Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

शनिवार, 2 फ़रवरी 2013

नवीन अनदेशकों की भर्ती के सम्‍बन्‍ध में


अनुदेशकों की भर्ती का शासनादेश जारी 393 पदों के लिए 25 को विज्ञापन, 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

  • 100 से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में 3-3- अनुदेशक तैनात होंगे

आवेदन शुल्क
  • एससी और एसटी के लिए आवेदन शुल्क 100 रूपए
  • अन्य के लिए आवेदन शुल्क 200 रूपए
  • विकलांग शुल्क से मुक्त रहेंगे
चयन प्रक्रिया का कार्यक्रम
  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 25 फरवरी
  • ऑनलाइन आवेदन की तिथि 25 मार्च
  • काउन्सिलिंग की तिथि 30 अप्रेल
  • चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती 1 जुलाई को
लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कला शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा और कार्य शिक्षा की पढ़ाई के लिए 41,307
अनुदेशकों (अंशकालिक) की भर्ती होगी। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए 25 फरवरी को जिलास्तर पर विज्ञापन
प्रकाशित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भर्ती और प्रशिक्षण प्रक्रिया 30 जून तक पूरी कर अनुदेशकों को नए
शिक्षा सत्र के पहले दिन एक जुलाई को स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करा दिया जाएगा। शासन ने इस भर्ती के संबंध में पिछले साल तीन अक्तूबर
2012 को जारी विज्ञापन भी निरस्त कर दिया है।
प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार 100 से अधिक छात्र संख्या वाले प्रदेश के13769 उच्च प्राथमिक
 स्कूलों में कला शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा तथा कार्य शिक्षा के लिए एक-एक अनुदेशक की तैनाती होगी। अनुदेशक कक्षा छह से आठ
तक के विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। इनकी तैनाती 7 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय के आधार पर 11 महीने के लिए की जाएगी। जिलास्तर पर प्राचार्य
डायट की अध्यक्षता वाली चयन समिति अनुदेशकों का चयन करेगी और डीएम के अनुमोदन के बाद तैनाती होगी। तैनाती के पहले अनुदेशकों को
डायट में पांच दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 21 से 35 आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। हालांकि एससी, एसटी व ओबीसी को
अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी अपने जिले में ही आवेदन कर सकेंगे।
  • आसान नहीं होगा अनुदेशकों को हटाना
  • समयबद्ध ऑनलाइन मानदेय भुगतान व नवीनीकरण का स्पष्ट प्रावधान है
सम्‍पूर्ण शासनादेश के लिए लिंक करें - 
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/02/blog-post.html

शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2013

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती करने के सम्बन्ध में विज्ञप्ति


बि0बी0टी0सी0/बी0टी0सी0/उर्दू बी0टी0सी0 अभ्‍यर्थियों की नियुक्ति पञ जारी

सचिव, उ0प्र0बेसिक शिक्षा परि‍षद के आदेश दि0 29-01-2013 के अनुसार बि0बी0टी0सी0/बी0टी0सी0/उर्दू बी0टी0सी0 अभ्‍यर्थियों की नियुक्ति के जिन अभ्‍यर्थयों की काउन्‍सलिंग 08, 14-12-2012 एवं 17-01-2013 को की गई थी, उन अभ्‍यर्थियों के नियुक्ति पञ जारी कर दिये गये है, जनपद में 47 अभ्‍य‍िर्थियों ने काउन्‍सलिंग कराई थी, जिनको जनपद के बन्‍द एवं एकल विद्यालयों में पदस्‍ि‍थत किया गया है, उक्‍त नियुक्ति पञ ऑन लाइन है, जिनका बेवसाइट पर फीड कर जारी किया गया है, प्रत्‍येक च‍यनित अभ्‍यर्थी का प़्रथक डिस्‍पैच नम्‍बर व विकासक्षेञ व विद्यालय का विवरण ऑनलाइन फीड किया गया, तदपरान्‍त उनको डिजिटल सिग्‍नेचर के माध्‍यम से नियुक्ति पञ जारी किया गया है1

