निस्‍तारित करने का प्रयास किया जायेगा, यदि आवेदन मानवीय भूल के अन्‍तर्गत आता है, उस पर‍ उच्‍चाधिकारियों से दि‍शा-निर्देश प्राप्‍त कर विचार किया जा सकता है1 काउन्‍सलिंग में उपस्थिति होने वाले अभ्‍यर्थी अपने शैक्षिक अभिलेखों को एक ऐसी फाइल कवर में लेकर उपस्थिति हों ताकि जमा होने के बाद आपके मूल प्रमाणपञ फाइल के अन्‍दर सुरक्षित रहें व किसी भी तरीके से बाहर न निकलें, प्रशिक्षु निम्‍न पञजातों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थिति हों -

काउंसलिंग के लिए जरूरी कागजात-
• रजिस्ट्रेशन का प्रिंट आउट I
चालान शुल्क की रसीद और ई- आवेदन पञ का प्रिंट आउट I
• सभी शैक्षिक मूल दस्तावेज, जाति, निवास, विशेष आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र के दो सेट (फाइल कवर सहित)I
• दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो I
• ई- आवेदन में निर्दिष्ट पहचान पत्र मूल रूप में दि‍खाना होगा I
बिना टिकट लगे व पता लिखे दो लिफाफे I









शनिवार, 2 फ़रवरी 2013

बी0एड/टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण अभ्‍यर्थियों के आवेदन सूची में कमियॉ ही कमियॉं


जनपद फर्रूखाबाद में बी0एड एवं टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण 400 अभ्‍यर्थियों की काउन्‍सलिंग के लिए सूची जारी की जा चुकी है, उक्‍त सूची का गहन परीक्षण किया गया है, उक्‍त सूची में उपलब्‍ध आकडों, पूर्णांक/प्राप्‍तांक का अध्‍ययन किया गया, जिससे प्रथम द़ष्‍टया 48 अभ्यर्थियों को संदिग्‍धता में रखा गया है, संदिग्‍ध अभ्‍यर्थियों का विवरण निम्‍नवत है
1-     07 फार्म ऐसे है, जिनके नाम गलत है या विकलॉगता की श्रेणी में भरे गये है, जो सामान्‍य सूची में दर्ज है, अंकित सूचनाऍ फर्जी प्रतीत होती है1
2-     03 अभ्‍यर्थी ऐसे है, जिनके नाम डबल अंकित किये गये है1
3-     38 आवेदन ऐसे है, जिनके पूर्णाकं प्राप्‍तांक के बराबर है या अधिक है, जो पूर्णतया संदिग्‍ध है1

सूची का अवलोकन करने से प्रतीत होता है कि अधिकांश फर्जी आवेदन सामान्‍य कैटेगरी में पाये गये है, ऐसा प्रतीत होता है कि रैंक बढाने के उददेश्‍य से यह आवेदन भरे गये है1

नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में यू-डायस प्रशिक्षण दि0 02-02-2013


सर्व शिक्षा अभियान के अन्‍तर्गत कक्षा 1-5, कक्षा 6-8 तथा कक्षा 9-12 के सभी विद्यालयों/कालेजों की सूचनाऍ डायस डाटा कैप्‍चर फार्मेट के माध्‍यम से संकलन हेतु आज दि0 02-02-2013 को नगर शिक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद के यू0ई0आर0सी0 कार्यालय में समस्‍त प्रधानाध्‍यापकों का प्रशिक्षण दिया गया,  नि-शुल्‍क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 38 के अनुसार उत्‍तर प्रदेश नि-शुल्‍क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधनियम नियमावली 2011 स्‍थापित की जा चुकी है, जिसके परिप्रेक्ष्‍य में सभी मान्‍यता प्राप्‍त/सहायता प्राप्‍त/गैर सहायता प्राप्‍त/सरकारी व आई0सी0एस00/सी0बी0एस0ई से मान्‍यता प्राप्‍त विद्यालयों द्वारा जिला सूचना शैक्षिक प्रणाली डायस की सूचना नि‍र्धारित डाटा कैप्‍चर फार्मेट  के अन्‍तर्गत विद्यालय के भौतिक एवं वित्‍तीय,  समस्‍त प्रकार के संसाधन जैसे, एस0एम0सी0 का गठन, हैण्‍डपम्‍प, शौचालय, चाहरदीवारी, छाञ नामांकन(आयुवार, जातिवार, माध्‍यमवार), विद्यालय में कार्यरत स्‍टाफ का पूर्ण विवरण, विगत वर्षो सर्व शिक्षा अभियान के लाभान्वित बच्‍चों का विवरण, विगत वर्ष के एम0डी0एम0 का  पूर्ण विवरण, विशिष्‍ट आवश्‍यकता वाले बच्‍चों के सम्‍बन्‍ध में विवरण आदि भरे जायेगें
उक्‍त प्रपञ में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत मान्‍यता प्राप्‍त स्‍कूलों में शासना द्वारा नि‍र्धारित गाइडलाइन के अनुसार 25 प्रतिशत गरीब व निर्बल बच्‍चों के नामांकन  पर भी सूचना चाही गई है, तदनुसार शासन द्वारा कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है

