निदेशक, राज्य परियोजना कार्यालय, लखनउ द्वारा अशंकालिक अनुदेशकों के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी कर दिये गये है, जिसमें अनुसार विज्ञापन सम्बन्धी कार्यवाही दि0 25-02-2013 को ही की जानी है, विदित हों कि अनुदेशकों के सम्बन्ध में अमर उजाला संस्करण हरदोई द्वारा जानकारी प्राप्त हुई थी कि अनुदेशकों के चयन पर रोक लगा दी गई थी, परन्तु शासन/विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में कोई प्रमाणित आदेश प्राप्त न होने की स्थिति में उक्त कार्यवाही समयान्तर्गत प्रारम्भ किये जाने की जानकारी है। अद्यतन जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से समस्त कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है, जिसका विज्ञापन दि0 25-02-2013 को किया जायेगा। जानकारी के अनुसान 122 पू0मा0विद्यालय चिन्हित कर लिये गये है, जिनमें 100 से अधिक का नामांकन है। राज्य परियोजना निदेशक द्वारा जारी आदेश के क्रम में आवेदन ऑनलाइन करने की अन्तिम तिथि 23-03-2013 है। समस्त दिशा निर्देश की जानकारी बेवसाइट - http://upbasiceduparishad.gov.in/ दी गई है, जिस पर चयन प्रक्रिया, शासनादेश, शैक्षिक अर्हता, आयु, आरक्षण, आवेदन शुल्क आदि की जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी।
Breaking News -
शनिवार, 23 फ़रवरी 2013
शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2013
लिपिकों की पदोन्नति
संयुक्त शिक्षा निदेशक, कानपुर मण्डल, कानपुर द्वारा जनपदों में कार्यरत कनिष्ठ लिपिकों की पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है, उनके द्वारा जारी आदेश के क्रम में कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद में कार्यरत श्री पंकज तिवारी, कनिष्ठ लिपिक को इसी कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के पद पर पदोन्नति किया गया है। श्री महेश सक्सेना, राजकीय इण्टर कालेज, फतेहगढ से कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद में पदोन्नति किया गया है। श्री विनय अग्निहोत्री राजकीय इण्टर कालेज, फतेहगढ से जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रूखाबाद कार्यालय में पदोन्नति किया गया।
अध्यापक वेतन डाटा अपलोड करने में फर्रूखाबाद प्रथम
प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा श्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में गुरूवार दि0 21-02-2013 को वीडियो कांफ्रेसिग में परिषदीय शिक्षकों के ई-पेमेन्ट के लिए सेलरी डाटा अपलोड प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें जनपद फर्रूखाबाद प्रथम रहा है, इसके साथ लखनउ व श्रावस्ती जनपद का भी डाटा अपडेट पाया गया। सभी 3506 शिक्षकों का डाटा जनवरी 2013 तक का अपलोड हुआ। 28 फरवरी तक कर बचत जमा न करने पर सीधे आयकर कटौती कर वेतन ई-पैमेन्ट से भेज दिया जायेगा। इसके साथ पेंशनरों का कोषागार द्वारा भुगतान करने में भी जनपद प्रथम रहा है। लगभग 2400 पेंशनरों के सापेक्ष 2000 पेंशनरों का भुगतान कोषागार से किया गया है। बैठक में बी0एस0ए0 श्री भगवत पटेल व लेखाधिकारी श्री साहित्य कुमार कटियार उपस्थिति रहे।
जनगणना 2011 के आधार पर जनपद फर्रूखाबाद का शैक्षिक परिदृश्य
जनपद - फर्रूखाबाद
जनगणना 2011 के आधार पर जनपद का शैक्षिक परिदृश्य विश्लेषित किया गया है, जिसका विवरण इस प्रकार है -
जनसंख्या
कुल जनसंख्या - 1,887,577, पुरूषो की संख्या - 1,007,479 महिलाओं की संख्या - 880098
जनपद में साक्षर जनसंख्या
कुल साक्षर 1,125,457 पुरूष साक्षर - 676,067 महिलाऍ साक्षर - 449,390
