Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

बुधवार, 31 जुलाई 2013

निदेशक, बेसिक शिक्षा श्री वासुदेव यादव के फर्जी हस्‍ताक्षरों से 67 नियुक्ति पत्र जारी किये गये, शासन ने ऐसे व्‍यक्तियों पर एफ0आई0आर0के निर्देश जारी किये-

श्री माधुरी भूषण तिवारी, एडवोकेट, लखनऊ द्वारा अपने पत्र के माध्‍यम से सूचित किया गया है कि पत्रांक संख्‍या-200/निदेशक/बेसिक/2012-13 दि0 24 अप्रैल 2013 के द्वारा निदेशक, बेसिक शिक्षा श्री वासुदेव यादव के हस्‍ताक्षरों से 67 नियुक्ति पत्र जारी किये गये, शासन ने इसे पूर्णतया कूटरचित एवं फर्जी है। शासन द्वारा यह निर्देश जारी किये गये है कि यदि इस पत्रांक के पत्र को लेकर यदि किसी कार्यालय में कोई व्‍यक्ति उपस्थिति होता है, तो तत्‍काल उस पर प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्यालय को सूचित करें।  ऐसे व्‍यक्ति को किसी भी दशा में बेसिक निदेशालय कार्यालय से पुष्‍टि किये बिना कदापि कार्यभार ग्रहण न कराया जाये।  

जनपद जालौन से जनपद फर्रूखाबाद हेतु एक खण्‍ड शिक्षा अधिकारी का तबादला, विकासक्षेत्र मोहम्‍मदाबाद में करेगें कार्यभार ग्रहण -

श्री संजय सिन्‍हा, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा अपने आदेश दि0 15-07-2013 द्वारा जनपद जालौन में कार्यरत खण्‍ड शिक्षा अधिकारी श्री राम प्रसाद राम सखा का स्‍थानान्‍तरण जनपद फर्रूखाबाद हेतु किया गया है, इनकों विकास क्षेत्र मोहम्‍मदाबाद आवटिंत किया जायेगा। जो कि वर्तमान में रिक्‍त है। 

सोमवार, 29 जुलाई 2013

कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षक के लिए टीईटी जरूरी

केजीबीवी में वार्डन और शिक्षक बनने के लिए टीईटी अनिवार्य कर दी गई है। नए शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी की अनिवार्यता होगी और जो शिक्षक काम कर रहे हैं, उनके लिए यह अनिवार्य नहीं होगा। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही चयन प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत 11 से 14 वर्ष की लड़कियों को मुफ्त आवासीय शिक्षा देने के लिए केजीबीवी खोले गए हैं। इन स्कूलों में लड़कियों को कक्षा 6 से 8 तक की मुफ्त शिक्षा के साथ रहने और खाने की व्यवस्था रहती है। प्रमुख सचिव ने शासनादेश जारी करते हुए कहा है कि 100 छात्राओं के लिए केजीबीवी में एक वार्डन, चार फुल टाइम शिक्षक, 4 पार्ट टाइम शिक्षक, लेखाकार एक, रसोइया एक, सहायक रसोइया दो, चौकीदार एक और एक चपरासी रखा जाएगा।
सम्‍पूर्ण विज्ञप्ति पढ़ने के लिए क्लिक करें - 
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/07/blog-post_29.html


शिक्षा निदेशक महोदय द्वारा 03 साल से कम हुए अध्‍यापकों को जनपद से कार्यमुक्‍त करने के आदेश जारी -

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शिक्षा निदेशक महोदय द्वारा 03 साल से कम हुए अध्‍यापकों को जनपद से कार्यमुक्‍त करने के आदेश जारी कर दिये है। दि0 26-07-2013 को आहूत समस्‍त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों की लखनऊ समीक्षा बैठक में यह दिशा-निर्देश मौखिक रूप से जारी कर दिये है, इस सम्‍बन्‍ध में निदेशक महोदय द्वारा बताया गया कि जिन अभी तक अध्‍यापक रिलीव नहीं किया है, उन्‍हें तत्‍काल रिलीव कर दिया जाये। इस सम्‍बन्‍ध में अभी तक कोई लिखित आदेश प्राप्‍त नहीं हुआ है। 

