Breaking News -
रविवार, 21 जुलाई 2013
शनिवार, 20 जुलाई 2013
शुक्रवार, 19 जुलाई 2013
वर्ष 2013-14 हेतु वृक्षारोपण हेतु लक्ष्य निर्धारण -
बेसिक शिक्षा विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा वर्ष 2013-14 हेतु उत्तर प्रदेश में 110 हेक्टेयर में 71500 पौधों के रोपड़ हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उक्त वृक्षारोपण हेतु प्रत्येक जनपद को 1000 पौधों के रोपण का लक्ष्य आवटिंत किया गया है। जारी निर्देशों में शासन द्वारा बताया गया है कि वृक्षारोपण कार्य कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों को उसके महत्व से परिचय कराया जाये। पर्यावरण से होने वाले प्रभाव के सम्बन्ध में बच्चों को अवगत कराया जाये। बच्चों के अन्दर वृक्षो की सुरक्षा की भावना पैदा करने हेतु प्रेरित करें ताकि पर्यावरण के प्रति उनका लगाव बढ़े।
गुरुवार, 18 जुलाई 2013
बुधवार, 17 जुलाई 2013
विभिन्न जनपदों में कब तक की पदोन्नति कार्यवाही की जा चुकी है, उसका विवरण निम्नवत है-
| Sr. No. | District | Promotion Date Primary Asst Teacher |
Promotion Date Primary Head Master/Astt TeacherJHS |
Primary Asst Teacher in Nagar Kshetra |
|||
| General | Sc/ST | General | Sc/ST | General | |||
| 1 | Agra | 31/01/2008 | 27/01/2010 | 31/12/1992 | - | 07/01/2006 | |
| 2 | Amroha | 31/12/2005 | 25/02/2009 | 18/05/2001 | - | ||
| 3 | Aligarh | 02/01/2006 | 01/09/2009 | 22/05/2001 | 16/04/2002 | ||
| 4 | Lucknow | 20/09/2007 | 01/12/2008 | 20/07/2000 | 22/01/2001 | ||
| 5 | LakhimpurKhiri | 31/03/2009 | 24/12/2009 | - | - | ||
| 6 | Farrukhabad | 30/06/2008 | 30/06/2008 | 31/12/1994 | 31/12/1994 | ||
8 Barabanki 31/07/2008 28/07/2009 10/10/1980
9 Meerut 02/01/2006 03/01/2006 02/02/1995 02/08/2000
10 Kannauj 02/07/2007 23/09/2005
11 Bagpat 09/07/2002 15/09/2009
12 Muradabad 20/01/2006 01/04/1992
13 Chandoli 31/12/2005 31/12/2009
14 Banarasi 06/01/2006 01/07/2007
15 Etawaha 07/05/2008 23/12/1998
16 Mau 07/01/2001 31/12/2005
अन्य जनपदों की सूचना प्राप्त होने पर सूचना अपडेट कर उपलब्ध कराई
जायेगी।
मंगलवार, 16 जुलाई 2013
शिक्षा विभाग की नजर अब दागी अफसरों पर
शिक्षा विभाग के निशाने पर अब दागी अफसर हैं। इन दागी अफसरों को फील्ड से हटाकर विभागीय कार्यों में लगाया जाएगा। इसके आधार पर ही शिक्षा विभाग में व्यापक पैमाने पर फेरबदल की तैयारी है। निदेशालय स्तर ने 67 अधिकारियों को इधर-उधर करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था जिसे अनुमोदित करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही आदेश जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद यह तय किया गया था कि दागी और जांच में फंसे अफसरों को जिलों में तैनाती नहीं दी जाएगी। इसके लिए एक दो नहीं बल्कि डेढ़ सौ से अधिक अफसरों के स्थानांतरण किए गए, लेकिन सरकार अपनी मंशा में सफल नहीं हो पाई। दागी और जांच में फंसे अफसर जुगाड़ के बल पर पोस्टिंग पाने में सफल रहे। कुछ अफसर बीएसए नहीं बन पाए तो प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक बन गए। ये अधिकारी आज भी सरकार की किरकिरी कराने से नहीं चूक रहे हैं। इसमें ताजा उदाहरण के प्रतापगढ़ के बीएसए ही हैं। सिलाई मशीन घोटाले में शामिल होने के बाद भी वह इस सरकार में बीएसए बनने में सफल रहे, जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इसके अलावा भी कई ऐसे अफसर हैं जो दागी होते हुए थी जिलों में तैनात हैं। स्थिति यह है कि इन अफसरों के चलते ही शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हो रही है। काम कराने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए शिक्षा विभाग चाहता है कि दागी अफसरों को हटाकर उनके स्थान पर अच्छे अफसरों की तैनाती की जाए। माध्यमिक व बेसिक शिक्षा निदेशालय ने 67 अफसरों को जिलों में बदलने का प्रस्ताव भेजा है। इसमें 45 जिला विद्यालय निरीक्षक और 22 बेसिक शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारी हैं। निदेशालय ने कुछ ऐसे अधिकारियों के नाम भी शामिल कर लिए हैं जो जिलों में जाना नहीं चाहते हैं। उनका मानना है कि आज के दौर में जिलों में काम करना आसान नहीं है।
