Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2013

दिनॉंक 22-02-2013 को ग्‍यारवीं शरीफ के अवसर पर बेसिक/मान्‍यता प्राप्‍त विद्यालयों में अवकाश घोषित

जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार दिनॉंक 22-02-2013 को मुस्लिम समुदाय के महत्‍वपूर्ण त्‍यौहार ग्‍यारवीं अवकाश के अवसर पर बेसिक/मान्‍यता प्राप्‍त विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। 
विदित हो इस सम्‍बन्‍ध में शिक्षक सघं एवं उर्दू शिक्षक संघ द्वारा इस सम्‍बन्‍ध में अपना मॉग पत्र प्रस्‍तुत किया था। 

बुधवार, 20 फ़रवरी 2013

उत्तर प्रदेशीय जू.हा.स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के प्रान्तीय अधिवेशन में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को विशेष अवकाश दिए जाने के सम्बन्ध में आदेश

उत्तर प्रदेशीय जू0 हा0 स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय अधिवेशन में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकोँ को विशेष अवकाश दिए जाने के सम्बन्ध मेँ सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद द्वारा पत्र जारी किया गया है, पत्र के अनुसार प्रान्‍तीय सम्‍मेलन में भाग लेने हेतु समस्‍त शिक्षक/शिक्षिकाओं को 23, 24 व 25 फरवरी का विशेष अवकाश कुछ प्रतिबन्‍धों के साथ मान्‍य किया गया है -
1- दि0 23, 24 व 25 फरवरी का प्रान्‍तीय अधिवेशन में उपस्थिति रहने का प्रमाण पत्र वि‍द्यालय में प्रस्‍तुत करना है।
2- प्रतिभागियों शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा कार्यक्रम स्‍थल लखनउ और गृह जनपद तक आने जाने का विशेष अवकाश देय होगा।
3- उपरोक्‍त आदेश भविष्‍य में दृष्‍टान्‍त नहीं माना जायेगा।

यू0पी0एजूकेशनल आफीसर्स एसोसिएशन उ0प्र0 का वार्षिक अधिवेशन 21-23 फरवरी को

यू0पी0एजूकेशनल आफीसर्स एसोसिएशन उ0प्र0 का वार्षिक अधिवेशन एंव शैक्षिक उन्‍नयन गोष्‍ठी का आयोजन 21-23 फरवरी को चौधरी चरण सिंह सभागार, विधान सभा मार्ग लखनउ में किया जा रहा है, कृपया उक्‍त गोष्‍ठी में विभिन्‍न कार्यालयों में कार्यरत उ0प्र0 सामान्‍य शैक्षिक सेवा समूह 'क'  एवं 'ख' के अधिकारियों को  प्रतिभाग करेगें। 
उपर्युक्‍त अधिवेशन में मा0 बेसिक शिक्षा मन्‍त्री जी एवं शिक्षा निदेशक (बेसिक/माध्‍यमि)क द्वारा आर्शीवाद प्रदान किया जायेगा। 

साक्षर भारत मिशन योजना के अन्‍तर्गत 26 अभ्‍यर्थी साक्षात्‍कार हेतु उपस्थिति

आज दिनॉंक 20-02-2013 को साक्षर भारत मिशन योजना के अन्‍तर्गत जिला समन्‍वयक पद हेतु 46 अभ्‍यर्थियों को साक्षात्‍कार हेतु बुलावा पत्र भेजा गया था, उसमें से  26 अभ्‍यर्थी उपस्थिति हुए, जिनका साक्षात्‍कार किया गया। साक्षात्‍कार में कम्‍प्‍यूटर हिन्‍दी टाइपिंग को विशेष वरीयता देते हुए साक्षात्‍कार की कार्यवाही सम्‍पादित की गई। श्री आई0पी0पाण्‍डेय, मुख्‍य विकास अधिकारी महोदय की अध्‍यक्षता में चयन समिति के सभी सदस्‍य उपस्थित हुए, जिसमें प्रधानाचार्य, आई0टी0आई0 फर्रूखाबाद, श्री अनुराग जैन, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी फर्रूखाबाद एवं श्री राजेश वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सम्मिलित रहे। अवशेष अभ्‍यर्थी पर चयन की कार्यवाही कल की जानी है। 

