Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2013

सभी विद्यालयों द्वारा कक्षा 01 से 05 तथा कक्षा 06 से 08 तक की सूचनाऍ यू-डायस कैप्‍चर फार्मेट पर उपलब्‍ध कराने के सम्‍बन्‍ध में -



एक बनेंगे नेक बनेंगे का नारा गूंजा, इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर रैली का आयोजन-

दि0 31-10-2013 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर फतेहगढ़ स्टेडियम से निकाली गयी रैली में बच्चों ने एक बनेंगे, नेक बनेंगे तथा हम सब मिलकर रहेंगे के नारे लगाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बच्चों ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल अमर रहें के भी नारे लगाए। नगर शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा, जिला व्‍यायाम शिक्षक कामिनी कौशल, चमन शुक्ला, संजीव कटियार, प्रदीप यादव भी रहे। नवदिया नरेंद्र सरीन, पुलिस लाइन व रंग शाहजान स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए।

बेसिक शिक्षा परिषद के स्‍तर से आवटिंत धनराशि का समय से उपभोग एवं कोई भी दावा लम्बित न रहने के सम्‍बन्‍ध में -



मध्‍यान्‍ह भोजन योजनान्‍तर्गत कार्यरत सिस्‍टम एनालिस्‍ट/समन्‍वयक/कम्‍प्‍यूटर आपरेटर की मानदेय वृद्वि, साथ में मिलेगा 01 माह के बराबर मिलेगी चिकित्‍सीय प्रतिपूर्ति -



बेसिक शिक्षा परिषद के नियन्‍त्रणाधीन परिषदीय विद्यालयों में नरक चतुर्दशी के उपलक्ष्‍य में दि0 02-11-2013 का अवकाश घोषित -


खण्‍ड शिक्षा अधिकारी, विकासक्षेत्र शमसाबाद का चार्ज श्री सुनील कटियार, जिला समन्‍वयक(बालिका शिक्षा) को -

श्री नरेन्‍द्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद द्वारा अपने आदेश दि0 31-10-2013 के द्वारा विकासक्षेत्र शमसाबाद के खण्‍ड शिक्षा अधिकारी का चार्ज  श्री सुनील कटियार, जिला समन्‍वयक (बालिका शिक्षा) सर्व शिक्षा अभियान को सौंपा गया है।  
अवगत कराना है कि जनपद में विगत माह दो खण्‍ड शिक्षा अधिकारियों का तबादला हो जाने के कारण विकासक्षेत्र रिक्‍त है, खण्‍ड शिक्षा अधिकारी की कमी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में दो जिला समन्‍वयकों को खण्‍ड शिक्षा अधिकारी के पद का पदभार दिया गया है। 





बुधवार, 30 अक्टूबर 2013

श्री नरेन्‍द्र पाल सिंह पुत्र श्री सूबेदार सिंह, स0अ0, प्रा0वि0दाउदपुर पूर्वी विकासक्षेत्र मोहम्‍मदाबाद की सेवा समाप्‍त, संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय से पाई थी शैक्षिक योग्‍यता- -


नवीन विद्यालय प्रबन्‍ध समिति को उपलब्‍ध कराई जायेगी पंजिकाऍ, रखना होगा सम्‍पूर्ण लेखा जोखा -

राज्‍य परियोजना कार्यालय, निशातगंज, लखनऊ द्वारा परिषदीय विद्यालयों में नवगठित विद्यालय प्रबन्‍ध समिति को नवीन पंजिकाऍ उपलब्‍ध कराई जायेगी, रजिस्‍ट्रर में विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के समस्‍त विवरण अंकित करना होगा, विशेषकर- मासिक बैठक/एजेण्‍डा व किये गये कार्य/दायित्‍व व संचालित कार्यक्रमों आदि का विवरण अंकित करना होगा। पत्रिका में समिति के समस्‍त सदस्‍यों के नाम, सम्‍पर्क सूत्र आदि का विवरण अंकित करना होगा। साथ ही विद्यालय में पंजीकृत बच्‍चों का विवरण, बैंक पास बुक आदि सभी अन्‍य कार्यवाही का सम्‍पूर्ण लेखा जोखा होगा। 



