Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

गुरुवार, 18 अप्रैल 2013

सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तान हमारा


सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तान हमारा
हम बुलबुले है इसकी ये गुलसिता हमारा ॥धृ॥
घुर्बत मे हो अगर हम रहता है दिल वतन मे
समझो वही हमे भी दिल है जहाँ हमारा ॥१॥
परबत वो सब से ऊंचा हमसाय आसमाँ का
वो संतरी हमारा वो पासबा हमारा ।२॥
गोदी मे खेलती है इसकी हजारो नदिया
गुलशन है जिनके दम से रश्क-ए-जना हमारा ।३॥
ए अब रौद गंगा वो दिन है याद तुझको
उतर तेरे किनारे जब कारवाँ हमारा ॥४॥
मझहब नही सिखाता आपस मे बैर रखना
हिन्दवी है हम वतन है हिन्दोस्तान हमारा ॥५॥
युनान-ओ-मिस्र-ओ-रोमा सब मिल गये जहाँ से
अब तक मगर है बांकी नामो-निशान हमारा ॥६॥
कुछ बात है की हस्ती मिटती नही हमारी
सदियो रहा है दुश्मन दौर-ए-जमान हमारा ॥७॥
इक़्बाल कोइ मेहरम अपना नही जहाँ मे
मालूम क्या किसी को दर्द-ए-निहा हमारा ॥८॥

बुधवार, 17 अप्रैल 2013

परिषदीय विद्यालयों में अनुदेशकों की भर्ती पर दिशा निर्देश जारी -

निदेशक, राज्‍य परियोजना कार्यालय, लखनउ द्वारा परिषदीय विद्यालयों में अंशकालिक अनुदेशकों की भर्ती पर दिशा निर्देश जारी कर दिये है,  आप अवगत ही है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने के उपरान्‍त पूर्व माध्‍यमिक विद्यालयों में 100 से अधिक छात्र संख्‍या वाले विद्यालय में कम्‍प्‍यूटर शिक्षा, कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, कृषि विज्ञान, उद्यान एवं फल सरंक्षण पर अशंकालिक अनुदेशकों की भर्ती की जा रही है । शासन द्वारा काउन्‍सलिंग की तिथि दि0 30-04-2013 निर्धारित की गई है,  जिसमें समस्‍त जनपदों में काउन्‍सलिंग की कार्यवाही की जायेगी। शासन द्वारा प्रदत्‍त निर्देश के अनुसार -
1- काउन्‍सलिंग से पूर्व दैनिक समाचार पत्र में आरक्षणवार व विषयवार मेरिट सूची का कटआफ प्रकाशित किया जायेगा। 
2- अंशकालिक अनुदेशको के चयन से पूर्व समस्‍त अभ्‍यर्थियों के आरक्षण के अनुरूप वर्गवार, श्रेणीवार व विशेष आरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए सीटों का विभाजन तैयार कर जनपदीय समिति से अनुमोदन कराया जायेगा।
3- अभ्‍यर्थियों को काउन्‍सलिंग हेतु तिथि की सूचना अधिकृत रूप से समय से पूर्व अवगत करानी होगी।
4- जिन अभ्‍यर्थियों के आवेदन पत्र अधिक आयु/कम आयु, पूर्णांक से अधिक प्राप्‍तांक अथवा आवेदन पत्र तें भरी गई त्रुटियों के अनुसार निरस्‍त किये गये है, उनके निरस्‍त की सूची कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं डायट में चस्‍पा करना अनिवार्य होगा।
5- मूल अभिलेखों की जॉच हेतु शासनादेश में दिये गये निर्देशों के अनुसार पालन अनिवार्य रूप से किया जाये।
6- अभ्‍यर्थियों की संख्‍या को दृष्टिगत रखते हुए आवश्‍यक पुलिस बल की व्‍यवस्‍था कर ली जाये। 
7- अभिलेखों के सत्‍यापन हेतु अन्तिम जॉच सूची की छायाप्रतियों का प्रयोग किया जाये जिसमें लाल स्‍याही का प्रयोग कर अपेक्षित टिप्‍पणी अंकित की जाये। 
8- चयनोपरान्‍त शासनादेश में उल्लिखित निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सभी सोपानों का पालन करते हुए अंशकालिक अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र उपलब्‍ध कराया जाये एवं विद्यालय में उनका योगदान कराया जाये। योगदान तिथि से नियमानुसार मानदेय देय होगा। 