गुरुवार, 31 जनवरी 2013

काउन्‍सलिंग के सम्‍बन्‍ध में वि‍शेष निर्देश जारी


शिक्षा निदेशक, बेसिक, उ0प्र0 लखनउ के द्वारा दिनॉंक 31-01-2013 को प्रशिक्षु शिक्षकों के चयन सम्‍बन्‍धी दि‍शा निर्देश जारी किये है, उनके द्वारा समस्‍त मण्‍डल अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को उक्‍त कार्य को गम्‍भीरता से लेने के निर्देश जारी किये है, उनके निर्देशानुसार, सचिव, उ0प्र0बेसिकशिक्षा परषिद इलाहाबाद द्वारा जारी समयसारि‍णी एवं दि‍शा निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करें और समयान्‍तर्गत कार्यवाही पूर्ण करायें1 काउन्‍सलिंग हेतु समय सारि‍णी का वि‍शेष ध्‍यान रखते हुए प्रभावी अनुश्रवण करें1

परषिदीय विद्यालयों में 72825 प्रशिक्षु की भर्ती मा0 मुख्‍यमन्‍ञी जी के प्राथमिकता का वि‍ष्‍ाय है,  इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही/कोताही/गल्‍ती को स्‍वीकार नहीं किया जा सकता है1 अभ्‍यर्थियों को होने वाली असुवि‍धा को द़ष्टिगत रखते हुए असुवि‍धा निस्‍तारण प्रकोष्‍ठ गठित करें, और समिति द्वारा जिनका निस्‍तारण कि‍या जाये, ताकि अभ्‍यर्थियों को कोई दिक्‍कत न हो1


उत्‍तर प्रदेश के जनपदों द्वारा जारी की गई कटऑफ साराशं




मंगलवार, 29 जनवरी 2013

प्रथम काउन्‍सलिंग का कटआफ मेरिट जारी-

फर्रूखाबाद जनपद के शिक्षक प्रशिक्षु भर्ती हेतु अभ्‍यर्थी अपनी सूची को देखने हेतु निम्‍न लिंक कर सकते है

विभिन्‍न जनपदों की कटआफ देखने के लिए लिंक करें -
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/01/blog-post_30.html

प्रथम काउन्‍सलिंग हेतु समय सारणी

प्रथम काउन्‍सिलंग हेतु जनपद में रिक्‍त 400 पदों के सापेक्ष ही अभ्‍यर्थियों को प्रथम काउन्‍सलिंग में आमञित किये जायेगें, वि‍शेष आरक्षण जैसे हैडींकेप, स्‍वतन्‍ञतासेनानी, एक्‍स सर्विसमेन आदि की काउन्‍सलिंग पदों के आरक्षण के अनुसार 3 गुने अभ्‍यर्थियों को मौका दिया जायेगा, शासन द्वारा प्रथम काउन्‍सलिंग हेतु 06 दिन का अधिकतम समय नि‍र्धारित किया है, जिन अभ्‍यर्थियों का काउन्‍सलिंग उपरान्‍त यदि मेरिट सूची में आरक्षण के आधार पर चयन नहीं हो पायेगा, उसके मूल अभिलेख दि0 11-02-2012 तक वापस कर दिये जायेगें, ताकि वह अन्‍य जिले में काउन्‍सलिग हेतु प्रति‍भाग कर सकें1 अभ्‍यि‍र्थयों के असुवि‍धा/शिकायत निवारण हेतु जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्‍थान में कमेटी गठित की जायेगी, जिससे अभ्‍यर्थी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है1  


बि0बी0टी0सी0/बी0टी0सी0/उर्दू बी0टी0सी0 अभ्‍यर्थियों की नियुक्ति के सम्‍बन्‍ध में

सचिव, उ0प्र0बेसिक शिक्षा परि‍षद के आदेश दि0 29-01-2013 के अनुसार बि0बी0टी0सी0/बी0टी0सी0/उर्दू बी0टी0सी0 अभ्‍यर्थियों की नियुक्ति के जिन अभ्‍यर्थयों की काउन्‍सलिंग 08, 14-12-2012 एवं 17-01-2013 को की गई थी, उन अभ्‍यर्थियों के जल्‍द ही नियुक्ति पञ जारी किये जायेगें, यह नियुक्ति पञ ऑन लाइन जारी किया जायेगा, प्रत्‍येक च‍यनित अभ्‍यर्थी का प़्रथक डिस्‍पैच नम्‍बर व विकासक्षेञ व विद्यालय का विवरण ऑनलाइन फीड किया जायेगा, तदपरान्‍त उनको डिजिटल सिग्‍नेचर के माध्‍यम से जल्‍द ही नियुक्ति पञ निर्गत किया जायेगा1


