Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

शनिवार, 13 जुलाई 2013

जनपद फर्रूखाबाद में शिक्षकों का टोटा, 388 शिक्षक अन्‍यत्र स्‍थानान्‍तरित, मात्र 68 आये -

जनपद फर्रूखाबाद में एक बार फिर कायमगंज, राजेपुर, शमसाबाद के अधिंकाश विद्यालय अध्‍यापक विहीन रह जायेगें, शासन द्वारा जारी अर्न्‍तजनपदीय स्‍थानान्‍तरण सूची के अनुसार जनपद फर्रूखाबाद से 388 अध्‍यापक अन्‍यत्र जिलों में स्‍थानान्‍तरित कर दिये गये है, और जनपद को मात्र 68 अध्‍यापक प्राप्‍त हुए है, इस प्रकार जनपद के 328 विद्यालय अध्‍यापक विहीन या एकल रह जायेगें, कैसे होगी इन विद्यालयों में शिक्षण व्‍यवस्‍था, क्‍या होगा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, जब प्राथमिक विद्यालय हो जायेगें खाली, यह अत्‍यन्‍त विचारणीय बिन्‍दु है, पूर्व में जनपद से 266 अध्‍यापक अन्‍यत्र स्‍थानान्‍तरित किये जा चुके है, जबकि 129 शिक्षक ही जनपद फर्रूखाबाद में आये थे |
सूची प्राप्‍त करने के लिए लिंक करें - 
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/07/blog-post_6060.html#.UeFJl9K1Fc0

पदावन्‍नति स्‍वीकार करने के बाद अर्न्‍तजनपदीय स्‍थानान्‍तरण के फलस्‍वरूप कार्यमुक्‍त किये जाने के सम्‍बन्‍ध में शासनादेश -





उच्च प्राइमरी में 29,334 शिक्षक भर्ती का शासनादेश जारी -

जिलेवार विज्ञापन 19 अगस्त को -

  • पंजीकरण व ई-चालन जमा होंगे 22 अगस्त से
  • ऑनलाइन आवेदन ई-चालान जमा होने के दो दिन बाद से
  • आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर
  • मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 30 सितंबर
  • चयनितों की काउंसलिंग 4 अक्तूबर से
  • मेडिकल जांच काउंसलिंग के 15 दिन बाद तक
  • चयनितों की तैनाती मेडिकल के दो दिन बाद
  • प्रदेश में पांच साल से रहने वाले ही कर सकेंगे आवेदन
  • निशक्तों को आवेदन शुल्क से छूट
  • तीन साल की सेवा के बाद ही बन सकेंगे प्रधानाध्यापक
  • चयन के बाद होगा प्रशिक्षण
बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में 29,334 पदों पर गणित व विज्ञान शिक्षक रखने के लिए 22 अगस्त से ऑनलाइन 
पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सूबे में पांच साल से रहने वाले ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन 23 सितंबर तक किए जा सकेंगे। 
चयन प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने बृहस्पतिवार को शासनादेश जारी कर 
दिया है। जारी शासनादेश के मुताबिक विज्ञान के 14,667 और गणित के 14,667 सहायक अध्यापकों के पदों पर भर्ती होगी। बीएससी 
करने वाले टीईटी पास बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और बीएड डिग्रीधारक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए 21 से 35 वर्ष 
की आयु वाले पात्र होंगे। अभ्यर्थी किसी भी जिले से आवेदन कर सकेंगे। अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों 
को आयु सीमा में 5 वर्ष की तो निशक्तों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। भूतपूर्व सैनिकों को सेवाकाल के हिसाब से छूट दी जाएगी।
  • चयन के बाद होगा प्रशिक्षण
चयन के बाद अभ्यर्थियों को 21 दिन का प्रशिक्षण लेना होगा। प्रशिक्षण वरिष्ठता क्रम पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 
दिया जाएगा। चयन के लिए डायट प्रवक्ता की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। बीएसए सदस्य सचिव, राजकीय इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य 
व एक भाषा विशेष सदस्य होंगे।
  • तीन साल की सेवा के बाद ही बन सकेंगे प्रधानाध्यापक
सीधी भर्ती वाले शिक्षकों को प्राइमरी स्कूलों में प्रधानाध्यापक नहीं बनाया जाएगा। पदोन्नति के लिए सीधी भर्ती और प्राइमरी से पदोन्नति 
पाकर आने वालों की वरिष्ठता सूची बनाई जाएगी। तीन वर्ष की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति दी जा सकेगी।











