Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

गुरुवार, 12 सितंबर 2013

राष्‍ट्रीय बाल स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम (आशीर्वाद बाल स्‍वास्‍थ्‍य गारन्‍टी योजना उ0प्र0) के समुचित संचालन के सम्‍बन्‍ध में-








13, 14, 15 सितम्बर को बटेंगे फर्रुखाबाद में लैपटाप -

जनपद में 13 सितम्बर को लैपटाप वितरण का मुख्य कार्यक्रम मंत्री शिव कुमार बेरिया के द्वारा होने के बाद तीन दिनों तक लैपटाप वितरण के कार्यक्रम चलते रहेंगे। जिसमें मंत्री नरेन्द्र सिंह, विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, सपा प्रत्याशी एवं अलीगंज से विधायक रामेश्वर सिंह यादव, कायमगंज से विधायक अजीत कठेरिया के द्वारा 15 सितम्बर तक लैपटाप वितरण का कार्यक्रम जारी रहेगा।
13 सितम्बर को प्रभारी मंत्री शिव कुमार बेरिया द्वारा पीडी महिला डिग्री कालेज में 11 बजे से 1 बजे तक, सिटी पब्लिक पीजी कालेज , सिटी पब्लिक महिला डिग्री कालेज में 2 बजे से 5 बजे तक,  मेजर एस डी सिंह मेडिकल कालेज में 11 बजे से कुल 673 लैपटापों का वितरण किया जायेगा।
जिसके बाद 14 सितम्बर को विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी द्वारा पुत्तूलाल गोमती देवी डिग्री कालेज जहानगंज 11 बजे से, चौ0 गजराज सिंह डिग्री कालेज ताजपुर कमालगंज 3 बजे से, सागर सिंह सोमवती डिग्री कालेज बहोरिकपुर में 1 बजे से कुल 1705 लैपटापों का वितरण करेंगे।
15 सितम्बर को विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी द्वारा 11 बजे से चौ0 बी आर डिग्री कालेज गढ़िया दरौरा, एच एस डिग्री कालेज रजीपुर में साढ़े 12 बजे से,  रामकृष्ण डिग्री कालेज रानूखेड़ा में कुल में 3 बजे से कुल 911 लैपटापों का वितरण करेंगे। इस प्रकार विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी द्वारा 14 व 15 सितम्बर को मिलाकर कुल 2616 लैपटापों का वितरण किया जायेगा।

14 सितम्बर को मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव द्वारा सैनिक कालिका सिंह डिग्री कालेज पंचम नगरिया, पुरुषोत्तम सिंह डिग्री कॉलेज राजेंद्र नगर में 11 बजे से, चुन्नी देवी मेमोरियल डिग्री कालेज शमसाबाद, कृष्ण कुमारी राजेन्द्र सिंह कालेज मंझना में 2 बजे से,  कुल 731 लैपटापों का वितरण किया जायेगा।
15 सितम्बर को मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव द्वारा बाबू सिंह डिग्री कालेज नबावगंज में 11 बजे से व रघुराज सिंह डिग्री कालेज कुबेरपुर में 2 बजे से कुल 1778 लैपटापों का वितरण किया जायेगा।
14 सितम्बर को समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव व विधायक जमालुद्दीन के द्वारा संयुक्त रूप से मेजर एसडी सिंह पीजी कालेज मोहम्मदाबाद व मेजर एस डी सिंह महिला डिग्री कालेज मोहम्मदाबाद में 11 बजे से कुल 2018 लैपटापों का वितरण किया जायेगा।

परियोजना निदेशक व सचिव महोदय की अध्‍यक्षता में वीडियों कान्‍फ्रेसिंग सम्‍पन्‍न, एस0एम0सी0 गठन एवं नि-शुल्‍क ड्रेस वितरण पर दिये कड़े निर्देश -

