Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

रविवार, 25 अगस्त 2013

दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण कोर्स में संसोधन के लिए ऑन लाइन आवेदन, अन्तिम तिथि 02-09-2013

दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण कोर्स के लिए अगर ऑनलाइन आवेदन में गड़बड़ी हो गई है तो इसे सोमवार से ऑनलाइन ठीक किया जा सकेगा।इसके लिए वेबसाइट :- http://upbasiceduboard.gov.in  पर इसे संशोधित किया जा सकेगा।
संशोधन का मौका 2 सितंबर तक रहेगा। प्रदेश में बीटीसी की 33,450 सीटों के लिए 6,68,700 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे हैं। इसमें से अगर किसी अभ्यर्थी का आवेदन गलत हो गया है तो उसे सोमवर से ठीक किया जा सकेगा।

शनिवार, 24 अगस्त 2013

संयुक्‍त शिक्षा निदेशक के द्वारा गैर मान्‍यता प्राप्‍त विद्यालयों के बन्‍द करने के आदेश जारी -

संयुक्‍त शिक्षा निदेशक, कानपुर मण्‍डल, कानपुर द्वारा गैर मान्‍यता प्राप्‍त विद्यालयों के बन्‍द करने के आदेश जारी किये गये है। दिनॉंक 23-08-2013 को आयुक्‍त महोदय कानपुर मण्‍डल, कानपुर की अध्‍यक्षता में सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों के बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयुक्‍त महोदय द्वारा प्रत्‍येक जनपद के गैर/बिना  मान्‍यता प्राप्‍त विद्यालयों के विद्यालयों को बन्‍द करते हुए विधिक कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये गये है। इस सम्‍बन्‍ध में अपने जनपद के जिलाधिकारी से सम्‍पर्क कर सघन निरीक्षण कराया जाये और इस प्रकार के संचालित विद्यालयों का चिन्हित किया जाये। उक्‍त समस्‍त सूचना 07 सितम्‍बर तक उपलब्‍ध कराने के निर्देश जारी गये है। 

स्‍कूली बसों के मानकों के अनुपालन का शासनादेश जारी -

श्री अमर नाथ वर्मा, विशेष सचिव, उ0प्र0शासन, लखनऊ द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्‍कूली बसों के मानको के अनुपालन करने हेतु शासनादेश दि0 11 जुलाई 2013 को जारी  किया है। स्‍कूलों बसों पर नियमों को कढ़ाई से पालन करने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेशित किया गया है। 
स्‍कूली बसों के मानको व पंजीयन की अनदेखी करने पर उनसे अर्थदण्‍ड वसूला जाये तथा विद्यालय की मान्‍यता समाप्‍त करने सम्‍बन्‍धी कार्यवाही की जाये। 
सम्‍पूर्ण शासनादेश पढ़ने के लिए लिंक करें -
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/08/blog-post_24.html

शुक्रवार, 23 अगस्त 2013

मा0 उच्‍च न्‍यायालय के आदेश के क्रम में प्रशिक्षित स्‍नातक एवं प्रवक्‍ता की लिखित परीक्षा स्‍थगित -


