Breaking News -
शनिवार, 15 जून 2013
पल्स पोलियो कार्यक्रम का आयोजन दि0 16-06-2013 दिन रविवार को -
दि0 16-06-2013 को राष्ट्रीय कार्यक्रम "पल्सपोलियो टीकाकरण अभियान कार्यक्रम" मनाया जायेगा, इस हेतु जनपद के समस्त परिषदीय/राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों जो बूथ लेवल विद्यालय है, उक्त दिवस को खुले रहेगें। समस्त शिक्षकों/शिक्षामित्रों से अपील है कि वह उक्त राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपना विशेष योगदान देकर सफल बनायें।
साथ ही जिन अध्यापकों/शिक्षामित्रों की डयूटी हाउस होल्ड सर्वे एवं डोर टू डोर साक्षरता अभियान में लगी हुई है, वह अपना कार्य 22 जून तक अवश्य पूर्ण्ा कर लें।
जनपद में 150 बी0टी0सी0/बि0बी0टी0सी0 एवं उर्दू बी0टी0सी0 प्रवीणताधारियों की मदर सूची का प्रकाशन -
जनपद में वर्तमान में 150 बी0टी0सी0/बि0बी0टी0सी0 एवं उर्दू बी0टी0सी0 प्रवीणताधारियों की काउन्सलिंग की कार्यवाही दि0 21-06-2013 से की जानी है, आवेदन करने वाले अभ्यर्थियो की मदर सूची का मेरिट सूची प्रकाशन कर दिया गया है, मेरिट सूची के वारे में लिंक करें।
पूर्ण सूची प्राप्त करने के लिए -
स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी वाले अभ्यर्थियो की सूची के लिए -
भूतपूर्व सैनिकों वाले अभ्यर्थियो की सूची के लिए -
PCS PRELIMS. - 2013 ( Combined State/Upper Subordinate Services Preliminary ) Examination हेतु प्रवेश पत्र जारी -
PCS PRELIMS. - 2013 ( Combined State/Upper Subordinate Services Preliminary ) Examination
उ0प्र0 प्री-पी0सी0एस0 परीक्षा 2013 की परीक्षा दि0 26-06-2013 को आयोजित की जा रही है, परीक्षा में बैठने हेतु प्रवेश पत्र जारी कर दिये गये है, प्रवेश पत्र पाने के लिए लिंक करें -
http://uppsc.up.nic.in/AdmitCard.aspxअर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण आवेदन करने वाले शिक्षकों की काउन्सिलिंग दि0 18-06-2013 को -
सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0, इलाहाबाद के पत्रांक/बे0शि0प0/3283-85/2013-14 दि0 08-06-2013 के अनुपालन में जनपद से अर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण करने वाले व अपना आवेदन कार्यालय में जमा करने वाले शिक्षकों को दि0 18-06-2013 को प्रात- 10 बजे कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी निकट पुलिस लाइन, फतेहगढ़ में अभिलेख सहित उपस्थिति होना सुनिश्चित करें। सम्बन्धित शिक्षक/शिक्षिकाऍ अपने शैक्षिक अभिलेखों के साथ पैनकार्ड, बैंक पास बुक/परिचय पत्र लेकर उपस्थित हों। उक्त काउन्सलिंग प्रक्रिया प्रत्येक जनपद में की जायेगी।
शुक्रवार, 14 जून 2013
टी0ई0टी0 2013 परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी :
बी0एड0/बी0टी0सी0 उत्तीर्ण जिन अभ्यर्थियों द्वारा टी0ई0टी0 परीक्षा 2013 के लिए आवेदन किया गया था, उनके प्रवेश पत्र जारी हो गये है,
प्रवेश पत्र पाने के लिए लिंक करें :-
http://upbasiceduboard.gov.in/registered.aspx?a=g
प्रवेश पत्र पाने के लिए लिंक करें :-
| ||||||||||||
गुरुवार, 13 जून 2013
जनपद के सहायता प्राप्त जूनियर हाइस्कूलों में ऑनलाइन वेतन जारी -
जनपद में संचालित 50 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलो के शिक्षकों को बहुत बडी खुशखबरी दी गई है, आज इनका वेतन ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। इससे जनपद के लगभग 500 शिक्षकों को फायदा होगा। ऑनलाइन वेतन जारी होने से समय पर वेतन खातों में भेजने में आसानी हो। ऑनलाइन वेतन भेजने में श्री गजेन्द्र सिंह गौर, वित्त एवं लेखाधिकारी एवं श्री अवधेश सिंह चौहान, व0लि0 का विशेष योगदान रहा है। समस्त ऑनलाइन की जिम्मेदारी श्री पुरूषोत्तम सिंह वर्मा, एम0आई0एस0प्रभारी पर रही है।
15 खण्ड शिक्षा अधिकारियों के तबादले जारी -
