Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

रविवार, 5 मई 2013

अशंकालिक अनुदेशकों की द्वितीय काउन्‍सलिंग का कटआफ जारी -


अनुपस्थिति अभ्‍यर्थियों को मिलेगा दोबारा मौका, दि0 08-05-2013 को 126 पदों पर होगी पुन : काउन्‍सलिंग

जनपद फर्रूखाबाद में अशंकालिक अनुदेशकों के रिक्‍त 366 पदों पर दि0 30-04-2013 को काउन्‍सलिंग कराई गई थी, उक्‍त काउन्‍सलिंग में 274 अभ्‍यर्थी उपस्थिति हुए, जिसमें से 222 अभ्‍यर्थियों को पात्र माना गया है, शेष 144 पदों पर पुन: काउन्‍सलिंग दि0 08-05-2013 को होना सुनिश्चित किया जा रहा है। 
उपस्थिति 274 अभ्‍यर्थियो को शैक्षिणि‍क/प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों का सघन परीक्षण किया गया, जिसमें 50 अभ्‍यर्थियो के शैक्षिक प्रमाण पत्र शासनादेश में उल्लिखित शैक्षिक योग्‍यताओं से मेल नही खा रहे है, जिस कारण उन्‍हें अनर्ह की सूची में शामिल किया गया है। 

रिक्‍त अवशेष पदों का विवरण इस प्रकार है - 
1- कला शिक्षा हेतु - 53
2- शारीरिक शिक्षा हेतु - 31
3- कम्‍प्‍यूटर शिक्षा - 30
4- गृहशिल्‍प शिक्षा - 10
5- कृषि शिक्षा हेतु - 02
6- कृषि एवं फल सरंक्षण - 18 पद रिक्‍त है। 

उद्यान एवं फल संरक्षण के पदों हेतु  कोई भी अभ्‍यर्थी अर्ह नहीं पाया गया है, इसमें बी0एस0सी0 कृषि के साथ उद्यान एवं फल सरंक्षण में डिप्‍लोमा चाहा गया था। उक्‍त सभी पद रिक्‍त रहेगें। 
इसके साथ कि कम्‍प्‍यूटर शिक्षा में बी0सी0ए0 या बी0एस0सी0 कम्‍प्‍यूटर साइन्‍स अथवा डोयेक से "ए" लेवल डिप्‍लोमा के अतिरिक्‍त कोई भी प्रमाण पत्र मान्‍य नही किया गया है। यहॉ तक राजकीय संस्‍थानों से प्राप्‍त डिप्‍लोमा व बीटेक कम्‍प्‍यूटर डिग्री/एम0सी0ए0 डिग्री को भी अमान्‍य किया गया है। 
इसी प्रकार कला शिक्षा में मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान आई0जी0डी0 बाम्‍बे के प्रमाण पत्र को भी बाहर रखा गया है। 

शनिवार, 4 मई 2013

विद्या ज्ञान परीक्षा का आयोजन दिनॉंक 05-05-2013 को -

जनपद फर्रूखाबाद में दिनॉंक 05-05-2013 को विद्या ज्ञान परीक्षा का आयोजन कराया जायेगा, इस हेतु जनपद में दो केन्‍द्रों का निर्धारण किया गया है। श्री नन्‍दलाल, जिला विद्यालय निरीक्षक जनपद फर्रूखाबाद के द्वारा भारतीय पाठशाला इण्‍टर कालेज, फर्रूखाबाद एवं सिटी गर्ल्‍स इण्‍टर कालेज, फर्रूखाबाद दो केन्‍द्र बनाये गये है।  भारतीय पाठशाला इण्‍टर कालेज, फर्रूखाबाद में 813 बच्‍चे तथा सिटी गर्ल्‍स इण्‍टर कालेज, फर्रूखाबाद में 812 बच्‍चे परीक्षार्थी है। इस हेतु समस्‍त बच्‍चों को प्रवेश पत्र का वितरण कर दिया गया है। उक्‍त परीक्षा जिला विद्यालय निरीक्षक श्री नन्‍दलाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भगवत पटेल व श्री अनिल कुमार शर्मा, जिला समन्‍वयक की देखरेख में सम्‍पन्‍न की जायेगी। आप अवगत हों कि शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों में अध्‍ययनरत कक्षा 05 के बच्‍चों के लिए विद्या ज्ञान परीक्षा का आयोजन कराया जाता है, जिसमें मेधावी छात्रों का चयन कर उन्‍हें कक्षा 12 तक की बेहतर नि-शुल्‍क शिक्षा दी जाती है। 
इस परीक्षा को शान्तिपूर्ण करने हेतु प्रति केन्‍द्र लगभग 19000/- की धनराशि का आवटंन किया गया है, जिसका उपभोग समस्‍त प्रकार की व्‍ययों में उपभोग किया जायेगा। 

