साक्षर भारत मिशन योजनान्तर्गत राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा दि0 13-06-2013 को कान्फ्रेसिंग आयोजित की जायेगी, जिसमें 66 जनपदों के समस्त सदस्य सचिव, जिला लोक शिक्षा समिति को सम्मेलन में प्रतिभाग करने के निर्देश दिये गये है। उक्त कान्फ्रेसिंग स्थल मानेक शॉ केन्द्र, परेड रोड, नई दिल्ली में किया जायेगा।
Breaking News -
शनिवार, 1 जून 2013
शुक्रवार, 31 मई 2013
अशंकालिक अनुदेशकों के चयन में अभ्यर्थी के शैक्षिक योग्यता के सत्यापन के सम्बन्ध में दिशा- निर्देश जारी -
डा0मीना शर्मा, अपर परियोजना निदेशक, राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ द्वारा जारी आदेश दि0 31-05-2013 के द्वारा अशंकालिक अनुदेशकों के चयन के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किये गये है, जारी निर्देश के अनुसार -
1- कला शिक्षा के अन्तर्गत मा0 उच्च न्यायालय में योजित रिट याचिका संख्या 2615/2013 में पारित आदेश के क्रम में आई0जी0डी0 बाम्बे (महाराष्ट्र विश्वविद्यालय) प्रमाण पत्र को कला शिक्षा में अर्ह माना गया है, इन अभ्यर्थियों को काउन्सलिंग में शामिल करने के निर्देश जारी किये गये है। पूर्व में जारी निर्देश के अनुसार उक्त अभ्यर्थियों को अनर्ह माना गया था।
2-अशंकालिक अनुदेशकों में जिन अभ्यर्थियों द्वारा जी0एम0जे0 विश्वविद्यालय, शिलांग मेघालय/ई0आई0आई0एल0एम0 विश्विद्यालय गंगटोक, सिक्किम से प्राप्त डिग्री/डिप्लोमा उत्तीर्ण किया है, उन अभ्यर्थियों को काउन्सलिंग से बाहर रखने के आदेश जारी किये गये है। जारी आदेश में अवगत कराया गया कि उक्त विश्वविद्यालय के खिलाफ जॉच कार्यवाही चल रही है, इस संस्था के कर्मचारी/रजिस्ट्रार आदि गिरफतार हो चुके है। उक्त संस्था को फर्जी घोषित किया गया है।
1- कला शिक्षा के अन्तर्गत मा0 उच्च न्यायालय में योजित रिट याचिका संख्या 2615/2013 में पारित आदेश के क्रम में आई0जी0डी0 बाम्बे (महाराष्ट्र विश्वविद्यालय) प्रमाण पत्र को कला शिक्षा में अर्ह माना गया है, इन अभ्यर्थियों को काउन्सलिंग में शामिल करने के निर्देश जारी किये गये है। पूर्व में जारी निर्देश के अनुसार उक्त अभ्यर्थियों को अनर्ह माना गया था।
2-अशंकालिक अनुदेशकों में जिन अभ्यर्थियों द्वारा जी0एम0जे0 विश्वविद्यालय, शिलांग मेघालय/ई0आई0आई0एल0एम0 विश्विद्यालय गंगटोक, सिक्किम से प्राप्त डिग्री/डिप्लोमा उत्तीर्ण किया है, उन अभ्यर्थियों को काउन्सलिंग से बाहर रखने के आदेश जारी किये गये है। जारी आदेश में अवगत कराया गया कि उक्त विश्वविद्यालय के खिलाफ जॉच कार्यवाही चल रही है, इस संस्था के कर्मचारी/रजिस्ट्रार आदि गिरफतार हो चुके है। उक्त संस्था को फर्जी घोषित किया गया है।
मा0उच्च न्यायालय द्वारा बी0एड/टी0ई0टी0 के सम्बन्ध में आदेश जारी, बिना टी0ई0टी0 उत्तीर्ण किये शिक्षक नहीं बन सकता -
प्रदेश सरकार द्वारा चल रही बी0एड0/टी0ई0टी0 के सम्बन्ध में मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा आज 52 पेज का आर्डर जारी कर दिया गया है, जारी आदेश में मुख्य अशं इस प्रकार है -
1- शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत कक्षा 01 से 05 तक के अर्न्तगत अधिसूचना दि0 23-08-2010 ( एन0सी0टी0ई0 के द्वारा जारी गाइड लाइन) के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है, बिना टी0ई0टी0/सी0टी0ई0टी0 उत्तीर्ण किये अभ्यर्थी शिक्षक नहीं बन सकता है।
