Breaking News -
गुरुवार, 13 दिसंबर 2012
शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012
बी0टी0सी0/बि0बी0टी0सी0 व उर्दू अभ्यर्थियों की काउन्सलिंग के सम्बन्ध में
सचिव, उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद ने अपने आदेश दि0 07-12-2012 के क्रम में यह निर्देश दिये है कि जिन अभ्यर्थियों की काउन्सलिंग 08-12-2012 व 14-12-2012 को होनी है, उनके मूल प्रमाण पञ अवश्य जमा करा लिये जाये, नियुक्ति न चाहने वाले अभ्यर्थी के मूल प्रमाण पञ वापस कर दिये जाये1
बुधवार, 5 दिसंबर 2012
शिक्षकों की भर्ती के सम्बन्ध में
जनपद फर्रूखाबाद के 400 शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी : 9 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2012 तक लिए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन
• 400 शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी
• 9 से लिए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन
• गुणांक के आधार पर बनेगी मेरिट
• हाईस्कूल 10 प्रतिशत, इंटरमीडिएट 20, स्नातक 40
• और बीएड के 30 प्रतिशत को गुणांक मानते हुए मेरिट का निर्धारण किया जाएगा
• टीईटी-सीटीईटी पास बीएड डिग्री धारक ही होंगे पात्र
• शासनादेश जारी, चार माह में पूरी होगी चयन प्रक्रिया
• आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर
• ऑनलाइन ई-चालान जमा होंगे7 दिसंबर से
• ऑनलाइन ई-आवेदन जमा होंगेचालान जमा होने के दो दिन बाद से
• आवेदन भरने की अंतिम तिथि31 दिसंबर
• मेरिट लिस्ट का प्रकाशन वेबसाइट पर15 जनवरी 2013
• चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग21 जनवरी से
• प्रमाण पत्रों का सत्यापन एवं मेडिकल30 दिन के अंदर
• चयनितों को तैनातीप्रमाण पत्र सत्यापन और मेडिकल के दो दिन बाद
विज्ञापन के सापेक्ष ऑन लाइन आवेदन प्रक्रिया में एन0आई0सी0 द्वारा जारी वेवसाइट http://upbasiceduboard.nic.in पर अपना आवेदन जनपद फर्रूखाबाद हेतु कर सकते है1

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 72 हजार 825 प्रशिक्षु शिक्षकों की सीधी भर्ती प्रक्रिया 7 दिसंबर से शुरू कर 31 मार्च 2013 तक पूरी कर ली जाएगी। भर्ती के लिए विज्ञापन 7 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ प्रकाशित होंगे और 9 दिसंबर से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदन लेने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे और इसके वेबसाइट की सूचना भर्ती के लिए प्रकाशित होने वाले विज्ञापन के साथ दी जाएगी। शिक्षक बनने के लिए 21 से 40 वर्ष की उम्र वाले पात्र होंगे। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष और विकलांगों को आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुशील कुमार ने इस संबंध में बुधवार को शासनादेश जारी कर दिया है।
प्रशिक्षु शिक्षक बनने के लिए स्नातक, बीएड के साथ कक्षा 1 से 5 तक के लिए आयोजित टीईटी व सीटीईटी पास करने वाले पात्र होंगे। इसके लिए टीईटी में 60 फीसदी अंक पाना अनिवार्य होगा। अनुसूचित जाति, जनजाति, विकलांग तथा पिछड़ा वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक पाना अनिवार्य होगा। उत्तर प्रदेश में लगातार पांच वर्षों से निवास करने वाले ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। आवेदक को काउंसलिंग के दौरान चयन समिति के समक्ष निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा जो आवेदन की तिथि से पहले बना हुआ हो।