शिक्षामित्रों का माह मार्च व अप्रैल 2014 का मानदेय प्राप्‍त

राज्‍य परियोजना कार्यालय द्वारा जनपद में कार्यरत शिक्षामित्रों का माह मार्च व अप्रैल 2014 का मानदेय जनपद स्‍तर पर प्राप्‍त हो चुका है। उक्‍त मानदेय का अतिशीघ्र ग्राम शिक्षा निधि खातों में हस्‍तान्‍तरण करने के आदेश दिये गये है। विदित करना है कि जनपद फर्रूखाबाद में 1826 शिक्षामित्र कार्यरत है। 

गुरुवार, 2 मई 2013

01 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्‍त अध्‍यापकों के लिए पेंशन योजना -

आप अवगत है कि 01 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्‍त अध्‍यापकों के लिए पेंशन योजना  प्रारम्‍भ करने हेतु पूर्व में ही शासन द्वारा निर्देश जारी किये जा चुके है,  उक्‍त के क्रम में ही वित्‍त नियन्‍त्रक, उ0प्र0बेसिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद द्वारा 01 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्‍त परिषदीय अध्‍यापकों/शिक्षणेत्‍तर कर्मचारियों के लिए पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए फार्म एस-1 चाहा गया है।  जिस हेतु समस्‍त वित्‍त एवं लेखाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। 
वित्त नियन्त्रक महोदय द्वारा अवगत कराया गया है कि 56 जनपदों को एन0एस0डी0एल0(NSDL) से डी0डी0ओ0 सह डी0टी0ओ0 रजिस्ट्रेषन नम्बर आवटिंत किये जा चुके है, इन जनपदों के षिक्षकों कर्मचारियों के फार्म एस-1 भरवाकर रजिस्ट्रेषन किया जाना है। 56 जनपद जिनको एन0एस0डी0एल0 से पंजीकरण प्राप्त हो गया है, वह है :-  
आगरा, मैनपुरी इलाहाबाद, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ, एटा, हाथरस, फतेहपुर, कौषाम्बी, प्रतापगढ़, आजमगढ़, बलिया, मउ, बस्ती, सन्तकबीरनगर, सिद्धार्थ नगर, बरेली, बदायुं, शाहजहापुर, चित्रकूट, बहराइच, गोण्डा, श्रावस्ती, फैजाबाद, बाराबंकी, गोरखपुर, देवरिया, कुषीनगर, झासी, उरर्इ, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, फरर्खाबाद, कन्नौज, लखनउ, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, मेरठ, बागपत, बुलन्दषहर, बिजनौर, चन्दौली, जौनपुर, गाजियाबाद, मिर्जापुर, सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफफरनगर, वनारस, महोबा, पीलीभीत, बांदा

अंशदायी पेंशन योजना के फार्म के लिए लिंक करें-
1- PRAN Registration Form(S-1)
2- Form No. (S-5)
3- Central-Government form (S-6)

बी0टी0सी0/वि0बी0टी0सी0 व उर्दू बी0टी0सी0 प्रवीणताधारी अभ्‍यर्थियों का ऑन लाइन विज्ञापन जारी-

जनपद के बेसिक स्कूलों में रिक्‍त 150 पदों पर शिक्षकों की भर्ती संबंधी विज्ञापन प्रकाशित कर दिया है।  

शासनादेश के अनुसार बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और दो वर्षीय उर्दू प्रवीणताधारी अभ्यर्थी इन पदों के लिए पात्र होंगे। सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और एससी-एसटी के लिए 200 रुपये तय किया है। निशक्त अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