बी0एड0प्रशिक्षु भर्ती की अग्रिम तिथि दि0 27-02-2013 निर्धारित

आज मा0 उच्‍च न्‍यायालय में बी0एड0 प्रशिक्षु भर्ती की सुनवाई की जानी थी, उ0प्र0 शासन के सरकारी वकील द्वारा यह दलील पेश की गई है कि अभी टी0ई0टी0 2011 के परीक्षा परिणाम की सी0डी0 की जॉच पूरी नहीं हो पाई है, सी0डी0 की जॉच के लिए अतिरिक्‍त समय की आवश्‍यकता है। जिसका दृष्टिगत रखते हुए मा0 उच्‍च न्‍यायालय द्वारा दि0 27-02-2013 निर्धारित कर दी है। विदित हो कि मा0 उच्‍च न्‍यायालय द्वारा टी0ई0टी0 घोटाले में सबूत प्रस्‍तुत करने हेतु उ0प्र0शासन को निर्देश जारी किये थे। 

मंगलवार, 19 फ़रवरी 2013

शिक्षक प्रशिक्षु भर्ती में मा0 उच्‍च न्‍यायालय में सुनवाई आज

आज दिनॉंक 20-02-2013 को 72825 शिक्ष‍क प्रशिक्षु भर्ती पर मा0 उच्‍च न्‍यायालय में सुनवाई की जानी है, विदित हों कि दिनॉंक 04-02-2012 से काउन्सिलिंग प्रारम्‍भ कर दी गई थी, उसी दिन कुछ अभ्‍यथिर्यों द्वारा मा0 उच्‍च न्‍यायालय में विशेष अपील 149, 150, 152, 159, 161/2013 विशेष अपील दायर की गई, मा0 न्‍यायालय के समक्ष अभ्‍यर्थि‍यों  का कहना था कि यह भर्ती में कई खामियॉ है, जिससे उन्‍हें वंचित किया जा रहा है। मा0 न्‍यायालय के समक्ष जिन प्रमुख बिन्‍दुओं पर सुनवाई की जानी है, वह है- प्रथम यह क‍ि टी0ई0टी0 मेरिट के आधार पर चयन न कर सरकार ने शैक्षिक गुणाकों का आधार लिया है, द्वितीय कुछ अभ्‍यर्थी आयु के आधार पर जो पिछले विज्ञापन में अर्ह थे, उनको नवीन विज्ञापन के आधार पर अर्नह कर दिया गया था, तृतीय यह कि बी0एड0 2012 को काउन्सिलिंग प्रक्रिया में सम्मिलित किया गया है, बिना टी0ई0टी0उत्‍तीर्ण बी0एड0 अभ्‍यर्थियों को भर्ती में शामिल होने का मौका नहीं दिया गया आदि मुख्‍य बिन्‍दु है।  दिनॉक 12-02-2012 को बहुत शान्‍त वातावरण एवं कड़ी सुरक्षा के बीच सुनवाई की गई थी, जिसमें प्रदेश सरकार की ओर से टी0ई0टी0 परीक्षा परिणाम 2011 में आशिंक कमियों और त्रुटियों को बताते हुए शैक्षिक गुणांकों का आधार लेना बताया गया था, परन्‍तु मा0 उच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीश इस सरकार की दलील से खुश नहीं हुए और उन्‍होंने टी0ई0टी0 परीक्षा परिणाम में हुई कमियों एवं त्रुटियों के सबूत प्रस्‍तुत करने हेतु निर्देशित किया गया, मा0 न्‍यायालय का कहना है कि क्‍या प्रदेश सरकार बदलने से कोई चयन प्रक्रिया पूरी तरह से बदल दी जायेगी, यह विधि संगत प्रतीत नहीं होता है। 
आज देखना है कि मा0 न्‍यायालय में सरकार अपना क्‍या रूख पेश करती है, आशंका है कि सरकार की दलीलों से मा0 उच्‍च न्‍यायालय संतुष्‍ट नहीं है तथा इसमें अग्रिम तिथि निर्धारित होने की संभावना है। 

