सर्व शिक्षा अभियान के आगामी वर्ष 2013-14 की योजना हेतु जनपद फर्रूखाबाद अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के बच्चों के लिए कार्ययोजना तैयार की जानी है, इस हेतु लगभग 15 लाख तक की सीमा निर्धारित की जायेगी, जिसमें बालिकाओं को साइकिल उपलब्ध कराना, आवासीय जीवन कौशल शिविर का आयोजन करना, एक्पोजर विजिट आदि का आयोजन करने का लक्ष्य निधारित किया गया है1
Breaking News -
शुक्रवार, 11 जनवरी 2013
गुरुवार, 10 जनवरी 2013
परषिदीय प्राथमिक एवं उ0प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत के बिलों के सम्बन्ध में -
शिक्षा निदेशक, बेसिक, उ0प्र0 लखनउ द्वारा दि0 09-01-2012 द्वारा परषिदीय प्राथमिक एवं उ0प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत के बिलों के भुगतान के सम्बन्ध में निर्देश जारी किये है, उनके द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कतिपय विद्यालयों द्वारा अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत वितरण द्वारा प्रदत्त बिलों में अंकित धनराशि के आधार पर मॉग की जा रही है, जो कि नियमों के अनुरूप नहीं है, उन्होने स्पष्ट किया है -
'' उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा मीटर रीडिंग के आधार पर विकास खण्डवार ञैमासिक बिल विद्यालयों को दिया जायेगा एवं विद्यालय के सत्यापन के पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अथवा अधिक़त अधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश कारपोरेशन लिमि0 को भुगतान किया जायेगा, प्रत्येक वर्ष अधिकतम 11 माह हेतु 100 यूनिट प्रतिमाह की दर से विद्युत खर्च अनुमन्य होगा, जिसका भुगतान किया जा सकेगा, उससे अधिक बिलों का भुगतान विभाग द्वारा नहीं किया जा सकेगा1 ''
'' उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा मीटर रीडिंग के आधार पर विकास खण्डवार ञैमासिक बिल विद्यालयों को दिया जायेगा एवं विद्यालय के सत्यापन के पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अथवा अधिक़त अधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश कारपोरेशन लिमि0 को भुगतान किया जायेगा, प्रत्येक वर्ष अधिकतम 11 माह हेतु 100 यूनिट प्रतिमाह की दर से विद्युत खर्च अनुमन्य होगा, जिसका भुगतान किया जा सकेगा, उससे अधिक बिलों का भुगतान विभाग द्वारा नहीं किया जा सकेगा1 ''
साक्षर भारत मिशन के अन्तर्गत लोक शिक्षा केन्द्रों की स्थापना
निदेशक, राष्ट्रीय साक्षरता मिशन, भारत सरकार, मानव संसाधन विकास मन्ञालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देश के क्रम में प्रत्येक ब्लाक स्तर पर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लोक शिक्षा केन्द्रों की स्थापना की जा रही है, उसमें सर्व शिक्षा अभियान के इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रयोग किया जा सकता है, उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि उक्त केन््द्रों हेतु सर्व शिक्षा अभियान की उपलब्धता के आधार पर प्रौढ शिक्षा केन्द्रों हेतु कम्प्यूटर सुविधा, ब्लैकबोर्ड, डस्टर, चॉक इत्यादि का प्रयोग किया जा सकता है, इस हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से निर्देश जारी कर सकते है1
सोमवार, 7 जनवरी 2013
रविवार, 6 जनवरी 2013
विद्यालयों के शीतकालीन अवकाश के सम्बन्ध में
शीतकाल को द़ष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी फर्रूखाबाद महोदय द्वारा दि0 12-01-2013 तक के लिए समस्त परषिदीय/मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त स्कूल (कक्षा 01 से 08) बन्द करने के आदेश जारी कर दिये, बीएसए द्वारा बताया गया है कि शिक्षक विद्यालय में यथावत जाकर काम काज निबटायेंगे।
बुधवार, 2 जनवरी 2013
खण्ड शिक्षा अधिकारियों के तबादले/सम्बद्वीकरण के सम्बन्ध में
शिक्षा निदेशक, बेसिक, उ0प्र0 इलाहाबाद ने अपने पञ संख्या निरीक्षण/6115/2012-13 दि0 31-12-2012 द्वारा यह निर्देश जारी किये है कि जनपद के खण्ड शिक्षा अधिकारियों के तबादले/सम्बद्वीकरण अपने स्तर से कदापि न किये जाये तथा इस सम्बन्ध में वह अपनी संस्तुति निदेशालय में प्रेषित करें, उक्त का पालन कडाई से किया जायेगा1 आप अवगत ही है कि उप विद्यालय निरीक्षक/सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी को उच्चीकत करते हुए समूह 'ग' राजपञित खण्ड शिक्षा अधिकारी में परिवर्तित किया जा चुका है1 उक्त आदेश मा0 उच्च न्यायालय लखनउ में योजित रिट याचिका संख्या 1673/2012 की खण्डपीड के आदेश दि0 11-12-2012 के अनुपालन में पारित किया गया है1