समस्‍त कार्यवाही पूर्व शर्तो की भॉति सम्‍पन्‍न की जायेगी। 
आवेदन हेतु शैक्षिक अर्हता - दो वर्षीय बी0टी0सी0/वि0बी0टी0सी0/दो वर्षीय बी0टी0सी0 उर्दू प्रवीणताधारी व टी0ई0टी0/सी0टी0ई0टी0 परीक्षा उत्‍तीर्ण 
आयु सीमा - न्‍यूनतम 21 वर्ष अधिकतम 35 नियमानुसार आरक्षण के अनुसार छूट प्रदान की जायेगी। भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार सम्‍पूर्ण सेवा अवधि वास्‍तविक आयु से घटाते हुए अधिकतम आयु सीमा 03 वर्ष से अधिक न हो, अर्थात वास्‍तविक आयु 62 वर्ष से अधिक न हो। 
विशेष - कुछ दो वर्षीय बी0टी0सी0/वि0बी0टी0सी0/दो वर्षीय बी0टी0सी0 उर्दू प्रवीणताधारी जिन्‍हे विभागीय प्रक्रिया में नियुक्ति नहीं दी जा सकी है, उनके लिए अध्‍यापक सेवा नियमावली 1981 के परन्‍तुक में दिये प्राविधानों के अनुसार उतने की छूट देय होगी, परन्‍तु किसी भी दशा में अधिकतम आयु 50से अधिक न होगी। 
बेवसाइट के लिए लिंक करे - 
http://upbasiceduparishad.gov.in/


जनपद के 150 बी0टी0सी0/वि0बी0टी0सी0 व उर्दू बी0टी0सी0 उत्‍तीर्ण अभ्‍यर्थी के सम्‍बन्‍ध में विज्ञापन -



बुधवार, 1 मई 2013

श्री साहित्‍य कुमार कटियार, वित्‍त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा का स्‍थानान्‍तरण जनपद कानपुर -

श्री साहित्‍य कुमार कटियार, वित्‍त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा जनपद फर्रूखाबाद का स्‍थानान्‍तरण ई0एस0आई0 कानपुर नगर मे हो गया है, श्री साहित्‍य कुमार कटियार इस जनपद में  08 वर्ष 11 दिन कार्यरत रहे है, इनके द्वारा अपने कार्यकाल में शिक्षकों के हितों के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्य सम्‍पादित किये गये है। हम सभी बेसिक शिक्षा परिवार की ओर से उन्‍हें उज्‍जवल भविष्‍य के लिए शुभकामनाऍ देते है। नवागंतुक वित्‍त एवं लेखाधिकारी श्री गजेन्‍द्र सिंह गौर के कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। यह जनपद लखनउ के बीज एवं उद्यान विभाग से स्‍थानान्‍तरित होकर आये है। 
श्री साहित्‍य कुमार कटियार


मंगलवार, 30 अप्रैल 2013

अध्‍यापकों/शिक्षामित्रों को जून माह में करना होगा हाउस होल्‍ड सर्वे, शासनादेश जारी -

विगत कई वर्षो से हाउस होल्‍ड सर्वे जुलाई व अगस्‍त माह में कराया जाता रहा है, वर्तमान सत्र  का हाउस होल्‍ड  सर्वे का कार्य जून माह में कराया जायेगा। इस कार्य हेतु दिशा निर्देश जारी कर दिये गये है। राज्‍य परियोजना निदेशक, राज्‍य परियोजना कार्यालय निशातगंज लखनउ के जारी आदेश दि0 29-04-2013 द्वारा विस्‍तृत आदेश जारी किये गये है। 

निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है - 
1-जनपद स्‍तर पर रणनीति का निर्धारण - 15 मई 2013 तक। 
2- सर्वे प्रपत्रों का मुद्रण - 15 मई 2013 तक।
3- प्रपत्र भरने की कार्यशाला - 25 मई 2013 तक। 
4- सर्वे की अवधि - 7 से 22 जून तक।
5-सर्वे का सकंलन - 23 जून तक।
6- न्‍याय पंचायत स्‍तर पर संकलन - 25 जून तक।
7- ब्‍लाक स्‍तर पर सकंलन - 30 जून तक। 
8- जनपद स्‍तर पर संकलन - 10 जुलाई तक।
9-राज्‍य स्‍तर पर सकंलन - 25 जुलाई तक। 