आवेदक को एनआईसी द्वारा तैयार वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिलेवार आवेदन मांगे जाएंगे और इसके लिए प्रकाशित होने वाले विज्ञापन में ही पदों का ब्यौरा दिया जाएगा। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों से 500 और अनुसूचित जाति, जनजाति के आवेदकों को 200 रुपये शुल्क देना होगा। विकलांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा।

जिला स्तर पर बनेगी चयन समिति
भर्ती के लिए जिला स्तर पर संबंधित जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य की अध्यक्षता में चयन समिति बनाई जाएगी। संबंधित जिले का बीएसए सदस्य सचिव होगा। राजकीय इंटर कॉलेज का वरिष्ठतम प्रधानाचार्य व जिलाधिकारी द्वारा नामित भाषा विशेषज्ञ इसके सदस्य होंगे। चयनित प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रशिक्षित होने तक 7300 रुपये नियत वेतनमान दिया जाएगा। प्रशिक्षु शिक्षकों को सफलतापूर्वक ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।
आवेदन ऐसे करें
आवेदन करने से पहले भारतीय स्टेट बैंक से सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के नाम से ई-चालान बनवाना होगा। निर्धारित शुल्क जमा करने के दो बैंकिंग कार्यदिवस के बाद ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। ई-आवेदन पत्र भरने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें जो सूचनाएं अंकित की जाएंगी, उसमें विभिन्न परीक्षाओं के अंकों का उल्लेख करना होगा। आरक्षण, विशेष आरक्षण का दावा चयन समिति के समक्ष काउंसलिंग के दौरान करना होगा।
सोमवार, 3 दिसंबर 2012
विशिष्ट बी0टी0सी0, बी0टी0सी0 एवं बी0टी0सी0उर्दू धारकों के लिए काउन्सलिंग समय सारिणी
दिनॉंक 08-12-2012
जनपद के जिन अभ्यर्थियों द्वारा दो वर्षीय बी0टी0सी0, दो वर्षीय बी0टी0सी0 उर्दू प्रवीणता धारी एवं विशिष्ट बी0टी0सी0 प्रशिक्षण प्राप्त किया है और 27 जुलाई 2011 के बाद सम्बन्धित प्रशिक्षण का परिणाम घोषित होने के कारण नियुक्ति नहीं की जा सकी तथा उन्होनें नियमानुसार टी0ई0टी0 की परीक्षा उत्तीर्ण की गई है, और एन0आई0सी0 द्वारा जारी वेवसाइट http://upbasiceduboard.nic.in पर अपना आवेदन जनपद फर्रूखाबाद हेतु जमा किया गया है, वह दिनॉंक 08-12-2012 को प्रात- 10 बजे चयन समिति के समक्ष कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, निकट पुलिस लाइन, जनपद फर्रूखाबाद में उपस्थित होना सुनिश्चित करें, ((दि0 08-12-2012 को आयोजित काउन्सलिंग केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए मान्य होगी, जिन्होने जनपद फर्रूखाबाद की डायट द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया है))
दिनॉंक 14-12-2012
जनपदवार अवशेष रिक्त पदों का विवरण प्रथम काउन्सलिंग के बाद तथा अभ्यर्थी द्वारा गुणांक के आधार पर सामान्य सूची एवं आरक्षण सम्बन्धी सूचियॉ में अपने रजिस्ट्रेशन नम्बर और जन्मतिथि डालकर बेवसाईट http://upbasiceduboard.nic.in पर अपना रैंक देख सकते है, इसके आधार पर यदि अभ्यर्थी का जनपद फर्रूखाबाद में चयन नहीं होता है, तो इसके लिए जनपद अधिकारी या विभाग उत्तरदायी नही होगा1
काउन्सलिंग के समय आवश्यक पञाजात
काउन्सलिंग के समय अभ्यर्थी को अपने समस्त मूल प्रमाण पञ, अंक पञ एवं निवास, जाति प्रमाण पञ के साथ आवेदन के रजिस्ट्रेशन एवं फीस जमा करने की रसीद सहित उपस्थित हों1
आयु सीमा
बी0टी0सी0 2004, बी0टी0सी0 उर्दू प्रवीणताधारी 2005-06, 2006-07 एवं विशिष्ट बी0टी0सी0 2004-05, 2007-08, 2008-09 के सम्बन्ध में अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्राविधान अध्यापक सेवा नियमावली 1981 अद्यतन संसोधन के अनुसार एवं शासनादेश 3050/79-5-2012 दि0 08-10-2012 के अनुसार ही किया जायेगा, किसी भी दशा में 50 वर्ष से अधिक का चयन नहीं किया जायेगा1रविवार, 2 दिसंबर 2012
विकलॉगता दिवस का आयोजन