साक्षरता दर
कुल साक्षरता दर - 70.57, पुरूष साक्षरता - 79.34 महिला साक्षरता - 60.51 साक्षरता दर में जिले की रैंक- 34
साक्षरता दर
कुल साक्षरता दर - 70.57, पुरूष साक्षरता - 79.34 महिला साक्षरता - 60.51 साक्षरता दर में जिले की रैंक- 34
स्त्री पुरूष अनुपात
पुरूष - 1000 महिला - 874 रेकिंग - 64
जनसंख्या आकार
राज्य की 2011 की जनसंख्या में प्रतिशत - 0.95 रैंक - 49
पुरूष - 1000 महिला - 874 रेकिंग - 64
जनसंख्या आकार
राज्य की 2011 की जनसंख्या में प्रतिशत - 0.95 रैंक - 49
कुल जनसंख्या में 0-6 आयु वर्ग की जनसंख्या का अनुपात: 2011
कुल - 15.51 पुरूष - 15.43 स्त्रियो- 15.61
जिलों में लिंगवार तुलनात्मक साक्षरता दर : 2011 तथा 2011
वर्ष - 2001 कुल - 60.89 पुरूष - 71.14 स्त्रियॉ - 48.65
वर्ष - 2011 कुल - 70.57 पुरूष - 79.34 स्त्रियॉ -60.51
तुलनात्मक साक्षरता दर के अवलोकन से स्पष्ट है कि साक्षरता लगभग 1 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से बढ् रही है। इस प्रकार शत-प्रतिशत साक्षरता पाने के लिए लगभग 30 वर्षो से अधिक का समय लगेगा।
गुरुवार, 21 फ़रवरी 2013
साक्षर भारत मिशन योजना के अन्तर्गत 32 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु उपस्थिति
आज दिनॉंक 21-02-2013 को साक्षर भारत मिशन योजना के अन्तर्गत जिला समन्वयक पद हेतु 49 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु बुलावा पत्र भेजा गया था, उसमें से 30 अभ्यर्थी उपस्थिति हुए, जिनका साक्षात्कार किया गया। अवशेष 02 अभ्यर्थी विगत दिवस के साक्षात्कार में छूटे हुए शामिल हुए, साक्षात्कार में कम्प्यूटर हिन्दी टाइपिंग को विशेष वरीयता देते हुए साक्षात्कार की कार्यवाही सम्पादित की गई। श्री आई0पी0पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में चयन समिति के सभी सदस्य उपस्थित हुए, जिसमें श्री के0एम0सिंह प्रधानाचार्य, आई0टी0आई0 फर्रूखाबाद, श्री अनुराग जैन, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी फर्रूखाबाद एवं श्री राजेश वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्री बजीरूददीन, अभियन्ता, जिला पंचायत सम्मिलित रहे। ब्लाक समन्वयक अभ्यर्थी पर चयन की कार्यवाही कल की जानी है।
बुधवार, 20 फ़रवरी 2013
उत्तर प्रदेशीय जू.हा.स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के प्रान्तीय अधिवेशन में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को विशेष अवकाश दिए जाने के सम्बन्ध में आदेश
उत्तर प्रदेशीय जू0 हा0 स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय अधिवेशन में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकोँ को विशेष अवकाश दिए जाने के सम्बन्ध मेँ सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद द्वारा पत्र जारी किया गया है, पत्र के अनुसार प्रान्तीय सम्मेलन में भाग लेने हेतु समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं को 23, 24 व 25 फरवरी का विशेष अवकाश कुछ प्रतिबन्धों के साथ मान्य किया गया है -
1- दि0 23, 24 व 25 फरवरी का प्रान्तीय अधिवेशन में उपस्थिति रहने का प्रमाण पत्र विद्यालय में प्रस्तुत करना है।
2- प्रतिभागियों शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा कार्यक्रम स्थल लखनउ और गृह जनपद तक आने जाने का विशेष अवकाश देय होगा।
3- उपरोक्त आदेश भविष्य में दृष्टान्त नहीं माना जायेगा।
1- दि0 23, 24 व 25 फरवरी का प्रान्तीय अधिवेशन में उपस्थिति रहने का प्रमाण पत्र विद्यालय में प्रस्तुत करना है।