विदित कराना है क‍ि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने के उपरान्‍त 06-14 वय वर्ग के बच्‍चों को स्‍कूल न जाने वाले बच्‍चों को चिन्‍हीकरण किया जाता है। इस कार्य हेतु शिक्षकों/शिक्षामित्रों के अतिरिक्‍त आवश्‍यकतानुसार किसी स्‍वयंसेवी संगठन, सिविल डिफेन्‍स सोसाइटी व अन्‍य विभागों का भी सहयोग लिया जा सकेगा। 
हाउस होल्‍डसर्वे में पूर्व की भॉति जनपद के सभी अधिकारी/जिला समन्‍वयक, अध्‍यापक व शिक्षामित्र अपने- अपने दायित्‍वो का निर्वाहन करेगें। इस हेतु अध्‍यापक प्रत्‍येक विद्यालय में बालगणना रजिस्‍टर तैयार किया जायेगा, जिसमें सभी 06-14 वय वर्ग के बच्‍चों का पूर्ण विवरण अंकित रहेगा।  
हाउस होल्‍ड सर्वे में विद्यालय प्रबन्‍ध समिति का पूर्ण उत्‍तरदायित्‍व होगा कि कोई भी बच्‍चों छूटना नहीं चाहिए। इस सम्‍बन्‍ध में उन्‍हें यह प्रमाण पत्र उपलब्‍ध कराना होगा। 

पूर्ण शासनादेश पढने के लिए लिंक करें -
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/04/2013-14.html

हाउस होल्‍ड सर्वे प्रपत्र के लिए लिंक करें -


366 अनुदेशक पदों के लिए 275 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग


सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत 122 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 366 अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति के लिए कट आफ में शामिल 275 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग में 91 अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए।
जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में चयन समिति के अध्यक्ष डायट प्राचार्य नंदलाल की मौजूदगी में काउंसलिंग शुरू हुई। एक ही दिन में 366 अभ्यर्थियों को बुलाने से मारामारी जैसी स्थिति हो गई। इस पर समिति के सचिव बीएसए भगवत प्रसाद पटेल ने प्रमाणपत्रों की जांच को 5 काउंटर लगवाए, फिर भी शामिल तक लाइन लगी रही। बीएसए ने सभी पत्रवलियों का परीक्षण किया।
शारीरिक शिक्षा व खेलकूद अनुदेशक के 122 पदों के लिए 93, कला शिक्षा के लिए इतने ही पदों के लिए 89 अभ्यर्थी शामिल हुए। उद्यान व फल संरक्षण के 18 पदों में 12, गृहशिल्प के 43 पदों में 37, कंप्यूटर शिक्षा के 43 पदों में 28 व कृषि शिक्षा के 18 पदों में 16 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। जिला समन्वयक प्रशिक्षण एसएन मिश्र के पास 4 आपत्तियां दाखिल हुईं।
गिरेगी मेरिट, एक अभ्यर्थी के 8 आवेदन : 7 हजार रुपये माह मानदेय वाले अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति के लिए कट आफ में शामिल कुछ अभ्यर्थियों के 8-8 आवेदन होने का मामला खुला है। मेरिट सूची में कला अनुदेशक के लिए मानवेंद्र गंगवार व प्रतिभा के 8-8 स्थानों पर नाम अंकित है। इन्होंने 8 आवेदन डाले थे। रजनी गंगवार का सूची में 6 बार नाम शामिल है। इससे मेरिट गिरनी तय है। 8 मई को छूटे हुए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। इसके बाद रिक्त सीटों के लिए पुन: कट आफ जारी होगा।

सोमवार, 29 अप्रैल 2013

अशंकालिक अनुदेशकों की काउन्‍सलिंग दि0 30-04-2013






अशंकालिक अनुदेशकों की काउन्‍सलिंग दि0 30-04-2013 के सम्‍बन्‍ध में -

जनपद के 122 पू0मा0विद्यालयों के 366 अशंकालिक अनुदेशकों हेतु दि0 30-04-2013 को प्रात- 10 बजे से कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रूखाबाद में प्रारम्‍भ होगी। जनपद में जारी कटऑफ के अन्‍तर्गत आने वाले अभ्‍यर्थि‍यों को काउन्‍सलिंग का मौका मिलेगा। काउन्‍सलिंग में भाग लेने वाले अभ्‍यर्थियो की सूची कार्यालय में चस्‍पा कर दी जायेगी, केवल उन्‍हीं अभ्‍यर्थियों को मौका मिलेना। काउन्‍सलिंग के समय अभ्‍यर्थियों को निम्‍नांकित पत्राजातों की स्‍वहस्‍ताक्षरित छायाप्रतियां (दो सेट में) चयन समिति के समक्ष मूल अंक/प्रमाण पत्रों सहित उपस्थिति होना पडेगा -