दिनॉंक 03 दिसम्बर 2012 को विकलॉगता दिवस है, जिस सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद स्तर पर विकलॉगता दिवस का आयोजन ब्रहमदत्त स्टेडियम में मनाया जायेगा, जिसके जिलाधिकारी महोदय मुख्य अतिथि होगें, इस मौके पर सर्व शिक्षा अभियान से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताऍ व कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें तथा विशिष्टि आवश्यकता वाले बच्चों को प्रोत्साहित भी किया जायेगा1
शुक्रवार, 30 नवंबर 2012
मंगलवार, 27 नवंबर 2012
समेकित शिक्षा के अन्तर्गत खेलकूद का आयोजन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद द्वारा राज्य परियोजना कार्यालय लखनउ के पञांक 3700/2012-13 दि0 12-11-2012 के अनुपालन में विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की खेल-कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है, इस हेतु निम्नांकित तिथियां प्रस्तावित है -
1-बी0आर0सी0 कमालगंज - 30/11/2012 विकासक्षेञ कमालगंज
2-बी0आर0सी0 शमसाबाद - 29/11/2012 विकासक्षेञ मोहम्मदाबाद, नबावगंज एवं कायमगंज व शमसाबाद
3-बी0आर0सी0 राजेपुर - 29/11/2012 विकासक्षेञ राजेपुर
4-बी0आर0सी0 बढ.पुर - 01/12/2012 विकासक्षेञ बढ.पुर
परशिदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों हेतु उपरोक्त प्रस्तावित तिथियों में सुलेख लेखन प्रतियोगिता, चिञकला प्रतियोगिता, अन्ताक्षरी प्रतियोगिता, गणित दौड, ट्राई साइकिल रेस, रस्सा कसी, रंगोली प्रतियोगिता, छूकर पहचानों, गायन, ऩत्य प्रतियोगिता, फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, क्रिकेट आदि कराया जाना है़1 उक्त प्रतियोगिता का जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं दि0 03-12-2012 को फतेहगढ स्व0 ब्रहमदत्त स्टेडियम में आयोजित की जायेगी1

गुरुवार, 22 नवंबर 2012
खण्ड शिक्षा अधिकारी कायमगंज चिकित्सा अवकाश पर
श्री संजय पटेल खण्ड शिक्षा अधिकारी कायमगंज के चिकित्सा अवकाश में होने के कारण श्री जगरूप सिंह संखवार,उप बेसिक शिक्षा अधिकारी को अग्रिम आदेशों तक के लिए कार्य सौंपा गया है, वह विकासक्षेञ कायमगंज के सामान्य कार्यो का निवार्हन करेगें 1
राज्य स्तरीय भूजल संवर्धन-2012 प्रतियोगिता
जनपद में पू0मा0वि0सादिकपुर विकासक्षेञ शमसाबाद की छाञा कु0 कुसुमलता कक्षा 06 का चयन राज्य स्तरीय भूजल संवर्धन 2012 चिञकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया, जिसमें एक लाख पचहत्तर हजार प्रतिभागियों में से नाम चयनित किया गया1
प्रतियोगिता का आयोजन उ0प्र0प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी लखनउ में सम्पन्न दि0 21-11-2012 हुआ1 जिसके मुख्य अतिथि श्री रामशरन- मुख्य अधिशासी अभियन्ता जल संसाधन मञालय उ0प्र0 रहे1 चिञकला प्रतियोगिता में सात्वना पुरस्कार के रूप में एक हजार रूपया नगद, एक टी शर्ट, एक जैकेट, किट बैग चिञकला का दिया गया1
उक्त प्रतियोगिता में कु0 कुसुमलता का चयन होने पर श्री भगवत पटेल द्वारा आज दि0 22-11-2012 को कार्यालय में सम्मानित किया गया, श्री भगवत पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस छाञा को हार्दिक बधाई एवं प्रोत्साहित किया1 खण्ड शिक्षा अधिकारी शमसाबाद द्वारा भी जनपद का नाम रोशन करने पर उक्त छाञा को बधाई दी1
उक्त छाञा को इस मुकाम तक पहुचाने वाले ब्लाक व्यायाम शिक्षक शमसाबाद श्री राजकुमार एवं जिला क्रीडा प्रभारी श्रीमती कामिनी कौशल गुप्ता का विशेष निर्देशन एवं सहयोग प्रदान किया गया1

छाञा को सम्मानित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भगवत पटेल
मंगलवार, 20 नवंबर 2012
खण्ड शिक्षा अधिकारी शमसाबाद में परिवर्तन
