Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

मंगलवार, 16 अप्रैल 2013

रैली निकाल बच्चों ने सर्व शिक्षा की अलख जगाई


कटरी क्षेत्र की न्याय पंचायत हकीकतपुर में चिलचिलाती धूप के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे बच्चों ने रैली निकाल कर सर्व शिक्षा अभियान की अलख जगाई।
प्राथमिक विद्यालय हकीकतपुर में बच्चों ने रैली निकाली, हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर बच्चे रैली में शामिल हुए। प्रधान सुनील कुमार मक्कू यादव ने रैली का उदघाटन किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत यादव ने बच्चों को टाफियां वितरित की। रीना यादव, ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय हजियापुर में भी बच्चों ने गांव में रैली निकालकर नन्हें मुन्ने साथियों को विद्यालय आने का संदेश दिया।

केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(CTET) के ऑन लाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी -

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन, भारत सरकार.) (केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) (पी एस-1-2, पतपाड़गंज इंस्टीट्यूशनल एरिया, आईपी एक्सटेंशन, दिल्ली - 110092) 15.04.2013 Dated. एनसीटीई पत्र सं F.76-1/2011/NCTE/Acad, दिनांक 9 अप्रैल 2013 के अनुसार  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अन्‍तर्गत, CTET-जुलाई 2013 परीक्षा के लिए समय परिवर्तन निम्नलिखित संशोधित अनुसूची की सूचना जारी की है, जिसके अनुसार - 
परीक्षा अवधि में परिवर्तन  और उम्मीदवारों की कमी की वजह से CTET-जुलाई 2013 ऑन लाइन आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया गया है। ऑन लाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख: सीबीएसई कार्यालय में ऑनलाइन पुष्टिकरण प्राप्ति के लिए 22/04/2013 कार्यालय हेतु पत्र प्रेषण की अंतिम तिथि : 29/04/2013, दूरदराज क्षेत्र जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, लाहौल और चम्बा हिमाचल प्रदेश के जिला, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और विदेशी देश के अभ्‍यर्थियों के लिए अन्तिम तिथि 05/06/2013 होगी। 
CTET परीक्षा दिनॉक 28-07-2013
अवधि प्रात- 09.30 को 12.00 घंटे 2.30 घंटे  
द्वितीय परीक्षा अपरान्‍ह 14.00-16.30 घंटे 2.30 घंटे 

शिक्षक भर्ती हेतु टी0ई0टी0 अनिवार्य -कल दि0 17-04-2013 को भी होगी सुनवाई

आज दि0 16-04-2013 को मा0 उच्‍च न्‍यायालय के कोर्ट नं0 29 में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की सुनवाई की कार्यवाही की गई,  मा0 न्‍यायालय द्वारा वि0बी0टी0सी0 2004, 2007, 2008 व शिक्षामित्रो को टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण करना अनिवार्य बताया गया। मा0 न्‍यायालय द्वारा कहा गया कि यदि शिक्षकों की गुणवत्‍ता के लिए प्रशिक्षुओं को टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण होना अनिवार्य है। जिस प्रकार एम0फिल करने के उपरान्‍त लेक्‍चरर बनने के लिए नेट क्‍वालीफाई होना आवश्‍यक है, उसी प्रकार सहायक अध्‍यापक बनने के लिए न्‍यूनतम योग्‍यता टी0ई0टी0उत्‍तीर्ण होना अनिवार्य है। शिक्षामित्रों को सहायक अध्‍यापक पर पदस्थित करने के लिए टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण करना अनिवार्य होगा। नान टी0ई0टी0 बीएड प्रशिक्षुओं को भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित करने हेतु तीनों जजो द्वारा असहमति जताई गई। नान टी0ई0टी0 के अधिवक्‍ता द्वारा दी गई दलील से जज संतुष्‍ट नजर नही आये। फिलहाल नान टी0ई0टी0 बी0एड0 प्रशिक्षुओं की भर्ती प्रक्रिया मे शामिल होने की सम्‍भावना बहुत कम रह गई है। जस्टिस ए पी शाह ने शिक्षको की गुणवत्ता के लिए टेट को जरुरी बताया| पूरे समय सुनवाई जारी रही, उक्‍त सुनवाई कल दि0 17-04-2013 को भी जारी रहेगी। 
पूर्णपीठ में न्यायमूर्ति सुनील अम्बानी, न्यायमूर्ति एपी शाही और न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल शामिल हैं।