शुक्रवार, 12 जुलाई 2013

परि‍षिदीय अध्‍यापकों के अर्न्‍तजनपदीय स्‍थानान्‍तरण के सम्‍बन्‍ध में दि‍शा निर्देश जारी -


अर्न्‍तजनपदीय स्थानान्तरण हेतु आवश्यक पत्रजात 03 पत्रावलियों में कार्यालय में उपलब्ध करावें -
1. आनलाइन आवेदन फार्म (फोटो चस्पा कर)
2. उ0प्र0बेसिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद से जारी आदेश की छायाप्रति।
3. सभी शैक्षिक/प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति ।
4. विधालय से कार्यमुक्त आदेश की प्रति।
5. पदोन्नति या अन्य कोई आदेश की प्रति। 
6. बैंक का अदेय प्रमाण पत्र (No Dues Certificate)।
7. विधालय से अदेय प्रमाण पत्र (No Dues Certificate)
8. सेवा पंजिका खण्ड शिक्षा अधिकारी से पूर्ण कराकर कार्यमुक्त पत्रावली के साथ मूल में उपलब्ध करायें।
नोट- क्रमांक 01, 06,07 खण्ड शिक्षा अधिकारी से प्रमाणित होना चाहिए।
अर्न्‍तजनपदीय कार्यमुक्‍त प्रार्थना पत्र के लिए लिंक करे - 

गुरुवार, 11 जुलाई 2013

जनपद, मण्‍डल एवं राज्‍य स्‍तरीय विज्ञान संगोष्‍ठी 2013 के आयोजन के सम्‍बन्‍ध में दि‍शा निर्देश जारी -









बेसिक शिक्षा कार्यालय स्‍टाफ द्वारा उत्तराखण्ड में आई प्राकृतिक आपदा के राहत कोष में रू0 51000/- जमा किये गये -

कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रूखाबाद के अन्‍तर्गत कार्यरत समस्‍त खण्‍ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्‍वयक/ई0एम0आई0एस0इन्‍चार्ज सर्व शिक्षा अभियान, सहायक वित्‍त एवं लेखाधिकारी, एस0एस0ए0,  वित्‍त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा व कार्यालय के अन्‍य समस्‍त स्‍टाफ द्वारा उत्‍तराखण्‍ड में आई प्राकृतिक आपदा के राहत कोष हेतु  रू0 51000/-  दिया गया है |


उच्च प्राइमरी में 29,333 शिक्षक भर्ती को मंजूरी, ऑनलाइन लिए जाएंगे आवेदन, शासनादेश का है इन्‍तजार-

  • उच्च प्राइमरी में 29,333 शिक्षक भर्ती को मंजूरी
  • ऑनलाइन लिए जाएंगे आवेदन, शासनादेश अभी अप्राप्‍त 
  • विज्ञान व गणित से स्नातक + टीईटी पास बीटीसी प्रशिक्षित और बीएड  पात्र 
  • भर्ती प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू कर 31 अगस्त तक पूरी की जाएगी
  • पहली बार उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की सीधी भर्ती
  • भर्ती मेरिट के आधार पर की जाएगी
  • किसी भी जिले में आवेदन की छूट होगी
  • सर्वाधिक पद सीतापुर, लखीमपुर, कुशीनगर, गोंडा, बहराइच, हरदोई में
बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित के 29,333 पदों पर सहायक अध्यापक रखने की मंजूरी बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने दे दी है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को शासनादेश जारी करने की तैयारी है। भर्ती प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू कर 31 अगस्त तक पूरी की जाएगी। यूपी में पहली बार उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की सीधी भर्ती होगी।