शिक्षक भर्ती में मा0 न्‍यायालय द्वारा टी0ई0टी0/नान टी0ई0टी0 पर निर्णय सुरक्षित -

शिक्षक भर्ती में मा0 उच्‍च न्‍यायालय द्वारा आज दि0 17-04-2013 को पूरे दिन सुनवाई की गई, सुनवाई के दौरान सभी पक्षों द्वारा अपनी दलीलें प्रस्‍तुत की गई है, जानकारी के अनुसार बि0बी0टी0सी0 2004, 2007 व 2008, बी0टी0सी0 व शिक्षामित्रो के सम्‍बन्‍ध में टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण करने की अनिवार्यता पर मा0 न्‍यायालय द्वारा निर्णय सुरक्षित कर लिया गया है, एक सप्‍ताह के अन्‍दर निर्णय आने की सम्‍भावना है। अधिवक्‍ता अशोक खरे जी द्वारा टी0ई0टी0 /शैक्षिक गुणांकों की मेरिट बेस पर प्रकरण डबल बेन्‍च में ले जाने का प्रत्‍यावेदन दिया है, जिस पर मा0 न्‍यायालय द्वारा कोई निर्णय नही दिया गया है। 


मंगलवार, 16 अप्रैल 2013

संयुक्‍त बी0एड0 2013 प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूर्ण, दिनॉक 24-04-2013 को होनी है इन्‍ट्रेस परीक्षा


जनपद फर्रूखाबाद में दिनॉंक 24-04-2013 को संयुक्‍त बी0एड0 प्रवेश परीक्षा आयोजित की जानी है। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में स्ववित्तपोषी केंद्रों पर विश्वविद्यालय से अनुमोदित शिक्षकों की ही ड्यूटी लगाई जायेगी। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि नकलविहीन परीक्षा की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों की है।
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि उपजिलाधिकारियों को सेक्टर प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है। हर सेक्टर में 4 केंद्र रहेंगे। किसी केंद्र व्यवस्थापक को समस्या हो तो साफ बता दें। उन्होंने कहा कि अपर जिलाधिकारी केके सिंह प्रभारी अधिकारी के रूप में व्यवस्था देखेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल ने कहा कि स्ववित्तपोषी केंद्रों पर विश्वविद्यालय से अनुमोदन प्राप्त शिक्षक ड्यूटी पर लगाये जाएं। यदि शिक्षक कम पड़ें तो मांगपत्र दे दें। डीआईओएस कार्यालय अध्यापकों को उपलब्ध करायेगा। बीएड में पढ़ाने वाले शिक्षक केंद्र पर मौजूद नहीं रहेंगे। नोडल उप समन्वयक डा.विश्राम सिंह ने निर्देश प्रस्तुत किये।
24 अप्रैल को 16 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 34 पर्यवेक्षक तैनात कर दिये गए। एनएकेपी डिग्री में वाईपीएस चौहान व आरएन त्रिपाठी, एनएकेपी इंटर में आरके तिवारी व एके चतुर्वेदी, कनोडिया में एमएम सिद्दीकी व रश्मि प्रियदर्शिनी, क्रिश्चियन में एसके त्रिपाठी व पीके शुक्ला, रामानंद में आलोक शुक्ला व रंजना सिंह, रामानंद बालिका में एके शुक्ला व एससी मिश्र, पीडी महिला में वीके गुप्ता व देवेंद्र सिंह, सिटी मिशन में पारुल मिश्र व कन्हैया माहौर, सिटी पब्लिक महिला डिग्री में एके सिंह व आरके गुप्ता, जीआईसी फर्रूखाबाद में डीपी राय व नौबत सिंह।
डीएन कालेज में एपी चौरसिया व कुलदीप आर्या, रस्तोगी में जीएस बघेल, एसआर सिंह व आरके सिंह, भारतीय पाठशाला में केके वर्मा व सीपी सिंह, एमआईसी में यजवेंद्र व केसी वर्मा, जीआईसी फतेहगढ़ में जयकुमार व श्याम मिश्र तथा बद्री विशाल में आरपी सिंह, वीके वशिष्ट व बलवीर सिंह को पर्यवेक्षक तैनात किया गया है।