सोमवार, 15 अप्रैल 2013

इन्टेल(Intel) द्वारा प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों का प्रशिक्षण


उ0प्र0शासन द्वारा एक महत्‍वपूर्ण प्रस्‍ताव अपने केबिनेट में पारित किया है, जिसके तहत प्रधानाचार्यो एवं शिक्षकों  के प्रशिक्षण के सम्‍बन्‍ध में अनुबन्ध हेतु माध्यमिक शिक्षा अभियान परिषद को अधिकृत करने का निर्णय लिया गया है 
परिषद की ओर से कोई  भी व्यय धनराशि इन्टेल को देय नहीं होगा। इन्टेल द्वारा प्रशिक्षण आदि की सभी व्यवस्थाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी। आई0सी0टी0 के अंतर्गत आच्छादित विधालयों में से किसी एक राजकीय इण्टर कालेज को प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में चिन्‍िहत किया जाएगा। मंत्रिपरिषद ने यह भी निर्णय लिया है कि यदि कोई अन्य प्रतिष्‍िठत कंपनी अपने वित्तीय संसाधनों से अध्यापकों के प्रशिक्षण शैक्षिक गुणवत्ता का कार्य करना चाहती है तो ऐसी कंपनी के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा सकता है।

उ0प्र0 बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली-1981 में संशोधन



मंत्रि परिषद ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली-1981 में संशोधन की अनुमति प्रदान कर दी है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित करने हेतु परीक्षा संस्था सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के द्वारा अध्यापक पात्रता परीक्षा में भाषा का एक अलग प्रश्नपत्र रखा जाए, जिसमें अभ्यर्थियों की भाषा में प्रवीणता परीक्षण पर बल दिया जाएगा। इस योजनार्थ  निबन्ध लेखन के अलावा व्याकरण से सम्बन्‍िधत प्रश्न काम्परीहेन्शन एवं बच्चों को पढ़ाने के लिए आवश्यक टीचिंग मेथडस के सम्बन्ध में प्रश्न रखे जाएंगे। 
अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी की ही नियुक्‍ित नियमानुसार सहायक अध्यापक (भाषा) के पद पर की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी जो वर्ष 2011 में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा अथवा भारत सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण है, उन्हें पुन: अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने की आवश्यकता नही है।  इस प्रकार उक्त नियमावली में आवश्यक संशोधन करते हुए अध्यापक पात्रता परीक्षा-2013 के सम्बन्ध में शासनादेश जारी किया जाएगा।


स्‍कूल चलो अभियान के प्रभावी अनुश्रवण हेतु टास्‍कफोर्स का गठन-


श्री सुनील कुमार, प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा, उ0प्र0शासन ने अपने आदेश दि0 15 अप्रैल 2013 के द्वारा शैक्षिक सत्र 2013-14 में 15 अप्रैल से 31 मई 2013 तक संचालित स्‍कूल चलो अभियान के सफल संचालन एवं प्रभावी अनुश्रवण के लिए राज्‍य स्‍तरीय टास्‍कफोर्स का गठन किया गया है। सभी अधिकारी 16 से 22 अप्रैल की अवधि में आवटिंत जनपद में एक दिन का भ्रमण करेगें और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेगें। 
उक्‍त योजना को सफल बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेगें तथा जनपद में मेन्‍टर के रूप में कार्य करेगें। साथ ही अपनी आख्‍या से दि0 25-04-2013 तक उपलब्‍ध करायेगें। 