1- ऑनलाइन आवेदन पत्र की कापी।
2- फीस जमा की चालान रसीद।
3- ऑन लाइन मेरिट सूची की कापी।
4- हाईस्‍कूल शैक्षिक अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र।
5- इण्‍टरमीडिएट शैक्षिक अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र।
6- स्‍नातक शैक्षिक अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र।
7- प्रोफेशनल योग्‍यता का शैक्षिक अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र।
8- मूल निवास प्रमाण पत्र।

9- जाति प्रमाण पत्र।
10- विशेष कैटेगरी सम्‍बन्धित प्रमाण पत्र।
11- दो पासपोर्ट फोटो।

काउन्‍सलिंग में प्रतिभाग करना चयन होने का आधार नहीं है। चयन रिक्‍त पदों के सापेक्ष चयन किया जायेगा। 


  

रविवार, 28 अप्रैल 2013

नई व्यवस्था के अन्‍तर्गत बच्‍चों को नि:ड्रेस का वितरण जुलाई माह में -


बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के बच्चों को दी जानी वाली ड्रेस में धांधली रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत एक लाख रुपये से अधिक की ड्रेस खरीद के लिए टेंडर कराया जाएगा। यही नहीं अब सभी भुगतान एकाउंटपेयी चेक के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक अमृता सोनी ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक बच्चों को 23 से 31 जुलाई के बीच अभियान चलाकर ड्रेस बांटी जाएगी, ताकि प्रदेश में एक ही तिथि पर बच्चों को एक साथ ड्रेस मिल सके।
राज्‍य परियोजना निदेशक, राज्‍य परियोजना कार्यालय, लखनउ ने अपने आदेश दि0 26-04-2013 को विस्‍तृत दिशा निर्देश जारी किये है, इसके तहत सभी वर्ग की बालिकाओं, अनुसूचित जाति/अनु0जनजाति तथा गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवार के बालकों को नि-शुल्‍क यूनीफार्म के 02 सेट उपलब्‍ध कराये जाने सम्‍बन्‍धी दिशा निर्देश जारी किये है। नि-शुल्‍क यूनीफार्म की प्रति यूनिट 200 की दर से कुल 400/- अनुमन्‍य होगी। 
राजकीय/सहायति‍त माध्‍यमिक विद्यालयों मे यह धनराशि उक्‍त विद्यालयों में अध्‍ययनरत छात्र-छात्राओं की सख्‍ंया के आधार पर उनकी मॉग के अनुसार यथा स्थिति विद्यालय विकास एवं प्रबन्‍ध समिति के खाते/ विद्यालय प्रबन्‍ध द्वारा सूचित सम्‍बन्धित विद्यालय के खाते में चेक से उपलब्‍ध कराई जायेगी, जिसके उपभोग का प्रमाण पत्र उक्‍त विद्यालयो को उपलब्‍ध कराना होगा। 
सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को दो सेट ड्रेस देने की व्यवस्था है। स्कूलवार छात्र संख्या उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों की होगी। बच्चों को ड्रेस देने के लिए 15 से 31 मई तक ड्रेस की नाप स्कूलों में कराई जाएगी। 15 जून से 14 जुलाई तक इसका क्रय किया जाएगा। 15 जुलाई का सभी स्कूलों में ड्रेस पहुंचा दी जाएगी। 22 जुलाई को इसका सत्यापन कराया जाएगा और 23 से 31 जुलाई के बीच इसे बांट दिया जाएगा।

शनिवार, 27 अप्रैल 2013

सचिव,परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने टीईटी 2013 अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जारी किये Help Line No.