इसके लिए विज्ञान व गणित से स्नातक के साथ टीईटी पास बीटीसी प्रशिक्षित और बीएड डिग्रीधारी पात्र होंगे। भर्ती मेरिट के आधार पर की जाएगी। चयनितों को सहायक अध्यापक के पद पर रखा जाएगा। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। किसी भी जिले में आवेदन की छूट होगी। सर्वाधिक पद सीतापुर, लखीमपुर, कुशीनगर, गोंडा, बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़ आदि जिलों में होंगे। प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के करीब 46,000 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। इन स्कूलों में अभी तक सभी पद पदोन्नति से भरे जाते रहे हैं। प्रचलित व्यवस्था के मुताबिक प्राइमरी स्कूलों के प्रधानाध्यापक को उच्च प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती दी जाती रही है। 

उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान और गणित विषयों के शिक्षकों की काफी कमी है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा, अध्यापक सेवा नियमावली 1981 में संशोधन करके उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षकों के 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरने का फैसला किया गया। इन स्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षक के 58,666 पद रिक्त हैं। इसलिए 50 फीसदी पदों को पदोन्नति से और 50 फीसदी पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा।

प्र0अ0 प्राथमिक वि‍द्यालय एवं स0अ0 पू0मा0विद्यालयों की पदोन्‍नति हेतु शिक्षि‍काओं की दि0 17-07-2013 को होगी काउन्‍सलिंग

बेसिक शिक्षा के नियन्‍त्रणाधीन परि‍ष्‍दीय विद्यालयों में कार्यरत ऐसी समस्‍त महिलाऍ एवं विकलॉग पुरूष, प्रधान अध्‍यापक, प्राथमिक विद्यालय एवं सहायक अध्‍यापक पूर्व माध्‍यमिक विद्यालय जिनकी दि0 31-12-1993 से पूर्व सहायक अध्‍यापक प्रा0वि0 के पद पर प्रथम नियुक्ति जनपद फर्रूखाबाद में हुई है, उनकी पदोन्‍नति प्र0अ0 पू0मा0विद्यालयों  हेतु विकल्‍प पत्र दि0 17-07-2013 को 11 बजे से 04 बजे तक कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रूखाबाद में उपस्थिति होना सुनिश्चित करें | 


मंगलवार, 9 जुलाई 2013

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने के उपरान्‍त प्रदेश में सर्व शिक्षा के समस्‍त प्रकार के भुगतान ई-ट्रान्‍सफर/ई-पैमेन्‍ट के माध्‍यम से करने के निर्देश-

राज्‍य परियोजना निदेशक, राज्‍य परियोजना कार्यालय, लखनऊ द्वारा जारी आदेश दि0 09-07-2013 के क्रम में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने के उपरान्‍त प्रदेश में सर्व शिक्षा अभियान के अन्‍तर्गत नि-शुल्‍क पाठय पुस्‍तकें तथा यूनीफार्म एवं अन्‍य गतिविधियों के लिए धनराशि का प्रे‍षण राज्‍य परियोजना कार्यालय से जिला परियोजना कार्यालय में ई-ट्रान्‍सफर के माध्‍यम से किया जाता है, जिला परियोजना कार्यालय से भी निम्‍न ईकाइयों को भी ई-ट्रान्‍सफर के माध्‍यम से किये जाने के निर्देश जारी किये है, उक्‍त समस्‍त प्रकार की औपचारिकताऍ 31 अगस्‍त 2013 तक पूर्ण कर ली जायें, भुगतान ई-पैमेन्‍ट के माध्‍यम से करने पर सभी ईकाईयों में पारदर्शिता रहेगी और समय से भुगतान भी किया जा सकेगा |

रविवार, 7 जुलाई 2013

आज से भरी जाएंगी बीटेक की सीटें एसईई के तहत इंजीनियरिंग में एडमिशन की काउंसलिंग आज से-