शनिवार, 13 अप्रैल 2013

शासन ने मॉगी अवशेष पेन्‍शनरों की सूची

वित्‍त नियन्‍त्रक, बेसिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0इलाहाबाद ने अपने आदेश दि0 10-04-2013 के द्वारा अवगत कराया है कि 13 जुलाई 2012 द्वारा सेवानिवृत्‍त अध्‍यापकों की पेंशन/पारिवारिक के पेंशन भुगतान की कार्यवाही कोषागार के माध्‍यम से किया जा रहा है। अधिकांश जनपदों से यह सूचना प्राप्‍त हुई है कि कई पेंशनरों के सत्‍यापन कोषागार के माध्‍यम से नहीं किया जा सका है। जिस कारण उनकी पेंशन खातों में हस्‍तान्‍तरण में कठिनाई हो रही है। उक्‍त को दृष्टिगत रखते शासन ने सभी अवशेष पेंशन/पारिवारिक पेंशनरों की सूची चाही है, जिनके द्वारा अभी तक कोषागार में पेंशन प्रपत्र नहीं प्रस्‍तुत किया गया है। 

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2013

अनुदेशक भर्ती


अनुदेशक भर्ती : 22 को जारी होगी मेरिट लिस्ट

इलाहाबाद : उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संविदा आधार पर अनुदेशकों की भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट अब 22 अप्रैल को जारी होगी। राज्य परियोजना संयुक्त निदेशक मीना शर्मा ने बताया कि जिलेवार कट ऑफ जारी होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके अलावा अतिरिक्त शेष भर्ती प्रक्रिया पूर्व घोषित समय सारणी के अनुसार की जाएगी। घोषित समय सारणी के अनुसार कट ऑफ व मेरिट लिस्ट आठ अप्रैल को घोषित कर 30 अप्रैल से काउंसिलिंग शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया था। भर्ती के लिए प्रदेश भर में लगभग पांच लाख आवेदन मिले हैं। मेरिट लिस्ट और कट ऑफ घोषित करने में हो रही देरी के कारण अभ्यर्थियों में आक्रोश है।
प्रतिवर्ष टीईटी परीक्षा न कराने पर जवाब तलब
जाब्यू, इलाहाबाद : हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से प्रदेश में प्रतिवर्ष टीईटी परीक्षा कराने की एनसीटीई की गाइड लाइन का पालन न करने के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर दो सप्ताह में जवाब मांगा है। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश शिवकीर्ति सिंह तथा न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता की खण्डपीठ ने मनीष कुमार की जनहित याचिका पर दिया है। याची का कहना है कि प्रतिवर्ष टीईटी परीक्षा कराने के दिशानिर्देशों के बावजूद राज्य सरकार विगत दो वर्ष से परीक्षा नहीं करा रही है तथा बीएड डिग्रीधारियों को यह कहते हुए सहायक अध्यापन बनाना चाहती है कि टीईटी प्रशिक्षु उपलब्ध नहीं हैं। गाइड लाइन के अनुसार प्रतिवर्ष परीक्षा करायी जानी चाहिए।

बुधवार, 10 अप्रैल 2013

प्राथमिक शिक्षा के लिए 9000 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर


केंद्र सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत चालू वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश के लिए लगभग 9000 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी दे दी है। सर्व शिक्षा अभियान के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) ने राज्य सरकार के प्रस्ताव में नये निर्माण कार्यों को स्वीकृति देने से जहां परहेज किया है, वहीं शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव पर उसने गेंद राज्य सरकार के पाले में डाल दी है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत राज्य सरकार ने 11892 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को केंद्र की मंजूरी के लिए भेजा था।
आठ अप्रैल को हुई सर्व शिक्षा अभियान के पीएबी की बैठक में नये स्कूलों, अतिरिक्त क्लासरूम, विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण जैसे कार्यों के प्रस्तावों के लिए धनराशि देने से फिलहाल हाथ खींच लिया है। यह कहते हुए कि पहले राज्य सरकार राजस्व अधिकारी की ओर से जारी किया गया प्रमाणपत्र दे कि स्कूलों के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध है। राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में सूबे में 1497 नये प्राथमिक विद्यालय और 237 जूनियर हाईस्कूल, 6140 अतिरिक्त क्लासरूम, 42,201 स्कूलों में चहारदीवारी के निर्माण का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। नगरीय क्षेत्रों के बेघर बच्चों के लिए 14 जिलों में आवासीय विद्यालय खोलने के प्रस्ताव को भी केंद्र ने मंजूरी नहीं दी है।
स्कूली बच्चों को दो सेट नि:शुल्क यूनीफॉर्म के साथ जूता-मोजा उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त धनराशि न देकर केंद्र ने राज्य सरकार की इस मंशा को भी झटका दिया है। शिक्षामित्रों का मानदेय 3500 से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति माह करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र ने कहा है कि यदि मानदेय वृद्धि के बारे में राज्य की ओर से शासनादेश जारी कर दिया जाता है तो केंद्र अपने हिस्से की धनराशि जारी कर देगा। सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 1553 स्कूलों के 6212 शिक्षकों को 1500 रुपये प्रति माह की दर से प्रोत्साहन भत्ता देने के राज्य सरकार के इरादे पर भी केंद्र ने पानी फेर दिया है। केजीबीवी के स्टाफ के वेतन के लिए निर्धारित सीमा बढ़ाने को भी केंद्र ने स्वीकृति नहीं दी है।


भारत के राष्ट्रीय प्रतीक

ध्वज
राष्ट्रीय चिह्न
राष्ट्र-गान
जन गण मन
राष्ट्र-गीत
पशु
जलीय जीव
पक्षी
पुष्प
वृक्ष
फल
खेल
पञ्चांग


वन्‍देमातरम़ (संस्कृत मूल गीत)



वन्दे मातरम्।
सुजलां सुफलां मलय़जशीतलाम्,
शस्यश्यामलां मातरम्। वन्दे मातरम् ।।१।।

शुभ्रज्योत्स्ना पुलकितयामिनीम्,
फुल्लकुसुमित द्रुमदलशोभिनीम्,
सुहासिनीं सुमधुरभाषिणीम्,
सुखदां वरदां मातरम् । वन्दे मातरम् ।।२।।

कोटि-कोटि कण्ठ कल-कल निनाद कराले,
कोटि-कोटि भुजैर्धृत खरकरवाले,
के बॉले माँ तुमि अबले,
बहुबलधारिणीं नमामि तारिणीम्,
रिपुदलवारिणीं मातरम्। वन्दे मातरम् ।।३।।

तुमि विद्या तुमि धर्म,
तुमि हृदि तुमि मर्म,
त्वं हि प्राणाः शरीरे,
बाहुते तुमि माँ शक्ति,
हृदय़े तुमि माँ भक्ति,
तोमारेई प्रतिमा गड़ि मन्दिरे-मन्दिरे। वन्दे मातरम् ।।४।।

त्वं हि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी,
कमला कमलदलविहारिणी,
वाणी विद्यादायिनी, नमामि त्वाम्,
नमामि कमलां अमलां अतुलाम्,
सुजलां सुफलां मातरम्। वन्दे मातरम् ।।५।।

श्यामलां सरलां सुस्मितां भूषिताम्,
धरणीं भरणीं मातरम्। वन्दे मातरम् ।।६।।>

जन-गण-मन अधिनायक जय हे-



जन-गण-मन अधिनायक जय हे,
भारत-भाग्य-विधाता ।
पंजाब सिन्धु गुजरात मराठा,
द्राविड़ उत्कल बंग ।
विन्ध्य हिमाचल यमुना गंगा,
उच्छल जलधि तरंग ।
तव शुभ नामे जागे,
तव शुभ आशिष मागे;
गाहे तव जय गाथा ।
जन-गण मंगलदायक जय हे,
भारत-भाग्य-विधाता ।
जय हे ! जय हे !! जय हे !!!
जय ! जय ! जय ! जय हे !!