उत्‍तर प्रदेश सरकार का शिक्षा पर बजट का प्राविधान


बेसिक शिक्षा
21520 करोड़ की बजट प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था के लिए किया गया है, विदित हों शिक्षा की गुणवत्ता के लिए 9770 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो रही है। इसके अलावा 72825 प्रशिक्षु अध्यापकों की भर्ती की कार्यवाही चल रही है। सर्व शिक्षा अभियान के लिए 2,219 करोड़ रुपये और मध्याह्न भोजन के लिए 1,769 करोड़ रुपये की व्यवस्था की जा रही है। 
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत 2311 नए प्राथमिक विद्यालयों तथा 313 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण का काम चल रहा है। असेवित बस्तियां जहां स्कूलों का निर्माण नहीं हो पाया है, वहां इस वित्तीय वर्ष में नए स्कूल खोले जाएंगे।
10,000 अतिरिक्त कक्षा-कक्षों और 20 हजार स्कूलों में चहारदीवारी का निर्माण होगा।
माध्‍यमिक शिक्षा
10367 करोड़ की बजट माध्‍यमिक शिक्षा व्यवस्था के लिए किया गया है।

प्रदेश के इंटर कालेजों में नियुक्तियां जल्द


माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष डा. देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के 4500 इंटर कालेज में प्रधानाचार्य और प्रवक्ताओं के पद भरे जाएंगे। श्री शर्मा एल-वाई डिग्री कालेज के प्राचार्य से मिलने पहुंचे थे।
मालूम हो कि एलवाई डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. एके सिंह माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड इलाहाबाद के कार्यवाहक अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने शुक्रवार को नवनियुक्त अध्यक्ष डा. देवकी नंदन शर्मा के आवास पर उनसे मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। चयन बोर्ड के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के दौरान डा. शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश के लगभग 4500 इंटर कालेजों में रिक्त पड़े प्रधानाचार्यों के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। साथ ही चयन बोर्ड के माध्यम से इंटर कालेजों में एलटी एवं प्रवक्ता के रिक्त पदों पर भर्ती होगी। 

भारत साक्षर मिशन के अन्‍तर्गत्‍ा जिला समन्वयक एवं ब्‍लाक समन्‍वयक के साक्षात्कार आज से


भारत साक्षर मिशन के तहत जिला समन्वयक पद के लिए साक्षात्‍कार  बुधवार से प्रारम्‍भ होगा।  
अगवत कराना है कि जिला समन्वयक पद के लिए क्रमांक 1 से 48 तक बुधवार व क्रमांक 49 से 97 तक के लिए गुरुवार को साक्षात्कार होगा। कायमगंज व कमालगंज विकास खंड समन्वयक पद के लिए 22 व बाकी विकास खंडों में समन्वयकों के लिए 23 को साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार समिति के सीडीओ अध्यक्ष व सचिव बीएसए रहेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष से नामित अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व दो कंप्यूटर विशेषज्ञ अधिकारी मौजूद रहेंगे। साक्षात्कार यूआरसी कार्यालय में सम्‍पन्‍न किया जायेगा। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2013-14 के लिये 23 हजार 913 करोड़ रुपए घाटे का बजट पेश किया,लेकिन कोई नया कर नहीं लगाया