तीस बच्चों पर तैनात होंगे अब एक शिक्षक
उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम में निर्धारित मानक के अनुसार अब 30 बच्चों पर एक शिक्षक तैनात किए जाएंगे। मानक के विपरीत शिक्षकों की तैनाती पर बेसिक शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने इस संबंध में मंगलवार को शासनादेश जारी कर दिया है। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के शिक्षकों को साल में एक बार एक-दूसरे स्कूलों में समायोजित किया जाता है। बीएसए इस समायोजन के नाम पर जमकर खेल करते हैं। कहा तो यहां तक जाता है कि वे सड़क के किनारे और शहरी सीमा से सटे या मनचाहे स्कूलों में समायोजन के नाम पर मोटी कमाई करते हैं। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा की ओर से जारी आदेश में भी समायोजन में अनियमितता बरते जाने की शिकायतें मिलने की बात कही है। इसमें यह भी कहा गया है कि शहरी क्षेत्र के समीप स्कूलों में अधिक शिक्षक तैनात कर दिए जाते हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल शिक्षक विहीन हो जाते हैं या फिर एक ही शिक्षक रह जाता है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
छपरा में हुई घटित घटना से लें सबक, मिड डे मील में न बरते लापरवाही शिक्षकगण
आप अवगत हो बिहार के छपरा में जहरीले मिड-डे मील खाने से अब तक 20 बच्चों की मौत हो चुकी, जबकि करीब 40 बच्चे बीमार हैं, इस दुखद घटना के बाद छपरा में बवाल मचा हुआ है। उक्त घटना से सबक लेने की आवश्यकता है।
मिड डे मील जैसी संवेदनशील योजना में शिक्षकगण लापरवाही कदापि न बरतें। मिड डे मील बनाने से लेकर वितरण करते समय तक सभी शिक्षकों का दायित्व है, कि उक्त योजना में सचेत होकर ध्यान देने की आवश्यकता है-
- मिड डे मील में मसाले का प्रयोग ब्राडेण्ड कम्पनी का प्रयोग करना चाहिए।
- सभी प्रकार के मसाले बन्द पैकेट में होना चाहिए।
- जिस स्थान पर भोजन का बनाया जा रहा है, सबसे पहले उस कमरे की सफाई अवश्य करवायें।
- खाद्यान्न प्राप्त होने के उपरान्त उसकी स्वच्छता/गुणवत्ता की चेकिंग अवश्य करें।
- सब्जी काटने के बाद एवं पकाते समय उसको ढक कर रखें।
- चावल बनाने से पहले उनको धोकर पकाया जाये।
- किचेन में यदि कोई नहीं है, तो तुरन्त कमरे को बन्द कर दें।
- खाना बनाते समय या उसके उपरान्त पास के विद्यालय प्रबन्धन समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों को अवश्य बुलालें और उनकी देखरेख में खाना परोसा जाये।
- खाना खाने के पहले एवं उपरान्त बच्चों को हाथ धोने के लिए प्रेरित करें।
- जितने बच्चों ने खाना खाया है, उसका सही-सही ब्योरा पंजिका पर अंकन करें।
- मिड डे मील योजना में यदि कोई कठिनाई हो या संचालन ठीक प्रकार से न हो रहा हो, तो इस सम्बन्ध में विद्यालय प्रबन्धन समिति की बैठक कर समस्या का निस्तारण करायें।
- समस्या यदि गम्भीर हो, तो इस सम्बन्ध में प्रस्ताव बनाकर सम्बन्धित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत करायें।
छपरा में जहरीले मिड-डे मील से 20 बच्चों की दुखद मौत, शासन प्रशासन में मचा बवाल
बिहार के छपरा में जहरीले मिड-डे मील खाने से अब तक 20 बच्चों की मौत हो चुकी, जबकि करीब 40 बच्चे बीमार हैं. इस दुखद घटना के बाद छपरा में बवाल मचा हुआ है. लोग प्रशासन के खिलाफ गुस्से का इजहार कर रहे हैं. पूर्व सीएम लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी ने सारण बंद का आह्वान किया है।