गुरुवार, 24 जनवरी 2013

बी0एड0/टी0ई0टी0 अभ्‍यर्थियों द्वारा प्रस्‍तुत शपथ पञ का विवरण

बी0एड0/टी0ई0टी0 अभ्‍यर्थियों की दिनॉंक 29-01-2013 को प्रस्‍तावित काउन्‍सलिंग के समय उपलब्‍ध कराये जाने वाले शपथ पञ के विवरण के लिए लिंक करें - 

http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/01/blog-post_24.html

बुधवार, 23 जनवरी 2013

गणतन्‍ञ दिवस पर शिक्षा मन्‍ञी महोदय एवं शिक्षा निदेशक महोदय का संदेश

गणतन्‍ञ दिवस 26 जनवरी 2013 के राष्‍ट्रीय पर्व पर शिक्षा मन्‍ञी जी(बेसिक) के द्वारा एवं शिक्षा निदेशक(बेसिक) उ0प्र0 लखनउ  के द्वारा उत्‍तर प्रदेश राज्‍य के नाम संदेश जारी किया है, उनके द्वारा जारी संदेश को  अपने विद्यालय/वि‍भाग में पढें और जागरूक बने I  
पूर्ण संदेश पढने के लिए  लिंक करें -
Read More at-  http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/01/blog-post.html

प्रायोजित कार्यक्रम मीना की दुनिया के सम्‍बन्‍ध में

सर्व शिक्षा अभि‍यान एवं यूनीसेफ के सहयोग से प्रदेश के समस्‍त कस्‍तूरबा गॉधी बालिका विद्यालयों एवं 09 जनपद क्रमश लखनउ, इलाहाबाद, जौनपुर, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, मुरादाबाद, ललितपुर के समस्‍त उ0प्राथमिक विद्यालयो में मीना रेडियो कार्यक्रम मीना की दुनिया प्रसारित किया जा रहा है, उक्‍त प्रायोजित कार्यक्रम अब 01 फरवरी से 2-45 बजे से 3-00 बजे से होगा1  क़पया उक्‍त कार्यक्रम को छाञाओं को अवश्‍य सुनवाया जाये1 

व़्रक्षारोपण के सम्‍बन्‍ध में

शिक्षा निदेशक, बेसिक, उ0प्र0 लखनउ ने अपने आदेश दि0 23-01-2013 में विद्यालयों में व्रक्षारोपण को बढावा देने हेतु समस्‍त उत्‍तर प्रदेश में 75000 व़्रक्षारोपण का लक्ष्‍य नि‍धार्रत किया गया है, उनके द्वारा प्रति विद्यालय 1-50 हे0 भूमि में 1000 व़्रक्ष लगाने का लक्ष्‍य नि‍धारित किया है1 इस हेतु निदेशक महोदय द्वारा बताया गया कि शिक्षक विद्यालयों में  व़्रक्षोरोपण करें और इसके महत्‍व के सम्‍बन्‍ध में बच्‍चों को अवगत करायें, पर्यावरण से होने वाले प्रभाव एवं उनके देखरेख की जानकारी दें, जिससे बच्‍चों में व़क्षारोपण की प्रवत्ति तथा सुरक्षा भावना पैदा हो सके1 साथ ही बच्‍चों को पर्यावरण से लगाव हो1  

कस्‍तूरबा गॉधी बालिका विद्यालयों के निरीक्षण के सम्‍बन्‍ध में दि‍शा निर्देश

श्री अतुल कुमार, राज्‍य परियोजना निदेशक, उ0प्र0 लखनउ के पञांक/4868/2012-13 दि0 23-01-2013 द्वारा कस्‍तूरबा गॉधी बालिका विद्यालयों के निरीक्षण के सम्‍बन्‍ध में दि‍शा निर्देश जारी किये है, उनके अनुसार कस्‍तूरबा गॉधी बालिका विद्यालयों का प्रत्‍येक माह में 02 बार अवश्‍य निरीक्षण किया जाये, निरीक्षण आख्‍या से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया जाये1 
निदेशक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया है कि यदि किसी पुरूष अधिकारी द्वारा  कस्‍तूरबा गॉधी बालिका विद्यालयों का निरीक्षण राञि में किया जाता है कि उसके साथ एक महिला अधिकारी अवश्‍य होना चाहिए, निरीक्षण में  विद्यालय में साफ-सफाई, उपलब्‍ध संसाधन, भोजन की गुणवत्‍ता, शिक्षिकाओं के मानदेय की स्थिति, सुरक्षा एवं यूनीफार्म आदि की स्थिति को देखा जाना चाहिए1