शिक्षामित्रों की सेमेस्‍टर परीक्षा सम्‍बन्‍धी


रैली निकाल बच्चों ने सर्व शिक्षा की अलख जगाई


कटरी क्षेत्र की न्याय पंचायत हकीकतपुर में चिलचिलाती धूप के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे बच्चों ने रैली निकाल कर सर्व शिक्षा अभियान की अलख जगाई।
प्राथमिक विद्यालय हकीकतपुर में बच्चों ने रैली निकाली, हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर बच्चे रैली में शामिल हुए। प्रधान सुनील कुमार मक्कू यादव ने रैली का उदघाटन किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत यादव ने बच्चों को टाफियां वितरित की। रीना यादव, ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय हजियापुर में भी बच्चों ने गांव में रैली निकालकर नन्हें मुन्ने साथियों को विद्यालय आने का संदेश दिया।

केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(CTET) के ऑन लाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी -

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन, भारत सरकार.) (केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) (पी एस-1-2, पतपाड़गंज इंस्टीट्यूशनल एरिया, आईपी एक्सटेंशन, दिल्ली - 110092) 15.04.2013 Dated. एनसीटीई पत्र सं F.76-1/2011/NCTE/Acad, दिनांक 9 अप्रैल 2013 के अनुसार  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अन्‍तर्गत, CTET-जुलाई 2013 परीक्षा के लिए समय परिवर्तन निम्नलिखित संशोधित अनुसूची की सूचना जारी की है, जिसके अनुसार - 
परीक्षा अवधि में परिवर्तन  और उम्मीदवारों की कमी की वजह से CTET-जुलाई 2013 ऑन लाइन आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया गया है। ऑन लाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख: सीबीएसई कार्यालय में ऑनलाइन पुष्टिकरण प्राप्ति के लिए 22/04/2013 कार्यालय हेतु पत्र प्रेषण की अंतिम तिथि : 29/04/2013, दूरदराज क्षेत्र जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, लाहौल और चम्बा हिमाचल प्रदेश के जिला, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और विदेशी देश के अभ्‍यर्थियों के लिए अन्तिम तिथि 05/06/2013 होगी। 
CTET परीक्षा दिनॉक 28-07-2013
अवधि प्रात- 09.30 को 12.00 घंटे 2.30 घंटे  
द्वितीय परीक्षा अपरान्‍ह 14.00-16.30 घंटे 2.30 घंटे 