दया कर दान भक्ति का-

दया कर दान भक्ति का हमें परमात्मा देना
दया करना हमारी आत्मा में शुद्धता देना।

हमारे ध्यान में आओ, प्रभु आखों में बस जाओ

अंधेरे दिल में आ कर के परम् ज्योति जगा देना।

बहा दो प्रेम की गंगा, दिलों में प्रेम का सागर

हमें आपस में मिलजुल कर, प्रभु रहना सिखा देना।

हमारा कर्म हो सेवा, हमारा धर्म हो सेवा
सदा ईमान हो सेवा, वो सेवकचर बना देना
 ।


वतन के वास्ते जीना, वतन के वास्ते मरना
वतन पर जाँ फ़िदा करना प्रभु हमको सिखा देना।

दया कर दान भक्ति का हमें परमात्मा देना
दया करना हमारी आत्मा में शुद्धता देना।

स्वर लिपि

देवनागरी
रोमन लिपि
सा रे ग ग ग ग ग ग ग - ग ग रे ग म -
sā rē ga ga ga ga ga ga ga - ga ga rē ga ma -
ग - ग ग रे - रे रे नि, रे सा -
ga - ga ga rē - rē rē ni, rē sā -
सा सा प - प प - प प प प - प म ध प म
sā sā pa - pa pa - pa pa pa pa - pa ma dha pa ma
म म - म म म - म ग रे म ग
ma ma - ma ma ma - ma ga rē ma ga
ग - ग ग ग - ग रे ग प प - म - म -
ga - ga ga ga - ga rē ga pa pa - ma - ma -
ग - ग ग रे रे रे रे नि, रे सा
ga - ga ga rē rē rē rē ni, rē sā
सा रे ग ग ग - ग - रे ग म - - - - -
sā rē ga ga ga - ga - rē ga ma - - - - -
ग म प प प - म ग रे म ग -
ga ma pa pa pa - ma ga rē ma ga -
ग - ग - ग रे रे रे रे नि, रे सा -
ga - ga - ga rē rē rē rē ni, rē sā -
सा सा प प प - प प प - प प म ध प म
sā sā pa pa pa - pa pa pa - pa pa ma' dha pa ma
म - म म म - म ग रे म ग -
ma - ma ma ma - ma ga rē ma ga -
सां नि सां - - - - -
ni sā - - - - -
नि ध नि - - - - -
ni dha ni - - - - -
ध प ध - - - - -
dha pa dha - - - - -
सा रे ग ग ग ग रे ग म - - - - -
sā rē ga ga ga ga rē ga ma - - - - -

इतनी शक्ति हमे देना दाता…


इतनी शक्ति हमे देना दाता, मन का विश्वास कमज़ोर हो ना..२)
हम चले नेक रस्ते पे हमसे भूल कर भी कोई भूल हो ना..२)
१) दूर अज्ञान के हो अंधेरे, तू हमे ज्ञान की रोशनी दे,
हर बुराई से बचकर रहे हम,जितनी भी भले ज़िंदगी दे..
बैर हो ना किसी का किसी से, भावना मन मे बदले की हो ना,
हम चले नेक रास्ते पे हम से, भूलकर भी कोई भूल हो ना..
इतनी शक्ति हमे दे ना दाता….
२) हम ना सोचे हमे क्या मिला है, हम यह सोचे किया क्या है अर्पण,
फूल खुशियों के बाँटे सभी को, सब का जीवन ही बन जाए मधुबन..
अपनी ममता का जल तू बहाके, कर दे पावन हरेक मन का कोना..
हम चले नेक रास्ते पे हम से, भूलकर भी कोई भूल हो ना..
इतनी शक्ति हमे देना दाता
!! इति !!

