Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2013

सरकारी सी0यू0जी0 मोबाइल फोन को पोस्‍टपेड से प्रीपेड में परिवर्तित, कार्ल्‍स दरें परिवर्तित -

अमृता सोनी, राज्‍य परियोजना निदेशक, राज्‍य परियोजना कार्यालय, लखनऊ द्वारा जारी अपने आदेश दि0 03 अक्‍टूबर 2013 के द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अन्‍तर्गत कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को उपलब्‍ध कराये गये सी0यू0जी0 मोबाइल फोन को पोस्‍टपेड से प्री-पेड में परिवर्तित करने की स्‍वीकृति दी गई है तथा राज्‍य स्‍तरीय अधिकारियों को फोनकाल्‍स पर रू0 1500/- प्रतिमाह की सीमा तक तथा जनपद स्‍तरीय अधिकारियों /कर्मचारियों को फोन काल्‍स पर रू0 400/- प्रतिमाह की सीमा तक व्‍यय अनुमन्‍य होगा। 

एन0टी0टी0 प्रशिक्षण 2012 हेतु काउन्‍सलिंग -


माध्‍यमिक शिक्षा के अन्‍तर्गत्‍ा उ0प्र0दशमोत्‍तर छात्रवृत्ति एवं शुल्‍क प्रतिपूर्ति के लिए कक्षा 11 एवं कक्षा 12 के समस्‍त छात्र-छात्राओं के ऑनलाईन पंजीकरण के आदेश जारी-

2013-14 के लिए उ0प्र0दशमोत्‍तर छात्रवृत्ति एवं शुल्‍क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रारम्‍भ कर दिया गया है, उक्‍त रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया अभ्‍यर्थी स्‍तर से या विद्यालय स्‍तर से भी पूर्ण की जा सकती है। अभ्‍यर्थी अपना रजिस्‍ट्रेशन स्‍वयं कराकर विद्यालय में अपना पंजीकरण जमा कर सकता है।   आवेदन के बाद जरूरी सूचनाएं मोबाइल पर मिलती रहेंगी। आवेदन पहली अक्तूबर से किए जा सकेंगे। 31 दिसंबर आवेदन करने की अंतिम तारीख रखी गई है। आवेदन के बाद प्रिंट आउट को आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छाया प्रतियों के साथ सात दिन के अंदर शिक्षण संस्थान में जमा करना होगा।
आवेदक के मोबाइल पर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति को लेकर चार स्तरों पर सूचना भेजी जाएगी। पहली बार ऑनलाइन आवेदन करने पर व दूसरी बार शैक्षिक संस्थान के आवेदक का विवरण सत्यापित करने पर सूचना दी जाएगी। इसके बाद जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृत समिति की स्वीकृति मिलने पर और बैंक खाते में धनराशि पहुंचने पर आवेदक के पास एसएमएस आएगा। 
पूर्ण जानकारी के लिए लिंक करें- 



उ0प्र0बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अवकाश तालिका में पित्र विजर्सन हेतु 05 अक्‍टूबर 2013 के अवकाश के स्‍थान पर दि0 04 अक्‍टूबर 2013 का अवकाश घोषित--


मंगलवार, 1 अक्टूबर 2013

02 अक्‍टूबर गॉधी जयन्‍ती - महात्‍मा गॉधी और लाल बहादुर शास्‍त्री- अमर रहे।

महात्‍मा गॉधी पर माल्‍यार्पण करते हुए श्री नरेन्‍द्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद

महात्‍मा गॉधी पर माल्‍यार्पण करते हुए श्री जगरूप संखवार, उपबेसिक शिक्षा अधिकारी,फर्रूखाबाद

 लाल बहादुर शास्‍त्री पर माल्‍यार्पण करते हुए श्री गजेन्‍द्र सिंह, वित्‍त एवं लेखाधिकारी, बे0शि0 फर्रूखाबाद
 कार्यालय स्‍टाफ