श्री संजय सिन्हा, अपरशिक्षा निदेशक, बेसिक, उ0प्र0 इलाहाबाद द्वारा प्रदेश के 15 खण्ड शिक्षा अधिकारियों के तबादले जारी कर दिये है, जो इस प्रकार है -
1-श्रीमती शालिनी गुप्ता, जनपद सीतापुर से शाहजहॉपुर में।
2- श्री वैगीश गोयल, जनपद बदांयु से फर्रूखाबाद में।
3-श्री संतोष कुमार पाण्डेय, बस्ती से पीलीभीत।
4-श्री विजय आनन्द , देवरिया से महाराजगंज।
5-श्रीमती सुधा वर्मा, कौशाम्बी से प्रतापगढ़।
6-श्री अविनाश राय, गौतमबुद्व नगर से इटावा।
7-श्री प्रमोद पटेल, शाहजहॉपुर से सीतापुर।
8- श्री सतीश कुमार, महाराजगंज से सुल्तानपुर
9- श्री योगेश पाल, शाहजहापुर से आगरा
10-श्री सुदर्शन लाल, शाहजहॉपुर से इटावा
11-श्री संजय शुक्ला, शाहजहॉपुर से सीतापुर
12-श्रीमती पूनम चौधरी, आगरा से कांशीराम नगर
13-श्री संतोष कुमार तिवारी, अमेठी से प्रतापगढ
14-श्री सुनील दत्त मृदुगल बुलन्दशहर से आगरा
15-श्री जुगल किशोर मिश्र, बहराइच से लखीमपुर खीरी
1-श्रीमती शालिनी गुप्ता, जनपद सीतापुर से शाहजहॉपुर में।
2- श्री वैगीश गोयल, जनपद बदांयु से फर्रूखाबाद में।
3-श्री संतोष कुमार पाण्डेय, बस्ती से पीलीभीत।
4-श्री विजय आनन्द , देवरिया से महाराजगंज।
5-श्रीमती सुधा वर्मा, कौशाम्बी से प्रतापगढ़।
6-श्री अविनाश राय, गौतमबुद्व नगर से इटावा।
7-श्री प्रमोद पटेल, शाहजहॉपुर से सीतापुर।
8- श्री सतीश कुमार, महाराजगंज से सुल्तानपुर
9- श्री योगेश पाल, शाहजहापुर से आगरा
10-श्री सुदर्शन लाल, शाहजहॉपुर से इटावा
11-श्री संजय शुक्ला, शाहजहॉपुर से सीतापुर
12-श्रीमती पूनम चौधरी, आगरा से कांशीराम नगर
13-श्री संतोष कुमार तिवारी, अमेठी से प्रतापगढ
14-श्री सुनील दत्त मृदुगल बुलन्दशहर से आगरा
15-श्री जुगल किशोर मिश्र, बहराइच से लखीमपुर खीरी
दि0 30-06-2013 को हो रहे सेवानिवृत्त शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पेंशन/जी0पी0एफ0 सम्बन्धी प्रपत्रों को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी-
वित्त नियन्त्रक, बेसिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0 इलाहाबाद द्वारा दि0 30-06-2013 को हो रहे सेवानिवृत्त शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पेंशन/जी0पी0एफ0 सम्बन्धी प्रपत्रों को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिये है। वित्त नियन्त्रक द्वारा जारी निर्देश के क्रम में कहा गया कि पेंशन/जी0पी0एफ0 सम्बन्धी प्रपत्र पूर्व में प्रेषित किया जा चुका है, परन्तु अद्यतन अधिकांश जनपदों से उपरोक्त प्रपत्र अप्राप्त है, जिसपर खेद व्यक्त किया गया है।
बुधवार, 12 जून 2013
तीन चरणों में होगी टीजीटी पीजीटी परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने आखिरकार विज्ञापन के दो वर्ष बाद 2011 में घोषित टीजीटी-पीजीटी की भर्ती के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। चयन बोर्ड ने टीजीटी परीक्षा दो चरणों 25 अगस्त और एक सितंबर तथा पीजीटी परीक्षा आठ सितंबर को कराने की घोषणा की है। चयन बोर्ड ने पहले यह परीक्षा 14, 21 और 28 जुलाई को कराने की घोषणा की थी। नई तिथि की घोषणा के बाद परीक्षार्थियों में शिक्षक भर्ती के चयन की संभावना जगी है। इस परीक्षा में टीजीटी और पीजीटी मिलाकर पांच लाख से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे। चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि परीक्षा तिथि की घोषणा लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन बोर्ड सहित सभी आयोगों की विभिन्न परीक्षाओं की तिथियों पर विचार के बाद किया गया है। विस्तृत जानकारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
पीजीटी परीक्षा आठ सितंबर को
टीजीटी में साढ़े तीन लाख परीक्षार्थी
•25 अगस्त एवं एक सितंबर को टीजीटी तथा आठ सितंबर को पीजीटी कराने की घोषणा
•माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट पर विषयवार कार्यक्रम जारी
10800 सहायक अध्यापकों के पदों पर भर्ती के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी -
श्री संजय सिन्हा, सचिव, उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद द्वारा उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रदेश में बी0टी0सी0/वि0बी0टी0सी0/बी0टी0सी0 उर्दू प्रवीणताधारियों के ऑन लाइन किये गये 10800 सहायक अध्यापकों पर दिशा निर्देश जारी कर दिये गये है, जारी निर्देश के अनुसार -
1- श्रेष्ठता सूची जारी करने की बेवसाइट http://upbasiceduparishad.gov.in/ दि0 14-06-2013 को जारी
2- विज्ञप्ति समाचार मे प्रकाशित होने का दिनॉंक - 15-06-2013 ।
3-प्रथम काउन्सलिंग दि0 21-06-2013 को सभी डायट केन्द्रों पर अथवा चयन समिति द्वारा जारी स्थान पर।
4- द्वितीय काउन्सलिंग दि0 28-06-2013 को ।
5- तृतीय काउन्सलिंग की कार्यवाही अग्रिम आदेशानुसार जारी होगी।
6- अन्तिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के मूल शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन बोर्ड द्वारा एवं चिकित्सीय प्रमाण पत्रों का सत्यापन मेडिकल बोर्ड द्वारा कराने के उपरान्त उनकी विद्यालयों में नियुक्ति अध्यापक सेवा नियमावली 1981 एवं तैनाती 2008 नियमावली के तहत की जायेगी।
1- श्रेष्ठता सूची जारी करने की बेवसाइट http://upbasiceduparishad.gov.in/ दि0 14-06-2013 को जारी
2- विज्ञप्ति समाचार मे प्रकाशित होने का दिनॉंक - 15-06-2013 ।
3-प्रथम काउन्सलिंग दि0 21-06-2013 को सभी डायट केन्द्रों पर अथवा चयन समिति द्वारा जारी स्थान पर।
4- द्वितीय काउन्सलिंग दि0 28-06-2013 को ।
5- तृतीय काउन्सलिंग की कार्यवाही अग्रिम आदेशानुसार जारी होगी।
6- अन्तिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के मूल शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन बोर्ड द्वारा एवं चिकित्सीय प्रमाण पत्रों का सत्यापन मेडिकल बोर्ड द्वारा कराने के उपरान्त उनकी विद्यालयों में नियुक्ति अध्यापक सेवा नियमावली 1981 एवं तैनाती 2008 नियमावली के तहत की जायेगी।
सोमवार, 10 जून 2013
06 खण्ड शिक्षा अधिकारियों के तबादले आदेश जारी -
श्री संजय सिन्हा, अपर शिक्षा निदेशक द्वारा दि0 10-06-2013 द्वारा 06 खण्ड शिक्षा अधिकारियों के तबादले आदेश जारी कर दिये है, उक्त आदेश अलग-अलग इस प्रकार है -
1-श्री कमलेश सिंह को लखनउ से जनपद सीतापुर
2-श्री जिलेदार सिंह को जनपद महोबा से जनपद आगरा हेतु
3-श्रीमती वन्दना सैनी, जनपद जौनपुर से जनपद अलीगढ़
4-श्री विनय कुमार मिश्रा, जनपद महाराजगंज से सीतापुर हेतु।
5-श्री संतोष कुमार पाण्डेय, वस्ती से जनपद पीलीभीत हेतु।
6-श्री व्रजेश कुमार त्रिपाठी, वस्ती से लखीमपुर खीरी।
मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त विधालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आदेश जारी :
श्री वासुदेव यादव, शिक्षा निदेशक, बेसिक, उ0प्र0 द्वारा मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त जूनियर हार्इस्कूलों में रिक्त शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पदों भर्ती को प्रतिबन्ध से मुक्त करते हुए भरने के आदेश जारी कर दिये है। यह आदेश दि0 08-06-2013 द्वारा जारी किये गये है, हालाकि उक्त आदेश अभी तक जनपद सम्भल, बलरामपुर, बदायु, कानपुर देहात, शाहजहापुर, कासगंज, उन्नाव हाथरस, हमीरपुर, कौशाम्बी जनपदों में रिक्त पदों पर चयन के आदेश जारी किये है, अन्य जनपदों से सूचना प्राप्त होने पर अनुमति के आदेश जारी किये जायेगें। शासन द्वारा अवगत कराया गया कि सहायता प्राप्त जूनियर हार्इस्कूलों में रिक्त पदों पर चयन न होने के कारण पठन पाठन में काफी कठिनाइ हो रही है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)