कम्‍प्‍यूटर सहायतित शिक्षा कार्यक्रम के सम्‍बन्‍ध में शिक्षक-प्रशिक्षण के सम्‍बन्‍ध में दिशा निर्देश जारी -

कम्‍प्‍यूटर सहायतित शिक्षा कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए निदेशक, राज्‍य परियोजना कार्यालय, लखनऊ द्वारा शिक्षक-प्रशिक्षण के सम्‍बन्‍ध में दिशा निर्देश जारी किये गये है, उक्‍त योजना प्रथम चरण में मात्र 05 जनपदों (लखनऊ, झॉसी, बुलन्‍दशहर,गोरखपुर, इलाहाबाद ) में प्रभावी होगा। उक्‍त योजना को सफल बनाने हेतु सम्‍बन्धित डायट को कम्‍प्‍यूटर लैब अपग्रेड करने के लिए धनर‍ाशि का आवटंन कर दिया गया है। उक्‍त प्रशिक्षण माइक्रो साफट कारपोरेशन लिमिटेड के सरंक्षण में संचालित होगा। प्रशिक्षण 06 दिवसीय होगा, इस प्रकार प्रथम चरण में 400 प्रतिभागी प्रशिक्षित किये जायेगें। प्रत्‍येक बैच में जनपद के 02 अशंकालिक कम्‍प्‍यूटर अनुदेशक एवं पूर्व से प्रशिक्षित पू0मा0विद्यालयों के अध्‍यापकों को मास्‍ट्रर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जायेगा। शासन द्वारा इस सम्‍बन्‍ध में प्रशिक्षण योजना के विस्‍त़त दिशा निर्देश जारी किये है। 


विशिष्‍ट बी0टी0सी0/बी0टी0सी0/उर्दू बी0टी0सी0 अभ्‍यर्थियों के नियुक्ति पत्र जारी करने का एक और मौका


शनिवार, 27 जुलाई 2013

वर्ष 2013-14 में आयोजित होने वाली प्रदेशीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के सम्‍बन्‍ध में दिशा निर्देश जारी -

वर्ष 2013-14 में आयोजित होने वाली प्रदेशीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन डॉ0 भीमराव अम्‍बेडकर, राज्‍य विद्यालयी क्रीड़ा संस्‍थान, उ0प्र स्‍टेडियम, फैजाबाद में आयोजित किये जाने है। इस सम्‍बन्‍ध में डॉ0 भीमराव अम्‍बेडकर, राज्‍य विद्यालयी क्रीड़ा संस्‍थान, उ0प्र स्‍टेडियम, फैजाबाद द्वारा अपने स्‍तर से समस्‍त संयुक्‍त शिक्षा निदेशक व मण्‍डलीय सहायक शिक्षा को निर्देश जारी किये है। आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में विभिन्‍न प्रकार के 29 खेलकूदों का आयोजन किया जायेगा। इस हेतु प्रतिभाग करने वाले छात्रो की आयु 14 से 19 वर्ष होगी। 
पूर्ण जानकारी के लिए लिंक करे - 
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/07/2013-14.html

शुक्रवार, 26 जुलाई 2013

कस्‍तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षक/शिक्षणेत्‍तर स्‍टाफ के चयन के सम्‍बन्‍ध में विज्ञप्ति प्रकाशित -


अशंकालिक अनुदेशकों की कार्यशाला दि0 26-07-2013 को सम्‍पन्‍न, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला क्रीडा अधिकारी ने दिये टिप्‍स-



मानव संसाधन विकास मन्‍त्रालय, भारत सरकार नई दिल्‍ली द्वारा जनपद स्‍तरीय समिति का गठन-