प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों और मैनेजमेंट संस्थानों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग सोमवार से शुरू होगी। इसको लेकर शहर में नौ काउंसलिंग सेंटर बनाए गए हैं। अभ्यर्थी सोमवार से शैक्षिक दस्तावेज और अन्य प्रमाणपत्रों का वेरिफिकेशन कराएंगे। फिर बीएड काउंसलिंग की तर्ज पर अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड भेजा जाएगा। इसी के सहारे सरकारी, गैरसरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और उनकी सीटों का विकल्प लॉक किया जा सकता है। यह काउंसलिंग 22 जुलाई तक चलनी है। 23 जुलाई को सीटों का अलाटमेंट होगा।
एसईई के तहत सोमवार से शुरू हो रही काउंसलिंग के पहले तीन दिन (आठ, नौ, 10 जुलाई) को बीटेक में एडमिशन की सीटें भरी जाएंगी। इसके लिए सोमवार को 10 हजार रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। अभ्यर्थी पहले दस्तावेजों का सत्यापन कराएंगे, फिर लॉगिन आईडी, पासवर्ड के सहारे कहीं से भी कॉलेज, उनकी सीटों का विकल्प लॉक कर सकेंगे। 23 जुलाई को सीटों का अलाटमेंट होगा। जिस अभ्यर्थी को सीट मिलेगी, वह 24 जुलाई को संबंधित काउंसलिंग सेंटर पर जाकर 10 हजार रुपये फीस जमा करेगा। फीस जमा होने के बाद ही सीट कनफर्म मानी जाएगी। यह फीस रिफंडडेबल है। फीस जमा न होने पर सीटों का अलाटमेंट निरस्त हो सकता है। 11 जुलाई से बीटेक, एमबीए की काउंसलिंग एक साथ होगी। पीएसआईटी के डायरेक्टर प्रो. एके सक्सेना ने बताया कि शैक्षिक दस्तावेज के वेरिफिकेशन के 24 घंटे के अंदर कॉलेज, सीटों का विकल्प लॉक करना होगा। कंप्यूटर पर विकल्प लॉक करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। इस अवधि में विकल्प लॉक नहीं हुआ तो लॉगिन आईडी, पासवर्ड अपने आप बेकार हो जाएंगे। दोबारा काउंसलिंग जीबीटीयू से अनुमति लेने के बाद ही कराई जा सकेगी।
काउंसलिंग का बीएड में रहा खट्टा अनुभव
कानपुर। काउंसलिंग का हाईटेक सिस्टम बीएड में फेल हो चुका है। पहले चरण की आनलाइन काउंसलिंग के दौरान लगभग 60 हजार सीटें भरी जा सकी थीं। दो जुलाई से पूल सिस्टम की काउंसलिंग शुरू हुई, वह भी बेकार गई है। अब तक 10 हजार अभ्यर्थियों ने शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन कराया है। इन सभी को आठ, नौ और 10 जुलाई को सीटों का विकल्प लॉक करना है। सभी ने विकल्प लॉक किया तो भी लगभग 50 हजार सीटें खाली रह जाएंगी। यही नहीं पूल सिस्टम की काउंसलिंग में भी गोरखपुर यूनिवर्सिटी का मिस मैनेजमेंट सामने आया है।


शनिवार, 6 जुलाई 2013

शिक्षामित्रों के E-Payment हेतु साफटवेयर हुआ जारी, फीडिंग कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कर मानदेय सीधे खातों में भेजने के निर्देश जारी -

शिक्षामित्रों के मानदेय को E-Payment के जरिये उनके खातें में सीधे भेजने हेतु मई 2013 में दिशा निर्देश जारी किये गये थे, इस हेतु शासन द्वारा साफटवेयर जारी कर दिया गया है, शासन द्वारा उक्‍त साफटवेयर में सभी शिक्षामित्रों का पूर्ण विवरण फीड करने के निर्देश जारी किये है, शासन द्वारा समस्‍त कार्यवाही अविलम्‍ब पूर्ण कर जुलाई माह के मानदेय को ऑनलाइन जारी करने का आग्रह किया है। उक्‍त ऑनलाइन प्रक्रिया से प्रदेश के लगभग 1.6 लाख शिक्षामित्रों को प्रधानाध्‍यापक के दखलदान्‍जी के बगैर उनका मानदेय उनके खातों में सीधे मिलेगा।


स्‍कूलों में उपभोक्‍ता क्‍लबों की स्‍थापना के सम्‍बन्‍ध में दि‍शा निर्देश -


गुरुवार, 4 जुलाई 2013

शिक्षा सत्र 2013-14 में सम्‍पादित किये जाने वाले कार्य एवं बच्‍चों की गुणवत्‍तायुक्‍त शिक्षा प्रदान करने के सम्‍बन्‍ध में दिशा निर्देश जारी -



