Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

मंगलवार, 15 जनवरी 2013

विकासक्षेञ बढपुर के ब्‍लाक लिपिक का प्रभार श्री संजय पालीवाल, प्रधान लिपि‍क को

श्री अवनीश कुमार पाठक, वरिष्‍ठ लिपिक के चिकित्‍सीय अवकाश पर चले जाने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भगवत पटेल द्वारा अग्रिम आदेशों तक के लिए विकासक्षेञ बढपुर का  श्री संजय पालीवाल, प्रधान लिपि‍क को सौंपा गया है

कस्‍तूरबा गॉधी आवासीय विद्यालयों में अध्‍ययनरत बालिकाओं के लिए जूडो, कराटे एवं ताइक्‍वाडों का प्रशिक्षण

दिल्‍ली में घटित गम्‍भीर प्रकरणों के प्रति संवेदनशील होकर राज्‍य परियोजना निदेशक, राज्‍य परियोजना कार्यालय लखनउ ने अपने आदेश दि0 14 जनवरी 2013 में प्रत्‍येक जनपद में संचालित कस्‍तूरबा गॉधी आवासीय विद्यालयों में अध्‍ययनरत बालिकाओं के लिए जूडो, कराटे एवं ताइक्‍वाडों का प्रशिक्षण तत्‍काल प्रारम्‍भ कराने के निर्देश दिये है, उक्‍त विद्यालयों में अध्‍ययनरत बालिकाओं के आत्‍म रक्षा, आत्‍म विश्‍वास तथा विपरीत परिस्थितियों में स्‍वयं को सक्षम बनाने के उददेश्‍य से जूडो कराटे एवं ताइक्‍वाडों का प्रशिक्षण अनिवार्य है1 
इस हेतु उक्‍त आवासीय विद्यालयों में अतिथि वि‍शेषज्ञ के रूप में सप्‍ताह में 03 दिन प्रशिक्षण प्रारम्‍भ कर दिया जाये, अतिथि वि‍शेषज्ञ की उपस्थिति का सत्‍यापन सम्‍बन्धित विद्यालय के प्रधानाध्‍यापक एवं कस्‍तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय की वार्डेन द्वारा किया जायेगा1

महाकुम्‍भ 2013 प्रयाग इलाहाबाद में आयोजित समाज सेवा में अधिकारियों/स्‍काउटमास्‍टर की सेवार्थ डयूटी

शिक्षा निदेशक, बेसिक/माध्‍यमिक/प्रादेशिक मुख्‍याक्‍त, उ0प्र0 लखनउ के आदेश दि0 22-06-2012 एवं 27-07-2012 के निर्देश के अनुपालन में महाकुम्‍भ 2013 प्रयाग इलाहाबाद में देश विदेश के श्रदालुओं के आगमन पर उनकी सुवि‍धाओं के अन्‍तर्गत समाज सेवा शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें मण्‍डलवार अधिकारियों की एवं जनपद के अन्‍य स्‍काउटर्स/गाइडर्स की निम्‍नप्रकार डयूटी लगाई गई है -
प्रथम चक्र 10 से 16 जनवरी 2013 - मण्‍डल इलाहाबाद, गोरखपुर, बस्‍ती 
द्वितीय चक्र 17-23 जनवरी 2013 - मण्‍डल वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ, 
ततीय चक्र 24-30 जनवरी 2013 - मण्‍डल फैजाबाद, देवापाटन, लखनउ 
चतुर्थ चक्र 31-06 फरवरी 2013 - मण्‍डल कानपुर, बरेली, मुरादाबाद
पंचम चक्र 07-13 फरवरी 2013 - मण्‍डल आगरा, अलीगढ, सहारनपुर
षष्‍टम चक्र 14-20 फरवरी 2013 - मण्‍डल झॉसी चिञकूट, मेरठ
उक्‍त आयोजित समाज सेवा शिविर में प्रति‍भाग करने वाले स्‍काउटर्स/गाइडर्स ब्‍लाक स्‍काउट मास्‍टर/गाइड कैप्‍टन/ट्रेनिंग काउन्‍सि‍लर्स की अर्हता के आधार पर बेसिक एडवान्‍स, ट्रेनिंग काउन्सिलर्स कोर्स का प्रशिक्षण होगा, सभी प्रति‍भागी अपने साथ मौसम के अनुसार गर्म विस्‍तर एवं पहनने के पूर्ण गणवेश के साथ दैनिक उपयोग सामग्री आदि लाना होगा1 