2- प्रतिभागियों शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा कार्यक्रम स्थल लखनउ और गृह जनपद तक आने जाने का विशेष अवकाश देय होगा।
3- उपरोक्त आदेश भविष्य में दृष्टान्त नहीं माना जायेगा।
यू0पी0एजूकेशनल आफीसर्स एसोसिएशन उ0प्र0 का वार्षिक अधिवेशन 21-23 फरवरी को
यू0पी0एजूकेशनल आफीसर्स एसोसिएशन उ0प्र0 का वार्षिक अधिवेशन एंव शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन 21-23 फरवरी को चौधरी चरण सिंह सभागार, विधान सभा मार्ग लखनउ में किया जा रहा है, कृपया उक्त गोष्ठी में विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत उ0प्र0 सामान्य शैक्षिक सेवा समूह 'क' एवं 'ख' के अधिकारियों को प्रतिभाग करेगें।
उपर्युक्त अधिवेशन में मा0 बेसिक शिक्षा मन्त्री जी एवं शिक्षा निदेशक (बेसिक/माध्यमि)क द्वारा आर्शीवाद प्रदान किया जायेगा।
उपर्युक्त अधिवेशन में मा0 बेसिक शिक्षा मन्त्री जी एवं शिक्षा निदेशक (बेसिक/माध्यमि)क द्वारा आर्शीवाद प्रदान किया जायेगा।
साक्षर भारत मिशन योजना के अन्तर्गत 26 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु उपस्थिति
आज दिनॉंक 20-02-2013 को साक्षर भारत मिशन योजना के अन्तर्गत जिला समन्वयक पद हेतु 46 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु बुलावा पत्र भेजा गया था, उसमें से 26 अभ्यर्थी उपस्थिति हुए, जिनका साक्षात्कार किया गया। साक्षात्कार में कम्प्यूटर हिन्दी टाइपिंग को विशेष वरीयता देते हुए साक्षात्कार की कार्यवाही सम्पादित की गई। श्री आई0पी0पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में चयन समिति के सभी सदस्य उपस्थित हुए, जिसमें प्रधानाचार्य, आई0टी0आई0 फर्रूखाबाद, श्री अनुराग जैन, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी फर्रूखाबाद एवं श्री राजेश वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सम्मिलित रहे। अवशेष अभ्यर्थी पर चयन की कार्यवाही कल की जानी है।
बी0एड0प्रशिक्षु भर्ती की अग्रिम तिथि दि0 27-02-2013 निर्धारित
आज मा0 उच्च न्यायालय में बी0एड0 प्रशिक्षु भर्ती की सुनवाई की जानी थी, उ0प्र0 शासन के सरकारी वकील द्वारा यह दलील पेश की गई है कि अभी टी0ई0टी0 2011 के परीक्षा परिणाम की सी0डी0 की जॉच पूरी नहीं हो पाई है, सी0डी0 की जॉच के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। जिसका दृष्टिगत रखते हुए मा0 उच्च न्यायालय द्वारा दि0 27-02-2013 निर्धारित कर दी है। विदित हो कि मा0 उच्च न्यायालय द्वारा टी0ई0टी0 घोटाले में सबूत प्रस्तुत करने हेतु उ0प्र0शासन को निर्देश जारी किये थे।
मंगलवार, 19 फ़रवरी 2013
शिक्षक प्रशिक्षु भर्ती में मा0 उच्च न्यायालय में सुनवाई आज
आज दिनॉंक 20-02-2013 को 72825 शिक्षक प्रशिक्षु भर्ती पर मा0 उच्च न्यायालय में सुनवाई की जानी है, विदित हों कि दिनॉंक 04-02-2012 से काउन्सिलिंग प्रारम्भ कर दी गई थी, उसी दिन कुछ अभ्यथिर्यों द्वारा मा0 उच्च न्यायालय में विशेष अपील 149, 150, 152, 159, 161/2013 विशेष अपील दायर की गई, मा0 न्यायालय के समक्ष अभ्यर्थियों का कहना था कि यह भर्ती में कई खामियॉ है, जिससे उन्हें वंचित किया जा रहा है। मा0 न्यायालय के समक्ष जिन प्रमुख बिन्दुओं पर सुनवाई की जानी है, वह है- प्रथम यह कि टी0ई0टी0 मेरिट के आधार पर चयन न कर सरकार ने शैक्षिक गुणाकों का आधार लिया है, द्वितीय कुछ अभ्यर्थी आयु के आधार पर जो पिछले विज्ञापन में अर्ह थे, उनको नवीन विज्ञापन के आधार पर अर्नह कर दिया गया था, तृतीय यह कि बी0एड0 2012 को काउन्सिलिंग प्रक्रिया में सम्मिलित किया गया है, बिना टी0ई0टी0उत्तीर्ण