02 अक्‍टूबर गॉधी जयन्‍ती - महात्‍मा गॉधी और लाल बहादुर शास्‍त्री- अमर रहे।


(2 अक्टूबर 1869 - 30 जनवरी 1948) ब्रिटिश शासित भारत में भारतीय राष्ट्रवाद के preeminent नेता थे। अहिंसा के पुजारी, सविनय अवज्ञा आदोलन, नागरिक अधिकारों और दुनिया भर में भारत की स्वतंत्रता के लिए और प्रेरित आंदोलनों में भारत का नेतृत्व किया। गुजरात में जन्‍में , लंदन में कानून में प्रशिक्षित, गांधी जी उस समय के प्रथम भारतीय थे, जो दक्षिण अफ्रीका में एक प्रवासी वकील के रूप में अहिंसक सविनय अवज्ञा नियोजित कर नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष, 1915 में भारत लौटने के बाद उन्होंने अत्यधिक भूमि कर और भेदभाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन कर किसानों को और शहरी मजदूरों के बारे आन्‍दोलन किये थे। 1921 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नेतृत्व संभालने गांधी , महिलाओं के अधिकारों का विस्तार , धार्मिक और जातीय सौहार्द का निर्माण, अस्पृश्यता समाप्त, गरीबी सहजता के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान का नेतृत्व किया, लेकिन सब से ऊपर स्वराज या स्वशासन को प्राप्त करने के लिए गांधी और बाद में 1942 में भारत छोड़ने के लिए 400 किमी ( 250 मील) में 1930 में दांडी नमक मार्च के साथ ब्रिटिश द्वारा लगाए गए नमक कर को चुनौती देने में भारतीयों का नेतृत्व किया। उन्‍हें दक्षिण अफ्रीका और भारत दोनों में कई अवसरों पर कई वर्षों के लिए जेल में डाल दिया गया था। गांधी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का चलने का प्रयास किया और दूसरों को भी ऐसा ही करने की वकालत की। उन्होंने एक आत्मनिर्भर आवासीय समुदाय में शालीनता से रहते थे और स्‍वयं चरखे पर धागा तथा हाथ से बुने हुए पारंपरिक भारतीय धोती और शॉल, पहनते थे। उन्‍होनें सरल शाकाहारी खाना खाया और भी आत्म - शुद्धि और सामाजिक विरोध दोनों के लिए लंबे समय तक उपवास किया।



(2 अक्टूबर, 1904 - 11 जनवरी 1966 ) श्री लाल बहादुर शास्‍त्री भारत गणराज्य के दूसरे प्रधानमंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के एक नेता थे।
शास्त्रीजी ने 1920 के दशक में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए। शास्‍त्री जी महात्मा गांधी से प्रभावित थे, वह पहले गांधी के एक वफादार अनुयायी थे और फिर जवाहरलाल नेहरू की 1947 में स्वतंत्रता के बाद, वह सरकार में शामिल हो गए और प्रधानमंत्री नेहरू की प्रमुख सहयोगी में से एक बन गया है, पहले रेल मंत्री ( 1951-56 ) और फिर गृह मंत्री सहित अन्य कार्यों को करते रहे। नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री की कांग्रेस अध्यक्ष के कामराज के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, इसके बाद शास्त्रीजी नेहरूवादी समाजवाद के प्रति उनके लगाव को नेहरू के उत्तराधिकारी के कारण के रूप में चुना गया था ।
प्रधानमंत्री के रूप में शास्त्री गुटनिरपेक्षता और समाजवाद की नेहरू की नीतियों को जारी रखा। वह 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध में जीत के बाद एक राष्ट्रीय नायक बन गए. " जय जवान जय किसान " का उनका नारा युद्ध के दौरान बहुत लोकप्रिय हो गया है और आज भी याद किया जाता है । युद्ध औपचारिक रूप से 10 जनवरी 1966 के ताशकंद समझौते में समाप्त हो गया था, वह एक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 

उत्‍तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ फर्रूखाबाद द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मॉगपत्र सौंपा, समायोजन सूची निरस्‍त करने की मॉग।