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2013-14 के लिये राज्य विधानसभा में दो लाख 21 हजार 201.19 करोड़ का बजट पेश किया. अनुमानित राजस्व आगत दो लाख 15 हजार 919.82 करोड़ बताया गया। शि‍क्षा के लि‍ए सबसे ज्‍यादा 32 हजार करोड़ दि‍ए
मुख्यमंत्री ने 23 हजार 913 करोड़ रुपए घाटे का बजट पेश किया. बजट में कोई नया कर नहीं. पिछले साल की तुलना में इस बार बजट में लगभग 10 फीसद वृद्धि की गई है।
मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में कहा कि सरकार आर्थिक विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए हरसंभव उपाय करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देगी।
.
कार्यकाल का दूसरा बजट
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया. पिछले साल दो लाख करोड़ के मुकाबले इस बार दो लाख 21 हजार 201 करोड़ 19 लाख रुपये का बजट पेश किया गया है. पिछले वित्त वर्ष में सरकार ने बजट में 18 फीसद की वृद्धि की थी।
बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 10645 करोड़, शिक्षा के लिए 32886 करोड़, मूलभूत सुविधाओं के लिए 26641 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसके साथ ही बजट में 2100 गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. बजट में जीडीपी के लगभग तीन फीसद यानी 24 हजार करोड़ रुपये का राजकोषीय घाटा दिखाया गया है.
छात्राओं को डिग्री तक मुफ्त शिक्षा
सरकार ने इसके साथ ही बजट में पूर्वाचल के 27 जिलों के लिए 100 और बुंदेलखंड के लिए 109 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज का प्रावधान किया है. इसके साथ ही राज्य में 12वीं की छात्राओं के लिए 200 छात्रावास बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है.
बजट में छात्राओं को डिग्री तक मुफ्त शिक्षा देने की बात कही गई है. साथ ही प्रदेश में 313 जूनियर स्कूल भवन, 1200 से ज्यादा प्राइमरी स्कूल भवन बनाए जाएंगे.बजट में 'हमारी बेटी उसका कल' योजना के लिए 350 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.
लखनऊ में मेट्रो ट्रेन चलाने, लॉरेटे कान्वेंट स्कूल से कैंट तक ओवरब्रिज,कानपुर में गोविंदपुरी इलाके में 45 करोड़ की लागत से ओवरबिज, गाजियाबाद में 20 किमी रिंग रोड बनाने की योजना है. 
बजट में किसानों की ऋण माफी के लिए 750 करोड़, राष्ट्रीय पारिश्रमिक लाभ योजना के लिए 350 करोड़, बेरोजगारी भत्ते के लिए 1200 करोड़, 21 करोड़ रुपये गन्ना किसानों के भुगतान के लिए, सौर ऊर्जा रिक्शा के लिए 450 करोड़ रुपये, अल्पसंख्यक बाहुल इलाकों के विकास के लिए 475 करोड़ रुपये, वृद्धावस्था पेंशन के लिए 1683 करोड़ रुपये रखे गए हैं.
सरकार की कम साक्षरता वाले 36 जिलों में सरकारी कॉलेज खोलने की योजना है. बजट में लखीमुपर और आजमगढ़ में कृषि विश्वविद्यालय, इलाहाबाद व सिद्धार्थनगर में दो विश्वविद्यालय खोलने की योजना का प्रावधान किया गया है. वहीं, आजमगढ़ में पशु चिकित्सा महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई.
सरकार ने पूर्वाचल में दिमागी बुखार के कहर के मद्देनजर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में एक अलग से 500 बेड वाला संस्थान बनाने का निर्णय लिया है. इस पर काम शुरू करने के लिए 5 करोड़ दिए जाएंगे.
 राज्य में 259 पुल बनाने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है. इसमें कुल 4500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. इसके साथ ही बाढ़ नियंत्रण के लिए 725 करोड़ रुपये, सिंचाई के लिए 761 करोड़ रुपये और नदी प्रदूषण नियंत्रण के लिए 15 करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान किया गया है.
सरकार ने बजट में खेल और खिलाड़ियों के लिए मोटी रकम खर्च करने का प्रावधान किया है. ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने स्वर्ण पदक विजेताओं को एक करोड़, रजत पदक के लिए 50 लाख और कांस्य पदक जीतने वालों को 25 लाख रुपये पुरस्कार देने का एलान किया है।

सोमवार, 18 फ़रवरी 2013

राज्‍य परियोजना निदेशक अमृता सोनी द्वारा कार्यभार ग्रहण

उत्‍तर प्रदेश शासन के शासनादेश संख्‍या टी0-53/दो-1-2013 दि0 09 फरवरी 2013 के आदेश अनुपालन में दिनॉंक 18-02-2013 को राज्‍य परियोजना निदेशक, राज्‍य परियोजना कार्यालय एवं निदेशक, मध्‍यान्‍ह भोजन प्राधिकरण, उ0प्र0 लखनउ का पदभार अमृता सोनी द्वारा ग्रहण कर लिया गया। विदित है इससे पूर्व श्री अतुल कुमार  निदेशक के पद पर कार्यरत थे। 

जनपद के परिवारों द्वारा धारित जनगणना मकानों की हालत के अनुसार परिवार सर्वेक्षण

जनगणना 2011 के अनुसार जनपद फर्रूखाबाद की जनगणना की गई, जनपद फर्रूखाबाद के परिवारों द्वारा धारित जनगणना मकानों की हालत के अनुसार परिवार सर्वेक्षण कि‍या गया, सर्वेक्षण के अनुसार जनपद में 35 प्रतिशत परिवार ऐसे है, जो अच्‍छी स्थिति में है, 56प्रतिशत परिवार रहने योग्‍य स्थिति में है, शेष 7.8 प्रतिशत परिवार जीर्णशीर्ण अवस्‍था में है, इसके अतिरिक्‍त परिवारों में उपलब्‍ध उपयोगी वस्‍तुओं के सापेक्ष 41 प्रतिशत परिवारों में आवासीय उपयोगी वस्‍तुए अच्‍छी है, 53 प्रतिशत रहने योग्‍य व 5 प्रतिशत जीर्ण-शीर्ण अवस्‍था में है। पूर्ण विवरण इस प्रकार है -


शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013

अशासकीय सहायता प्राप्‍त जूनियर हाईस्‍कूल में तैनात शिक्षकों के वेतन भुगतान कोषागार से E-payment से करने सम्‍बन्‍ध में

शिक्षा निदेशक, बेसिक, उ0प्र0निशातगंज, लखनउ ने अपने आदेश दि0 14-02-2013 के द्वारा शासनादेश सं0 106/79-06-2013 दि0 07 फरवरी 2013 के अनुसार जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्‍त जूनियर हाईस्‍कूलों में तैनात अध्‍यापकों व अन्‍य कर्मचारियों के वेतन का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में कोषागार के माध्‍यम से E-Payment के द्वारा किये जाने के निर्देश जारी किये है। समस्‍त अध्‍यापकों के प्रपत्रों को फी‍ड कर उक्‍त समस्‍त कार्यवाही 01 मार्च 2013 अर्थात मार्च पेड इन अप्रैल 2013 से अशासकीय सहायता प्राप्‍त खाते में कोषागार के माध्‍यम से ई-पैमेन्‍ट कराया जायेगा। विदित है कि जनपद में कुल 50 अशासकीय विद्यालयों के लगभग 300 शिक्षकों/कर्मचारियों के  वेतन भुगतान की कार्यवाही की जानी है। 
सम्‍पूर्ण शासनादेश पढे-

म्रतक आश्रित नियुक्ति के सम्‍बन्‍ध में दिशा निर्देश

सचिव, उ0प्र0बेसिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद ने अपने पत्रांक दिनॉक 15-02-2013 के द्वारा उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद के नियन्‍त्रणाधीन संचालित कार्यालय/विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारी/शिक्षकों के अ‍ाश्रितों की नियुक्ति के सम्‍बन्‍ध में दिशा निर्देश जारी किये है, उक्‍त के अन्‍तर्गत उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन सेवारत शिक्षकों/शिक्षणेत्‍तर कर्मचारियों की सेवाकाल में म्रत्‍यु हो जाने पर म़तक के परिवार को तात्‍कालिक राहत देने के उददेश्‍य से म्रतक के एक आश्रित को परिषद के अधीन संचालित विद्यालय/कार्यालय में कतिपय शर्तो में सेवायोजन का अवसर प्रदान किये जाने की व्‍यवस्‍था की है, चूकि म्रतक आश्रित के सेवायोजन में विलम्‍ब होने के कारण मा0 न्‍यायालय, मा0समितियों आदि के समक्ष विषम परिस्थिति का सामना करना पडता है, अत: आश्रितों के लिए एक अभियान चलाकर म्रतक आश्रित प्रकरणों को 31 मार्च 2013 तक समस्‍त कार्यवाही निस्‍तारित कर ली जाये। प्रकरण को अनावश्‍यक रूप से लम्‍बि‍त न रखा जाये। उक्‍त के क्रम में निम्‍नवत कार्यवाही सुनिश्चित करें -
1- दिनॉंक 28-02-2013 तक जनपद क समस्‍त प्रकरणों को संकलित कर दिया जाये, उनके परिवारजनों से सम्‍पर्क कर कार्यालय में प्रत्‍यावेदन शैक्षिक, वारिस, म्रत्‍यु प्रमाण पत्र, पारिवारिक सदस्‍यों के अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ उपलब्‍ध करायें।
2-म्रतक आश्रित कोटे में सहायक अध्‍यापक की नियुक्ति के लिए म्रतक आश्रित भारत में विधि द्वारा स्‍थापित किसी विश्‍वविद्यालय से स्‍नातक उपाधि के साथ के साथ किसी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से दो वर्षीय एन0टी0टी0 कोर्स या नर्सरी अथवा मान्‍यता प्राप्‍त अन्‍य प्रशिक्षण पाठयक्रम जैसे- बी0टी0सी0/बि0बी0टी0सी0 उत्‍तीर्ण के साथ अध्‍यापक पात्रता परीक्षा सी0टी0ई0टी0 या टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण होना आवश्‍यक होगा, तभी सहायक अध्‍यापक के पद पर नियुक्ति की जा सकेगी। 
3- यदि म्रतक आश्रित कम से कम इण्‍टरमीडिएट उत्‍तीर्ण है तो परिषदीय कार्यालयों में कनिष्‍ठ लिपिक का पद रिक्‍त है, तो म्रतक आश्रित कोटे से लिपिक के पद पर नियुक्ति की जा सकती है।
4- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति के लिए म्रतक आश्रित की योग्‍यता कम से कम कक्षा 08 उत्‍तीर्ण होना आवश्‍यक है, तभी नियुक्ति की जा सकती है। 
5- म़्रतक आश्रित की म्रत्‍यु के 05 वर्ष के उपरान्‍त यदि आवेदन करता है, तो उसकी समस्‍त तथ्‍यों की पुष्टि करते हुए म़्रतक आश्रित का आवेदन पत्र परषिद कार्यालय को अग्रसारित करेगें। 