शिक्षक भर्ती हेतु टी0ई0टी0 अनिवार्य -कल दि0 17-04-2013 को भी होगी सुनवाई

आज दि0 16-04-2013 को मा0 उच्‍च न्‍यायालय के कोर्ट नं0 29 में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की सुनवाई की कार्यवाही की गई,  मा0 न्‍यायालय द्वारा वि0बी0टी0सी0 2004, 2007, 2008 व शिक्षामित्रो को टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण करना अनिवार्य बताया गया। मा0 न्‍यायालय द्वारा कहा गया कि यदि शिक्षकों की गुणवत्‍ता के लिए प्रशिक्षुओं को टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण होना अनिवार्य है। जिस प्रकार एम0फिल करने के उपरान्‍त लेक्‍चरर बनने के लिए नेट क्‍वालीफाई होना आवश्‍यक है, उसी प्रकार सहायक अध्‍यापक बनने के लिए न्‍यूनतम योग्‍यता टी0ई0टी0उत्‍तीर्ण होना अनिवार्य है। शिक्षामित्रों को सहायक अध्‍यापक पर पदस्थित करने के लिए टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण करना अनिवार्य होगा। नान टी0ई0टी0 बीएड प्रशिक्षुओं को भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित करने हेतु तीनों जजो द्वारा असहमति जताई गई। नान टी0ई0टी0 के अधिवक्‍ता द्वारा दी गई दलील से जज संतुष्‍ट नजर नही आये। फिलहाल नान टी0ई0टी0 बी0एड0 प्रशिक्षुओं की भर्ती प्रक्रिया मे शामिल होने की सम्‍भावना बहुत कम रह गई है। जस्टिस ए पी शाह ने शिक्षको की गुणवत्ता के लिए टेट को जरुरी बताया| पूरे समय सुनवाई जारी रही, उक्‍त सुनवाई कल दि0 17-04-2013 को भी जारी रहेगी। 
पूर्णपीठ में न्यायमूर्ति सुनील अम्बानी, न्यायमूर्ति एपी शाही और न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल शामिल हैं।

सोमवार, 15 अप्रैल 2013

इन्टेल(Intel) द्वारा प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों का प्रशिक्षण


उ0प्र0शासन द्वारा एक महत्‍वपूर्ण प्रस्‍ताव अपने केबिनेट में पारित किया है, जिसके तहत प्रधानाचार्यो एवं शिक्षकों  के प्रशिक्षण के सम्‍बन्‍ध में अनुबन्ध हेतु माध्यमिक शिक्षा अभियान परिषद को अधिकृत करने का निर्णय लिया गया है 
परिषद की ओर से कोई  भी व्यय धनराशि इन्टेल को देय नहीं होगा। इन्टेल द्वारा प्रशिक्षण आदि की सभी व्यवस्थाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी। आई0सी0टी0 के अंतर्गत आच्छादित विधालयों में से किसी एक राजकीय इण्टर कालेज को प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में चिन्‍िहत किया जाएगा। मंत्रिपरिषद ने यह भी निर्णय लिया है कि यदि कोई अन्य प्रतिष्‍िठत कंपनी अपने वित्तीय संसाधनों से अध्यापकों के प्रशिक्षण शैक्षिक गुणवत्ता का कार्य करना चाहती है तो ऐसी कंपनी के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा सकता है।

उ0प्र0 बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली-1981 में संशोधन



मंत्रि परिषद ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली-1981 में संशोधन की अनुमति प्रदान कर दी है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित करने हेतु परीक्षा संस्था सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के द्वारा अध्यापक पात्रता परीक्षा में भाषा का एक अलग प्रश्नपत्र रखा जाए, जिसमें अभ्यर्थियों की भाषा में प्रवीणता परीक्षण पर बल दिया जाएगा। इस योजनार्थ  निबन्ध लेखन के अलावा व्याकरण से सम्बन्‍िधत प्रश्न काम्परीहेन्शन एवं बच्चों को पढ़ाने के लिए आवश्यक टीचिंग मेथडस के सम्बन्ध में प्रश्न रखे जाएंगे। 
अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी की ही नियुक्‍ित नियमानुसार सहायक अध्यापक (भाषा) के पद पर की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी जो वर्ष 2011 में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा अथवा भारत सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण है, उन्हें पुन: अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने की आवश्यकता नही है।  इस प्रकार उक्त नियमावली में आवश्यक संशोधन करते हुए अध्यापक पात्रता परीक्षा-2013 के सम्बन्ध में शासनादेश जारी किया जाएगा।


स्‍कूल चलो अभियान के प्रभावी अनुश्रवण हेतु टास्‍कफोर्स का गठन-


श्री सुनील कुमार, प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा, उ0प्र0शासन ने अपने आदेश दि0 15 अप्रैल 2013 के द्वारा शैक्षिक सत्र 2013-14 में 15 अप्रैल से 31 मई 2013 तक संचालित स्‍कूल चलो अभियान के सफल संचालन एवं प्रभावी अनुश्रवण के लिए राज्‍य स्‍तरीय टास्‍कफोर्स का गठन किया गया है। सभी अधिकारी 16 से 22 अप्रैल की अवधि में आवटिंत जनपद में एक दिन का भ्रमण करेगें और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेगें। 
उक्‍त योजना को सफल बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेगें तथा जनपद में मेन्‍टर के रूप में कार्य करेगें। साथ ही अपनी आख्‍या से दि0 25-04-2013 तक उपलब्‍ध करायेगें। 