आज उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन के संयोजक श्री नरेन्‍द्र पाल सिंह राजपूत एवं सह संयोजन श्री भूपेश प्रकाश पाठक के साथ लगभग आधा सैकड़ा शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष अपनी समस्‍याओं का मॉगपत्र रखा गया, उनके द्वारा अवगत कराया गया कि समायोजन सूची व निरस्‍तीकरण/संसोधन आदेश गलत तरीके से जारी किये गये है, अत- इसे निरस्‍त किया जाना चाहिए, समायोजन/ससोंधन पर कार्फी तक वितर्क किये गये। साथ ही शिक्षक संघ के नेताओं द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में मतदाता पुनरीक्षण कार्य प्रारम्‍भ हो गया है। अत- ऐसी स्थिति में समायोजन पूर्ण रूप से प्रभावी नहीं किया जा सकता है। इस सम्‍बन्‍ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्‍द्र शर्मा द्वारा बताया गया कि समायोजित अध्‍यापकों पर दबाव नहीं है, कि वह समोजित विद्यालय में कार्यभार करें, जो उसकी स्‍वेच्‍छा पर निर्भर है। इस सम्‍बन्‍ध में खण्‍ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह अपने स्‍तर से विद्यालय खुलवाने की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  द्वारा श्री राजीव यादव, स्‍टेनो को जल्‍द वरिष्‍ठता सूची जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही संगठन द्वारा विद्यालय समय को 10 से 04 बजे की बजाय बच्‍चों के हित को देखते हुए अक्‍टूबर माह तक 08 बजे से 01 बजे तक रखा जाना चाहिए तथा संयोजक मण्‍डल के नेता श्री भूपेश प्रकाश पाठक ने बताया कि श्री जबर सिंह यादव ही प्रदेश महामन्‍त्री है, श्री सुरेन्‍द्र सिंह यादव फर्जी महामन्‍त्री है इस सम्‍बन्‍ध में उन्‍होने रजिस्‍ट्रार श्री अजय गुप्‍ता द्वारा जारी पत्र भी समक्ष रखा, जिसमें बताया गया है कि समस्‍त शाखाओं का कार्य की देखभाल, पत्र आदि जारी करना तथा उन्‍हें प्रोत्‍साहित करने के महामन्‍त्री श्री जबर सिंह द्वारा किये जायेगें। श्री गुप्‍ता द्वारा बताया गया कि प्रादेशिक महामन्‍त्री श्री जबर सिंह ही है।

सोमवार, 30 सितंबर 2013

20 खण्‍ड शिक्षा अधिकारियों को नगर क्षेत्र में संविलीनीकरण करते हुए पदस्‍थापना आदेश जारी-




गणित/विज्ञान शिक्षक भर्ती के लिए 40 वर्ष आयु वाले कर सकेंगे आवेदन -अन्तिम तिथि 11 अक्‍टूबर 2013

  • हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन ने बढ़ाई अंतिम तिथि
  • 11 अक्तूबर तक भरे जाएंगे फॉर्म
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर
    इलाहाबाद। परिषदीय विद्यालयों में गणित और विज्ञान के 29 हजार पदों के लिए आवेदन करने का इंतजार कर रहे 40 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी भी अब आवेदन कर सकेंगे। यह अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती के लिए मंगलवार से आवेदन कर सकेंगे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार 40 वर्ष तक की आयु वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने की अनुमति दे दी है। फॉर्म भरने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। नौ अक्तूबर तक ई-चालान जमा होगा। 11 अक्तूबर तक आवेदक फॉर्मों को पूर्ण रूप से जमा कर सकेंगे।
    शिक्षक भर्ती में आयु सीमा 35 के बजाए 40 वर्ष करने की मांग अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कर रहे थे। आवेदकों का कहना था कि उन्होंने टीईटी 2011 में ही पास कर ली थी। मगर शासन स्तर से ही भर्तियां नहीं निकाली गई। इस कारण काफी संख्या में आवेदक ओवरएज हो गए। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। ऐेसे में सिर्फ 35 वर्ष तक वालों को ही आवेदन देने की छूट देना गलत है। छात्रों की समस्या को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव बनाकर भी भेजा था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। इसी बीच कुछ छात्रों ने आयु सीमा बढ़ाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। कोर्ट ने शासन से 40 वर्ष तक के छात्रों ने आवेदन लेने के निर्देश दे दिए। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा का कहना है कि 40 वर्ष तक की आयु सीमा वाले आवेदकों के साथ ही वे छात्र भी आवेदन कर सकेंगे, जो 30 सितंबर तक आवेदन नहीं कर पाए हैं।
    • 18 लाख से अधिक हुए आवेदन
    शिक्षक भर्ती के लिए 30 सितंबर अंतिम तारीख थी। जिसमें 29 हजार पदों के लिए 18,36,569 आवेदन भरे गए। नौकरी की चाहत में एक-एक आवेदक ने 35-40 जिलों के लिए आवेदन किया है। जिस वजह से आवेदनों की संख्या इतनी अधिक हुई है। 40 वर्ष तक के आवेदकों को छूट देने के बाद आवेदनों की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी। (साभार-:-अमर उजाला)