गौरतलब है कि छपरा में गंदामान गांव के प्राइमरी स्कूल के बच्चों को मिड-डे मील के तहत दाल, चावल और सब्ज़ी खाने को मिली थी. भोजन करते ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. जहरीले भोजन ने कई बच्चों ने दम तोड़ दिया. कुछ परिजनों के मुताबिक, जिन बच्चों ने सब्जी नहीं खाई, वे ठीक हैं. इस दर्दनाक घटना के बाद बच्चों के घरों में मातम छाया है।
34 बच्चों का इलाज पीएमसीएच मेंबीमार बच्चों में से 34 का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है. इनमें से 5 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर अफ़सोस जताते हुए हुए कमिश्नर और पुलिस के IG से जांच के आदेश दिए हैं. मृतक बच्चों के परिवार के लिए 2-2 लाख रुपये मुआवजे का एलान किया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर अफ़सोस जताते हुए हुए कमिश्नर और पुलिस के IG से जांच के आदेश दिए हैं. मृतक बच्चों के परिवार के लिए 2-2 लाख रुपये मुआवजे का एलान किया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीले भोजन की पुष्टि
जहरीले भोजन का शिकार हुए बच्चे पहली से लेकर पांचवी क्लास के हैं. इनमें से सभी बच्चे 10 साल से कम उम्र के हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि भोजन जहरीला था. भोजन में पेस्टिसाइड मिले होने का शक जताया गया है।सोमवार, 15 जुलाई 2013
परिषदीय अध्यापकों के अर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण के सम्बन्ध में नवीन दिशा-निर्देश जारी -
उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के अर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण आदेश के अनुसार कार्यमुक्त करने के सम्बन्ध में सचिव, उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिष्द, इलाहाबाद द्वारा नवीन आदेश जारी किया गया है, जारी आदेश दि0 11-07-2013 द्वारा समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जिन अध्यापक/अध्यापिकाओं के अर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण हुए है, वह पूर्व निर्गत विज्ञप्ति एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही होना चाहिए है, उक्त का सत्यापन करने के उपरान्त ही कार्यमुक्त करें| अर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण ग्रामीण से ग्रामीण एवं नगर से नगर में ही मान्य होगें, उक्त महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि /शिथिलता/लापरवाही न बरती जाये |
उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि अर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण हेतु शासनादेश दि0 27-05-2013 द्वारा विज्ञप्ति प्रकाशित करने हेतु दिशा जारी किये गये है, जारी विज्ञप्ति के अनुसार वह पुरूष अध्यापक अर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण हेतु अर्ह होगें, जिन्होने विज्ञापन प्रकाशित करने की तिथि(25-05-2013) के समय जिनको 03 वर्ष पूर्ण हो चुके है तथा महिला/विकलॉग अध्यापकों हेतु 01 वर्ष पूर्ण किये जा चुके है, वही शिक्षक पात्र होगें| इस प्रकार जिन पुरूष अध्यापकों द्वारा विज्ञापन प्रकाशित तिथि को 03 वर्ष पूर्ण कर लिये गये है, वह ही कार्यमुक्त के पात्र होगें, इसी प्रकार महिला/विकलॉग अध्यापकों को प्रकाशित विज्ञप्ति(25-05-2013) को 01 वर्ष पूर्ण होना चाहिए |
परषिदीय प्राथमिक विद्यालयों में 10800 सहायक अध्यापकों के चयनोपरान्त डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त नियुक्ति आदेश जारी करने के आदेश -
उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के पदों पर द्विवर्षीय बी0टी0सी0/वि0बी0टी0सी0/द्विवर्षीय बी0टी0सी0उर्दू प्रवीणताधारियों के डिजिटल हस्ताक्षरोपरान्त नियुक्ति आदेश जारी करने के आदेश सचिव, उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिष्द, इलाहाबाद द्वारा जारी कर दिये गये है, जारी आदेश के क्रम में अवगत कराया है कि जिन अध्यापकों की काउन्सलिंग दि0 21-06-2013 एवं 28-06-2013 को काउन्सलिंग कराई गई और मूल अभिलेख जमा कर लिये गये है, उनको रिक्तियों के सापेक्ष विद्यालय आवटिंत कर डिजिट हस्ताक्षरयुक्त नियुक्ति पत्र तत्काल निर्गत कर दिये जाये|
रविवार, 14 जुलाई 2013
एन0टी0टी0प्रशिक्षण उ0प्र0 वर्ष 2013 की भर्ती हेतु पंजीकरण दि0 25-07-2013 से प्रारम्भ -
| STEP-2 | आवेदन पत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करें | अंतिम तिथि 25/07/2013 | ||
| STEP-3 | आवेदन शुल्क जमा करने हेतु ई- चालान फॉर्म प्रिंट करें | अंतिम तिथि 25/07/2013 | ||
| STEP-4 | ई- चालान फॉर्म द्वारा बैंक में आवेदन शुल्क जमा करना | अंतिम तिथि 27/07/2013 | ||
| STEP-5 | आवेदन पत्र पूर्ण करें ** अपूर्ण आवेदन मान्य नहीं होगा । | अंतिम तिथि 30/07/2013 | ||
| STEP-6 | अपना भरा हुआ आवेदन पत्र प्रिंट करें | |||
| अपना भरा हुआ रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) विवरण प्रिंट करें | ||||
मूल साइट के लिए लिंक करे -
http://upbasiceduparishad.gov.in/
शनिवार, 13 जुलाई 2013
जनपद फर्रूखाबाद में शिक्षकों का टोटा, 388 शिक्षक अन्यत्र स्थानान्तरित, मात्र 68 आये -
जनपद फर्रूखाबाद में एक बार फिर कायमगंज, राजेपुर, शमसाबाद के अधिंकाश विद्यालय अध्यापक विहीन रह जायेगें, शासन द्वारा जारी अर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण सूची के अनुसार जनपद फर्रूखाबाद से 388 अध्यापक अन्यत्र जिलों में स्थानान्तरित कर दिये गये है, और जनपद को मात्र 68 अध्यापक प्राप्त हुए है, इस प्रकार जनपद के 328 विद्यालय अध्यापक विहीन या एकल रह जायेगें, कैसे होगी इन विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, क्या होगा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, जब प्राथमिक विद्यालय हो जायेगें खाली, यह अत्यन्त विचारणीय बिन्दु है, पूर्व में जनपद से 266 अध्यापक अन्यत्र स्थानान्तरित किये जा चुके है, जबकि 129 शिक्षक ही जनपद फर्रूखाबाद में आये थे |
सूची प्राप्त करने के लिए लिंक करें -
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/07/blog-post_6060.html#.UeFJl9K1Fc0
सूची प्राप्त करने के लिए लिंक करें -
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/07/blog-post_6060.html#.UeFJl9K1Fc0
उच्च प्राइमरी में 29,334 शिक्षक भर्ती का शासनादेश जारी -
जिलेवार विज्ञापन 19 अगस्त को -
- पंजीकरण व ई-चालन जमा होंगे 22 अगस्त से
- ऑनलाइन आवेदन ई-चालान जमा होने के दो दिन बाद से
- आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर
- मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 30 सितंबर
- चयनितों की काउंसलिंग 4 अक्तूबर से
- मेडिकल जांच काउंसलिंग के 15 दिन बाद तक
- चयनितों की तैनाती मेडिकल के दो दिन बाद
- प्रदेश में पांच साल से रहने वाले ही कर सकेंगे आवेदन
- निशक्तों को आवेदन शुल्क से छूट
- तीन साल की सेवा के बाद ही बन सकेंगे प्रधानाध्यापक
- चयन के बाद होगा प्रशिक्षण
बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में 29,334 पदों पर गणित व विज्ञान शिक्षक रखने के लिए 22 अगस्त से ऑनलाइन
पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सूबे में पांच साल से रहने वाले ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन 23 सितंबर तक किए जा सकेंगे।
चयन प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने बृहस्पतिवार को शासनादेश जारी कर
दिया है। जारी शासनादेश के मुताबिक विज्ञान के 14,667 और गणित के 14,667 सहायक अध्यापकों के पदों पर भर्ती होगी। बीएससी