श्री ज्ञान प्रकाश अवस्थी खण्ड शिक्षा अधिकारी शमसाबाद के चिकित्सा अवकाश में होने के कारण श्री अनिल कुमार शर्मा, जिला समन्वयक, वैकल्पिक शिक्षा को अग्रिम आदेशों तक के लिए कार्य सौंपा गया है, वह विकासक्षेञ शमसाबाद के सामान्य कार्यो का निवार्हन करेगें 1
विद्यालयों का औचक निरीक्षण के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही
(1) दिनॉंक 08-11-2012 को उप जिलाधिकारी अमुतपुर द्वारा विकासक्षेञ राजेपुर के 06 विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किये गये, उक्त निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाये गये 15 अध्यापक/शिक्षामिञों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा एक दिन का वेतन/मानदेय कटौती के आदेश निर्गत किये गये है, उक्त में बर्राखेडा, पू0मा0वि0बर्राखेडा, सवासी, प्रा0वि0 एवं पू0मा0वि0 सवासी व तेरा अकबरपुर व सलेमपुर विद्यालय सम्मिलित है1
(2) श्री देवेन्द्र सिंह पुञ श्री बाबू सिंह प्र0अ0 प्रा0वि0 सितवनपुर पिसू, मोहम्मदाबाद, श्रीमती रेखा यादव, शिक्षामिञ प्रा0वि0रतनपुर, कमालगंज को विद्यालय से बिना प्रार्थना पञ के अवकाश पर चल रहे है, इनसे 07 दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण चाहा गया है, स्पष्टीकरण न उपलब्ध कराने की स्थिति में उनके विरूद्य कठोरात्मक कार्यवाही की जायेगी1
(3) विकासक्षेञ कायमगंज में दि0 19-11-2012 को किये गये आकस्मिक निरीक्षण में लगभग 11 विद्यालयों के 14 अध्यापक/शिक्षामिञों के विरूद्य एक दिन का वेतन काटने के आदेश निर्गत किये गये है1 श्री संजीव कुमार अरूण, अकाखेडा, ममता यादव, महमदपुर सिनौडा, गीता चौरसिया, महमदपुर सिनौडा रेखा रानी, प्रा0वि0 सिकन्दरपुर तिहैया का विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण वेतन अवरूद्य किया गया, तथा उन्हे नोटिस भेजने हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया1
(4) संयुक्त शिक्षा निदेशक, कानपुर मण्डल, कानपुर के द्वारा दि0 19-10-2012 को प्रा0वि0 हिसामपुर व पू0मा0वि0 हिसामपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, उक्त में कार्यरत प्र0अ0 श्रीमती रीना शर्मा एवं स0अ0, कु0 वविता अनुपस्थित पाई गई, जिनका एक दिन का वेतन कटोती की गई एवं पू0मा0वि0 हिसामपुर के श्री रामनाथ प्र0अ0 के कार्य असंतोशजनक स्थिति में उन्हें निलम्बित कर दिया गया1 प्रकरण के जॉच अधिकारी श्री सुमति वर्मा है1

मैला ढोने वाले परिवारों के बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में
निदेशक, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, मानव संसाधन विकास मंञालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2011 की जनगणना में चिन्हित ड्राई लेटरीन वाले हाउस होल्ड सर्वे की संख्या उपलब्ध कराई है, जिसमें मैला ढोने की प्रथा में संलिप्त परिवारों के बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्राविधानों के अनुरूप 08 वर्षीय प्रारम्भिक शिक्षा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश है1 उक्त के क्रम में राज्य परियोजना निदेशक महोदय द्वारा पञ जारी किया गया है, जिसमें जनपद फर्रूखाबाद के कुल 6661 परिवार का चिन्हाकंन किया गया है, जिसमें 3934 ग्रामीण व 2727 शहर के सम्मिलित किये गये है1 उक्त मैला ढोने वाले परिवारों के बच्चों को विद्यालय में जाने की स्थिति ज्ञात कर उन्हें नामांकित कराया जाये तथा विशेष प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये1
01 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्ति शिक्षकों के सम्बन्ध में