उक्‍त समस्‍त प्रकार की कार्यवाही 15 अप्रैल 2013 तक पूर्ण करने के दिशा निर्देश जारी किये गये है। 


गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013

उ0प्र0नि:शुल्‍क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्‍चों का निर्धारण

शिक्षा निदेशक-बेसिक, उ0प्र0 इलाहाबाद के शासनादेश दि0 12-02-2013 के द्वारा उ0प्र0 नि:शुल्‍क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्‍चों का निर्धारण कर दिया गया है, इसके तहत अलाभित समूह की श्रेणी में नि:शक्‍त बच्‍चा,  अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्‍य पिछडा वर्ग, एच0आई0वी0 अथवा कैंसर पीड्ति माता पिता/अभिभावक का बच्‍चा तथा निराश्रित बेघर बच्‍चें को सम्मिलित किया गया है। दुर्बल वर्ग का बालक श्रेणी में ऐसे बच्‍चों को रखा गया है, जिनका माता-पिता या संरक्षक गरीबी रेखा के नीचे के कार्ड धारक है अथवा ग्राम्‍य विकास विभाग की सूची में सम्मिलित है। इस श्रेणी में वे बच्‍चे भी सम्मिलित है। इस श्रेणी में वे बच्‍चें भी शामिल है, जिनका माता-पिता या संरक्षक विकलॉगता/व़द्वावस्‍था/विधवा पेंशन प्राप्‍त कर्ता है। ऐसे बच्‍चें जिनका माता-पिता या संरक्षक की अधिकतम वार्षिक आय 01 लाख रूपये तक है, उन्‍हें भी दुर्बल वर्ग की श्रेणी में रखा गया है। 
ज्ञातव्‍य है कि 06 से 14 आयु वर्ग के ''अलाभित समूह का बालक'' एवं ''दुर्बल वर्ग का बालक'' के विघार्थियों को पड़ोसी राजकीय /परिषदीय /सहायतित एवं असहायतित मान्‍यता प्राप्‍त विद्यालयों में कक्षा 01 की कुल सीट क्षमता के 25 प्रतिशत तक की सीमा तक प्रवेश दिया जाना है। इन बच्‍चों को प्रारम्‍िभक शिक्षा पूरी होने तक प्रदान की जाने वाली नि:शुल्‍क शिक्षा पर आने वाले व्‍यय की प्रतिपूर्ति 'उ0प्र0नि:शुल्‍क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009' में की गई व्‍यवस्‍थाओं के अनुरूप राज्‍य सरकार द्वारा की जानी है। 
सम्‍पूर्ण शासनादेश पढ़ने के लिए लिंक करें -
http://www.upefa.com/upefa/officecopy/Dec-12/GODisAdv.pdf

मंगलवार, 12 फ़रवरी 2013

श्री जगरूप संखवार, खण्‍ड शिक्षा अधिकारी कायमगंज का पदभार

श्री भगवत पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दिनॉंक 12-02-2013 को विकासक्षेत्र कायमगंज के खण्‍ड शिक्षा अधिकारी श्री संजय पटेल के चिकित्‍सीय अवकाश पर जाने के कारण श्री जगरूप संखवार को खण्‍ड शिक्षा अधिकारी का पदभार सौंपा है। अब श्री संखवार विकासक्षेत्र कायमगंज के समस्‍त दायित्‍वों का निर्वहन करेगें। 

टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण शिक्षक भर्ती की अग्रिम तिथि 20-02-2013 निर्धारित