करने वाले टीईटी पास बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और बीएड डिग्रीधारक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए 21 से 35 वर्ष
की आयु वाले पात्र होंगे। अभ्यर्थी किसी भी जिले से आवेदन कर सकेंगे। अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों
को आयु सीमा में 5 वर्ष की तो निशक्तों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। भूतपूर्व सैनिकों को सेवाकाल के हिसाब से छूट दी जाएगी।
पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सूबे में पांच साल से रहने वाले ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन 23 सितंबर तक किए जा सकेंगे।
चयन प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने बृहस्पतिवार को शासनादेश जारी कर
दिया है। जारी शासनादेश के मुताबिक विज्ञान के 14,667 और गणित के 14,667 सहायक अध्यापकों के पदों पर भर्ती होगी। बीएससी
करने वाले टीईटी पास बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और बीएड डिग्रीधारक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए 21 से 35 वर्ष
की आयु वाले पात्र होंगे। अभ्यर्थी किसी भी जिले से आवेदन कर सकेंगे। अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों
को आयु सीमा में 5 वर्ष की तो निशक्तों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। भूतपूर्व सैनिकों को सेवाकाल के हिसाब से छूट दी जाएगी।
- चयन के बाद होगा प्रशिक्षण
चयन के बाद अभ्यर्थियों को 21 दिन का प्रशिक्षण लेना होगा। प्रशिक्षण वरिष्ठता क्रम पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में
दिया जाएगा। चयन के लिए डायट प्रवक्ता की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। बीएसए सदस्य सचिव, राजकीय इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य
व एक भाषा विशेष सदस्य होंगे।
दिया जाएगा। चयन के लिए डायट प्रवक्ता की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। बीएसए सदस्य सचिव, राजकीय इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य
व एक भाषा विशेष सदस्य होंगे।
- तीन साल की सेवा के बाद ही बन सकेंगे प्रधानाध्यापक
सीधी भर्ती वाले शिक्षकों को प्राइमरी स्कूलों में प्रधानाध्यापक नहीं बनाया जाएगा। पदोन्नति के लिए सीधी भर्ती और प्राइमरी से पदोन्नति
पाकर आने वालों की वरिष्ठता सूची बनाई जाएगी। तीन वर्ष की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति दी जा सकेगी।
पाकर आने वालों की वरिष्ठता सूची बनाई जाएगी। तीन वर्ष की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति दी जा सकेगी।
शुक्रवार, 12 जुलाई 2013
परिषिदीय अध्यापकों के अर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी -
अर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण हेतु आवश्यक पत्रजात 03 पत्रावलियों में कार्यालय में उपलब्ध करावें -
1. आनलाइन आवेदन फार्म (फोटो चस्पा कर)
2. उ0प्र0बेसिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद से जारी आदेश की छायाप्रति।
3. सभी शैक्षिक/प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति ।
4. विधालय से कार्यमुक्त आदेश की प्रति।
5. पदोन्नति या अन्य कोई आदेश की प्रति।
6. बैंक का अदेय प्रमाण पत्र (No Dues Certificate)।
7. विधालय से अदेय प्रमाण पत्र (No Dues Certificate)।
8. सेवा पंजिका खण्ड शिक्षा अधिकारी से पूर्ण कराकर कार्यमुक्त पत्रावली के साथ मूल में उपलब्ध करायें।
नोट- क्रमांक 01, 06,07 खण्ड शिक्षा अधिकारी से प्रमाणित होना चाहिए।
अर्न्तजनपदीय कार्यमुक्त प्रार्थना पत्र के लिए लिंक करे -
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


_24739_2007-page-001.jpg)


