30 व 31 अगस्त को होगा स्‍कूल प्रबन्‍ध समितियों का चुनाव , दिशा निर्देश जारी

जनपद के 1800 से अधिक परिषदीय विद्यालयों के संचालन के लिए 30 व 31 अगस्त को पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में स्कूल प्रबंध समिति का चुनाव होगा। जिलाधिकारी पवन कुमार ने निर्देश दिये कि हर स्कूल के अभिभावकों की खुली बैठक में ही चुनाव कराया जाये। चुनाव के लिए विभिन्न विभागों से अधिकारियों व कर्मचारियों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया जायेगा। विकास भवन में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी 30 व 31 अगस्त को एसएमसी का चुनाव कराने के लिए दो दिन के भीतर कार्य योजना प्रस्तुत करें। यह समिति ही सर्वशिक्षा के निर्माण कार्य भी करायेगी। 131 तक खुल जायें वजीफा खाते 1जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए हिदायत दी कि 31 अगस्त तक सभी बच्चों के वजीफा खाते खुलवा दिये जायें। खंड शिक्षा अधिकारी बैंकों से संपर्क करें और खाते खुलवायें। जो बैंक दिक्कत करें, उसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक से मिलकर समस्या निस्तारित करायें। बीएसए नरेंद्र शर्मा, डायट प्राचार्य भानुप्रताप सिंह, निवर्तमान बीएसए भगवत प्रसाद पटेल व जिला समन्वयक अनिल शर्मा रहे।1फरुखाबाद, शिक्षा संवाददाता : जनपद के 1800 से अधिक परिषदीय विद्यालयों के संचालन के लिए 30 व 31 अगस्त को पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में स्कूल प्रबंध समिति का चुनाव होगा। जिलाधिकारी पवन कुमार ने निर्देश दिये कि हर स्कूल के अभिभावकों की खुली बैठक में ही चुनाव कराया जाये।1चुनाव के लिए विभिन्न विभागों से अधिकारियों व कर्मचारियों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया जायेगा। विकास भवन में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी 30 व 31 अगस्त को एसएमसी का चुनाव कराने के लिए दो दिन के भीतर कार्य योजना प्रस्तुत करें। यह समिति ही सर्वशिक्षा के निर्माण कार्य भी करायेगी। 131 तक खुल जायें वजीफा खाते | जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए हिदायत दी कि 31 अगस्त तक सभी बच्चों के वजीफा खाते खुलवा दिये जायें। खंड शिक्षा अधिकारी बैंकों से संपर्क करें और खाते खुलवायें। जो बैंक दिक्कत करें, उसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक से मिलकर समस्या निस्तारित करायें। बीएसए नरेंद्र शर्मा, डायट प्राचार्य भानुप्रताप सिंह, निवर्तमान बीएसए भगवत प्रसाद पटेल व जिला समन्वयक अनिल शर्मा रहे।

शैक्षिक सत्र 2013-14 में मीना रेडियो कार्यक्रम के संचालन के सम्‍बन्‍ध में आदेश जारी -








गुरुवार, 22 अगस्त 2013

बी0टी0सी0 प्रशिक्षण 2013 के ऑनलाइन फार्मो में हुई त्रुटि सुधार हेतु विज्ञप्ति प्रकाशित -


समेकित शिक्षा के तहत प्री-इन्‍टीग्रेशन कैम्‍प हेतु वार्डेन एवं केयर टेकर पद के लिए साक्षात्‍कार में परिवर्तन, दि0 02-09-2013 को होगा साक्षात्‍कार


नवांगतुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्‍द्र शर्मा द्वारा आज कार्यभार ग्रहण किया गया -

शासन के आदेश दि0 14-08-2013 के अनुपालन में आज नवांगतुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्‍द्र शर्मा द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया। नवांगुतक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आने पर कार्यालय में समस्‍त कर्मचारी उपस्थिति रहे। 

बुधवार, 21 अगस्त 2013

पूर्व माध्‍यमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों के कार्य एवं दायित्‍व सम्‍बन्‍धी शासनादेश -

निदेशक, राज्‍य परियोजना कार्यालय  के आदेश दिनांक 03-08-2013 में पूर्व माध्‍यमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों के कार्य एवं दायित्‍व सम्‍बन्‍धी शासनादेश जारी किया है, 100 से अधिक छात्र वाले विद्यालयों में छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए कार्य एवं दायित्‍व का निर्धारण किया है
पूर्ण जानकारी के लिए लिंक करें - 
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/08/blog-post_22.html

मंगलवार, 20 अगस्त 2013

ग्राम्‍य विकास विभाग में ग्राम विकास अधिकारियों के रिक्‍त पदों पर भर्ती के सम्‍बन्‍ध में विज्ञापन -


सहायक अध्‍यापक (उर्दू भाषा ) भर्ती के लिए विज्ञापन जारी - अन्तिम तिथि 07-09-2013


STEP-1आवेदन पत्र भरने हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश
ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व दिशा निर्देश ध्यान पूर्वक पढ़ लें एवं आवेदन के प्रारूप को भी ध्यानपूर्वक पढ़ लें | समस्त प्रविष्टियाँ अंग्रेजी भाषा में ही मान्य होंगी
STEP-2आवेदन पत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करेंअंतिम तिथि 01/09/2013
STEP-3आवेदन शुल्क जमा करने हेतु ई- चालान फॉर्म प्रिंट करेंअंतिम तिथि 01/09/2013
STEP-4ई- चालान फॉर्म द्वारा बैंक में आवेदन शुल्क जमा करनाअंतिम तिथि 03/09/2013 
STEP-5अपना बैंक चालान भरते हुए आवेदन पत्र पूर्ण करें 
  ** विकलांग अभ्यर्थियों को छोड़कर
** अपूर्ण आवेदन मान्य नहीं होगा ।
अंतिम तिथि 07/09/2013
STEP-6अपना भरा हुआ आवेदन पत्र प्रिंट करें /अपना भरा हुआ रजिस्‍ट्रेशन फार्म प्रिंट करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आज सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय -

1-स्मार्ट कार्ड पर ड्राइविंग लाइसेंस की द्वितीय प्रति जारी करने के लिए फीस का निर्धारण करने, बसों पर  लगाए जाने का प्राविधान किए जाने तथा निरुद्ध किए जाने वाले वाहनों हेतु स्थान निर्धारित करने हेतु उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली-1998 में संशोधन का निर्णय। 
2- रेडियो टैक्सी के किराया निर्धारण प्रस्ताव को मंजूरी। उत्तर प्रदेश राज्य विधानमण्डल (सदस्यों को वायुयान द्वारा यात्रा की सुविधा) नियमावली-1988 में संशोधन का निर्णय। राज्य विधानमण्डल के दोनों सदनों के आगामी सत्र को 16 सितम्बर, 2013 से आहूत करने हेतु प्रस्ताव स्वीकृत। 

3- प्रदेश में क्रियान्वित की जाने वाली सड़कों/एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के लिए आपसी समझौते से भूमि अधिग्रहण करने तथा प्रतिकर निर्धारित करने के प्रस्ताव को मंजूरी। जनपद इलाहाबाद, आगरा, कानपुर नगर एवं बरेली में नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण/वर्तमान सिविल एन्क्लेव के निर्माण एवं उच्चीकरण हेतु आवश्यक भूमि निःशुल्क रूप से क्रय/अर्जन करके भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, भारत सरकार को उपलब्ध कराने का फैसला। 

4- ग्रेटर नोएडा में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर आधारित नाइट सफारी परियोजना को मंजूरी। मंत्रिपरिषद ने राजकीय विभागों में संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों को सम्बन्धित पद पर अनुमन्य वेतन बैण्ड एवं ग्रेड वेतन का न्यूनतम तथा उस पर समय-समय पर देय महंगाई भत्ते के समान धनराशि संविदा राशि निर्धारित करने का फैसला किया है। साथ ही, उक्त कार्मिकों को आकस्मिक अवकाश तथा महिला कर्मचारियों को प्रसूति अवकाश की सुविधा अनुमन्य कराने की व्यवस्था की है। इस निर्णय से लगभग 1000 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। 

5- सरकारी/अर्द्धसरकारी विभागों/निगमों आदि द्वारा की जा रही खरीददारी एवं इन विभागों/निगमों द्वारा की जा रही आपूर्ति/बिक्री के सम्बन्ध में उ0प्र0 मूल्य संवर्धित कर अधिनियम के तहत स्रोत पर 4 प्रतिशत की दर से कटौती करने का फैसला। 
6- राज्य के प्रमुख जिला मार्गों के उच्चीकरण की कुल सम्भावित परियोजना लागत 3092.60 करोड़ रुपये के सापेक्ष 2165 करोड़ रुपये की धनराशि एशियाई विकास बैंक से ऋण के रूप में प्राप्त करने की सैद्धांतिक मंजूरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अनुदेशकों, कार्यदेशकों एवं प्रधानाचार्यों को शर्तों के अधीन सत्रांत लाभ की सुविधा। राज्याधीन लोक सेवाओं और पदों पर सीधी भर्ती के प्रक्रम पर राज्य कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान करने का फैसला। 

7- लखनऊ मैट्रो रेल परियोजना हेतु दिल्ली मैट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा तैयार की गई संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डी0पी0आर0) अनुमोदित। प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित की जा रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यकों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अनुमन्य कराने का फैसला। लखनऊ नगर में फैजाबाद रोड पर पाॅलीटेक्निक चैराहे के चैड़ीकरण हेतु राजकीय पालीटेक्निक लखनऊ की भूमि लोक निर्माण विभाग को निःशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय।



रविवार, 18 अगस्त 2013

उत्‍तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्‍यापक(उर्दू भाषा) पर विज्ञापन प्रकाशित, अन्तिम तिथि दि0 07-09-2013