सरस्‍वती वन्‍दना


या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा ॥1
जो विद्या की देवी भगवती सरस्वती कुन्द के फूल, चंद्रमा, हिमराशि और मोती के हार की तरह धवल वर्ण की हैं और जो श्वेत वस्त्र धारण करती हैं, जिनके हाथ में वीणा-दण्ड शोभायमान है, जिन्होंने श्वेत कमलों पर आसन ग्रहण किया है तथा ब्रह्मा, विष्णु एवं शंकर आदि देवताओं द्वारा जो सदा पूजित हैं, वही संपूर्ण जड़ता और अज्ञान को दूर कर देने वाली माँ सरस्वती हमारी रक्षा करें ॥1
शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्‌।
हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्‌
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्‌ ॥2
शुक्लवर्ण वाली, संपूर्ण चराचर जगत्‌ में व्याप्त, आदिशक्ति, परब्रह्म के विषय में किए गए विचार एवं चिंतन के सार रूप परम उत्कर्ष को धारण करने वाली, सभी भयों से भयदान देने वाली, अज्ञान के अँधेरे को मिटाने वाली, हाथों में वीणा, पुस्तक और स्फटिक की माला धारण करने वाली और पद्मासन पर विराजमान्‌ बुद्धि प्रदान करने वाली, सर्वोच्च ऐश्वर्य से अलंकृत, भगवती शारदा (सरस्वती देवी) की मैं वंदना करता हूँ ॥2

मंगलवार, 9 अप्रैल 2013

शैक्षिक गुणवत्‍ता संवर्धन हेतु जनपद स्‍तर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन -

विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्‍ता संवर्धन के लिए संयुक्‍त शिक्षा निदेशक, कानपुर मण्‍डल, कानपुर के द्वारा अपने आदेश दि0 08-04-2013 के द्वारा आयुक्‍त, कानपुर मण्‍डल, कानपुर की अध्‍यक्षता में शिक्षा विभाग के मण्‍डल/जनपद स्‍तरीय अधिकारियां की समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। उक्‍त कार्यशाला एक दिवसीय होगी, जिसमें मण्‍डल स्‍तर से संयुक्‍त शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक(मा0) एवं मण्‍डलीय सहायक शिक्षा निदेशक(बेसिक) व जनपद स्‍तर से प्राचार्य, डायट, जिला विद्यालय निरीक्षक, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, राजकीय हाईस्‍कूल/इण्‍टर कालेजों के प्रधानाचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्‍ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्‍वयक, विकासखण्‍डों के सह समन्‍वयक प्रतिभाग करेगें, कार्यशाला के आयोजन की समय सारिणी इस प्रकार है -
दिनॉंक           जनपद                              स्‍थल                                                  समय 

11-04-2013  कानपुर नगर     रा0इ0का0चुन्‍नीगंज, कानपुर नगर         पूर्वान्‍ह 11 बजे से अपरान्‍ह 12:30बजे
11-04-2013   कानपुर देहात   डायट, पुरखराया, कानपुर देहात              अपरान्‍ह 2:30 से 4:00 बजे तक 


20-04-2013   इटावा              रा0इ0कालेज, इटावा                               पूर्वान्‍ह 11 बजे से अपरान्‍ह 12:30बजे
20-04-2013   औरैया            रा0बा0इ0का0 दिबियापुर औरैया              अपरान्‍ह 2:30 से 4:00 बजे तक

22-04-2013  फर्रूखाबाद        रा0इ0का0 फतेहगढ़                                पूर्वान्‍ह 11 बजे से अपरान्‍ह 12:30बजे
22-04-2013   कन्‍नौज          के0के0इण्‍टर कालेज, कन्‍नौज                  अपरान्‍ह 2:30 से 4:00 बजे तक  