प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्‍त प्राथमिक विद्यालयों एवं अशासकीय सहायता प्राप्‍त के0जी0 नर्सरी मा0स्‍कूलों में धनराशि के आवटंन के सम्‍बन्‍ध में


स्‍थानान्‍तरित खण्‍ड शिक्षा अधिकारियों को कार्यमुक्‍त किये जाने के सम्‍बन्‍ध में-


गुरुवार, 25 जुलाई 2013

बी०टी०सी० प्रशिक्षण 2013 हेतु आवेदन-

STEP-1आवेदन पत्र भरने हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश
ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व दिशा निर्देश ध्यान पूर्वक पढ़ लें एवं रजिस्ट्रेशन के प्रारूप को भी ध्यानपूर्वक पढ़ लें | समस्त प्रविष्टियाँ अंग्रेजी भाषा में ही मान्य होंगी
 STEP-2आवेदन पत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करेंअंतिम तिथि16/08/2013
 STEP-3आवेदन शुल्क जमा करने हेतु ई- चालान फॉर्म प्रिंट करेंअंतिम तिथि16/08/2013
 STEP-4ई- चालान फॉर्म द्वारा आवेदन शुल्क जमा करनाअंतिम तिथि19/08/2013  
 STEP-5अपना आवेदन पत्र पूर्ण एवं प्रिंट करेंअंतिम तिथि22/08/2013  
  अपना भरा हुआ रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) विवरण प्रिंट करें 
** काउंसलिंग हेतु भरा हुआ रजिस्ट्रेशन फॉर्म, ई- चालान फॉर्म एवं आवेदन पत्र का प्रिंट अनिवार्य है
HELPLINE
This site is best viewed with Internet Explorer (I.E) 6.0 and above and system resolution 1024 by 768

256 पू0मा0विद्यालयों के सहायक अध्‍यापको के प्रोमशन सूची जारी -05 अगस्‍त तक कार्यभार ग्रहण करने के आदेश

शासनादेश सं0-162379-5-2013-15 (149)2010 दिनाक 13 मई 2013 पर सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद के पृ0सं0बे0शि0प02299-2302/2013-14 दिनाक 14.05.2013 एवं उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (अध्यापक) (तैनाती) नियमावली 2010 एवं शासनादेश सं0- 412002 टी0सी0-1- का -22012 दिनाक 08 मई 2012 में निहित प्राविधानों के अनुसार प्रधानाध्यापक प्राथमिक विधालय/सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विधालय की पदोन्नति प्रधान अध्यापक पूर्व माध्यमिक विधालय के पद पर वेतनक्रम 9300-34800 पे-बैण्ड 4800 पर किया गया है, सम्बन्‍िधत अध्यापक/अध्यापिकायें दिनाक  05.08.2013 तक पदोन्नति विधालय में कार्यभार ग्रहण कर लें अन्यथा की सिथति में यह मानते हुये कि उनके द्वारा पदोन्नति अस्वीकृत कर दी गई है, इस स्थिति में अगले 03 वर्षों तक पदोन्नति में विचार नहीं किया जायेगा तथा उनसे कनिष्ठ अध्यापकों की पदोन्नति कर दी जायेगी। 
प्रोमेशन सूची देखने के लिए लिंक करें - 
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/07/256-00-05.html

बुधवार, 24 जुलाई 2013

PGT / TGT / Primary Teacher Recruitment 2013 Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) -

Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) 
18 - Institutional Area, Shahid Jeet Singh Marg, New Delhi – 110016
Applications in the prescribed format are invited for following Teaching and miscellaneous Teaching Posts for the years 2012-13 and  2013-14 : 