श्री विनोद पाल सिंह चौहान, व0लि0 को भावभीनी विदाई
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद में कार्यरत श्री विनोद पाल सिंह चौहान, वरिष्ठ लिपिक, दि0 31-12-2012 को सेवानिव़त्त हो गये है, उनके सेवानिवत्त होने पर आज कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें कार्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा, श्री नन्दलाल, सहा0वित्त एवं लेखाधिकारी, सर्व सर्व शिक्षा अभियान, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, कम्प्यूटर आपरेटर, एम0आई0एस0इन्चार्ज, पटल सहायक उपस्थिति रहे, समारोह का संचालन श्री श्रीनिवास मिश्र, जिला समन्वयक द्वारा किया गया, श्री सुनील कुमार आर्या जिला समन्वयक ने गीत प्रस्तुत किया, बैठक मे श्री साहित्य कुमार कटियार, वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा एवं श्री भगवत प्रसाद पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्बोधित किया गया1
विकासक्षेञ शमसाबाद के प्रा0वि0गढिया का इ0प्र0अ0स्थानान्तरित
श्री विजेन्द्र सिंह यादव, ग्राम प्रधान सोना जानकीपुर द्वारा मा0 मुख्यमन्ञी जी को प्रा0वि0गढिया के श्री सुशील कुमार इ0प्र0अ0 के विरूद्य शिकायती पञ प्रेषित किया गया था, उक्त के क्रम में प्रकरण की जॉच कराई गई, जॉच आख्या के अनुसार यह तथ्य प्रकाश में आया है कि ग्राम प्रधान एवं इ0प्रधान अध्यापक के बीच विवाद रहता है, तथा इ0प्रधान अध्यापक के द्वारा चेक में भी हेरा फेरी की गई है, उक्त के क्रम में श्री सुशील कुमार इ0प्र0अ0 का प्रशासनिक स्थानान्तरण प्रा0वि0नगला बसोला में कर दिया गया है1
मंगलवार, 1 जनवरी 2013
बी0टी0सी0/वि0बी0टी0सी0/उर्दू बी0टी0सी0 अभ्यर्थियों के लिए
जिन अभ्यर्थियों द्वारा बी0टी0सी0/वि0बी0टी0सी0/उर्दू बी0टी0सी0 की काउन्सलिंग दि0 08-12-2012 एवं 14-12-2012 को जनपद फर्रूखाबाद में कराई गई थी, उन अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वह दि0 04-01-2012 को कार्यालय में उपस्थिति को विद्यालयों के विकल्प भरने हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें1
लोहिया ग्राम सुंदरपुर कटरी में जिलाधिकारी के निरीक्षण
लोहिया ग्राम सुंदरपुर कटरी में जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों व बच्चों ने प्रधानाध्यापिका व शिक्षिका के नियमित विद्यालय न आने की पोल खोल दी। दोनों के निलंबन का आदेश बीएसए ने जारी कर दिया।
ग्रामीणों व बच्चों ने जिलाधिकारी को बताया कि शिक्षामित्र तो पढ़ाती हैं, लेकिन प्रधानाध्यापिका ज्योति व शिप्रा वर्मा नियमित पढ़ाने नहीं आती हैं। इस पर जिलाधिकारी दोनों से नाराज हुए। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी भगवत प्रसाद पटेल ने दोनों को निलंबित कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी सुमित वर्मा को भी निलंबन की चेतावनी दी गई। प्रधानाध्यापिका व शिक्षिका हाल में ही अंतरजनपदीय तबादले पर आयी हैं।
डॉ0राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम में स्थित विद्यालयों के सम्बन्ध में
श्री भगवत पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद द्वारा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को डॉ0राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम में स्थित विद्यालयों में आकस्मिक निरीक्षण करें और विद्यालयों में जो भी कमी आदि पाई जाती है, तो सम्बन्धित अध्यापक के सम्बन्ध में सूचित करें, साथ ही विद्यालय में रंगाई पुताई, मिडं डे मील, छाञवत्ति वितरण, यूनीफार्म आदि की स्थिति सुनिश्चित करें1
विद्यालयों के शीतकालीन अवकाश के सम्बन्ध में
शीतकाल को द़ष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी फर्रूखाबाद महोदय द्वारा दि0 06-01-2013 तक के लिए समस्त परषिदीय/मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त स्कूल (कक्षा 01 से 08) बन्द करने के आदेश जारी कर दिये, 07 जनवरी को सभी विद्यालय यथावत खुलेंगे। वहीं बीएसए ने शिक्षकों को निर्देश जारी किये हैं कि वह अपने समय से स्कूल में जाकर काम काज निबटायेंगे।
सोमवार, 31 दिसंबर 2012