शिक्षक भर्ती सम्‍बन्‍धी आवश्‍यक दि‍शा निर्देश


  • काउंसलिंग 29 जनवरी से
  • एक ही जिले में कर सकेंगे दावा
इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को अभ्यर्थियों के प्राप्तांक के अनुरूप
 रैंक जारी कर दी। रैंकिंग
http://upbasiceduboard.gov.in पर देखी जा सकती है।  काउंसलिंग 29 जनवरी से होगी।
मंगलवार को जारी रैंक में बीएड, बीएड विशेष शिक्षा, डीएड विशेष शिक्षा योग्यता वाले टीईटी पास अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।
वेबसाइट पर अभ्यर्थी की जन्म तिथि और टीईटी का रोलनंबर भरने के बाद अभ्यर्थी को उन सभी जिलों की रैंकिंग मिल जाएगी, जहां भी 
उसने आवेदन किया है। यानी अगर अभ्यर्थी ने 20 जिलों से आवेदन किया है तो सभी जिलों में वह किस स्थान पर है, इसकी जानकारी 
मिल जाएगी। साथ ही जिले का रजिस्ट्रेशन नंबर, कैटेगरी रैंक, स्पेशल कैटेगरी रैंक भी जारी किया गया है।
काउंसलिंग के लिए जरूरी कागजात-
रजिस्ट्रेशन का प्रिंट आउट
शुल्क की रसीद और ई-चालान का प्रिंट आउट
सभी शैक्षिक मूल दस्तावेज, जाति, निवास, विशेष आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र के दो सेट
दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
10 रुपये के नॉन ज्यूडीशियल स्टैम्प पर निर्धारित नोटरी की ओर से प्रमाणित शपथ पत्र
ई- आवेदन में निर्दिष्ट पहचान पत्र मूल रूप में
पता लिखे दो लिफाफे

  • इनके आवेदन हुए रद्द
वेबसाइट पर आवेदन पत्रों को निरस्त करने की स्थिति भी स्पष्ट की गई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने अधिकतम और न्यूनतम आयु सीमा पूरी न 
करने वाले तथा पूर्णांक से अधिक प्राप्तांक भरने वालों के फॉर्म निरस्त किए हैं। इसके अलावा टीईटी में निर्धारित प्रतिशत से कम अंक पाने वालों 
के फॉर्म भी निरस्त कर दिए गए हैं। आवेदक फॉर्म निरस्त होने की सूचना जिलेवार बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त कर सकेंगे।

मंगलवार, 22 जनवरी 2013

विद्यालय सांख्यिकी प्रपञों का प्रशिक्षण


वि‍द्यालय साख्यिंकी प्रपञों का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न