मंगलवार, 29 अक्टूबर 2013

66 उर्दू अध्‍यापकों की काउन्‍सलिंग के सापेक्ष अभ्‍यर्थियों का टोटा, 08 अभ्‍यर्थी उपस्थिति

शासन द्वारा जारी निर्देश के क्रम में आज दि0 29-10-2013 को सहायक अध्‍यापक (उर्दू) के लिए काउन्‍सलिंग प्रक्रिया जनपद में सम्‍पादित की गई। काउन्‍सलिंग में 02 गुना 66 अभ्‍यर्थियों को उपस्थिति होने के निर्देश जारी किये गये थे। जनपद फर्रूखाबाद में उर्दू अध्‍यापकों हेतु 714 अभ्‍यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया है, इस परिप्रेक्ष्‍य में रिक्‍त 33 पदों के सापेक्ष 66 अभ्‍यर्थियों को काउन्‍सलिंग हेतु कटआफ जारी किया गया है, इस हेतु काउन्‍सलिंग हेतु मात्र 04 पुरूष व 04 महिलाऍ कुल 08 अभ्‍यर्थी उपस्थिति हुए। काउन्‍सलिग हेतु जिला चयन समिति के सदस्‍य प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्‍थान श्री राजाभानु प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्‍द्र शर्मा, श्री नजीरूल हसन, प्रवक्‍ता(उर्दू) जी0आई0सी0फतेहगढ़, श्री अरूण प्रताप सिंह, प्रवक्‍ता (हिन्‍दी) जी0आई0सी0 फतेहगढ़ उपस्थित रहे। काउन्‍सलिंग में श्री मनोज कुमार श्रीवास्‍तव, व0‍सहा0, श्री संजय पालीवाल, प्र0लि0 एवं श्री पंकज तिवारी द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। 



उच्च प्राथमिक टीईटी प्रमाणपत्र का वितरण 11 नवंबर से -

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी-2013) के उच्च प्राथमिक स्तर के प्रमाणपत्रों का वितरण डायट में 11 नवंबर से होगा। जिले में 11 हजार उच्च प्राथमिक और उच्च प्राथमिक भाषा स्तर के परीक्षार्थियों को प्रमाणपत्र बांटने के लिए एक दिन में एक हजार का लक्ष्य रखा गया है। 11 से लेकर 18 नवंबर तक उच्च प्राथमिक स्तर और 19 से 25 नवंबर तक उच्च प्राथमिक स्तर भाषा के परीक्षार्थियों को प्रमाणपत्र बांटा जाएगा।
डायट प्राचार्य विनोद कृष्ण ने बताया कि प्रमाणपत्र बांटने के लिए दस काउंटर बनाए जाएंगे। प्रमाणपत्र लेने के लिए परीक्षार्थियों को अपनी फोटो और सभी मूल प्रमाणपत्र लेकर आने होंगे। इनके सत्यापन के बाद ही प्रमाणपत्र दिया जाएगा। प्रमाणपत्र सिर्फ परीक्षार्थियों को ही दिया जाएगा। अगर परीक्षार्थी निर्धारित तिथियों में प्रमाणपत्र नहीं ले पाते हैं तो वे 25 नवंबर के बाद सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं।
इस क्रम में मिलेगा प्रमाण पत्र
रोल नंबर 3520102202 से 3521304675 तक 11 नवंबर, 
3521304683 से 3521900703 तक 12 नवंबर, 
3521900710 से 3524417807 तक 13 नवंबर, 
3524517811 से 3526824853 तक 14 नवंबर,
 3526824854 से 3528320226 तक 16 नवंबर, 
3528320235 से 3528320751 तक 18 नवंबर तक प्रमाणपत्र बंटेंगे जाएंगे। 
उच्चप्राथमिक भाषा 3540102201 से 3540608018 तक 19 नवंबर, 
3540608021 से 3541104118 तक 20 नवंबर, 
3541104119 से 3541401546 तक 21 नवंबर, 
35414015467 से 3541803561 22 नवंबर, 
3541803562 से 3541901125 तक 23 , 
3541901126 से 3541901200 तक 25 नवंबर तक वितरित होंगे।