              उ0प्र0शासन द्वारा जारी निर्देश के क्रम में आज चिन्हित मण्‍डलों के जनपदों की परियोजना निदेशक, अमृता सोनी व सचिव, (बेसिक शिक्षा) महोदय की अध्‍यक्षता में व वरिष्‍ठ विशेषज्ञों की उपस्थिति में जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ वीडियों कान्‍फ्रेसिंग आयोजित की गई। बैठक में जनपद फर्रूखाबाद की ओर से स्‍वयं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्‍द्र शर्मा, वित्‍त एवं लेखाधिकारी श्री गजेन्‍द्र सिंह गौर, श्री अनिल कुमार शर्मा, जिला समन्‍वयक (प्रभारी नि-शुल्‍क ड्रेस) ने प्रतिभाग किया गया। 
                    बैठक में सचिव व निदेशक महोदय द्वारा जिन विद्यालयों में अभी तक एस0एम0सी0 का गठन नहीं हो पाया है, उस पर अत्‍यन्‍त खेद व्‍यक्‍त किया गया। उक्‍त विद्यालयों में अतिशीघ्र एस0एम0सी0 का गठन करा लिया जाये। साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लें कि किसी भी दशा में धनराशि का आहरण पूर्व एस0एम0सी0 अध्‍यक्ष के हस्‍ताक्षर से कदापि न किया जाये। इसके लिए सम्‍बन्धित प्रधानाध्‍यापक एवं अधिकारी दोषी होगें। यूनीफार्म का वितरण जनप्रतिनिधियों को देखरेख में कराया जाये। यूनीफार्म शासनादेश सम्‍बन्‍धी पूर्ण जानकारी से एस0एम0सी0 समिति को अवगत कराया जाये, इस हेतु बैठक आहूत कर ली जाये। 
                     यूनीफार्म वितरण हेतु प्रथम बार में 75 प्रतिशत की धनराशि का प्रेषण किया जा रहा है, परन्‍तु प्रत्‍येक बच्‍चें को यूनीफार्म दिया जाना अनिवार्य होगा। शेष 25 प्रतिशत की धनराशि का भुगतान यूनीफार्म की गुणवत्‍ता संतोषजनक प्रमाण पत्र प्राप्‍त होने पर धनराशि प्रेषित की जायेगी। 
                  जिन विद्यालयों में 250 बच्‍चों से अधिक बच्‍चें है, वहां पर टेण्‍डर प्रक्रिया अपनाई जायेगी, टेण्‍डर पर ज्‍यादा व्‍यय न हो इस हेतु किन्‍हीं दो जनपदीय न्‍यूजपेपर में 2x2 or 2x3 सेमी0 साइज का विज्ञापन निकाला जाये, ताकि टेण्‍डर प्रकाशन में अत्‍यधिक बजट व्‍यय न हो।  
                      नि-शुल्‍क यूनीफार्म के क्रय समबन्‍धी जानकारी के लिए एवं गुणवत्‍ता चेक करने के लिए जनपद स्‍तरीय टास्‍कफोर्स का गठन कर लिया जाये। टास्‍कफोर्स समिति द्वारा विद्यालयों के प्रधानाध्‍यापकों के साथ बैठक करें तथा क्रय सम्‍बन्‍धी जानकारी दें तथा समय-2 पर गुणवत्‍ता चेक करेगें। 
                   नि-शुल्‍क ड्रेस वितरण का कार्य समयान्‍तर्गत पूर्ण कर ली जाये।  विलम्‍ब के लिए सम्‍बन्धित प्रधानाध्‍यापक व अधिकारी दोषी होगें। 


मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत निर्धारित मेन्यू में कढ़ी बनाने में इमली का प्रयोग वर्जित किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश-


वर्ष 2013-14 में परिषदीय प्राथमिक एवं उ0प्राथमिक विद्यालयों में मरम्‍मत/रखरखाव अनुदान के सम्‍बन्‍ध में शासनादेश जारी -

राज्‍य परियोजना निदेशक, राज्‍य परियोजना कार्यालय लखनऊ द्वारा अपने आदेश दि0 12 सितम्‍बर 2013 के द्वारा वर्ष 2013-14 में परिषदीय प्राथमिक एवं उ0प्राथमिक विद्यालयों में मरम्‍मत/रखरखाव अनुदान के सम्‍बन्‍ध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस हेतु शासन से 11795-325 लाख की धनराशि का अनुदान आवटिंत किया है। इस बार शासन ने किराये के भवनों में भी संचालित विद्यालयों हेतु एवं कस्‍तूरबा गॉधी बालिका विद्यालयों के लिए भी मरम्‍मत/रखरखाव की धनराशि का आवटंन किया है। 03 अतिरिक्‍त कक्षा कक्षों हेतु रू0 5000/- की धनराशि का आवटंन किया गया है। इसके अतिरिक्‍त कक्षा कक्ष हेतु रू0 1500/- की धनराशि का प्रेषण किया जायेगा, यह कुल अधिकतम रू0 10000/- से अधिक नही दी जा सकती है। उक्‍त समस्‍त कार्यवाही 31 अक्‍टूबर 2013 तक पूर्ण कर ली जायेगी। 

पूर्ण शासनादेश पढ़ने के लिए लिंक करें - 
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/09/2013-14-0.html

सर्व शिक्षा अभियान एवं आर0एम0एस0ए0 के कम्‍प्‍यूटर आपरेटर/ई0एम0आई0एस0इन्‍चार्ज व समन्‍वयक की बैठक के सम्‍बन्‍ध में -