बी0एड0 अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल होने का मौका नहीं दिया गया आदि मुख्य बिन्दु है। दिनॉक 12-02-2012 को बहुत शान्त वातावरण एवं कड़ी सुरक्षा के बीच सुनवाई की गई थी, जिसमें प्रदेश सरकार की ओर से टी0ई0टी0 परीक्षा परिणाम 2011 में आशिंक कमियों और त्रुटियों को बताते हुए शैक्षिक गुणांकों का आधार लेना बताया गया था, परन्तु मा0 उच्च न्यायालय के न्यायाधीश इस सरकार की दलील से खुश नहीं हुए और उन्होंने टी0ई0टी0 परीक्षा परिणाम में हुई कमियों एवं त्रुटियों के सबूत प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया, मा0 न्यायालय का कहना है कि क्या प्रदेश सरकार बदलने से कोई चयन प्रक्रिया पूरी तरह से बदल दी जायेगी, यह विधि संगत प्रतीत नहीं होता है।
आज देखना है कि मा0 न्यायालय में सरकार अपना क्या रूख पेश करती है, आशंका है कि सरकार की दलीलों से मा0 उच्च न्यायालय संतुष्ट नहीं है तथा इसमें अग्रिम तिथि निर्धारित होने की संभावना है।
आज देखना है कि मा0 न्यायालय में सरकार अपना क्या रूख पेश करती है, आशंका है कि सरकार की दलीलों से मा0 उच्च न्यायालय संतुष्ट नहीं है तथा इसमें अग्रिम तिथि निर्धारित होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश सरकार का शिक्षा पर बजट का प्राविधान
बेसिक शिक्षा
21520 करोड़ की बजट प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था के लिए किया गया है, विदित हों शिक्षा की गुणवत्ता के लिए 9770 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो रही है। इसके अलावा 72825 प्रशिक्षु अध्यापकों की भर्ती की कार्यवाही चल रही है। सर्व शिक्षा अभियान के लिए 2,219 करोड़ रुपये और मध्याह्न भोजन के लिए 1,769 करोड़ रुपये की व्यवस्था की जा रही है। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत 2311 नए प्राथमिक विद्यालयों तथा 313 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण का काम चल रहा है। असेवित बस्तियां जहां स्कूलों का निर्माण नहीं हो पाया है, वहां इस वित्तीय वर्ष में नए स्कूल खोले जाएंगे।
10,000 अतिरिक्त कक्षा-कक्षों और 20 हजार स्कूलों में चहारदीवारी का निर्माण होगा।
माध्यमिक शिक्षा
10367 करोड़ की बजट माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था के लिए किया गया है।प्रदेश के इंटर कालेजों में नियुक्तियां जल्द
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष डा. देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के 4500 इंटर कालेज में प्रधानाचार्य और प्रवक्ताओं के पद भरे जाएंगे। श्री शर्मा एल-वाई डिग्री कालेज के प्राचार्य से मिलने पहुंचे थे।
मालूम हो कि एलवाई डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. एके सिंह माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड इलाहाबाद के कार्यवाहक अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने शुक्रवार को नवनियुक्त अध्यक्ष डा. देवकी नंदन शर्मा के आवास पर उनसे मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। चयन बोर्ड के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के दौरान डा. शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश के लगभग 4500 इंटर कालेजों में रिक्त पड़े प्रधानाचार्यों के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। साथ ही चयन बोर्ड के माध्यम से इंटर कालेजों में एलटी एवं प्रवक्ता के रिक्त पदों पर भर्ती होगी।
भारत साक्षर मिशन के अन्तर्गत्ा जिला समन्वयक एवं ब्लाक समन्वयक के साक्षात्कार आज से