उ0प्र0बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी ऐसोसियेशन में सेवाप्रदायी संस्‍था द्वारा नियुक्ति कम्‍प्‍यूटर आपरेटर/सहायक लेखाकार को सदस्‍य नामित करने से शामिल करने सम्‍बन्‍धी-


सोमवार, 28 अक्टूबर 2013

ग्राम विकास अधिकारी विभाग, उ0प्र0 भर्ती हेतु आवेदन ऑनलाइन जारी, अन्तिम तिथि -21-11-2013


ऑनलाइन आवेदन

आवेदन प्रपत्र में अपलोड करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों

की स्केन कापी तैयार कर लें।

  • 1. पासपोर्ट साइज स्कैन फोटो व हस्ताक्षर अनिवार्य है |
  • 2. ओ0बी0सी0/एस0सी0/एस0टी0 प्रमाण पत्र
  • 3. स्वत्रन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित प्रमाण पत्र
  • 4. भूतपूर्व सैनिक होने का प्रमाण पत्र
  • 5. विकलांग होने का प्रमाण पत्र
  • 6. हाईस्कूल अथवा समकक्ष प्रमाण पत्र अनिवार्य है |
  • 7. कृषि/विज्ञान से इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष अंक पत्र अनिवार्य है |
  • 8. DOEACC CCC अथवा उससे उच्च स्तर का प्रमाण पत्र अनिवार्य है |
  • 9. स्‍नातक/समकक्ष का अंतिम वर्ष का अंक पत्र (जिसमें तोनों वर्षों का 
  •    प्राप्‍तांक व पूर्णांक अंकित हो)
  • 10. खेलकूद प्रमाण पत्र
उपरोक्त में जो आपसे सम्बन्धित हो उसे अपलोड करें।

आवेदन पत्र भरने के लिए निम्न सूचना भरें।
ई-पंजीकरण/चालान नं.:
Transaction ID/लेन-देन नम्बर:
जो बैंक द्वारा चालान रसीद पर अकिंत किया गया हो |
    Day              Month           Year 
Date of Birth/जन्म तिथि:        
आवेदन भरने के समय यदि किसी कारणवश आवेदन अपूर्ण रह जाता है तो उसे ''आवेदन संशोधित करे'' पर जाकर पुन: खोले व पूर्ण करें।


मूल साइट के लिए लिंक करें - 

दि0 23-11-2013 को राष्‍ट्रीय मेगा लोक अदालत का आयोजन के सम्‍बन्‍ध में आदेश जारी, समस्‍याओं/शिकायत का होगा पंजीकरण-




शनिवार, 26 अक्टूबर 2013

श्री रामसागर पति त्रिपाठी जनपद गोरखपुर के नये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आज कार्यभार ग्रहण करने की सम्‍भावना -

  • गोरखपुर और इटावा के बीएसए हटाए गए
शासन ने गोरखपुर व इटावा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को हटा दिया है। जबकि फतेहपुर के सह जिला विद्यालय निरीक्षक को गोरखपुर का बीएसए बनाया गया है।

शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को तीन अधिकारियों के तबादले किए। इनमें गोरखपुर के बीएसए मनिराम सिंह को वहां से हटाकर फतेहपुर का सह जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है। फतेहपुर के सह जिला विद्यालय निरीक्षक राम सागर पति राम त्रिपाठी को गोरखपुर का बीएसए बनाया गया है। इटावा के बीएसए कमलेश कुमार ओझा भी हटा दिए गए हैं। उन्हें कानपुर डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनाती दी गई है।