समस्‍त प्रधानाध्‍यापकों को निर्देश जारी किये गये है कि वह जनपद से प्रपञों को भरकर तीन दिवस के अन्‍दर उपलब्‍ध करायेगेंा समस्‍त प्रदत्‍त प्रपञों की सम्‍पूर्ण चेंकिग का कार्य कम्‍प्‍यूटर आपरेटर/लेखाकार व मास्‍टर टे्नर द्वारा किया जायेगा1 चेंकिग के उपरान्‍त उक्‍त पञ पर नगर शिक्षा अधिकारी के हस्‍ताक्षरोपरान्‍त कार्यालय में अविलम्‍ब जमा करना सुनिश्चित करेगें

बैठक में श्री प्रवीन कुमार शुक्‍ला नगर शिक्षा अधिकारी व श्री क़पा शंकर यादव,मास्‍टर ट्रेनर द्वारा प्रति‍भाग किया गया1 उक्‍त प्रशिक्षण में प्रपञों को बारीकी से श्री पुरूषोत्‍तम सिंह वर्मा, 0एम0आई0एस0प्रभारी द्वारा समझाया गया, साथ ही समस्‍त कार्यवाही तीन दिन में पूर्ण करने के निर्देश जारी किये गये1


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा कक्षा 09-12 तक के विद्यालयों को राजकीय बालिका इण्‍टर कालेज, फतेहगढ में यू-डायस प्रशिक्षण देते हुए श्री पुरूषोत्‍तम सिंह वर्मा, ई0एम0आई0एस0प्रभारी





नवीन अनदेशकों की भर्ती के सम्‍बन्‍ध में


अनुदेशकों की भर्ती का शासनादेश जारी 393 पदों के लिए 25 को विज्ञापन, 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

  • 100 से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में 3-3- अनुदेशक तैनात होंगे

आवेदन शुल्क
  • एससी और एसटी के लिए आवेदन शुल्क 100 रूपए
  • अन्य के लिए आवेदन शुल्क 200 रूपए
  • विकलांग शुल्क से मुक्त रहेंगे
चयन प्रक्रिया का कार्यक्रम
  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 25 फरवरी
  • ऑनलाइन आवेदन की तिथि 25 मार्च
  • काउन्सिलिंग की तिथि 30 अप्रेल
  • चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती 1 जुलाई को
लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कला शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा और कार्य शिक्षा की पढ़ाई के लिए 41,307
अनुदेशकों (अंशकालिक) की भर्ती होगी। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए 25 फरवरी को जिलास्तर पर विज्ञापन
प्रकाशित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भर्ती और प्रशिक्षण प्रक्रिया 30 जून तक पूरी कर अनुदेशकों को नए
शिक्षा सत्र के पहले दिन एक जुलाई को स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करा दिया जाएगा। शासन ने इस भर्ती के संबंध में पिछले साल तीन अक्तूबर
2012 को जारी विज्ञापन भी निरस्त कर दिया है।
प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार 100 से अधिक छात्र संख्या वाले प्रदेश के13769 उच्च प्राथमिक
 स्कूलों में कला शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा तथा कार्य शिक्षा के लिए एक-एक अनुदेशक की तैनाती होगी। अनुदेशक कक्षा छह से आठ
तक के विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। इनकी तैनाती 7 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय के आधार पर 11 महीने के लिए की जाएगी। जिलास्तर पर प्राचार्य
डायट की अध्यक्षता वाली चयन समिति अनुदेशकों का चयन करेगी और डीएम के अनुमोदन के बाद तैनाती होगी। तैनाती के पहले अनुदेशकों को
डायट में पांच दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 21 से 35 आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। हालांकि एससी, एसटी व ओबीसी को
अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी अपने जिले में ही आवेदन कर सकेंगे।
  • आसान नहीं होगा अनुदेशकों को हटाना
  • समयबद्ध ऑनलाइन मानदेय भुगतान व नवीनीकरण का स्पष्ट प्रावधान है
सम्‍पूर्ण शासनादेश के लिए लिंक करें - 
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/02/blog-post.html

शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2013

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती करने के सम्बन्ध में विज्ञप्ति


बि0बी0टी0सी0/बी0टी0सी0/उर्दू बी0टी0सी0 अभ्‍यर्थियों की नियुक्ति पञ जारी

सचिव, उ0प्र0बेसिक शिक्षा परि‍षद के आदेश दि0 29-01-2013 के अनुसार बि0बी0टी0सी0/बी0टी0सी0/उर्दू बी0टी0सी0 अभ्‍यर्थियों की नियुक्ति के जिन अभ्‍यर्थयों की काउन्‍सलिंग 08, 14-12-2012 एवं 17-01-2013 को की गई थी, उन अभ्‍यर्थियों के नियुक्ति पञ जारी कर दिये गये है, जनपद में 47 अभ्‍य‍िर्थियों ने काउन्‍सलिंग कराई थी, जिनको जनपद के बन्‍द एवं एकल विद्यालयों में पदस्‍ि‍थत किया गया है, उक्‍त नियुक्ति पञ ऑन लाइन है, जिनका बेवसाइट पर फीड कर जारी किया गया है, प्रत्‍येक च‍यनित अभ्‍यर्थी का प़्रथक डिस्‍पैच नम्‍बर व विकासक्षेञ व विद्यालय का विवरण ऑनलाइन फीड किया गया, तदपरान्‍त उनको डिजिटल सिग्‍नेचर के माध्‍यम से नियुक्ति पञ जारी किया गया है1