दिनॉक 12-02-2013 को टी0ई0टी0प्रशिक्षु भर्ती सम्‍बन्‍धी कार्यवाही मा0 न्‍यायालय में कडी सुरक्षा के बीच बहस की गई, मा0 न्‍यायालय द्वारा सचिव, उ0प्र0शासन को टी0ई0टी0 परीक्षा में हुई धांधली के सबूत प्रस्‍तुत करने हेतु निर्देश दिये गये। इस सम्‍बन्‍ध में अगली तिथि 20-02-2013 रखी गई। विदित है कि राज्‍य सरकार द्वारा पूर्व प्रकाशित विज्ञप्ति को रदद करते हुए शैक्षिक गुणाकों के आधार पर चयन की कार्यवाही की जा रही है, जबकि विशेष अपील द्वारा टी0ई0टी0 को मेरिट का आधार बनाकर भर्ती की मॉग कर रहे है, जिस सम्‍बन्‍घ में शासन द्वारा अवगत कराया गया कि विगत सम्‍पन्‍न हुई टी0ई0टी0 परीक्षा में धांधली हुई, जिसके मददेनजर टी0ई0टी0 को मेरिट न बनाकर शैक्षिक गुणांकों का आधार लिया गया। जानकारी के अनुसार  पहले अगली सुनवाई 18-02-2013 को रखी गई थी और उसके बाद सरकारी पक्ष के वकील के आग्रह से नयी तिथि 20 को हो गयी

कस्‍तूरबा गॉधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत स्‍टाफ के नवीनीकरण प्रकिया समाप्‍त

निदेशक, राज्‍य परियोजना कार्यालय द्वारा दिनॉक - 12-02 -2013 के द्वारा कस्‍तूरबा गॉधी आवासीय बालिका व‍िद्यालयों में संवि‍दा पर कार्यरत शैक्षिक स्‍टाफ जैसे - वार्डेन, पार्ट टाईम टीचर, फुलटाईम टीचर, लेखाकार सहित शिक्षणेत्‍तर स्‍टाफ के नवीनीकरण की प्रक्रिया समाप्‍त कर दी है, और सभी शिक्षकों/कर्मचारियों को 12 महीने का मानदेय दिये जाने के आदेश जारी किये गये है। जैसा कि विदित है कि कस्‍तूरबा गॉधी बालिका विधालय नबावगंज जनपद फर्रूखाबाद में कार्यरत  शैक्षिक स्‍टाफ की संविदा समाप्‍त करने से विधालय की शिक्षण व्‍यवस्‍था पूरी तरह से वाधित हो गई, जिसको दष्‍‍ट‍गि‍त रखते हुए परियोजना निदेशक द्वारा यह निर्देश जारी किये गये है, उनके द्वारा शिक्षामित्रों की भॉति इनका भी नवीनीकरण नहीं किया जायेगा, उनके द्वारा निम्‍न निर्देश जारी किये गये - 
1- जिन शिक्षकों/कर्मचारियों का आचरण व्‍यवहार अच्‍छा रहा है और उनके विरूद्व कोई भी शि‍कायतें नही उनका नवीनीकरण स्‍वत- ही माना जायेगा।
2-यदि किसी शैक्षिक स्‍टाफ/कर्मचारी का आचरण व्‍यवहार संतोषजनक नही है, तो उस सम्‍बन्‍ध में सम्‍बन्धित अधि‍कारी साक्ष्‍यों सहित 31 मई तक जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्‍ताव प्रस्‍तुत करेगा, उसको 10 जून तक जिलाधिकारी द्वारा आदेश जारी करना होगा, 10 जून तक आदेश न होने पर स्‍वत- नवीनीकरण मान लिया जायेगा। अत- असतोंषप्रद कर्मि‍यों के सम्‍बन्‍ध में यथा सम्‍भव निर्णय लेना सुनिश्चित करें।

सम्‍पूर्ण शासनादेश के लिए लिंक करें -

http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/02/blog-post_12.html


सोमवार, 11 फ़रवरी 2013

शिक्षक भर्ती में दि0 12-02-2013 को दाखिल हो सकता है शपथ पत्र

  • राज्य सरकार मंगलवार को कर सकती है शपथ पत्र दाखिल
  • बेसिक शिक्षा विभाग की इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी
प्राप्‍त जानकारी  के अनुसार प्रदेश में चल रहे 72 हजार 825 शिक्षकों की भर्ती में हाईकोर्ट द्वारा लगाए गए रोक पर 
राज्य सरकार मंगलवार को शपथ पत्र दाखिल कर सकती है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी तैयारियां 
पूरी कर ली हैं। सरकार का मानना है कि हाईकोर्ट उसके तर्कों से सहमत होने के बाद भर्ती प्रक्रिया पुन:  शुरू करने 
की अनुमति दे देगा। सरकार हाईकोर्ट में नवंबर 2011 में आयोजित कराई गई टीईटी और उसके परीक्षा  परिणाम 
तथा धांधली की शिकायत के बाद कराई गई उसकी जांच रिपोर्ट से हाईकोर्ट को अवगत कराएगा। शिक्षक भर्ती के
लिए प्रदेश में 69 लाख फार्म जमा हुए हैं और इसकी मेरिट जारी करते हुए काउंसलिंग शुरू कर दी गई थी।