शनिवार, 13 अप्रैल 2013

शासन ने मॉगी अवशेष पेन्‍शनरों की सूची

वित्‍त नियन्‍त्रक, बेसिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0इलाहाबाद ने अपने आदेश दि0 10-04-2013 के द्वारा अवगत कराया है कि 13 जुलाई 2012 द्वारा सेवानिवृत्‍त अध्‍यापकों की पेंशन/पारिवारिक के पेंशन भुगतान की कार्यवाही कोषागार के माध्‍यम से किया जा रहा है। अधिकांश जनपदों से यह सूचना प्राप्‍त हुई है कि कई पेंशनरों के सत्‍यापन कोषागार के माध्‍यम से नहीं किया जा सका है। जिस कारण उनकी पेंशन खातों में हस्‍तान्‍तरण में कठिनाई हो रही है। उक्‍त को दृष्टिगत रखते शासन ने सभी अवशेष पेंशन/पारिवारिक पेंशनरों की सूची चाही है, जिनके द्वारा अभी तक कोषागार में पेंशन प्रपत्र नहीं प्रस्‍तुत किया गया है। 

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2013

अनुदेशक भर्ती


अनुदेशक भर्ती : 22 को जारी होगी मेरिट लिस्ट

इलाहाबाद : उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संविदा आधार पर अनुदेशकों की भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट अब 22 अप्रैल को जारी होगी। राज्य परियोजना संयुक्त निदेशक मीना शर्मा ने बताया कि जिलेवार कट ऑफ जारी होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके अलावा अतिरिक्त शेष भर्ती प्रक्रिया पूर्व घोषित समय सारणी के अनुसार की जाएगी। घोषित समय सारणी के अनुसार कट ऑफ व मेरिट लिस्ट आठ अप्रैल को घोषित कर 30 अप्रैल से काउंसिलिंग शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया था। भर्ती के लिए प्रदेश भर में लगभग पांच लाख आवेदन मिले हैं। मेरिट लिस्ट और कट ऑफ घोषित करने में हो रही देरी के कारण अभ्यर्थियों में आक्रोश है।
प्रतिवर्ष टीईटी परीक्षा न कराने पर जवाब तलब
जाब्यू, इलाहाबाद : हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से प्रदेश में प्रतिवर्ष टीईटी परीक्षा कराने की एनसीटीई की गाइड लाइन का पालन न करने के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर दो सप्ताह में जवाब मांगा है। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश शिवकीर्ति सिंह तथा न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता की खण्डपीठ ने मनीष कुमार की जनहित याचिका पर दिया है। याची का कहना है कि प्रतिवर्ष टीईटी परीक्षा कराने के दिशानिर्देशों के बावजूद राज्य सरकार विगत दो वर्ष से परीक्षा नहीं करा रही है तथा बीएड डिग्रीधारियों को यह कहते हुए सहायक अध्यापन बनाना चाहती है कि टीईटी प्रशिक्षु उपलब्ध नहीं हैं। गाइड लाइन के अनुसार प्रतिवर्ष परीक्षा करायी जानी चाहिए।

बुधवार, 10 अप्रैल 2013

प्राथमिक शिक्षा के लिए 9000 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर


केंद्र सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत चालू वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश के लिए लगभग 9000 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी दे दी है। सर्व शिक्षा अभियान के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) ने राज्य सरकार के प्रस्ताव में नये निर्माण कार्यों को स्वीकृति देने से जहां परहेज किया है, वहीं शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव पर उसने गेंद राज्य सरकार के पाले में डाल दी है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत राज्य सरकार ने 11892 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को केंद्र की मंजूरी के लिए भेजा था।
आठ अप्रैल को हुई सर्व शिक्षा अभियान के पीएबी की बैठक में नये स्कूलों, अतिरिक्त क्लासरूम, विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण जैसे कार्यों के प्रस्तावों के लिए धनराशि देने से फिलहाल हाथ खींच लिया है। यह कहते हुए कि पहले राज्य सरकार राजस्व अधिकारी की ओर से जारी किया गया प्रमाणपत्र दे कि स्कूलों के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध है। राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में सूबे में 1497 नये प्राथमिक विद्यालय और 237 जूनियर हाईस्कूल, 6140 अतिरिक्त क्लासरूम, 42,201 स्कूलों में चहारदीवारी के निर्माण का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। नगरीय क्षेत्रों के बेघर बच्चों के लिए 14 जिलों में आवासीय विद्यालय खोलने के प्रस्ताव को भी केंद्र ने मंजूरी नहीं दी है।
स्कूली बच्चों को दो सेट नि:शुल्क यूनीफॉर्म के साथ जूता-मोजा उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त धनराशि न देकर केंद्र ने राज्य सरकार की इस मंशा को भी झटका दिया है। शिक्षामित्रों का मानदेय 3500 से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति माह करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र ने कहा है कि यदि मानदेय वृद्धि के बारे में राज्य की ओर से शासनादेश जारी कर दिया जाता है तो केंद्र अपने हिस्से की धनराशि जारी कर देगा। सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 1553 स्कूलों के 6212 शिक्षकों को 1500 रुपये प्रति माह की दर से प्रोत्साहन भत्ता देने के राज्य सरकार के इरादे पर भी केंद्र ने पानी फेर दिया है। केजीबीवी के स्टाफ के वेतन के लिए निर्धारित सीमा बढ़ाने को भी केंद्र ने स्वीकृति नहीं दी है।


भारत के राष्ट्रीय प्रतीक

ध्वज
राष्ट्रीय चिह्न
राष्ट्र-गान
जन गण मन
राष्ट्र-गीत
पशु
जलीय जीव
पक्षी
पुष्प
वृक्ष
फल
खेल
पञ्चांग


वन्‍देमातरम़ (संस्कृत मूल गीत)



वन्दे मातरम्।
सुजलां सुफलां मलय़जशीतलाम्,
शस्यश्यामलां मातरम्। वन्दे मातरम् ।।१।।

शुभ्रज्योत्स्ना पुलकितयामिनीम्,
फुल्लकुसुमित द्रुमदलशोभिनीम्,
सुहासिनीं सुमधुरभाषिणीम्,
सुखदां वरदां मातरम् । वन्दे मातरम् ।।२।।

कोटि-कोटि कण्ठ कल-कल निनाद कराले,
कोटि-कोटि भुजैर्धृत खरकरवाले,
के बॉले माँ तुमि अबले,
बहुबलधारिणीं नमामि तारिणीम्,
रिपुदलवारिणीं मातरम्। वन्दे मातरम् ।।३।।

तुमि विद्या तुमि धर्म,
तुमि हृदि तुमि मर्म,
त्वं हि प्राणाः शरीरे,
बाहुते तुमि माँ शक्ति,
हृदय़े तुमि माँ भक्ति,
तोमारेई प्रतिमा गड़ि मन्दिरे-मन्दिरे। वन्दे मातरम् ।।४।।

त्वं हि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी,
कमला कमलदलविहारिणी,
वाणी विद्यादायिनी, नमामि त्वाम्,
नमामि कमलां अमलां अतुलाम्,
सुजलां सुफलां मातरम्। वन्दे मातरम् ।।५।।

श्यामलां सरलां सुस्मितां भूषिताम्,
धरणीं भरणीं मातरम्। वन्दे मातरम् ।।६।।>

जन-गण-मन अधिनायक जय हे-



जन-गण-मन अधिनायक जय हे,
भारत-भाग्य-विधाता ।
पंजाब सिन्धु गुजरात मराठा,
द्राविड़ उत्कल बंग ।
विन्ध्य हिमाचल यमुना गंगा,
उच्छल जलधि तरंग ।
तव शुभ नामे जागे,
तव शुभ आशिष मागे;
गाहे तव जय गाथा ।
जन-गण मंगलदायक जय हे,
भारत-भाग्य-विधाता ।
जय हे ! जय हे !! जय हे !!!
जय ! जय ! जय ! जय हे !!