सोमवार, 14 जनवरी 2013

रंगाई पुताई के लिए अध्‍यापकों की प्रशंसा

दिनॉंक 12-01-2013 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासक्षेञ कायमगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान प्रा0वि0जिजपुरा, प्रा0वि0भगौतीपुर, प्रा0वि0अकबरपुर गढिया, उ0प्रा0वि0मेंदपुर में रंगाई पुताई का कार्य, शैक्षिक ऑकडे मानक के अनुसार पाये गये1
इस हेतु सुमन कुमार, रेखा, इ0प्र0अ0, जयराम, शमा वेवी यादव प्र0अ0 तथा ए0बी0आर0सी0 श्री बॉके लाल, एवं श्री आयेन्‍द्र यादव की प्रंशसा की जाती है1

शिक्षामिञों के मानदेय के सम्‍बन्‍ध में

शिक्षा निदेशक, बेसिक उ0प्र0 लखनउ ने अपने पञ दि0 09-01-2013 के द्वारा जनपद फर्रूखाबाद में बेसिक शिक्षा के अन्‍तर्गत कार्यरत 30 शिक्षामिञों के मानदेय का प्रेषण किया है, जनपद के वित्‍त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा फर्रूखाबाद को उक्‍त धनराशि के उपभोग के निर्देश प्रदान किये है1

लारेन्‍स एजेकेशनल एवं डेपलपमेन्‍ट सोसाइटी नामक संस्‍था के सम्‍बन्‍ध में

राज्‍य परियोजना कार्यालय, लखनउ ने अपने पञ दि0 12 जनवरी 2013 के अनुसार जनपद के समस्‍त जिलाधिकारी को सम्‍बोधित पञ के माध्‍यम से अवगत कराया है कि सर्व सुलभ शिक्षा कार्यक्रम जिसे लारेन्‍स एजेकेशनल एवं डेपलपमेन्‍ट सोसाइटी नामक संस्‍था द्वारा चलाया जा रहा है, उक्‍त का विज्ञापन इण्‍टरनेटर पर पाया गया है, 
--उक्‍त संस्‍था के द्वारा भारत सरकार के लोगों के नाम प्रयोग किये जा रहे है,
--सर्व शिक्षा अभियान से मिलते जुलते लोगों /नाम प्रयोग किया जा रहा है, 
--नये स्‍कूलों का खोले जाने का आश्‍वासन दिया जा रहा है1 
--इण्‍टरमीडिएट पास लोगों को सेवा उपलब्‍ध कराने का आश्‍वासन दिया जा रहा है1 
उक्‍त प्रकार की कोई भी कार्यवाही यदि आपके जनपद में पाई जाये तो उसकी पूर्ण रूप से जॉच करा ली जाये1 उक्‍त संस्‍था के विज्ञापन से सचेत रहने के संकेत दिये गये है1

शुक्रवार, 11 जनवरी 2013

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के बच्‍चों के लिए कार्ययोजना

सर्व शिक्षा अभियान के आगामी वर्ष 2013-14 की योजना हेतु जनपद फर्रूखाबाद अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के बच्‍चों के लिए कार्ययोजना तैयार की जानी है, इस हेतु लगभग 15 लाख तक की सीमा नि‍र्धारित की जायेगी, जिसमें बालिकाओं को साइकिल उपलब्‍ध कराना, आवासीय जीवन कौशल शिविर का आयोजन करना, एक्‍पोजर विजिट आदि का आयोजन करने का लक्ष्‍य नि‍धारित किया गया है1

गुरुवार, 10 जनवरी 2013

परषिदीय प्राथमिक एवं उ0प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत के बिलों के सम्‍बन्‍ध में -

शिक्षा निदेशक, बेसिक, उ0प्र0 लखनउ द्वारा दि0 09-01-2012 द्वारा परषिदीय प्राथमिक एवं उ0प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत के बिलों के भुगतान के सम्‍बन्‍ध में निर्देश जारी किये है, उनके द्वारा स्‍पष्‍ट किया गया है कि कतिपय विद्यालयों द्वारा अधि‍शाषी अभियन्‍ता, विद्युत वितरण द्वारा प्रदत्‍त बिलों में अंकित धनराशि के आधार पर मॉग की जा रही है, जो कि नियमों के अनुरूप नहीं है, उन्‍होने स्‍पष्‍ट किया है -

'' उत्‍तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा मीटर रीडिंग के आधार पर विकास खण्‍डवार ञै‍मासिक बिल विद्यालयों को दिया जायेगा एवं विद्यालय के सत्‍यापन के पश्‍चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अथवा अधिक़त अधिकारी द्वारा उत्‍तर प्रदेश कारपोरेशन लिमि0 को भुगतान किया जायेगा, प्रत्‍येक वर्ष अधिकतम 11 माह हेतु 100 यूनिट प्रतिमाह की दर से विद्युत खर्च अनुमन्‍य होगा, जिसका भुगतान किया जा सकेगा, उससे अधिक बिलों का भुगतान वि‍भाग द्वारा नहीं किया जा सकेगा1 ''