माइकोसाफट के सहयोग से अशंकालिक कम्‍प्‍यूटर अनुदेशकों के कम्‍प्‍यूटर प्रशिक्षण के सम्‍बन्‍ध में निर्देश -


बुधवार, 11 सितंबर 2013

प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से कक्षा 5 तक) एवं उच्‍च प्राथमिक स्‍तर के (कक्षा 06 से 08) के पाठ्यक्रम का मासिक विभाजन चक्र जारी -

श्री संजय सिन्‍हा, सचिव, उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा अपने आदेश दि0 10-09-2013 के द्वारा प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से कक्षा 5 तक) एवं उच्‍च प्राथमिक स्‍तर के (कक्षा 06 से 08)  के पाठ्यक्रम का मासिक विभाजन चक्र जारी कर दिया गया है, शासन द्वारा उक्‍त मासिक विभाजन चक्र इस निर्देश के साथ जारी किया है कि उक्‍त विभाजन चक्र के अनुसार समस्‍त परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन कराया जाये। 
प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से कक्षा 5 तक)  के पाठ्यक्रम का मासिक विभाजन चक्र के लिए लिंक करें- 
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/09/1-5.html

उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 6 से कक्षा 8 तक) के पाठ्यक्रम का मासिक विभाजन चक्र के लिए लिंक करें-

http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/09/6-8.html


परिषदीय अध्‍यापक/अध्‍यापिकाओं के सैलरी डाटा को सही करने हेतु परिषद स्‍तर से एक विज्ञप्ति का होगा प्रकाशन, समस्‍त अध्‍यापकगण चेक कर अवगत करायेंगें




सोमवार, 9 सितंबर 2013

मण्‍डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), कानपुर मण्‍डल, कानपुर द्वारा जारी प्राथमिकता वाले कार्यो के निस्‍तारण के सम्‍बन्‍ध में निर्देश -


विदेश/हज यात्रा पर जाने वाले अध्‍यापक/अध्‍यापिका को नियमानुसार अवकाश स्‍वीकृत किये जाने के सम्‍बन्‍ध में आदेश -



शैक्षिक सत्र 2013-14 यूनिफाइड डायस यू-डायस हेतु संसोधित समय सारिणी जारी -




शुक्रवार, 6 सितंबर 2013

नि-शुल्‍क यूनीफार्म पर शासन गम्‍भीर, सचिव महोदय यूनीफार्म की गुणवत्‍ता एवं समयबद्व वितरण सुनिश्चित करने हेतु करेगें वीडियों कान्‍फ्रेसिंग -




यूनीफाइड डायस प्रपत्रों की नई समय सारिणी जारी, समस्‍त विद्यालयों के प्रपत्र प्राप्‍त करने के निर्देश जारी -

राज्‍य परियोजना निदेशक द्वारा यूनीफाइड डायस प्रपत्रों की नवीन समय सारिणी जारी कर दी है, इसके अन्‍तर्गत प्रत्‍येक‍ विद्यालय का यूनीफाइड डायस डाटा को 30 दिसम्‍बर तक डाटा पूर्ण कर सटीफिकेट के साथ जमा करने के निर्देश है। आपको अवगत कराना है कि सर्व शिक्षा अभियान के अन्‍तर्गत शासन/विभाग से जो बजट का आवटंन किया जाता है उसमें यूनीफाइड डाटा का बड़ा महत्‍वूपर्ण योगदान है। उक्‍त डाटा में जनपद के जितने भी विद्यालय संचालित है, परिषदीय/सहायता प्राप्‍त/मान्‍यता प्राप्‍त/मान्‍यता प्राप्‍त मदरसा/ सी0बी0एस0ईबोर्ड/आई0सी0एस0ई0बोर्ड /कस्‍तूरबा गॉधी विद्यालय एवं माध्‍यमिक विद्यालयों से सम्‍बन्धित समस्‍त विद्यालयों का डाटा जमा करने के निर्देश है। 
सम्‍पूर्ण शासनादेश एवं समयसारिणी की जानकारी के लिए लिंक करें -

26 जनवरी 2014 को दी जाने वाली पदम विभूषण, पदम भूषण तथा पदमश्री उपाधियों हेतु प्रत्‍यावेदन प्रस्‍तुत करने के निर्देश




मध्‍यान्‍ह भोजन योजनान्‍तर्गत घटित होने वाली किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्‍यक निर्देश -






सहायक अध्‍यापक उर्दू भाषा के पद पर ऑनलाइन आवेदन में संसोधित आदेश -