  1. Post Graduate Teacher (PGT) (Group-B) : 793 posts in various subjects, Pay Scale : PB-3 Rs. 9300-34800 Grade Pay Rs.4800, Age : 40 years (CTET . TET is not require)
  2. Trained Graduate Teacher (TGT) : 124 posts in various subjects, Pay Scale : PB-3 Rs. 9300-34800 Grade Pay Rs. 4600, Age : 35 years (Only CTET Qualifide candidate van apply)
  3. Librarian : 112 posts, Pay Scale : PB-3 Rs. 9300-34800 Grade Pay Rs. 4600, Age : 35 years
  4. Primary Teacher (PRT): 1979 posts in various subjects, Pay Scale : PB-3 Rs. 9300-34800 Grade Pay Rs.4200, Age : 30 years
  5. Primary Teacher (PRT)  Music : 100 posts in various subjects, Pay Scale : PB-3 Rs. 9300-34800 Grade Pay Rs.4200, Age : 30 years
  6. Primary Teacher : 1979 posts in various subjects, Pay Scale : PB-3 Rs. 9300-34800 Grade Pay Rs.4200, Age : 30 years  (Only CTET Qualifide candidate can apply)
Application Fee : Rs. 750/- to be deposited in any branch of Indian Bank through a challan or by Online method through Credit / Debit Card. No fee for SC/ST/PH candidates
Website Link
http://kvsangathan.nic.in/

848 साक्षरता प्रेरकों के चयन का अनुमोदन -

भारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत जनपद के निरक्षरों को साक्षर करने के लिए 848 प्रेरकों के चयन का अनुमोदन कर दिया गया है। इन्हें दो हजार रुपये माह मानदेय मिलेगा। बुधवार से सभी विकास खंडों में ब्लाक संसाधन केंद्र पर चयनित प्रेरक को नियुक्तिपत्र दिये जाएंगे। 1जिलाधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता वाली जिला लोक शिक्षा समिति ने चयनित प्रेरकों को अनुमोदन प्रदान कर दिया। जनपद में प्रेरकों के कुल 1024 पद हैं। 176 पदों पर विवाद का निस्तारण खंड शिक्षा अधिकारी व खंड विकास अधिकारी द्वारा ब्लाक स्तर पर किया जा रहा है।1 अनुमोदित प्रेरकों में बढ़पुर ब्लाक में 43, कमालगंज में 177, मोहम्मदाबाद में 130, कायमगंज में 132, शमसाबाद में 136, राजेपुर में 134 व नवाबगंज में 96 प्रेरक शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भगवत प्रसाद पटेल ने बुधवार को जिला समन्वयक व ब्लाक समन्वयक की बैठक लेकर जोरशोर से साक्षरता अभियान शुरू करने के निर्देश दिये। साक्षरता का चार्ज जिला समन्वयक राजेश वर्मा को मिलने के बाद कार्य में तेजी आई है।फरुखाबाद, शिक्षा संवाददाता : भारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत जनपद के निरक्षरों को साक्षर करने के लिए 848 प्रेरकों के चयन का अनुमोदन कर दिया गया है। इन्हें दो हजार रुपये माह मानदेय मिलेगा। बुधवार से सभी विकास खंडों में ब्लाक संसाधन केंद्र पर चयनित प्रेरक को नियुक्तिपत्र दिये जाएंगे। 1जिलाधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता वाली जिला लोक शिक्षा समिति ने चयनित प्रेरकों को अनुमोदन प्रदान कर दिया। जनपद में प्रेरकों के कुल 1024 पद हैं। 176 पदों पर विवाद का निस्तारण खंड शिक्षा अधिकारी व खंड विकास अधिकारी द्वारा ब्लाक स्तर पर किया जा रहा है।1 अनुमोदित प्रेरकों में बढ़पुर ब्लाक में 43, कमालगंज में 177, मोहम्मदाबाद में 130, कायमगंज में 132, शमसाबाद में 136, राजेपुर में 134 व नवाबगंज में 96 प्रेरक शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भगवत प्रसाद पटेल ने बुधवार को जिला समन्वयक व ब्लाक समन्वयक की बैठक लेकर जोरशोर से साक्षरता अभियान शुरू करने के निर्देश दिये। साक्षरता का चार्ज जिला समन्वयक राजेश वर्मा को मिलने के बाद कार्य में तेजी आई है।