दया कर दान भक्ति का-

दया कर दान भक्ति का हमें परमात्मा देना
दया करना हमारी आत्मा में शुद्धता देना।

हमारे ध्यान में आओ, प्रभु आखों में बस जाओ

अंधेरे दिल में आ कर के परम् ज्योति जगा देना।

बहा दो प्रेम की गंगा, दिलों में प्रेम का सागर

हमें आपस में मिलजुल कर, प्रभु रहना सिखा देना।

हमारा कर्म हो सेवा, हमारा धर्म हो सेवा
सदा ईमान हो सेवा, वो सेवकचर बना देना
 ।


वतन के वास्ते जीना, वतन के वास्ते मरना
वतन पर जाँ फ़िदा करना प्रभु हमको सिखा देना।

दया कर दान भक्ति का हमें परमात्मा देना
दया करना हमारी आत्मा में शुद्धता देना।

स्वर लिपि

देवनागरी
रोमन लिपि
सा रे ग ग ग ग ग ग ग - ग ग रे ग म -
sā rē ga ga ga ga ga ga ga - ga ga rē ga ma -
ग - ग ग रे - रे रे नि, रे सा -
ga - ga ga rē - rē rē ni, rē sā -
सा सा प - प प - प प प प - प म ध प म
sā sā pa - pa pa - pa pa pa pa - pa ma dha pa ma
म म - म म म - म ग रे म ग
ma ma - ma ma ma - ma ga rē ma ga
ग - ग ग ग - ग रे ग प प - म - म -
ga - ga ga ga - ga rē ga pa pa - ma - ma -
ग - ग ग रे रे रे रे नि, रे सा
ga - ga ga rē rē rē rē ni, rē sā
सा रे ग ग ग - ग - रे ग म - - - - -
sā rē ga ga ga - ga - rē ga ma - - - - -
ग म प प प - म ग रे म ग -
ga ma pa pa pa - ma ga rē ma ga -
ग - ग - ग रे रे रे रे नि, रे सा -
ga - ga - ga rē rē rē rē ni, rē sā -
सा सा प प प - प प प - प प म ध प म
sā sā pa pa pa - pa pa pa - pa pa ma' dha pa ma
म - म म म - म ग रे म ग -
ma - ma ma ma - ma ga rē ma ga -
सां नि सां - - - - -
ni sā - - - - -
नि ध नि - - - - -
ni dha ni - - - - -
ध प ध - - - - -
dha pa dha - - - - -
सा रे ग ग ग ग रे ग म - - - - -
sā rē ga ga ga ga rē ga ma - - - - -

इतनी शक्ति हमे देना दाता…


इतनी शक्ति हमे देना दाता, मन का विश्वास कमज़ोर हो ना..२)
हम चले नेक रस्ते पे हमसे भूल कर भी कोई भूल हो ना..२)
१) दूर अज्ञान के हो अंधेरे, तू हमे ज्ञान की रोशनी दे,
हर बुराई से बचकर रहे हम,जितनी भी भले ज़िंदगी दे..
बैर हो ना किसी का किसी से, भावना मन मे बदले की हो ना,
हम चले नेक रास्ते पे हम से, भूलकर भी कोई भूल हो ना..
इतनी शक्ति हमे दे ना दाता….
२) हम ना सोचे हमे क्या मिला है, हम यह सोचे किया क्या है अर्पण,
फूल खुशियों के बाँटे सभी को, सब का जीवन ही बन जाए मधुबन..
अपनी ममता का जल तू बहाके, कर दे पावन हरेक मन का कोना..
हम चले नेक रास्ते पे हम से, भूलकर भी कोई भूल हो ना..
इतनी शक्ति हमे देना दाता
!! इति !!