बरसात के दिनों में पानी भरने वाले वि्द्यालयों की सूचना मॉगी गई -

अमृता सोनी, राज्‍य परियोजना निदेशक द्वारा बरसात में जिन विद्यालयों में पानी भर जाता है, ऐसे विद्यालयों पर गम्‍भीरता दिखाई है, शासन ने ऐसे समस्‍त ग्रामीण व शहरी विद्यालयो की सूचना मॉगी है, जिन विद्यालयो में बरसात के समय पानी भर जाता है, उक्‍त समस्‍त विद्यालयों की सूचना तैयार कर शासन भेजने हेतु दिशा निर्देश जारी किये हैं | परन्‍तु जनपद में ऐसे कई विद्यालय है, जो बरसात के दिनों में बाढग्रस्‍त हो जाते है, देखना होगा क्‍या होगा ऐसे विद्यालयों के लिए क्‍या योजना बनाती है, सरकार।

Download CTET (Central Teacher Eligibility Test ) July 2013 Admit Card-

केन्‍द्रीय अध्‍यापक पात्रता परीक्षा दि0 28-07-2013 को आयोजित की जानी है, जिस हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिये गये है, प्रवेश पत्र निकालने हेतु निम्‍न लिकं के अनुसार प्राप्‍त कर सकते है - 
http://ctet.nic.in/ctetjuly2013/online/AdmitCardlogin.aspx

बुधवार, 3 जुलाई 2013

नि-शुल्‍क एवं अनिवार्य बाल शि‍क्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अन्‍तर्गत खेल नीति का नि‍र्धारण -


नि-शुल्‍क पाठय पुस्‍तकों का वितरण प्रारम्‍भ, बच्‍चे नई पुस्‍तकें पाकर हुए खुश -

शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद फर्रूखाबाद में सर्व शिक्षा अभियान के अन्‍तर्गत नवीन शैक्षिक सत्र में नि-शुल्‍क पाठय पुस्‍तकों का वितरण प्रारम्‍भ हो गया, इस सम्‍बन्‍ध में श्री प्रवीन शुक्‍ल, खण्‍ड शिक्षा अधिकारी, बढ.पुर के द्वारा अपने विकासक्षेत्र के कई स्‍कूलों में स्‍वयं जाकर पाठय पुस्‍तकों का वितरण कराया, साथ ही सभी ए0बी0आर0सी0 एवं एन0पी0आर0सी0 को निर्देशित किया कि वह अति‍शीघ्र समस्‍त वि‍द्यालयों में पाठय पुस्‍तकों का वितरण कराना सुनिश्चित करें, इस सम्‍बन्‍ध में ज्ञात कराना है कि जिलाधिकारी महोदय द्वारा दि0 02-07-2013 विकासक्षेत्र राजेपुर में बी0आर0सी0 पर पुस्‍तकों को देखकर असंतोष व्‍यक्‍त किया गया था, उक्‍त को संज्ञान में लेते हुए अति‍शीघ्र पाठय पुस्‍तकों को बच्‍चों तक वितरण करने के निर्देश जारी किये है |





जनपद/ब्‍लाक स्‍तर पर संविदा/सेवाप्रदायी संस्‍था द्वारा चयन पर लगी रोक हटी, दि‍शा निर्देश जारी -

राज्‍य परियोजना निदेशक, राज्‍य परियोजना कार्यालय, नि‍शातगंज , लखनउ द्वारा आदेश दि0 02-07-2013 के द्वारा सर्व शिक्षा अभि‍यान के अन्‍तर्गत ब्‍लाक स्‍तर पर संविदा/सेवाप्रदायी संस्‍था द्वारा रिक्‍त पदों के चयन पर लगी रोक हटा दी गई है, उक्‍त के सम्‍बन्‍ध में अवगत कराना है कि राज्‍य परियोजना निदेशक द्वारा नवम्‍बर 2012 में उक्‍त पदों पर चयन की कार्यवाही को स्‍थगित कर दिया गया था, शासन द्वारा अवगत कराया गया कि चयन की कार्यवाही इस प्रकार होनी चाहिए जिससे सर्व शिक्षा अभियान की गतिविधियॉ प्रभावित न हो, और चयन में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाये, रिक्‍त पदों पर चयन/तैनाती की शिकायत प्राप्‍त होने पर सम्‍बन्धित अधिकारी पूर्ण रूप से जिम्‍मेदार होगें |