बी0एड0/टी0ई0टी0 अभ्यर्थियों के सम्बन्ध में
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों में अध्यापकों के जनपद फर्रूखाबाद के 400 रिक्त पदों पर प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख को शासन ने बढ़ाकर सात जनवरी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी पांच जनवरी तक ई-चालान जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की तारीख को सात दिन बढ़ाये जाने से सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची अब 15 के बजाय 22 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। वहीं सफल अभ्यर्थियों की काउन्सिलिंग अब 28 जनवरी से शुरू होगी।
शासन ने इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद और ऑनलाइन आवेदन के लिए सॉफ्टवेयर संचालित करने वाले नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआइसी) को संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी है। सर्वर मंद पड़ जाने के कारण जहां अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने में दिक्कत हो रही थी। वहीं उन्हें बैंक से चालान बनवाने में भी समस्या हो रही थी। अभ्यर्थियों की दिक्कतों को देखते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने ई-चालान जमा करने और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख को बढ़ाने का निर्देश दिया था। मंत्री के निर्देश पर विभाग ने ऑनलाइन आवेदन और ई-चालान जमा करने की अंतिम तारीखें बढ़ा दी हैं।
बी0एड0/टी0ई0टी0 अभ्यर्थियों के सम्बन्ध में खुशखबरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेसिक शिक्षा मन्ञी जी श्री रामगोविन्द चौधरी द्वारा बी0एड0 एवं टी0ई0टी0उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने सर्वर ध्वस्त होने के कारण अभ्यर्थियों के राहत देते हुए आन लाइन आवेदन करने हेतु 07 जनवरी 2013 करने के आदेश दिये गये है, उक्त से सैकडो अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है1
UPTET - शिक्षक भर्ती
टीईटी पास हजारों प्रतियोगियों के सामने प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन से वंचित होने का खतरा बन गया है। लोड बढ़ने के कारण परिषद की वेबसाइट पूरी तरह से जाम रही। साइट नहीं खुलने और साइबर कैफे वालों के इस रुख के बाद प्रतियोगियों की परेशानी और बढ़ गई है। खास यह कि इनमें से हजारों ऐसे प्रतियोगी हैं जिन्होंने कई-कई जिलों के चालान भी बनवा लिए हैं।
मंगलवार, 25 दिसंबर 2012
शिक्षक भर्ती : बीएड (विशेष) मान्य, डीएड वाले भी करेंगे आवेदन
राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बीएड विशेष शिक्षा और डीएड वालों को भी शामिल करने का निर्णय किया है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय किया गया। इस संबंध में संशोधित शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। बैठक में पुराने आवेदन को मान्य करने पर सहमति नहीं बन पाई है, इस संबंध में न्याय विभाग से राय लेने के बाद की कोई निर्णय किया जाएगा।
राज्य सरकार 72 हजार 825 प्रशिक्षु शिक्षकों के पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए मौजूदा समय आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा की ओर से 5 दिसंबर को जारी शासनादेश में बीएड विशेष शिक्षा और डीएड करने वालों को शामिल नहीं किया गया था, जबकि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की ओर से जारी अधिसूचना में इन दोनों डिग्रियों को भी शिक्षक बनने के लिए पात्र माना गया है। हाईकोर्ट ने इन डिग्रीधारकों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया था। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने इसके आधार पर विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर बीएड विशेष शिक्षा और डीएड डिग्रीधारकों को शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का निर्णय किया गया है। इस संबंध में संशोधित विज्ञापन शीघ्र ही प्रकाशित करा दिया जाएगा। इसके बाद बीएड विशेष शिक्षा और डीएड डिग्रीधारक भी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा दिसंबर 2011 में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वालों को मान्य करने पर कोई सहमति नहीं बन पाई है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