भारत साक्षर मिशन के तहत जिला समन्वयक पद के लिए साक्षात्कार बुधवार से प्रारम्भ होगा।
अगवत कराना है कि जिला समन्वयक पद के लिए क्रमांक 1 से 48 तक बुधवार व क्रमांक 49 से 97 तक के लिए गुरुवार को साक्षात्कार होगा। कायमगंज व कमालगंज विकास खंड समन्वयक पद के लिए 22 व बाकी विकास खंडों में समन्वयकों के लिए 23 को साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार समिति के सीडीओ अध्यक्ष व सचिव बीएसए रहेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष से नामित अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व दो कंप्यूटर विशेषज्ञ अधिकारी मौजूद रहेंगे। साक्षात्कार यूआरसी कार्यालय में सम्पन्न किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2013-14 के लिये 23 हजार 913 करोड़ रुपए घाटे का बजट पेश किया,लेकिन कोई नया कर नहीं लगाया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2013-14 के लिये राज्य विधानसभा में दो लाख 21 हजार 201.19 करोड़ का बजट पेश किया. अनुमानित राजस्व आगत दो लाख 15 हजार 919.82 करोड़ बताया गया। शिक्षा के लिए सबसे ज्यादा 32 हजार करोड़ दिए
मुख्यमंत्री ने 23 हजार 913 करोड़ रुपए घाटे का बजट पेश किया. बजट में कोई नया कर नहीं. पिछले साल की तुलना में इस बार बजट में लगभग 10 फीसद वृद्धि की गई है।
मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में कहा कि सरकार आर्थिक विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए हरसंभव उपाय करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देगी।
.
कार्यकाल का दूसरा बजट
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया. पिछले साल दो लाख करोड़ के मुकाबले इस बार दो लाख 21 हजार 201 करोड़ 19 लाख रुपये का बजट पेश किया गया है. पिछले वित्त वर्ष में सरकार ने बजट में 18 फीसद की वृद्धि की थी।
बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 10645 करोड़, शिक्षा के लिए 32886 करोड़, मूलभूत सुविधाओं के लिए 26641 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसके साथ ही बजट में 2100 गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. बजट में जीडीपी के लगभग तीन फीसद यानी 24 हजार करोड़ रुपये का राजकोषीय घाटा दिखाया गया है.
छात्राओं को डिग्री तक मुफ्त शिक्षा
सरकार ने इसके साथ ही बजट में पूर्वाचल के 27 जिलों के लिए 100 और बुंदेलखंड के लिए 109 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज का प्रावधान किया है. इसके साथ ही राज्य में 12वीं की छात्राओं के लिए 200 छात्रावास बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है.
बजट में छात्राओं को डिग्री तक मुफ्त शिक्षा देने की बात कही गई है. साथ ही प्रदेश में 313 जूनियर स्कूल भवन, 1200 से ज्यादा प्राइमरी स्कूल भवन बनाए जाएंगे.बजट में 'हमारी बेटी उसका कल' योजना के लिए 350 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.
लखनऊ में मेट्रो ट्रेन चलाने, लॉरेटे कान्वेंट स्कूल से कैंट तक ओवरब्रिज,कानपुर में गोविंदपुरी इलाके में 45 करोड़ की लागत से ओवरबिज, गाजियाबाद में 20 किमी रिंग रोड बनाने की योजना है.
बजट में किसानों की ऋण माफी के लिए 750 करोड़, राष्ट्रीय पारिश्रमिक लाभ योजना के लिए 350 करोड़, बेरोजगारी भत्ते के लिए 1200 करोड़, 21 करोड़ रुपये गन्ना किसानों के भुगतान के लिए, सौर ऊर्जा रिक्शा के लिए 450 करोड़ रुपये, अल्पसंख्यक बाहुल इलाकों के विकास के लिए 475 करोड़ रुपये, वृद्धावस्था पेंशन के लिए 1683 करोड़ रुपये रखे गए हैं.