सम्‍पूर्ण शासनादेश पढ़ने के लिए लिंक करें - 

विज्ञान व गणित शिक्षकों की भर्ती के विज्ञापन पर रोक -

उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित के शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन का इंतजार करने वालों को अभी कुछ दिनों तक और सब्र करना होगा। बेसिक शिक्षा परिषद ने भर्ती के लिए सोमवार को जारी होने वाले विज्ञापन पर कुछ दिनों के लिए रोक लगा दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि इस विज्ञापन को अगले आदेश तक स्थगित रखा जाए। शासन के उच्चाधिकारी इस संबंध में केवल इतना कहते हैं कि उर्दू शिक्षकों की भर्ती के वास्ते ऑनलाइन आवेदन के लिए 20 को विज्ञापन आना है। एक साथ ऑनलाइन आवेदन लेने में दिक्कत होती। इसलिए कुछ दिनों बाद विज्ञान व गणित के शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित के 29,334 शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इसके लिए जारी शासनादेश में 19 अगस्त को विज्ञापन प्रकाशित करने की तिथि निर्धारित की गई थी। इस बीच प्राइमरी स्कूलों में उर्दू सहायक अध्यापक रखने का शासनादेश जारी हो गया। उर्दू अध्यापकों के लिए 20 अगस्त को विज्ञापन जारी किए जाने की तैयारी है। जिलों से बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने जब परिषद के सचिव से विज्ञान व गणित शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने के संबंध में पूछा तो उनसे कहा गया कि इसके लिए बाद में निर्देश दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि पहले उर्दू शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी होगा और इसके कुछ दिन बाद विज्ञान व गणित शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। तर्क यह दिया जा रहा है कि ऑनलाइन आवेदन लिए जाने की वजह से कुछ समय के अंतराल पर विज्ञापन निकाला जाएगा, ताकि आवेदकों को परेशानी न हो।


शुक्रवार, 16 अगस्त 2013

अन्‍तर्राष्‍ट्रीय साक्षरता दिवस दि0 08 सितम्‍बर 2013 को राज्‍य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, उ0प्र0 द्वारा पुरस्‍कार दिये जाने के सम्‍बन्‍ध में निर्देश जारी -

अन्‍तर्राष्‍ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह दि0 08 सितम्‍बर 2013 को साक्षरता निकेतन, आलमबाग, मानक नगर, लखनऊ के परिसर में आयोजित किया जा रहा है। साक्षर भारत मिशन के अन्‍तर्गत वर्ष 2012-13 में उत्‍कृष्‍ट कार्य हेतु एक जिला लोक शिक्षा समिति, कुछ साक्षरता कर्मियों यथा स्‍वयंसेवक, प्रेरक, ब्‍लाक समन्‍वयक एवं जिला समन्‍वयक, ब्‍लाक स्‍तर के खण्‍ड शिक्षा अधिकारी अथवा खण्‍ड विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले कुछ ग्राम प्रधान को अर्न्‍तराष्‍ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह के अवसर पर पुरस्‍कार दिया जायेगा। 
इस हेतु जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सम्‍बन्धित साक्षरता कर्मियों एवं ग्राम प्रधानों के पुरस्‍कार हेतु प्रस्‍ताव उनके संक्षिप्‍त परिचय, साक्षर भारत मिशन के अन्‍तर्गत किये गये उत्‍कृष्‍ट कार्यो का पूर्ण विवरण, सहायक सामग्री एवं प्रस्‍तावित व्‍यक्ति की फोटोग्राफ सहित उपलब्‍ध कराये जाने के निर्देश है। उक्‍त समस्‍त सूचनाऍ 26 अगस्‍त 2013 तक निदेशालय को उपलब्‍ध कराये जायेगें। 

28 July 2013 को CTET 2013 परीक्षा की Answer Key जारी -

CTET

Central Teacher Eligibility Test (CTET)



CENTRAL BOARD OF SECONDARY EDUCATION

CTET - JULY 2013 : ANSWER KEYS

Notice regarding Answer Keys for the CTET –JULY 2013

PAPER-I

PAPER-II

यू0पी0एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल आफीसर्स एसोसिएशन उत्‍तर प्रदेश के आवाहन पर एक दिवसीय धरना आयोजित