    02 अक्‍टूबर 2013 को राष्‍ट्रपिता महात्‍मागॉधी एवं श्री लाल बहादुर शास्‍त्री के जन्‍म दिवस समारोह मनाये जाने के सम्‍बन्‍ध में -


    Celebrating U-DISE Day on 30th September

    आज 30 सितम्‍बर 2013 को शासन द्वारा जारी निर्देश के क्रम में जनपद के कार्यालय में यू डायस पर एक महत्‍वपूर्ण बैठक आहूत की गई, बैठक में वित्‍त एवं लेखाधिकारी, समस्‍त जिला समन्‍वयक, खण्‍ड शिक्षा अधिकारी व ब्‍लाक के कम्‍प्‍यूटर आपरेटर व लेखाकार सम्मिलित हुए। इस सम्‍बन्‍ध में श्री पुरूषोत्‍तम सिंह वर्मा ई0एम0आई0एस0इन्‍चार्ज द्वारा यू-डायस के बारे में महत्‍वपूर्ण जानकारियां दी गई। डायस के उपयोग व रिपोर्ट के बारे में कुछ विशेष जानकारियां दी गई। श्री जगरूप संखवार उप बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से भी विचार व्‍यक्‍त किये गये। 







    शनिवार, 28 सितंबर 2013

    विकासक्षेत्रों में समेकित शिक्षा के अन्‍तर्गत मेडिकल असेसेन्‍ट कैम्‍प का आयोजन -

    दिनॉक - 23-09-2013 को विकासक्षेत्र कायमगंज में मेडिकल असेसमेन्‍ट कैम्‍प
     दिनॉक - 28-09-2013 को विकासक्षेत्र मोहम्‍मदाबाद में मेडिकल असेसमेन्‍ट कैम्‍प
      दिनॉक - 28-09-2013 को विकासक्षेत्र मोहम्‍मदाबाद में मेडिकल असेसमेन्‍ट कैम्‍प



    फर्जी/कूटरचित अशंकालिक अनुदेशकों को कार्यभार ग्रहण कराने के कारण सम्‍बन्धित विद्यालयों के प्रधानाध्‍यापकों को नोटिस जारी, 03 दिन के अन्‍दर स्‍पष्‍टीकरण देने के निर्देश -