सरकार की कम साक्षरता वाले 36 जिलों में सरकारी कॉलेज खोलने की योजना है. बजट में लखीमुपर और आजमगढ़ में कृषि विश्वविद्यालय, इलाहाबाद व सिद्धार्थनगर में दो विश्वविद्यालय खोलने की योजना का प्रावधान किया गया है. वहीं, आजमगढ़ में पशु चिकित्सा महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई.
सरकार ने पूर्वाचल में दिमागी बुखार के कहर के मद्देनजर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में एक अलग से 500 बेड वाला संस्थान बनाने का निर्णय लिया है. इस पर काम शुरू करने के लिए 5 करोड़ दिए जाएंगे.
राज्य में 259 पुल बनाने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है. इसमें कुल 4500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. इसके साथ ही बाढ़ नियंत्रण के लिए 725 करोड़ रुपये, सिंचाई के लिए 761 करोड़ रुपये और नदी प्रदूषण नियंत्रण के लिए 15 करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान किया गया है.
सरकार ने बजट में खेल और खिलाड़ियों के लिए मोटी रकम खर्च करने का प्रावधान किया है. ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने स्वर्ण पदक विजेताओं को एक करोड़, रजत पदक के लिए 50 लाख और कांस्य पदक जीतने वालों को 25 लाख रुपये पुरस्कार देने का एलान किया है।
सोमवार, 18 फ़रवरी 2013
राज्य परियोजना निदेशक अमृता सोनी द्वारा कार्यभार ग्रहण
उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश संख्या टी0-53/दो-1-2013 दि0 09 फरवरी 2013 के आदेश अनुपालन में दिनॉंक 18-02-2013 को राज्य परियोजना निदेशक, राज्य परियोजना कार्यालय एवं निदेशक, मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण, उ0प्र0 लखनउ का पदभार अमृता सोनी द्वारा ग्रहण कर लिया गया। विदित है इससे पूर्व श्री अतुल कुमार निदेशक के पद पर कार्यरत थे।
जनपद के परिवारों द्वारा धारित जनगणना मकानों की हालत के अनुसार परिवार सर्वेक्षण
जनगणना 2011 के अनुसार जनपद फर्रूखाबाद की जनगणना की गई, जनपद फर्रूखाबाद के परिवारों द्वारा धारित जनगणना मकानों की हालत के अनुसार परिवार सर्वेक्षण किया गया, सर्वेक्षण के अनुसार जनपद में 35 प्रतिशत परिवार ऐसे है, जो अच्छी स्थिति में है, 56प्रतिशत परिवार रहने योग्य स्थिति में है, शेष 7.8 प्रतिशत परिवार जीर्णशीर्ण अवस्था में है, इसके अतिरिक्त परिवारों में उपलब्ध उपयोगी वस्तुओं के सापेक्ष 41 प्रतिशत परिवारों में आवासीय उपयोगी वस्तुए अच्छी है, 53 प्रतिशत रहने योग्य व 5 प्रतिशत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। पूर्ण विवरण इस प्रकार है -
शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013
अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में तैनात शिक्षकों के वेतन भुगतान कोषागार से E-payment से करने सम्बन्ध में
शिक्षा निदेशक, बेसिक, उ0प्र0निशातगंज, लखनउ ने अपने आदेश दि0 14-02-2013 के द्वारा शासनादेश सं0 106/79-06-2013 दि0 07 फरवरी 2013 के अनुसार जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में तैनात अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों के वेतन का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में कोषागार के माध्यम से E-Payment के द्वारा किये जाने के निर्देश जारी किये है। समस्त अध्यापकों के प्रपत्रों को फीड कर उक्त समस्त कार्यवाही 01 मार्च 2013 अर्थात मार्च पेड इन अप्रैल 2013 से अशासकीय सहायता प्राप्त खाते में कोषागार के माध्यम से ई-पैमेन्ट कराया जायेगा। विदित है कि जनपद में कुल 50 अशासकीय विद्यालयों के लगभग 300 शिक्षकों/कर्मचारियों के वेतन भुगतान की कार्यवाही की जानी है।
सम्पूर्ण शासनादेश पढे-