प्रान्‍तीय नेतृत्‍व के आवाहन पर यू0पी0एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल आफीसर्स  एसोसिएशन उत्‍तर प्रदेश जनपद शाखा फर्रूखाबाद का दिनॉक 16;08;2013 को कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रूखाबाद में सायंकाल 03 बजे से 05 बजे तक सांकेतिक धरना दिया गया,  जिसमें शिक्षा विभाग के राजकीय कर्मचारी उपस्थित हुये धरना कार्यक्रम के उपरान्‍त जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रूखाबाद को ज्ञापन दिया गया।

\


 


कस्‍तूरबा गॉधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत कर्मियों तथा बालिकाओं के लिए अवकाश के सम्‍बन्‍ध में शासनादेश जारी -





गुरुवार, 15 अगस्त 2013

अर्न्‍तजनपदीय स्‍थानान्‍तरित आये शिक्षकों की पदस्‍थापना सूची जारी, तत्‍काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश -

आज अर्न्‍तजनपदीय स्‍थानान्‍तरित आये शिक्षकों की पदस्‍थापना सूची जारी कर दी गई है, समस्‍त अध्‍यापकों को तत्‍काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किये गये है। सभी अध्‍यापक/अध्‍यापिकाओं को बन्‍द विद्यालयों में पदस्थिति किया गया है। सम्‍बन्धित शिक्षक अपना आदेश कार्यालय से प्राप्‍त कर सकते है। 
क्रम अध्यापक/अध्यापिका का नाम पद आवंटित प्रा0विधालय का नाम विकास क्षेत्र
1          2      3               4         5
1 विभा शर्मा   स0अ0 रसीदपुर कमालगंज
2 कु0 निशा  स0अ0 लोहापानी शमसाबाद
3 श्वेता देवी  स0अ0 पू0मा0वि0मकसूदपुर पटटी शमसाबाद
4 सलमा खानम स0अ0 भूलनपुर चिलपुरा कमालगंज
5 नलिनी स0अ0 हरसिंहपुर शाही मोहम्मदाबाद
6 प्रीति सिंह स0अ0 चौखडि़या मोहम्मदाबाद
7 दीपित गंगवार स0अ0 तुर्कललैया नबाबगंज
8 तायरा बानो स0अ0 ताजपुर राजेपुर
9 रेनू स0अ0 शर्फाबाद कमालगंज
10 अनुराधा यादव स0अ0 हमीरपुर परतापुर राजेपुर
11 शालिनी पाल स0अ0 सितौली कमालगंज
12 मजसिसम सिददीकी स0अ0 नगला हूसा राजेपुर
13 रंजना सक्सेना स0अ0 मुरहठी शमसाबाद
14 हुमा अनवर वारसी स0अ0 बघौना शमसाबाद
15 रेनू सक्सेना स0अ0 बरतल नबाबगंज
16 रोली रस्तोगी स0अ0 हरसिंहपुर   राजेपुर
17 निशा स0अ0 गोसरपुर मोहम्मदाबाद
18 नुपुर विश्नोर्इ स0अ0 दौलतपुर चकर्इ राजेपुर
19 रेशी कटियार स0अ0 नया गाव ऊजरामऊ राजेपुर
20 कान्ती स0अ0 मझिगंवा कमालगंज
21 रूबी यादव स0अ0 बलरामपुर कमालगंज
22 सोनू दीक्षित स0अ0 सीढ़े चकरपुर राजेपुर
23 सुलेखा राजपूत स0अ0 क0 विहार मोहम्मदाबाद
24 अनुराधा गंगवार स0अ0 गाजीपुर राजेपुर
25 नेहा प्रिया प्र0अ0 कुइयांधीर शमसाबाद
26 दीपित मिश्रा स0अ0 प्रा0वि0फतेहगढ़ नगर क्षेत्र, फरर्ू0
27 अमरेश सिंह प्र0अ0 खुटिया राजेपुर
28 नीरज शुक्ला प्र0अ0 चन्दोखा राजेपुर
29 आकाश विश्नोर्इ स0अ0 जिन्दापुर कमालगंज
30 सन्तराम स0अ0 पू0मा0वि0 बड़ागाव परतापुर राजेपुर