पूर्व में श्री रामसागर पति त्रिपाठी जनपद फर्रूखाबाद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर जून 2008 से जनवरी 2011 तक के लम्‍बे कार्यकाल तक रहे।   


श्री रामसागर पति त्रिपाठी 

सचिव, लोक निर्माण विभाग, उ0प्र0शासन व जिलाधिकारी महोदय का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रूखाबाद कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण -

श्री संजीव कुमार सचिव, लोक निर्माण विभाग, उ0प्र0शासन के साथ जिलाधिकारी श्री पवन कुमार जनपद फर्रूखाबाद का दि0 26-10-2013 को कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र शर्मा कार्यालय में उपस्थित मिले, निरीक्षण के दौरान कार्यालयों के स्टाफ हस्ताक्षर पंजिका का अवलोकन किया गया। अनुपस्थित कर्मचारियों के सम्‍बन्‍ध में स्‍पष्‍टीकरण प्राप्‍त करने के निर्देश दिये गये। 
सचिव व जिलाधिकारी महोदय द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयकों की एक समीक्षा बैठक की गई, जिसमें निम्नांकित जिला समन्वयक उपस्‍िथति हुए - 
1. श्री श्रीनिवास मिश्र, जिला समन्वयक(प्रशिक्षण)
2. श्री सुनील कटियार, जिला समन्वयक(बालिका शिक्षा)
3. श्री अनिल कुमार शर्मा, जिला समन्वयक
        (विशेष शिक्षा/सामुदायिक सहभागिता)
4. श्री दिलीप राजपूत, जिला समन्वयक(निर्माण)
5. श्री राजेश वर्मा, जिला समन्वयक(समेकित शिक्षा)
जिला समन्वयकों द्वारा अपने-2 कार्यो के बारे में जानकारी से अवगत कराया। समीक्षा बैठक में सचिव महोदय द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षा की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये तथा यह भी कहा गया कि विद्यालयों का आकस्‍िमक निरीक्षण कराकर शिक्षा की गुणवत्ता पर सुधार लाया जाये। नि:शुल्क यूनीफार्म वितरण अविलम्‍ब पूर्ण कराया जाये। जिला समन्वयक(बा0शिक्षा) को भी निर्देशित किया गया कि कस्तूरबा गाधी बालिका विद्यालयों में अवशेष नामांकन में अल्पसंख्यक बालिकाओं का नामांकन करायें। सभी जिला समन्वयकों को भी निर्देश दिये गये, कि वह भी अपने-2 कार्यो को समय के अन्तर्गत निस्तारण करायें। 
साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, फर्रूखाबाद श्री गजेन्द्र सिंह गौर को भी निर्देशित किया गया कि शासन एवं विभाग की महात्वाकांक्षी योजनाओं को सफल बनाये।
जिलाधिकारी महोदय के साथ नरेन्द्र सरीन मान्टेसरी स्कूल, फतेहगढ़ में संचालित समेकित शिक्षा के अन्तर्गत प्री-इंटीग्रेशन कैम्प का भी आकसिमक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय मूकबधिर 23 बच्चे उपसिथति मिले, अधोहस्ताक्षरी को मूक बधिर बच्चों में से गौरव छात्र से अंग्रेजी में साकेंतिक भाषा में ओलम पढ़कर बताइ गई तथा आठ दृषिटबाधित बच्चें उपस्‍िथति मिले, जिसमें दृषिटबाधित छात्र निकेत द्वारा ब्रेल पुस्तक पढ़कर सुनाई गई तथा विशाल दृष्‍िटबाधित बच्चे द्वारा अंग्रेजी ओलम लिखकर एवं पढ़कर सुनाई गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस ओर व्यकितगत ध्यान देकर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सामान्य बच्चों की तरह से समान अवसर एवं संसाधन देने के निर्देश दिये, ताकि यह भी बच्चे आत्मनिर्भर बन सके।