2- एन0सी0टी0ई0 द्वारा जारी गाइड लाइन दि0 23-08-2010 के अनुसार शिक्षक अर्हता में किसी भी प्रकार की छूट मान्य न होगी, जारी गाइड लाइन में किसी भी प्रकार का परिवर्तन सम्भव नहीं है।
3- अधिसूचना दि0 23-08-2010 की धारा 05 के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू होने में श्री प्रभाकर सिंह के मामले में खण्ड पीठ के फैसले के निर्णय को अस्वीकृत एवं दि0 23-08-2010 की अधिसूचना की धारा 3(क) में निहित निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों की शिक्षक पात्रता परीक्षा से छूट नहीं प्रदान की जा सकती है।
लार्जर बेन्च द्वारा कहा गया कि इसी आर्डर के आधार पर कार्यवाही करेगीं।
1- शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत कक्षा 01 से 05 तक के अर्न्तगत अधिसूचना दि0 23-08-2010 ( एन0सी0टी0ई0 के द्वारा जारी गाइड लाइन) के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है, बिना टी0ई0टी0/सी0टी0ई0टी0 उत्तीर्ण किये अभ्यर्थी शिक्षक नहीं बन सकता है।
2- एन0सी0टी0ई0 द्वारा जारी गाइड लाइन दि0 23-08-2010 के अनुसार शिक्षक अर्हता में किसी भी प्रकार की छूट मान्य न होगी, जारी गाइड लाइन में किसी भी प्रकार का परिवर्तन सम्भव नहीं है।
3- अधिसूचना दि0 23-08-2010 की धारा 05 के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू होने में श्री प्रभाकर सिंह के मामले में खण्ड पीठ के फैसले के निर्णय को अस्वीकृत एवं दि0 23-08-2010 की अधिसूचना की धारा 3(क) में निहित निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों की शिक्षक पात्रता परीक्षा से छूट नहीं प्रदान की जा सकती है।
लार्जर बेन्च द्वारा कहा गया कि इसी आर्डर के आधार पर कार्यवाही करेगीं।
Hon’ble Sunil Ambwani,J.
Hon’ble A.P. Sahi,J.
Hon’ble P.K.S. Baghel,J.
Hon’ble A.P. Sahi,J.
Hon’ble P.K.S. Baghel,J.
The questions that have been therefore framed by us are answered as follows:-
1. The teacher eligibility test is an essential qualification that has to be possessed by every candidate who seeks appointment as a teacher of elementary education in Classes 1 to 5 as per the notification dated 23.8.2010 which notification is within the powers of the NCTE under Section 23(1) of the 2009 Act.
2. Clause 3(a) of the notification dated 23.8.2010 is an integral part of the notification and cannot be read in isolation so as to exempt such candidates who are described in the said clause to be possessed of qualifications from the teacher eligibility test.
3. We approve of the judgment of the division bench in Prabhakar Singh’s case to the extent of laying down the interpretation of the commencement of recruitment process under Clause 5 of the notification dated 23.8.2010 but we disapprove and overrule the ratio of the said decision in relation to grant of exemption and relaxation from teacher eligibility test to the candidates referred to in Clause 3 (a) of the notification dated 23.8.2010, and consequently, hold that the teacher eligibility test is compulsory for all candidates referred to in Clause 1 and Clause 3 (a).
Let the judgement be accordingly placed before the respective benches for appropriate orders.