31 इन्द्रेश कुमार स0अ0 पू0मा0वि0 सितवनपुर पिसू मोहम्मदाबाद
32 दिनेश चन्द्र स0अ0 पू0मा0वि0 अल्लादादपुर भटौली राजेपुर
33 राहुल कुमार सिंह स0अ0 पू0मा0वि0 नगला सूदन मोहम्मदाबाद
34 चरन सिंह स0अ0 वीरपुर राजेपुर
35 नरेन्द्र कुमार स0अ0 इमादपुर हीरामन मोहम्मदाबाद
36 जितेन्द्र प्रताप सिंह स0अ0 उगरपुर कटरी राजेपुर
37 आदित्य कुमार स0अ0 पहाड़पुर नबाबगंज
38 पवन कुमार मिश्रा स0अ0 पहाड़पुर कायमगंज
39 भानु प्रताप सिंह स0अ0 हुसैनपुर हड़ार्इ राजेपुर
40 अवधेश सिंह स0अ0 संकिसा मोहम्मदाबाद
41 रवी कुंमार वर्मा स0अ0 नवादा दोयम मोहम्मदाबाद
42 अजय कुमार स0अ0 कटिन्ना मानिकपुर मोहम्मदाबाद
43 मुकेश बाबू कुशवाहा स0अ0 रामपुर राजेपुर
44 मनोज कुमार स0अ0 बलीपुर गढ़ी कायमगंज
45 प्रमोद कुमार स0अ0 नगला लाहोरी नबाबगंज
46 प्रशान्त कुमार स0अ0 अल्लाहदादपुर भटौली राजेपुर
47 लोकेश कुमार स0अ0 मिल्कसुल्तान शमसाबाद
48 वैभव कुमार स0अ0 दाउदपुर नगला बाग मोहम्मदाबाद
49 अमित कुमार स0अ0 रम्पुरा शमसाबाद
50 ज्ञानेन्द्र सिंह प्र0अ0 जैतपुर मोहम्मदाबाद
51 विवेक कुमार यादव स0अ0 जहांगीरपुर कमालगंज
52 शैलेन्द्र सिंह स0अ0 पटटी मदारी कायमगंज
53 रंजीत कुमार स0अ0 कोकापुर नबाबगंज
54 नरेन्द्र सिंह स0अ0 टाड़ाबहरामपुर कमालगंज
55 आशीष कुमार स0अ0 जानकीपुर शमसाबाद
56 अनिल कुमार स0अ0 शाह आलमपुर कमालगंज
57 सतीश चन्द्र स0अ0 लखनपुर कायमगंज
58 बलवीर सिंह स0अ0 अम्बरपुर राजेपुर
59 विनोद कुमार पाल स0अ0 सितवनपुर पिसू मोहम्मदाबाद
60 शैलेश कुमार बाथम स0अ0 तिलियानी मोहम्मदाबाद
61 कृष्ण गोपाल स0अ0 पैरी कमालगंज
62 संजय कुमार यादव स0अ0 नगरिया कमालगंज
63 चन्द्र पाल सिंह स0अ0 दौलतपुर चिर्रा कमालगंज
64 गौतम सिंह वर्मा स0अ0 परिउली खरदार्इ नबाबगंज
65 अजय अगिनहात्री स0अ0 निस्वी राजेपुर
66 जयदीप सिंह गौर स0अ0 क0 सिकन्दरपुर मोहम्मदाबाद
67 सुशील कुमार श्रीवास्तव स0अ0 कोरी खेड़ा कमालगंज
68 राजेश कुमार स0अ0 नगला बसोला शमसाबाद
69 मनोज कुमार स0अ0 नगला पंचम राजेपुर
70 राघवेन्द्र सिंह यादव स0अ0 ऊगरपुर सुल्तानपटटी कमालगंज
71 विपिन कुमार स0अ0 अभयपुर कमालगंज




साक्षरत भारत मिशन के अन्‍तर्गत दि0 25 अगस्‍त 2013 को आयोजित साक्षरता परीक्षा के सम्‍बन्‍ध में आदेश -

प्रदेश में चल रहे साक्षर भारत मिशन योजना के तहत निरक्षरों को साक्षर करने के बाद उनकी परीक्षा प्रदेश के 66 जिलों में 25 अगस्त को कराई जाएगी। राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के सहयोग से परीक्षा सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगी। यह जानकारी साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा निदेशक और राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के सचिव अवध नरेश शर्मा ने दी। 
सम्‍पूर्ण आदेश पढ़ने के लिए लिंक करें - 