बीटीसी और बीएड के वही अभ्यर्थी TET2013 में आवेदन कर सकते हैं जो बीटीसी या शिक्षामित्र की परीक्षा पास कर चुके हैं। वह अभ्यर्थी टीईटी में आवेदन नहीं कर सकेंगे जो दूसरे, तीसरे या चौथे सेमेस्टर के अभ्यर्थी हैं।

इसी प्रकार से बीएड डिग्रीधारक प्राथमिक टीईटी के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे बल्कि यह लोग जूनियर टीईटी के लिए आवेदन आन लाइन कर सकेंगे।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी श्रीमती नीना श्रीवास्तव ने शनिवार को अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दो टेलीफोन नंबर जारी किये गये हैं। 
1- टेलीफोन नंबर 0532-2466761 
2- टेलीफोन नंबर 0532-2466769 


10,800 शिक्षकों की भर्ती का शासनादेश जारी....

सूबे के बेसिक स्कूलों में दस हजार आठ सौ शिक्षकों की भर्ती संबंधी शासनादेश जारी कर दिया है। इसके लिए तीन मई को जिलेवार विज्ञापन जारी किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया 30 जून तक पूरी करने की तैयारी है। यह शासनादेश प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने अपने आदेश दि0 26 अप्रैल 2013 के द्वारा जारी किया।
शासनादेश के अनुसार बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और दो वर्षीय उर्दू प्रवीणताधारी अभ्यर्थी इन पदों के लिए पात्र होंगे। तीन मई को जिलेवार पूरे प्रदेश में एक साथ विज्ञापन जारी होगा। एक हफ्ते बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन के लिए 21 दिन का मौका दिया जाएगा। फार्म भरने की अंतिम तिथि केएक सप्ताह बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और एससी-एसटी के लिए 200 रुपये तय किया है। निशक्त अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

समस्‍त कार्यवाही पूर्व शर्तो की भॉति सम्‍पन्‍न की जायेगी। जनपद फर्रूखाबाद में 150 पद रिक्‍त है।

आवेदन हेतु शैक्षिक अर्हता - दो वर्षीय बी0टी0सी0/वि0बी0टी0सी0/दो वर्षीय बी0टी0सी0 उर्दू प्रवीणताधारी व टी0ई0टी0/सी0टी0ई0टी0 परीक्षा उत्‍तीर्ण 
आयु सीमा - न्‍यूनतम 21 वर्ष अधिकतम 35 नियमानुसार आरक्षण के अनुसार छूट प्रदान की जायेगी। भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार सम्‍पूर्ण सेवा अवधि वास्‍तविक आयु से घटाते हुए अधिकतम आयु सीमा 03 वर्ष से अधिक न हो, अर्थात वास्‍तविक आयु 62 वर्ष से अधिक न हो। 
विशेष - कुछ दो वर्षीय बी0टी0सी0/वि0बी0टी0सी0/दो वर्षीय बी0टी0सी0 उर्दू प्रवीणताधारी जिन्‍हे विभागीय प्रक्रिया में नियुक्ति नहीं दी जा सकी है, उनके लिए अध्‍यापक सेवा नियमावली 1981 के परन्‍तुक में दिये प्राविधानों के अनुसार उतने की छूट देय होगी, परन्‍तु किसी भी दशा में अधिकतम आयु 50से अधिक न होगी। 



शुक्रवार, 26 अप्रैल 2013

अशंकालिक अनुदेशकों की विषयवार मदर सूची व रिजेक्‍ट सूची का विवरण -

जनपद फर्रूखाबाद में अभ्‍यि‍र्थयों की सुविधा के लिए अशंकालिक अनुदेशकों की ऑन लाइन आवेदन सूची विषयवार मदर सूची जारी की जा रही है, जिसका विवरण निम्‍नवत है -
अभ्‍यर्थी ध्‍यान दें निम्‍न सूची सम्‍पूर्ण सूची है, इसे चयन का आधार न माने। चयन सीटों के आधार पर आरक्षणवार किया जायेगा।

जनपद का कटऑफ विवरण -
कृषि शिक्षा हेतु अभ्‍यर्थियों की सूची -
कला शिक्षा हेतु अभ्‍यर्थियों की सूची -
उद्यान एवं फल सरंक्षण शिक्षा हेतु अभ्‍यर्थियों की सूची -
कम्‍प्‍यूटर शिक्षा हेतु अभ्‍यर्थियों की सूची -
ग़ृहशिल्‍प व कला शिक्षा हेतु अभ्‍यर्थियों की सूची -
शारीरिक एवं स्‍वास्‍थ्‍य  शिक्षा हेतु अभ्‍यर्थियों की सूची -
अनर्ह अभ्‍यर्थियों की सूची -
आयु की गणना 01-07-2012 के अनुसार की गई है। 
कृपया अपनी रैंक देखने के लिए लिंक करें -
http://upbasiceduparishad.gov.in/ptet_registered.aspx?a=m