Order Date: 31.05.2013
सम्पूर्ण आदेश पढ़ने के लिए लिंक करें -
गुरुवार, 30 मई 2013
01 जुलाई को होगा नि-शुल्क पाठय पुस्तकों का वितरण -
प्राथमिक शिक्षा पर संवेदनशील होकर वर्तमान सत्र में बच्चों के लिए 01 जुलाई को नि-शुल्क पुस्तकें वितरण करने के आदेश जारी किये गये है। श्री सुनील कुमार, सचिव, उ0प्र0शासन, लखनऊ के आदेश दि0 29-05-2013 के क्रम में समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र के माध्यम से यह निर्देश जारी किये है कि समस्त परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को नि-शुल्क पुस्तकों का वितरण 01 जुलाई को कर दिया जाये। उ0प्र0शासन का नि-शुल्क पाठय पुस्तकों एवं कार्यपुस्तिकाओं का वितरण 01 जुलाई को उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता का बिन्दु है। इस सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 20 जून तक पुस्तकों का सत्यापन कराने के निर्देश जारी किये है। नि-शुल्क पाठय पुस्तकों एवं कार्यपुस्तिकाओं का वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जायेगा। वास्तविक नामांकन की पूर्ण जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होगी। लाभार्थियों की सूची का मिलान छात्रवृत्ति की सूची से किया जायेगा।
94 खण्ड शिक्षा अधिकारियों के तवादले, 28 मई को जारी किये गये 13 आदेश-
श्री संजय सिन्हा, अपर शिक्षा निदेशक(बेसिक) उ0प्र0 इलाहाबाद द्वारा अपने आदेश दि0 28 मई को उत्तर प्रदेश के लगभग 94 खण्ड शिक्षा अधिकारियों के तबादला सूची जारी की गई है, इतने बड़े पैमाने पर पहली बार तबादला सूची जारी की गई है। शिक्षा निदेशक महोदय द्वारा जारी 13 आदेशों के तहत यह तबादले जारी किये गये है।
बुधवार, 29 मई 2013
जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रूखाबाद का अतिरिक्त प्रभार श्री भगवत पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को -
श्री वासुदेव यादव, शिक्षानिदेशक(मा0) उ0प्र0 लखनउ के आदेश संख्या डी0ई0/353-64/2013-14 दि0 29 मई 2013 के द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रूखाबाद का अतिरिक्त प्रभार श्री भगवत पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है। उक्त के सम्बन्ध में आपको अवगत कराना है कि मा0 मुख्यमन्त्री जी श्री अखिलेश यादव दि0 25-05-2013 को लैपटाप वितरण करने हेतु जनपद फर्रूखाबाद आये थे, कार्यक्रम में हुई अव्यवस्थाओं एवं अनुशासनहीनता को दृष्टिगत रखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक श्री नन्दलाल को निलम्बित कर दिया गया। उक्त के क्रम में श्री भगवत पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जिला विद्यालय निरीक्षक के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अपट्रान इण्डिया लिमिटेड के 75 कर्मचारियों का समायोजन बेसिक शिक्षा विभाग में -
श्री सुनील कुमार, प्रमुख सचिव, उ0प्र0शासन, लखनउ के आदेश संख्या 589(1)/79'2013 लखनउ, दि0 28-05-2013 के द्वारा अपट्रान इण्डिया लिमिटेड के 75 कर्मचारियों का समायोजन बेसिक शिक्षा विभाग में कर दिया गया है। आपको अवगत कराना है कि अपट्रान इण्डिया लिमि0 के सभी इकाईयों , कन्सेलटेन्सी डिवीजन को छोड़कर अन्य सभी इकाइयों को बन्द किये जाने के नीतिगत निर्णय के उपरान्त सरप्लस हुए कार्मिक, जो विभिन्न विभागों/आयोगों आदि में संविदा अथवा वाडी शापिंग के आधार पर तैनात थे, उक्त कर्मचारियों में उ0प्र0 सभी के लिए शिक्षा परियोजना परिषद के अन्तर्गत प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अपट्रान इण्डिया लिमि0 के कर्मचारियो को बेसिक शिक्षा विभाग में उनकी शैक्षिक योग्यता को दृष्टिगत उनके नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा पात्र/उपर्युक्त पाये जाने पर बेसिक शिक्षा विभाग में रिक्त पदों के सापेक्ष आमेलित/समायोजित किये जाने की श्री राज्य पाल महोदय द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई है।