बुधवार, 14 अगस्त 2013

15 अगस्‍त 2013 को कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रूखाबाद में किया गया ध्‍वाजारोहण एवं सजावट/कार्यक्रम का दृश्‍य -

स्‍वतन्‍त्रता दिवस के उपलक्ष्‍य में 15 अगस्‍त 2013 को कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रूखाबाद की विशेष प्रकार की सजावट की गई, अध्‍यापिकाओं द्वारा विशेष प्रकार की रंगोली का निर्माण किया गया। नियत समय पर झण्‍डारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भगवत पटेल, श्री गजेन्‍द्र सिंह गौर, वित्‍त एवं लेखाधिकारी , बेसिक शिक्षा व अन्‍य खण्‍ड शिक्षा अधिकारी व कार्यालय स्‍टाफ उपस्थिति रहे। सभी की उपस्थिति में बेसिक शिक्षा मन्‍त्री जी एवं शिक्षा निदेशक, बेसिक द्वारा जारी संदेश पढ़ा गया। मिष्‍ठान वितरण के उपरान्‍त कार्यक्रम का समापन कर दिया गया। 

कार्यालय में हुई सजावट की एक झलक देखने के लिए लिंक करें - 

बी0टी0सी0 प्रशिक्षण 2013 हेतु संसोधित विज्ञप्ति-


बेसिक शिक्षा में बड़ा फेरबदल, 44 शिक्षा अधिकारियों की स्‍थानान्‍तरण सूची जारी

लखनऊ : शासन ने बुधवार को उप्र शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा के समूह 'ख' के 44 अधिकारियों के तबादले कर दिये। इन तबादलों के तहत 24 जिलों में नये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) तैनात किये गए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों से नई तैनाती के स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।
अधिकारी     -     कहां थे    -   कहां गए   (आदेश प्रतियां सबसे नीचे)