गुरुवार, 31 जनवरी 2013

काउन्‍सलिंग के सम्‍बन्‍ध में वि‍शेष निर्देश जारी


शिक्षा निदेशक, बेसिक, उ0प्र0 लखनउ के द्वारा दिनॉंक 31-01-2013 को प्रशिक्षु शिक्षकों के चयन सम्‍बन्‍धी दि‍शा निर्देश जारी किये है, उनके द्वारा समस्‍त मण्‍डल अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को उक्‍त कार्य को गम्‍भीरता से लेने के निर्देश जारी किये है, उनके निर्देशानुसार, सचिव, उ0प्र0बेसिकशिक्षा परषिद इलाहाबाद द्वारा जारी समयसारि‍णी एवं दि‍शा निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करें और समयान्‍तर्गत कार्यवाही पूर्ण करायें1 काउन्‍सलिंग हेतु समय सारि‍णी का वि‍शेष ध्‍यान रखते हुए प्रभावी अनुश्रवण करें1

परषिदीय विद्यालयों में 72825 प्रशिक्षु की भर्ती मा0 मुख्‍यमन्‍ञी जी के प्राथमिकता का वि‍ष्‍ाय है,  इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही/कोताही/गल्‍ती को स्‍वीकार नहीं किया जा सकता है1 अभ्‍यर्थियों को होने वाली असुवि‍धा को द़ष्टिगत रखते हुए असुवि‍धा निस्‍तारण प्रकोष्‍ठ गठित करें, और समिति द्वारा जिनका निस्‍तारण कि‍या जाये, ताकि अभ्‍यर्थियों को कोई दिक्‍कत न हो1


उत्‍तर प्रदेश के जनपदों द्वारा जारी की गई कटऑफ साराशं




मंगलवार, 29 जनवरी 2013

प्रथम काउन्‍सलिंग का कटआफ मेरिट जारी-

फर्रूखाबाद जनपद के शिक्षक प्रशिक्षु भर्ती हेतु अभ्‍यर्थी अपनी सूची को देखने हेतु निम्‍न लिंक कर सकते है

विभिन्‍न जनपदों की कटआफ देखने के लिए लिंक करें -
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/01/blog-post_30.html

प्रथम काउन्‍सलिंग हेतु समय सारणी

प्रथम काउन्‍सिलंग हेतु जनपद में रिक्‍त 400 पदों के सापेक्ष ही अभ्‍यर्थियों को प्रथम काउन्‍सलिंग में आमञित किये जायेगें, वि‍शेष आरक्षण जैसे हैडींकेप, स्‍वतन्‍ञतासेनानी, एक्‍स सर्विसमेन आदि की काउन्‍सलिंग पदों के आरक्षण के अनुसार 3 गुने अभ्‍यर्थियों को मौका दिया जायेगा, शासन द्वारा प्रथम काउन्‍सलिंग हेतु 06 दिन का अधिकतम समय नि‍र्धारित किया है, जिन अभ्‍यर्थियों का काउन्‍सलिंग उपरान्‍त यदि मेरिट सूची में आरक्षण के आधार पर चयन नहीं हो पायेगा, उसके मूल अभिलेख दि0 11-02-2012 तक वापस कर दिये जायेगें, ताकि वह अन्‍य जिले में काउन्‍सलिग हेतु प्रति‍भाग कर सकें1 अभ्‍यि‍र्थयों के असुवि‍धा/शिकायत निवारण हेतु जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्‍थान में कमेटी गठित की जायेगी, जिससे अभ्‍यर्थी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है1  


बि0बी0टी0सी0/बी0टी0सी0/उर्दू बी0टी0सी0 अभ्‍यर्थियों की नियुक्ति के सम्‍बन्‍ध में

सचिव, उ0प्र0बेसिक शिक्षा परि‍षद के आदेश दि0 29-01-2013 के अनुसार बि0बी0टी0सी0/बी0टी0सी0/उर्दू बी0टी0सी0 अभ्‍यर्थियों की नियुक्ति के जिन अभ्‍यर्थयों की काउन्‍सलिंग 08, 14-12-2012 एवं 17-01-2013 को की गई थी, उन अभ्‍यर्थियों के जल्‍द ही नियुक्ति पञ जारी किये जायेगें, यह नियुक्ति पञ ऑन लाइन जारी किया जायेगा, प्रत्‍येक च‍यनित अभ्‍यर्थी का प़्रथक डिस्‍पैच नम्‍बर व विकासक्षेञ व विद्यालय का विवरण ऑनलाइन फीड किया जायेगा, तदपरान्‍त उनको डिजिटल सिग्‍नेचर के माध्‍यम से जल्‍द ही नियुक्ति पञ निर्गत किया जायेगा1