    जनपद में फर्जी/कूटरचित अशंकालिक अनुदेशकों को अपने विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कराने वाले निम्‍नांकित प्रधान अध्‍यापकों को नोटिस जारी कर स्‍पष्‍टीकरण चाहा गया है, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्‍द्र शर्मा द्वारा इन अध्‍यापकों के विरूद्व नोटिस इस निर्देश के साथ जारी किया है कि उनके द्वारा प्राप्‍त हस्‍तलिखित आदेश पर बिना खण्‍ड शिक्षा अधिकारी अथवा कार्यालय से जानकारी लिए बिना अनुदेशकों को कार्यभार ग्रहण कराना तथा उनकी उपस्थिति पंजिका पर हस्‍ताक्षर करना। जानकारी प्राप्‍त होने पर फर्जी अनुदेशकों के मूल अभिलेखों की छायाप्रतियॉ गायब करने सम्‍बन्‍धी आरोपित किया गया है। सम्‍बन्धित प्रधानाध्‍यापकों द्वारा फर्जी अनुदेशकों के अभिलेख उपलब्‍ध न कराने के कारण उनके विरूद्व होने वाली विधिक कार्यवाही में अनावश्‍यक विलम्‍ब हो रहा है।  
    1. श्री मुनीश चन्द्र दीक्षित, प्र0अ0 पू0मा0वि0अमेठी कोहना, बढ़पुर।
    2. श्रीमती मीरा कटियार, प्रभारी प्र0अ0, पू0मा0वि0मेहरूपुर सहजू।
    3. श्री जगराम सिंह प्र0अ0, पू0मा0वि0मीरपुर, बढ़पुर।
    4. श्रीमती मीरा देवी, प्र0अ0, पू0मा0वि0हाथीपुर, बढ़पुर।
    5. श्री रजनीश दीक्षित, प्र0अ0, पू0मा0वि0बागलकूला, बढ़पुर।
    6. श्रीमती सुमनता त्रिपाठी, प्र0अ0, पू0मा0वि0रामपुर डफरपुर।
    7. रेशमा बानो, प्र0अ0 पू0मा0वि0बढ़पुर।
    8. श्रीमती कमलेश कुमारी, प्र0अ0 पू0मा0वि0चीनीग्रान, फरर्ू0।
    9. श्री इरफान अली, प्र0अ0 पू0मा0वि0फतेहगढ़। 

    समायोजन निरस्‍तीकरण/संसोधन आदेश जारी -




    शुक्रवार, 27 सितंबर 2013

    नि-शुल्‍क यूनीफार्म क्रय करने सम्‍बन्‍धी प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी, दिनांक 30-09-2013 से शुरू -



    शैक्षिक सत्र 2013-14 से पूर्वदशम कक्षाओं में अध्‍ययनरत अन्‍य पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओं को प्रदान की जारी रही छात्रवृत्ति वितरण हेतु समयसारिणी जारी-



    यूनीफार्म की साप्ताहिक प्रगति एडी बेसिक को देनी होगी-

    अभिभावक का सवाल कैसे परखें गुणवत्ता, बीआरसी बढ़पुर में स्थापित यूनीफार्म शिकायत कंट्रोल रूम में फोन नंबर 234308 पर एक अभिभावक ने पूछा कि यूनीफार्म की गुणवत्ता कैसे परखें। कंट्रोल रूम प्रभारी ने कहा कि गुणवत्ता परखने के लिये देखें कि 200 रुपये कीमत के अंतर्गत कपड़े की क्वालिटी व सिलाई का मूल्य हो रहा है या नहीं। कम कीमत का कपड़ा मालूम पड़े तो लिखित शिकायत करें।

    मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को हर सप्ताह निर्धारित बिंदुओं पर यूनीफार्म वितरण की सूचना ई-मेल पर भेजी जायेगी। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय को प्राप्त हो गये हैं। जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी 30 सितंबर से ब्लाक संसाधन केंद्र पर प्रधानाध्यापक व स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष को क्रय प्रक्रिया का प्रशिक्षण देंगे। एडी बेसिक को भेजे जाने वाली साप्ताहिक सूचना में जनपद में कितने बच्चों की टेलर द्वारा नापजोख करायी गयी, कितने विद्यालयों में कितने बच्चों की यूनीफार्म के लिए क्रय प्रक्रिया की गयी तथा कितने बच्चों को 2 सेट यूनीफार्म वितरित की गयी। बीएसए नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पत्र प्राप्त हो गया है। साप्ताहिक सूचना भेजी जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी 30 सितंबर को ब्लाक संसाधन केंद्र राजेपुर में तथा 3 अक्टूबर को नगर संसाधन केंद्र, नवाबगंज, कायमगंज, बढ़पुर, कमालगंज, शमसाबाद व 4 अक्टूबर को मोहम्मदाबाद में यूनीफार्म खरीद के लिए क्रय प्रक्रिया प्रशिक्षण देंगे।