1-अजय कुमार सिंह-बीएसए सीतापुर-विधि अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा निदेशक शिविर कार्यालय लखनऊ
2-अरुण कुमार-बीएसए गौतम बुद्ध नगर-वरिष्ठ प्रवक्ता डायट कानपुर नगर
3-भगवत पटेल-बीएसए फर्रुखाबाद-प्रतीक्षारत
4-राकेश सिंह-वरिष्ठ प्रवक्ता डायट मीरजापुर-बीएसए बलरामपुर
5-दिनेश कुमार सिंह राठौर-विधि अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा निदेशक शिविर कार्यालय लखनऊ-बीएसए जालौन
6-ओपी राय-सह जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी-बीएसए लखीमपुर खीरी
7-हरिकेश यादव-सह जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती-बीएसए पीलीभीत
8-मनभरनराम राजभर-प्रतीक्षारत-सह जिला विद्यालय निरीक्षक फैजाबाद
9-सत्य प्रकाश त्रिपाठी-सह जिला विद्यालय निरीक्षक फैजाबाद-बीएसए संत रविदास नगर
10-आनंद कुमार पांडेय-उप पाठ्य पुस्तक अधिकारी लखनऊ-बीएसए अमेठी
11-राज बहादुर सिंह चौहान-बीएसए अमेठी-सह जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर
12-कौशल किशोर-वरिष्ठ प्रवक्ता डायट बलिया-बीएसए सिद्धार्थनगर
13-भूपेंद्र नारायण सिंह-बीएसए सिद्धार्थनगर-सह जिला विद्यालय निरीक्षक इलाहाबाद
14-शैलेंद्र सिंह-बीएसए सहारनपुर-वरिष्ठ प्रवक्ता डायट सहारनपुर
15-विनोद कुमार सिंह-प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ-बीएसए सहारनपुर
16-मनोज कुमार-बीएसए पीलीभीत-उप सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद
17-राजेंद्र प्रसाद यादव-प्रधानाचार्य श्री अमिताभ बच्चन राजकीय इंटर कॉलेज सैफई, इटावा-बीएसए कानपुर नगर
18-महेश कुमार गुप्ता-प्रतीक्षारत-प्रधानाचार्य श्री अमिताभ बच्चन राजकीय इंटर कॉलेज सैफई, इटावा
19-रवींद्र सिंह द्वितीय-प्रतीक्षारत-सहायक उप शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद
20-संदीप चौधरी-बीएसए बांदा-प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज उमर्दा कन्नौज
21-प्रकाश नारायण श्रीवास्तव -सहायक उप शिक्षा निदेशक (अर्थ) शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद-बीएसए बांदा
22-राजकुमार-सह जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय लखनऊ-बीएसए सीतापुर
23-राम मूरत-बीएसए श्रावस्ती-वरिष्ठ प्रवक्ता डायट श्रावस्ती
24-प्रभुराम-बीएसए सोनभद्र- सहायक उप शिक्षा निदेशक (अर्थ) शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद
25-नंद लाल सिंह-बीएसए गाजीपुर-बीएसए सोनभद्र
26-संजीव कुमार सिंह-सहायक उप निदेशक मिड-डे मील लखनऊ-बीएसए गाजीपुर
27-प्रदीप कुमार द्विवेदी-बीएसए संभल-बीएसए फैजाबाद
28-अशोक कुमार चौरसिया-प्रो. राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान इलाहाबाद -बीएसए मीरजापुर
29-वीरेंद्र कुमार सिंह-सहायक उप शिक्षा निदेशक (पत्राचार) इलाहाबाद-बीएसए चित्रकूट
30-वरुण कुमार सिंह-बीएसए जालौन-उप पाठ्य पुस्तक अधिकारी लखनऊ
31-वेद राम-प्रतीक्षारत-सहायक उप शिक्षा निदेशक मिड-डे मील लखनऊ
32-स्कंद शुक्ला-बीएसए संत रविदास नगर-उप सचिव बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद
33-नरेंद्र शर्मा-बीएसए हापुड़-बीएसए फर्रुखाबाद
34-वीरेंद्र प्रताप सिंह-वरिष्ठ प्रवक्ता डायट प्रतापगढ़-बीएसए बहराइच
35-आनंद प्रकाश शर्मा-बीएसए महाराजगंज-बीएसए हापुड़
36-जय प्रताप सिंह-वरिष्ठ प्रवक्ता डायट रायबरेली-बीएसए प्रतापगढ़
37-वीके शर्मा-बीएसए हमीरपुर-बीएसए हरदोई
38-देवेंद्र स्वरूप-बीएसए हरदोई- प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ
39-पारसनाथ-बीएसए मीरजापुर-उप सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद
40-सत्य नारायण चौरसिया-बीएसए बलरामपुर-प्रतीक्षारत
41-सत्येंद्र कुमार-वरिष्ठ प्रवक्ता डायट मेरठ-बीएसए संभल
42-माधव जी तिवारी-सह जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर-बीएसए मऊ
43-सूर्य प्रकाश सिंह-वरिष्ठ प्रवक्ता डायट जौनपुर-बीएसए महाराजगंज
44-एमपी सिंह-प्रतीक्षारत-सहायक उप शिक्षा निदेशक सेवाएं, शिक्षा निदेशक शिविर कार्यालय लखनऊ









स्‍वतन्‍त्रता दिवस, 15 अगस्‍त 2013 के पावन राष्‍ट्रीय पर्व पर माननीय शिक्षा मन्‍त्री(बेसिक) उ0प्र0 का सन्‍देश -




स्‍वतन्‍त्रता दिवस, 15 अगस्‍त 2013 के पावन राष्‍ट्रीय पर्व पर माननीय शिक्षा निदेशक(बेसिक) उ0प्र0 का सन्‍देश -




सर्व शिक्षा अभियान के अन्‍तर्गत्‍ा शिक्षामित्रों के जुलाई एवं अगस्‍त माह के मानदेय का प्रेषण -

राज्‍य परियोजना कार्यालय, लखनऊ द्वारा अपने आदेश दिनॉंक 13 अगस्‍त 2013 के द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अन्‍तर्गत्‍ा शिक्षामित्रों के जुलाई एवं अगस्‍त माह के मानदेय का प्रेषण कर दिया गया है। मानदेय में किसी भी प्रकार की बढ़ोत्‍तरी नहीं है। पूर्व में प्रेषित धनराशि के समायोजन करते हुए दो माह का मानदेय उपलब्‍ध करा दिया गया है। 
वर्तमान में विदित है कि शिक्षामित्रों के मानदेय को ऑनलाइन की कार्यवाही गतिमान है, परन्‍तु अभी तक उपलब्‍ध साफटवयेर अपूर्ण होने के कारण ऑनलाइन मानदेय भेजना आसान न होगा।