म्रतक आश्रित नियुक्ति के सम्बन्ध में दिशा निर्देश
सचिव, उ0प्र0बेसिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद ने अपने पत्रांक दिनॉक 15-02-2013 के द्वारा उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद के नियन्त्रणाधीन संचालित कार्यालय/विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारी/शिक्षकों के अाश्रितों की नियुक्ति के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी किये है, उक्त के अन्तर्गत उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन सेवारत शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सेवाकाल में म्रत्यु हो जाने पर म़तक के परिवार को तात्कालिक राहत देने के उददेश्य से म्रतक के एक आश्रित को परिषद के अधीन संचालित विद्यालय/कार्यालय में कतिपय शर्तो में सेवायोजन का अवसर प्रदान किये जाने की व्यवस्था की है, चूकि म्रतक आश्रित के सेवायोजन में विलम्ब होने के कारण मा0 न्यायालय, मा0समितियों आदि के समक्ष विषम परिस्थिति का सामना करना पडता है, अत: आश्रितों के लिए एक अभियान चलाकर म्रतक आश्रित प्रकरणों को 31 मार्च 2013 तक समस्त कार्यवाही निस्तारित कर ली जाये। प्रकरण को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखा जाये। उक्त के क्रम में निम्नवत कार्यवाही सुनिश्चित करें -
1- दिनॉंक 28-02-2013 तक जनपद क समस्त प्रकरणों को संकलित कर दिया जाये, उनके परिवारजनों से सम्पर्क कर कार्यालय में प्रत्यावेदन शैक्षिक, वारिस, म्रत्यु प्रमाण पत्र, पारिवारिक सदस्यों के अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ उपलब्ध करायें।
2-म्रतक आश्रित कोटे में सहायक अध्यापक की नियुक्ति के लिए म्रतक आश्रित भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि के साथ के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय एन0टी0टी0 कोर्स या नर्सरी अथवा मान्यता प्राप्त अन्य प्रशिक्षण पाठयक्रम जैसे- बी0टी0सी0/बि0बी0टी0सी0 उत्तीर्ण के साथ अध्यापक पात्रता परीक्षा सी0टी0ई0टी0 या टी0ई0टी0 उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा, तभी सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति की जा सकेगी।
3- यदि म्रतक आश्रित कम से कम इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण है तो परिषदीय कार्यालयों में कनिष्ठ लिपिक का पद रिक्त है, तो म्रतक आश्रित कोटे से लिपिक के पद पर नियुक्ति की जा सकती है।
4- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति के लिए म्रतक आश्रित की योग्यता कम से कम कक्षा 08 उत्तीर्ण होना आवश्यक है, तभी नियुक्ति की जा सकती है।
5- म़्रतक आश्रित की म्रत्यु के 05 वर्ष के उपरान्त यदि आवेदन करता है, तो उसकी समस्त तथ्यों की पुष्टि करते हुए म़्रतक आश्रित का आवेदन पत्र परषिद कार्यालय को अग्रसारित करेगें।
उक्त समस्त प्रकार की कार्यवाही 15 अप्रैल 2013 तक पूर्ण करने के दिशा निर्देश जारी किये गये है।
1- दिनॉंक 28-02-2013 तक जनपद क समस्त प्रकरणों को संकलित कर दिया जाये, उनके परिवारजनों से सम्पर्क कर कार्यालय में प्रत्यावेदन शैक्षिक, वारिस, म्रत्यु प्रमाण पत्र, पारिवारिक सदस्यों के अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ उपलब्ध करायें।
2-म्रतक आश्रित कोटे में सहायक अध्यापक की नियुक्ति के लिए म्रतक आश्रित भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि के साथ के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय एन0टी0टी0 कोर्स या नर्सरी अथवा मान्यता प्राप्त अन्य प्रशिक्षण पाठयक्रम जैसे- बी0टी0सी0/बि0बी0टी0सी0 उत्तीर्ण के साथ अध्यापक पात्रता परीक्षा सी0टी0ई0टी0 या टी0ई0टी0 उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा, तभी सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति की जा सकेगी।