साक्षर भारत मि‍शन के अन्‍तर्गत लोक शिक्षा केन्‍द्रों की स्‍थापना

निदेशक, राष्‍ट्रीय साक्षरता मि‍शन, भारत सरकार, मानव संसाधन विकास मन्‍ञालय स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता वि‍भाग नई दिल्‍ली द्वारा जारी निर्देश के क्रम में प्रत्‍येक ब्‍लाक स्‍तर पर एवं ग्राम पंचायत स्‍तर पर लोक शिक्षा केन्‍द्रों की स्‍थापना  की जा रही है, उसमें सर्व शिक्षा अभियान के इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रयोग किया जा सकता है, उक्‍त के क्रम में अवगत कराना है कि उक्‍त केन्‍्द्रों हेतु सर्व शिक्षा अभियान की उपलब्‍धता के आधार पर प्रौढ शिक्षा केन्‍द्रों हेतु कम्‍प्‍यूटर सुवि‍धा, ब्‍लैकबोर्ड, डस्‍टर, चॉक इत्‍यादि का प्रयोग किया जा सकता है, इस हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने स्‍तर से निर्देश जारी कर सकते है1

बी0टी0सी0/वि0बी0टी0सी0/उर्दू बी0टी0सी0 अभ्‍यर्थि‍यों के लिए एक और मौका

बीटीसी,विशिष्ट बीटीसी व उर्दू बीटीसी प्रवीणताधारी अभ्यर्थियों की तीसरी काउन्सलिंग 17 जनवरी को

  • सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने समस्त बीएसए को भेजा आदेश
  • काउन्सलिंग में छूटे अभ्यर्थियों को दिया जाएगा एक और अवसर



सोमवार, 7 जनवरी 2013

अवकाश अवधि में अध्‍यापकों/ के कार्यो के निस्‍तारण के सम्‍बन्‍ध में दि‍शा निर्देश


शीत लहर को देखते हुए शासन ने अध्‍यापक/अध्‍यापिकाओं को दी एक खुशी की लहर

शीतलहर को द़ष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा निम्‍न आदेश जारी किये है, जो अध्‍यापक/अध्‍यापिकाओं को विद्यालय भेजने हेतु बाध्‍यता समाप्‍त की गई है, जिस क्रम में समस्‍त अध्‍यापक/अध्‍यापिकाऍ विद्यालय सम्‍बन्‍धी समस्‍त अवशेष कार्य घर पर ही निस्‍तारित कर सकते है

रविवार, 6 जनवरी 2013

विद्यालयों के शीतकालीन अवकाश के सम्‍बन्‍ध में

शीतकाल को द़ष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी  फर्रूखाबाद महोदय द्वारा दि0 12-01-2013 तक के लिए समस्‍त परषिदीय/मान्‍यता प्राप्‍त/सहायता प्राप्‍त स्‍कूल (कक्षा 01 से 08) बन्‍द करने के आदेश जारी कर दिये, बीएसए द्वारा बताया गया है कि शिक्षक विद्यालय में यथावत जाकर काम काज निबटायेंगे।

बुधवार, 2 जनवरी 2013

खण्‍ड शिक्षा अधिकारियों के तबादले/सम्‍बद्वीकरण के सम्‍बन्‍ध में

शिक्षा निदेशक, बेसिक, उ0प्र0 इलाहाबाद ने अपने पञ संख्‍या निरीक्षण/6115/2012-13 दि0 31-12-2012 द्वारा यह निर्देश जारी किये है कि जनपद के खण्‍ड शिक्षा अधिकारियों के तबादले/सम्‍बद्वीकरण अपने स्‍तर से कदापि न किये जाये तथा इस सम्‍बन्‍ध में वह अपनी संस्‍तुति निदेशालय में प्रेषित करें, उक्‍त का पालन कडाई से किया जायेगा1 आप अवगत ही है कि उप विद्यालय निरीक्षक/सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी को उच्‍चीकत करते हुए समूह 'ग' राजपञित खण्‍ड शिक्षा अधिकारी में परिवर्तित किया जा चुका है1 उक्‍त आदेश मा0 उच्‍च न्‍यायालय लखनउ में योजित रिट याचिका संख्‍या 1673/2012 की खण्‍डपीड के आदेश दि0 11-12-2012 के अनुपालन में पारित किया गया है1 