टीईटी के लिए स्नातक में 50 प्रतिशत जरूरी नहीं


अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में बीटीसी डिग्रीधारकों के लिए स्नातक में 50 प्रतिशत अंकों की शर्त समाप्त कर दी गई है। अब स्नातक में 50 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले बीटीसी, डीएडधारक भी आवेदन कर सकेंगे।
विभागीय जानकारों के अनुसार 2001 से पहले प्रदेश में बीटीसी में प्रवेश के लिए परीक्षा होती थी। बाद में मेरिट की व्यवस्था की गई जिसमें स्नातक में 50 प्रतिशत अंक की बाध्यता कर दी गई। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने भी अपने नियमों में स्नातक में 50 प्रतिशत से कम अंकों की छूट दे रखी है। शासनादेश के अनुसार यदि कोई अभ्यर्थी केवल भाषा शिक्षक के लिए टीईटी करना चाहता है तो वह सिर्फ एक भाषा के लिए टीईटी दे सकेगा। यदि कोई उर्दू केलिए फार्म भर देता है तो वह अन्य किसी भाषा के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा। शासन ने मंडल मुख्यालय से 15 किमी दूर भी परीक्षा केंद्र बनाने की अनुमति दे दी है।

गुरुवार, 25 अप्रैल 2013

शिक्षक पात्रता परीक्षा उ0प्र0 2013 हेतु ऑन लाइन आवेदन




आवेदन पत्र भरने हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश

STEP-1 ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व दिशा निर्देश ध्यान पूर्वक पढ़ लें एवं आवेदन के प्रारूप को भी ध्यानपूर्वक पढ़ लें | 
समस्त प्रविष्टियाँ अंग्रेजी भाषा में ही मान्य होंगी


STEP-2आवेदन पत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करें,             अंतिम तिथि 13/05/2013

STEP-3आवेदन शुल्क जमा करने हेतु ई- चालान फॉर्म प्रिंट करें                     अंतिम तिथि 13/05/2013

STEP-4ई- चालान फॉर्म द्वारा आवेदन शुल्क जमा करना                        अंतिम तिथि  15/05/2013

STEP-5फोटो अपलोड करके आवेदन पत्र पूर्ण करें                                         अंतिम तिथि 18/05/2013

STEP-6       अपना भरा हुआ आवेदन पत्र प्रिंट करें

                                                                                            HELPLINE

अंशकालिक अनुदेशकों के कटआफ का विज्ञापन जारी, काउन्‍सलिंग दि0 30-04-2013 को


HOME
आनलाइन आवेदन में भरे गये विवरण के आधार पर जनपद में मेरिट
रजिस्ट्रेशन संख्या भरें     *
अपनी जन्म तिथि भरें    (dd/mm/yyyy) *




अशकांलिक अनुदेशकों के सम्‍बन्‍ध में सूची प्राप्‍त

जैसा कि विदित है कि अशंकालिक अनुदेशको की भर्ती का इन्‍तजार सभी अभ्‍यर्थियों को है, अभ्‍यर्थियों का  इन्‍तजार खत्‍म हो गया है, जनपद स्‍तर पर अशंकालिक अनुदेशकों की सूची प्राप्‍त हो चुकी है, प्राप्‍त सूची के अनुसार जनपद फर्रूखाबाद में विषयवार निम्‍न अभ्‍यर्थियों की सूची प्राप्‍त हुई है, जिसका विवरण निम्‍नवत है-
विषय का नाम                           आवेदन पत्रों की संख्‍या
उद्यान                                                    18
कला                                                     1934
कम्‍प्‍यूटर                                               588
कार्यानुभव गह शिल्‍प                              993
स्‍वास्‍थ्‍य एवं शारीरिक शिक्षा                     449
निरस्‍त सूची                                           550
उक्‍त सूची का कटआफ अतिशीघ्र दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित कर दिया जायेगा।
अवगत कराना है कि इस कार्यालय द्वारा दि0 23-02-2013 द्वारा दैनिक समाचार पत्र में 122 पू0मा0विद्यालयों हेतु 366 रिक्‍त पदों पर अंशकालिक अनुदेशकों की भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था।