3- यदि म्रतक आश्रित कम से कम इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण है तो परिषदीय कार्यालयों में कनिष्ठ लिपिक का पद रिक्त है, तो म्रतक आश्रित कोटे से लिपिक के पद पर नियुक्ति की जा सकती है।
4- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति के लिए म्रतक आश्रित की योग्यता कम से कम कक्षा 08 उत्तीर्ण होना आवश्यक है, तभी नियुक्ति की जा सकती है।
5- म़्रतक आश्रित की म्रत्यु के 05 वर्ष के उपरान्त यदि आवेदन करता है, तो उसकी समस्त तथ्यों की पुष्टि करते हुए म़्रतक आश्रित का आवेदन पत्र परषिद कार्यालय को अग्रसारित करेगें।
उक्त समस्त प्रकार की कार्यवाही 15 अप्रैल 2013 तक पूर्ण करने के दिशा निर्देश जारी किये गये है।
गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013
उ0प्र0नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों का निर्धारण
शिक्षा निदेशक-बेसिक, उ0प्र0 इलाहाबाद के शासनादेश दि0 12-02-2013 के द्वारा उ0प्र0 नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों का निर्धारण कर दिया गया है, इसके तहत अलाभित समूह की श्रेणी में नि:शक्त बच्चा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, एच0आई0वी0 अथवा कैंसर पीड्ति माता पिता/अभिभावक का बच्चा तथा निराश्रित बेघर बच्चें को सम्मिलित किया गया है। दुर्बल वर्ग का बालक श्रेणी में ऐसे बच्चों को रखा गया है, जिनका माता-पिता या संरक्षक गरीबी रेखा के नीचे के कार्ड धारक है अथवा ग्राम्य विकास विभाग की सूची में सम्मिलित है। इस श्रेणी में वे बच्चे भी सम्मिलित है। इस श्रेणी में वे बच्चें भी शामिल है, जिनका माता-पिता या संरक्षक विकलॉगता/व़द्वावस्था/विधवा पेंशन प्राप्त कर्ता है। ऐसे बच्चें जिनका माता-पिता या संरक्षक की अधिकतम वार्षिक आय 01 लाख रूपये तक है, उन्हें भी दुर्बल वर्ग की श्रेणी में रखा गया है।
ज्ञातव्य है कि 06 से 14 आयु वर्ग के ''अलाभित समूह का बालक'' एवं ''दुर्बल वर्ग का बालक'' के विघार्थियों को पड़ोसी राजकीय /परिषदीय /सहायतित एवं असहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 01 की कुल सीट क्षमता के 25 प्रतिशत तक की सीमा तक प्रवेश दिया जाना है। इन बच्चों को प्रारम्िभक शिक्षा पूरी होने तक प्रदान की जाने वाली नि:शुल्क शिक्षा पर आने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति 'उ0प्र0नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009' में की गई व्यवस्थाओं के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा की जानी है।
सम्पूर्ण शासनादेश पढ़ने के लिए लिंक करें -
http://www.upefa.com/upefa/officecopy/Dec-12/GODisAdv.pdf
ज्ञातव्य है कि 06 से 14 आयु वर्ग के ''अलाभित समूह का बालक'' एवं ''दुर्बल वर्ग का बालक'' के विघार्थियों को पड़ोसी राजकीय /परिषदीय /सहायतित एवं असहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 01 की कुल सीट क्षमता के 25 प्रतिशत तक की सीमा तक प्रवेश दिया जाना है। इन बच्चों को प्रारम्िभक शिक्षा पूरी होने तक प्रदान की जाने वाली नि:शुल्क शिक्षा पर आने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति 'उ0प्र0नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009' में की गई व्यवस्थाओं के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा की जानी है।
सम्पूर्ण शासनादेश पढ़ने के लिए लिंक करें -
http://www.upefa.com/upefa/officecopy/Dec-12/GODisAdv.pdf
सदस्यता लें
संदेश (Atom)