मंगलवार, 28 मई 2013
लार्जर बेन्च का नोटिफिकेशन जारी, बी0एड0/टी0ई0टी0 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की किस्मत का फैसला 31 मई को -
मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद हाईकोर्ट के कोर्ट नं0 29 में लार्जर बेन्च बी0एड0/टी0ई0टी0 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की किस्मत का फैसला 31 मई को जारी किया जायेगा, इस हेतु नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इस फैसले पर सभी अभ्यर्थियों की आंखे लगी हुई है, आप अवगत ही है कि उ0प्र0शासन द्वारा 72827 प्रशिक्षु बी0एड0 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है, जो कि कई विवादों में घिरी रही है, उक्त विवादों के निस्तारण हेतु मा0 उच्च न्यायालय द्वारा लार्जर बेन्च में सभी विवादों को भेजा गया। सुनवाई पूर्ण होने के उपरान्त फैसला 31 मई को जारी होगा।
फैसला जो भी हो, सभी बेरोजगारों के हित में हो, यह हमारी आशा है।
लेपटाप वितरण में हुई लापरवाही पर गिरी गाज, दो अध्यापक निलम्बित -
जनपद फर्रूखाबाद में दि0 25-05-2013 मुख्यमन्त्री श्री अखिलेश यादव जी के करकमलों में लेपटाप वितरण में हुई अनुशासनहीनता एवं लापरवाही को दृष्टिगत रखते हुए आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने दो अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है, निलम्बित अध्यापकों में श्री गंगेश शुक्ला, स0अ0, प्रा0वि0 बाबरपुर विकासक्षेत्र बढ़पुर एवं श्री संजय तिवारी, स0अ0 , क0प्रा0वि0 नबदिया, नगरक्षेत्र फर्रूखाबाद है।
उक्त दोनो अध्यापकों पर लेपटाप वितरण में अनुशासनहीनता/लापरवाही का आरोप लगाया गया है। इनके द्वारा अपने पदीय दायित्वों का का निर्वाहन ठीक प्रकार से नहीं किया गया। इनके द्वारा लैपटाप वितरण में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है।
उक्त दोनो अध्यापकों पर लेपटाप वितरण में अनुशासनहीनता/लापरवाही का आरोप लगाया गया है। इनके द्वारा अपने पदीय दायित्वों का का निर्वाहन ठीक प्रकार से नहीं किया गया। इनके द्वारा लैपटाप वितरण में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है।
उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के अर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण के सम्बन्ध में गाइड लाइन--
• http://164.100.180.82/uptrt/main.aspx पर भरेंगे अपने फार्म
• केवल ऑनलाइन आवेदन होंगे स्वीकार
• नियुक्ति, पदोन्नति, वेतन खाता, पैन नंबर भरना अनिवार्य
• शिक्षक तीन जिलों का दे सकेगा विकल्प
• शिक्षक एक ही आवेदन भर सकेगा
• गलत आवेदन नहीं किए जाएंगे स्वीकार्य
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी0एड0 इन्ट्रेस परिणाम जारी -
DEEN DAYAL UPADHYAYA GORAKHPUR UNIVERSITY, GORAKHPURJOINT ENTRANCE EXAMINATION B. Ed. - 2013 Result |
Examinations Results in India -- Brought to you by -- National Informatics Centre
|
| ||||||
शनिवार, 25 मई 2013
शुक्रवार, 24 मई 2013
मा0 मुख्यमन्त्री जी श्री अखिलेश यादव जी के जनपद आगमन पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हार्दिक अभिनन्दन -
1- जनपद में लगभग 400 महिला अध्यापिकाओं का अर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण के माध्यम से सुविधानुसार घर पहुचाना।
2- बी0एड0/टी0ई0टी0 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के 400 पदों पर चयन की कार्यवाही गतिमान होना।