सर्व शिक्षा अभियान के अन्‍तर्गत जनपद फर्रूखाबाद में कक्षा 1-5, कक्षा 6-8 तथा कक्षा 9-12 के सभी विद्यालयों/कालेजों की सूचनाऍ  डायस डाटा कैप्‍चर फार्मेट में संकलन किया जा रहा है, जिस हेतु आज कार्यालय में सभी ब्‍लाक स्‍तरीय कम्‍प्‍यूटर आपरेटर, सहा0 लेखाकार, मास्‍टर टे्नर्स तथा समस्‍त खण्‍ड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्‍वयकों द्वारा प्रति‍भाग किया गया1  नि-शुल्‍क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 38 के अनुसार उत्‍तर प्रदेश नि-शुल्‍क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधनियम नियमावली 2011 स्‍थापित की जा चुकी है, जिसके परिप्रेक्ष्‍य में सभी मान्‍यता प्राप्‍त/सहायता प्राप्‍त/गैर सहायता प्राप्‍त/सरकारी व आई0सी0एस0ई0/सी0बी0एस0ई से मान्‍यता प्राप्‍त विद्यालयों द्वारा जिला सूचना शैक्षिक प्रणाली डायस की सूचना नि‍र्धारित डाटा कैप्‍चर फार्मेट, जो ब्‍लाकों में प्रेषित किये जा चुके है, उपलब्‍ध फार्मेट पर सूचना एक सप्‍ताह के अन्‍दर उपलब्‍ध करायें, डायस कैप्‍चर फार्मेट के अन्‍तर्गत विद्यालय के भौतिक एवं वित्‍तीय,  समस्‍त प्रकार के संसाधन जैसे, एस0एम0सी0 का गठन, हैण्‍डपम्‍प, शौचालय, चाहरदीवारी, छाञ नामांकन(आयुवार, जातिवार, माध्‍यमवार), विद्यालय में कार्यरत स्‍टाफ का पूर्ण विवरण, विगत वर्षो सर्व शिक्षा अभियान के लाभान्वित बच्‍चों का विवरण, विगत वर्ष के एम0डी0एम0 का  पूर्ण विवरण, विशिष्‍ट आवश्‍यकता वाले बच्‍चों के सम्‍बन्‍ध में विवरण आदि भरे जायेगें, 
उक्‍त प्रपञ में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत मान्‍यता प्राप्‍त स्‍कूलों में शासना द्वारा नि‍र्धारित गाइडलाइन के अनुसार 25 प्रतिशत गरीब व निर्बल बच्‍चों के नामांकन  पर भी सूचना चाही गई है, तदनुसार शासन द्वारा कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है1 

समस्‍त कम्‍प्‍यूटर आपरेटरों को निर्देश जारी किये गये है कि वह जनपद से प्रपञों को प्राप्‍त कर अपने ब्‍लाक पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन करेगें, उक्‍त प्रशिक्षण का व्‍यय एम0आई0एस0 मद से करेगें, समस्‍त प्रपञों को भराकर एक सप्‍ताह के अन्‍दर एन0पी0आर0सी0 के माध्‍यम से प्राप्‍त करें, एन0पी0आर0सी0 द्वारा प्रदत्‍त प्रपञों की सम्‍पूर्ण चेंकिग का कार्य कम्‍प्‍यूटर आपरेटर/लेखाकार व मास्‍टर टे्नर द्वारा किया जायेगा1 चेंकिग के उपरान्‍त उक्‍त पञ पर खण्‍ड शिक्षा अधिकारी के हस्‍ताक्षरोपरान्‍त कार्यालय में अविलम्‍ब जमा करना सुनिश्चित करेगें1 

बैठक में श्री प्रवीन कुमार शुक्‍ला प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्री पोप सिंह, श्रीमती हेमलता, श्री सुमित कुमार सिंह व श्री संजय पटेल खण्‍ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रति‍भाग किया गया1 जिला समन्‍वयक श्री राजेश कुमार द्वारा विशिष्‍ट आवश्‍यकता वाले बच्‍चों के सम्‍बन्‍ध में पूर्ण जानकारी दी गई1 
उक्‍त प्रशिक्षण में प्रपञों को बारीकी से श्री पुरूषोत्‍तम सिंह वर्मा, ई0एम0आई0एस0प्रभारी द्वारा समझाया गया, साथ ही समस्‍त कार्यवाही एक सप्‍ताह में पूर्ण करने के निर्देश जारी किये गये1 


शुक्रवार, 18 जनवरी 2013

विकासक्षेञ मोहम्‍मदाबाद के विद्यालयों का दि0 16-01-2013 के निरीक्षण

श्री भगवत पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्‍त खण्‍ड शिक्षा अधिकारियों से विकासक्षेञ मोहम्‍मदाबाद के समस्‍त विद्यालयों का दि0 16-01-2013 को आकस्मिक निरीक्षण कराया गया, जिसमें 41 विद्यालयों के प्रति कार्यवाही की गई है, जिन विद्यालयों में छाञ संख्‍या कम पाई गई है, उन अध्‍यापकों को कढी चेतावनी दी गई है कि विद्यालयों में शतप्रतशित उपस्थिति सुनिश्चित करायें तथा कई अध्‍यापक/शिक्षामिञों के  अनुपस्थिति दिवसों के वेतन/मानदेय कटौती के आदेश दिये गये1