शनिवार, 9 फ़रवरी 2013

विद्यालय में छाञ उपस्थिति एवं शैक्षिक गुणवत्‍ता सुनि‍श्चित करने के सम्‍बन्‍ध में आदेश

शिक्षा निदेशक(बेसिक), उ0प्र0 नि‍शातगंज लखनउ ने अपने आदेश दिनॉंक 06-02-2013 को विद्यालयों में छाञ-छाञाओं की उपस्थिति बढाने एवं शैक्षिक गुणवत्‍ता सुनि‍श्चित करने हेतु निर्देश जारी किये है, उनके द्वारा अवगत कराया गया कि बेस‍िक शिक्षा विभाग में शत प्रति‍शत नामांकन एवं गुणवत्‍ता सुनि‍श्‍चि‍त किये जाने के लिए शासन स्‍तर से विभिन्‍न योजनाओं का प्रारम्‍भ किया गया है, जिसमें मुफत पुस्‍तकें, वर्कबुक, यूनीफार्म, विभि‍न्न प्रकार की छा त्रव़त्ति एवं निशुल्‍क मध्‍यान्‍ह भोजन का वितरण कराया जा रहा है, परन्‍तु इसके बावजूद विघालय में छात्र नामांकन में विशेष सुधार नहीं हुआ है और शैक्षिक गुणवत्‍ता का स्‍तर भी चिन्‍ताजनक है, इस सम्‍बन्‍ध में अधिकारीगण वि घालयों का प्रभावी निरीक्षण करें, निरीक्षण के समस्‍त निम्‍न बिन्‍दुओं पर अवश्‍य ध्‍यान दिया जाये -
1- वि‍घालय में समय सारिणी में सस्‍वर वाचन का वादन अवश्‍य रखा जाये1
2- निरीक्षण के समय निरीक्षकर्ता अधिकारी प्रत्‍येक कक्षा के कम से कम 02-02 बच्‍चों से अवश्‍य सस्‍वर वाचन करवाकर देखें1
3-गणित का अधिगम स्‍तर जानने के लिए भी बच्‍चों सेप्रश्‍न पूछे जाये और पहाडे सुने जाये।
4-अध्‍यापकों की उपस्थिति पर विशेष ध्‍यान दिया जाये।
5-‍स्‍कूल प्रबन्‍धन समित‍ि (एस0एम0सी0) के सदस्‍यों से बातचीत की जाये और विघालय के संचालन के सम्‍बन्‍ध में जानकारी ली जाये। 
6-यह भी देखा जाये कि विघालय में मेनू और गुणवत्‍ता के आधार पर स्‍वच्‍छता के साथ पकाया व वितरित किया जाता है या नहीं।
7-छात्र छात्राओं को बैठने की व्‍यवस्‍था, शौचालय की स्‍वच्‍छता, पेयजल की उपलब्‍धता एवं विघालय परिसर में सामान्‍य साफ-सफाई को भी निरीक्षण के दौरान देखा जाये।
8-शिक्षकों को प्रेरित किया जाये कि वे बच्‍चों को छोटी-छोटी रोचक कविताओं को कण्‍ठस्‍थ कराये जाने हेतु अभ्‍यास करायें और सामान्‍य ज्ञान की बातें बताये।
9-पिछले वर्ष शिक्षकों को शिक्षक हस्‍तपुस्तिका ''संवादा'' वितरित की गई थी। उक्‍त पुस्तिका का प्रयोग किया जा रहा है या नहीं।
उक्‍त समस्‍त प्रकार की कार्यवाही के लिए जनपद के अधिकारी/खण्‍ड शिक्षा अधिकारीगण विघालय के प्रधानाध्‍यापकों, सहायक अध्‍यापकों, शिक्षामित्रों को प्रेरित करें और स्‍वयं भी निरीक्षण करें।