श्री विनोद पाल सिंह चौहान, व0लि0 को भावभीनी विदाई

कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद में कार्यरत श्री विनोद पाल सिंह चौहान, वरिष्‍ठ‍ लिपिक, दि0 31-12-2012 को सेवानिव़त्‍त हो गये है, उनके सेवानिवत्‍त होने पर आज कार्यालय में  विदाई समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें कार्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वित्‍त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा, श्री नन्‍दलाल, सहा0वित्‍त एवं लेखाधिकारी, सर्व सर्व शिक्षा अभियान, समस्‍त खण्‍ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्‍वयक, कम्‍प्‍यूटर आपरेटर, एम0आई0एस0इन्‍चार्ज, पटल सहायक उपस्थिति रहे, समारोह का संचालन श्री श्रीनिवास मिश्र, जिला समन्‍वयक द्वारा किया गया, श्री सुनील कुमार आर्या जिला समन्‍वयक ने गीत प्रस्‍तुत किया, बैठक मे श्री साहित्‍य कुमार कटियार, वित्‍त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा  एवं श्री भगवत प्रसाद पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्‍बोधित किया गया1 



विकासक्षेञ शमसाबाद के प्रा0वि0गढिया का इ0प्र0अ0‍स्‍थानान्‍तरित

श्री विजेन्‍द्र सिंह यादव, ग्राम प्रधान सोना जानकीपुर द्वारा मा0 मुख्‍यमन्‍ञी जी को प्रा0वि0गढिया के श्री सुशील कुमार इ0प्र0अ0 के विरूद्य शिकायती पञ प्रेषित किया गया था, उक्‍त के क्रम में प्रकरण की जॉच कराई गई, जॉच आख्‍या के अनुसार यह तथ्‍य प्रकाश में आया है कि ग्राम प्रधान एवं इ0प्रधान अध्‍यापक के बीच विवाद रहता है, तथा इ0प्रधान अध्‍यापक के द्वारा चेक में भी हेरा फेरी की गई है, उक्‍त के क्रम में श्री सुशील कुमार इ0प्र0अ0 का प्रशासनिक स्‍थानान्‍तरण प्रा0वि0नगला बसोला में कर दिया गया है1 

मंगलवार, 1 जनवरी 2013

बी0टी0सी0/वि0बी0टी0सी0/उर्दू बी0टी0सी0 अभ्‍यर्थि‍यों के लिए

जिन अभ्‍यर्थि‍यों द्वारा बी0टी0सी0/वि0बी0टी0सी0/उर्दू बी0टी0सी0 की काउन्‍सलिंग दि0 08-12-2012 एवं 14-12-2012 को जनपद फर्रूखाबाद में कराई गई थी, उन अभ्‍यर्थि‍यों को सूचित किया जाता है कि वह दि0 04-01-2012 को कार्यालय में उपस्थिति को विद्यालयों के विकल्‍प भरने हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें1 

लोहिया ग्राम सुंदरपुर कटरी में जिलाधिकारी के निरीक्षण


लोहिया ग्राम सुंदरपुर कटरी में जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों व बच्चों ने प्रधानाध्यापिका व शिक्षिका के नियमित विद्यालय न आने की पोल खोल दी। दोनों के निलंबन का आदेश बीएसए ने जारी कर दिया।
ग्रामीणों व बच्चों ने जिलाधिकारी को बताया कि शिक्षामित्र तो पढ़ाती हैं, लेकिन प्रधानाध्यापिका ज्योति व शिप्रा वर्मा नियमित पढ़ाने नहीं आती हैं। इस पर जिलाधिकारी दोनों से नाराज हुए। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी भगवत प्रसाद पटेल ने दोनों को निलंबित कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी सुमित वर्मा को भी निलंबन की चेतावनी दी गई। प्रधानाध्यापिका व शिक्षिका हाल में ही अंतरजनपदीय तबादले पर आयी हैं। 

डॉ0राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम में स्थित विद्यालयों के सम्‍बन्‍ध में

श्री भगवत पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद द्वारा समस्‍त खण्‍ड शिक्षा अधिकारियों को डॉ0राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम में स्थित विद्यालयों में आकस्मिक निरीक्षण करें और विद्यालयों में जो भी कमी आदि पाई जाती है, तो सम्‍‍बन्धित अध्‍यापक के सम्‍बन्‍ध में सूचित करें, साथ ही विद्यालय में रंगाई पुताई, मिडं डे मील, छाञवत्ति वितरण, यूनीफार्म आदि की स्थिति सुनिश्चित करें1

विद्यालयों के शीतकालीन अवकाश के सम्‍बन्‍ध में

शीतकाल को द़ष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी  फर्रूखाबाद महोदय द्वारा दि0 06-01-2013 तक के लिए समस्‍त परषिदीय/मान्‍यता प्राप्‍त/सहायता प्राप्‍त स्‍कूल (कक्षा 01 से 08) बन्‍द करने के आदेश जारी कर दिये, 07 जनवरी को सभी विद्यालय यथावत खुलेंगे। वहीं बीएसए ने शिक्षकों को निर्देश जारी किये हैं कि वह अपने समय से स्कूल में जाकर काम काज निबटायेंगे।