मंगलवार, 2 जुलाई 2013

लाखो शिक्षामित्रो के अरमानो पर फिर पानी , बिना टीईटी नही होंगे नियमित

मानव विकास मंत्रालय का झटका | परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मिली 31  मार्च 2015 तक की मोहलत 
नई दिल्ली |
नियमित शिक्षक होने की उम्मीद लगाये, बैठे देश भर के लाखो शिक्षामित्रों के अस्थायी गुजारे पर पर ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तलवार लटक गयी है| मंत्रालय ने साफ किया है, कि बिना टीईटी पास किये ऐसे शिक्षक 31 मार्च 2015 के बाद शिक्षण कार्य में नही रह पाएंगे | बताते चले कि यूपी, बिहार समेत करीब दर्जन भर राज्यों में योग्य शिक्षकों की अनुपलब्धता को देखते हुए शिक्षामित्रो व अस्थायी शिक्षको की भर्ती की गयी है | बताया जाता है कि देश भर में ऐसे शिक्षकों की संख्या छह लाख से उपर है | ये अस्थायी शिक्षक राज्य सरकारों पर नियमित शिक्षक बनाने का दबाव भी बनाये हुए हैं | विकास यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री को शिक्षा मित्रो का बड़ा विरोध भी झेलना भी पड़ा है | यूपी में इस मांग को लेकर लखनऊ में बड़े बड़े आन्दोलन हुए |
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 31 मार्च 2015 के बाद किसी भी ऐसे शिक्षकों की तैनाती नही रह जायेगी |इस फरमान के बाद शिक्षा मित्रों को टीईटी और शिक्षण प्रक्षिक्षण से राहत पाने की उम्मीदे ख़त्म हो गयी हैं | मंत्रालय के मुताबिक अगर ये स्थायीकरण चाहते हैं तो उन्हें दो वर्षो के भीतर अनिवार्य रूप से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड ) का प्रशिक्षण और टीईटी पास करनी होगी | जानकारी के मुताबिक कई राज्यों ने शिक्षा मित्रों को टीईटी से राहत देने के बारे में सरकार से दिशा निर्देश मांगे थे , जिसमे मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने छूट से इनकार कर दिया है ।
अशंकालिक अनुदेशकों को लग सकता है झटका -
प्रदेश में शासन द्वारा 41000 अंशकालिक अनुदेशकों की जूनियर हाईस्‍कूलों में भर्ती कर जहॉ बिना बी0टी0सी0/बी0एड व टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण किये अभ्‍यर्थियों को रू0 7000/- मानेदय देकर तोहफा दिया है, वहीं उनके भविष्‍य को लेकर प्रश्‍न चिन्‍ह लगने लगे है। आज लगभग पौने दो लाख शिक्षामित्र जहॉ शिक्षक बनने के सपने देख रहे है, और उन्‍हें हर तरह से सघर्ष करना पड् रहा है, परन्‍तु उनके शिक्षक बनने के लिए हाईकोर्ट एवं एन0सी0टी0ई0 ने भी टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण की अनिवार्यता की मोहर लगा दी है, केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 31 मार्च 2015 के बाद किसी भी ऐसे शिक्षकों की तैनाती नही रह जायेगी | ऐसे में देखना होगा कि अंशकालिक अनुदेशक जो कई सपने सजोयें शिक्षक बनने की तलाश में भर्ती हुए है, उनका भविष्‍य  कैसा होगा, यह तो आने वाला वक्‍त ही बतायेगा। 


उत्‍तर प्रदेश भारत स्‍काउटस और गाइडस द्वारा आर्गनाइजर कोर्स, बैज निरीक्षक/परीक्षक कोर्स एवं ट्रेनिंग काउन्‍सलर कोर्स के आयोजन के सम्‍बन्‍ध में दिशा निर्देश जारी-