बैठक एजेण्‍डा - 
बेसिक शिक्षा एजेण्‍डा - 
1- समस्‍त परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्‍ता संवर्धन हेतु चर्चा ।
2- मूल्‍यांकन प्रपत्र निर्माण के सम्‍बन्‍ध में।
3- कक्षावार सतत मूल्‍यांकन प्रपत्र के प्रयोग के सम्‍बन्‍ध में।
4- 30 जून 2013 को सेवानिवृत्‍त शिक्षकों के सम्‍बन्‍ध में।
5- कक्षा 01 से 08 तक सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में परीक्षा व्‍यवस्‍था।
माध्‍यमिक शिक्षा विभाग एजेण्‍डा - 
1- वर्ष 2013 में सहायता प्राप्‍त विद्यालयों में सेवानिवृत्‍त होने वाले शिक्षकों के देयकों के प्रकरण ।
2- जनपद के समस्‍त राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य कक्षा 09 एवं 11 की परीक्षा का परीक्षाफल सूची।
3- कक्षा 09 व 11 के विषयवार 45 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले छात्र/छात्रों की सूची।
4- विद्यालय में कमजोर विद्यार्थियों के उपचारात्‍मक शिक्षण हेतु सुझाव ।
5- विद्यालय में विज्ञान, गणित भाषा के अच्‍छे अध्‍यापको की सूची।
6- कक्षा 09 व 11 के जिन विद्यालयों में परीक्षा नहीं हुई, के सम्‍बन्‍ध में चर्चा। 
7- विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्‍ता संवर्धन हेतु सुझाव। 





रविवार, 7 अप्रैल 2013

कस्‍तूरबागॉधी विद्यालयों के लोकार्पण हेतु मा0बेसिक शिक्षा मन्‍त्री श्री रामगोविन्‍द चौधरी का क्रार्यक्रम स्‍थागित***

विकासखण्ड नबावगंज व कमालगंज के नव निर्मित कस्तूरबागांधी विद्यालयों के उदघाटन के लिए रविवार को यहां पहुंच रहे बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी का कार्यक्रम निरस्त हो गया। उदघाटन कार्यक्रम अब स्थानीय होमगार्ड मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव से कराये जाने की संभावना है।

शनिवार, 6 अप्रैल 2013

मध्‍यान्‍ह भोजन योजनान्‍तर्गत परिवर्तन लागत की दरों में वृद्व‍ि -

निदेशक, मध्‍यान्‍ह भोजन प्राधिकरण, उ0प्र0 लखनउ द्वारा वित्‍तीय वर्ष 2013-14 में परिवर्तन लागत मद की अनुमन्‍य दरों में वृद्वि की है। दिनॉंक 01-07-2013 से परिवर्तन लागत की नवीन दर प्राथमिक विद्यालयों हेतु रू0 3.34 प्रति छा्त्र प्रतिदिन (केन्‍द्राशं रू0 2.50 एवं राज्‍याशं रू0 0.83) एवं उ0प्राथमिक विद्यालयों हेतु रू0 5.00 प्रतिछात्र प्रतिदिन (केन्‍द्राशं रू0 3.75 एवं राज्‍याशं रू0 1.25)  अनुमन्‍य होगी। 


परिषदीय विद्यालयों के बच्‍चों का परीक्षा कार्यक्रम घोषित -

सचिव, उ0प्र0बेसिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद के आदेश दि0 06-04-2013 के द्वारा जनपद के समस्‍त परिषदीय प्राथमिक एवं उ0प्राथमिक विद्यालयों का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 
प्राप्‍त निर्देश के अनुसार - 

  • प्राथमिक एवं उ0प्राथमिक विद्यालयों में 30 अप्रैल तक प्रश्‍नपत्रों की व्‍यवस्‍था कर ली जायेगी। बच्‍चो का क्रियात्‍मक मूल्‍याकंन 25 अप्रैल से 03 मई 2013 तक किया जायेगा। 
  • वार्षिक गृहपरीक्षाओं की व्‍यवस्‍था - 04 से 06 मई 2013
  • वार्षिक गृहपरीक्षाओं का आयोजन - 07 मई से 25 मई 2013 तक ।
  • परीक्षाफल की घोषणा - 30 मई 2013 तक ।