3- जनपद के लगभग 3500 परिषदीय शिक्षकों/शिक्षिकाओं को ऑन लाइन पैमेन्ट से लाभान्वित करना।
4- जनपद के कार्यरत 1800 शिक्षामित्रों को मानदेय भुगतान ऑनलाइन किये जाने की कार्यवाही गतिमान होना।
5-जनपद में 150 बी0टी0सी0/बि0बी0टी0सी0/उर्दू बी0टी0सी0 व टी0ई0टी0 उत्तीर्ण अभ्यर्थियो को सहायक अध्यापक बनाना। साथ ही नवीन 150 पदों पर चयन की कार्यवाही गतिमान होना।
3- जनपद में 366 पदों पर कला/शारीरिक शिक्षा/क़षि शिक्षा/कम्प्यूटर/ग़हविज्ञान अर्हताधारियों को पू0मा0विद्यालयों में अशंकालिक अनुदेशकों के पदों पर पदस्थापना की कार्यवाही।
3- जनपद के परिषदीय/सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 2,10,000 छात्र/छात्राओं को मिड डे मील योजना व उन्हे नि-शुल्क ड्रेस का वितरण करना।
4- समेकित शिक्षा के अन्तर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान कर उन्हे मेडिकल असिसमेन्ट कैम्प की सहायता से मुख्य चिकित्साअधिकारी के माध्यम से विकलॉग प्रमाण पत्र जारी करना तथा उसे विशिष्ट उपकरण उपलब्ध कराना। साथ ही 10 माह के प्री-इन्टीग्रेशन कैम्प आयोजित कर बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना ।
5- जनपद में संचालित 05 कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका योजना के द्वारा ड्राप आउट बालिकाओं एवं अपवंचित वर्ग की बालिकाओं को नि-शुल्क शिक्षा, नि-शुल्क ड्रेस, भोजन उपलब्ध कराना।
6-सर्व शिक्षा योजनान्तर्गत बालिकाओं को आत्मविश्वास सम्बर्द्वन हेतु जूडो कराटे का प्रशिक्षण प्रदान करना।
7-व्यवसायिक शिक्षा के अन्तर्गत पू0मा0विद्यालयों में सिलाई-कढ़ाई, स्वास्थ्य सम्बर्द्वन, खाद्य एवं फल संरक्षण योजना से बालिकाओं को लाभान्वित करना।
8-शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अन्तर्गत प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु हाउस होल्ड सर्वे व बाल गणना करना।
9- जनपद में वर्ष 2011-12 के 128 प्राथमिक, 08 पू0माविद्यालयों का नवीन निर्माण करना।
10- बच्चों की व्यवस्था हेतु 570 अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण कराना।
11-विद्यालयों की सुरक्षा को द़ष्टिगत रखते हुए 129 विद्यालयों में वाउण्ड्रीवाल का निर्माण कराना।
(भगवत पटेल) (पवन कुमार)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जिलाधिकारी
फर्रूखाबाद फर्रूखाबाद
सीएम आज फर्रुखाबाद में छात्रों को लैपटॉप बांटेंगे
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को फर्रुखाबाद में 4,928 छात्रों को लैपटॉप बांटेंगे। कार्यक्रम में मंत्री शिव कुमार बेरिया, आलोक कुमार शाक्य, विजय बहादुर पाल, नरेंद्र सिंह यादव शामिल होंगे। सीएम पूर्वाह्न 10:40 से 12:10 तक क्रिश्चियन कालेज के मैदान पर लैपटॉप वितरण और सभा के बाद 12:45 पर कायमगंज में एक चाय पार्टी में शामिल होंगे।
अध्यापकों के अर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण आन लाइन आवेदन दि0 28-05-2013 से शुरू -
- अंतर्जनपदीय स्थानातरण हेतु केवल वही अध्यापक अर्ह होंगे जिन्होंने कार्यरत जनपद में न्यूनतम तीन वर्ष की सेवा पूर्ण की है |
- महिला व विकलांग अध्यापकों हेतु कार्यरत जनपद में न्यूनतम एक वर्ष की सेवा होना आवश्यक है |
- ऑनलाइन आवेदन संबंधी दिशा निर्देश, प्रक्रिया आदि वेबसाइट http://164.100.180.82/uptrt/main.aspx पर डाले जायेंगे |
- इसी वेबसाइट पर जाकर 28.05.13 को प्रातः 11 बजे से दिनांक 09.06.13 की रात्रि 12.00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा |
TEACHERS ONLINE TRANSFER LINK WEBSITE...
सदस्यता लें
संदेश (Atom)