श्री साहित्य कुमार कटियार, वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा फर्रूखाबाद द्वारा राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त एवं परषिदीय शिक्षण संस्थाओं में 01 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्ति हुए अध्यापकों /कर्मचारियों की अंशदायी पेंशन योजना 28 मार्च 2005 द्वारा लागू की गई है, उक्त के क्रियान्वयन में शासनादेश सं0 सा-3-517/दस-2012/301)(9)एएवी0/2011 लखनउ दिनॉंक 21-03-2012 के द्वारा विस्त़त निर्देश जारी किये गये है, जिसमें प्रारूप (एस-1) पर समस्त अध्यापकों की प्रविश्टयां पूर्ण कराकर कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश प्रदान किये गये है1
अंशदायी पेंशन योजना के फार्म के लिए लिंक करें-
1- PRAN Registration Form(S-1)
2- Form No. (S-5)
3- Central-Government form (S-6)
सोमवार, 19 नवंबर 2012
विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थित के सम्बन्ध में
जनपदीय अधिकारी द्वारा अधिकांश विद्यालय भ्रमण के दौरान यह स्थति उत्पन्न होती है, कि शिक्षक विद्यालय से अनुपस्थित रहता है और न ही उसका आकस्मिक अवकाश प्रार्थना पञ होता है, न ही इस सम्बन्ध में प्रधानध्यापक/खण्ड शिक्षा अधिकारी को कोई सूचना रहती है1 इस सम्बन्ध में श्री भगवत पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद द्वारा यह निर्देश दिये गये है, यदि विद्यालय से कोई शिक्षक/शिक्षामिञ आकस्मिक अवकाश पर रहता है, तो उसकी जानकारी प्रधानाध्यापक/खण्ड शिक्षा अधिकारी को मोबाइल पर सूचना देगा, एस0एम0एस0 या प्रार्थना पञ के द्वारा सूचना कर सकता है, तभी अनुपस्थित मानी जायेगी तथा प्रधानाध्यापक की सम्पूर्ण जिम्मेदारी होगी कि अनुपस्थित अध्यापक का विवरण विद्यालय के अवकाश पंजिका या पञ व्यवहार पंजिका में तुरन्त अनिवार्य रूप से दर्ज करें1 विद्यालय में शिक्षक अनुपस्थित होने पर प्रधानाध्यापक द्वारा पंजिका में अकंन न होने पर सम्बन्धित प्रधानाध्यापक पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगा, अंकन न करने पर सम्बन्धित प्रधानाध्यापक के विरूद् कठोर कार्यवाही की जायेगी, साथ ही उक्त अध्यापक का आकस्मिक अवकाश मान्य नहीं किया जायेगा1
विद्यालयों का निरीक्षण
दिनॉंक - 17-11-2012 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त विद्यालयों का खण्ड शिक्षा अधिकारी, सह समन्वयक, न्याय पंचायत समन्यकों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया, प्राप्त निरीक्षण आख्या के आधार पर लगभग 47 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा गया है, जिसमें 11 शिक्षामिञों का मानदेय सम्मिलित है1 तथा लगभग 20 विद्यालयों के प्रधानाध्यापको को बच्चों की कम उपस्थित पर व यूनीफार्म वितरण में अनियमितता पर कठोर चेतावनी दी गई, एक अध्यापक श्री मनोज कुमार, स0अ0 प्रा0वि0 राजेपुर द्वितीय को निलम्बित भी किया गया है1 साथ ही पू0मा0वि0 निनौआ की प्र0अ0 का अग्रिम आदेशों तक के लिए वेतन अवरूद् किया गया है, इनके द्वारा यूनीफार्म वितरण में बिना कुटेशन के क्रय की कार्यवाही में घोर लापरवाही की गई है1
रविवार, 11 नवंबर 2012
अल्पसंख्यक सदस्य नियुक्ति करने के सम्बन्ध में
राज्य परियोजना निदेशक, राज्य परियोजना कार्यालय, लखनउ द्वारा अपने आदेश दि0 09-11-2012 के अनुसार सभी सरकारी कमीशनों, बोर्डो, कमेटियों में कम से कम एक अल्पसंख्यक सदस्य अवश्य नियुक्ति किया जाये, इस सम्बन्ध में जिला स्तर पर गठित जिला शिक्षा परियोजना समिति में तथा जनपद स्तर पर होने वाले चयनों में गठित समितियों में एक अल्पसंख्यक समुदाय का सदस्य नामित किया जाये1
शुक्रवार, 9 नवंबर 2012
बाल दिवस के उपलक्ष्य पर पेन्टिग प्रतियोगिता
दि0 14-11-2012 को बाल दिवस के उपलक्ष्य में समस्त जनपदों को पेन्टिग प्रतियोगिता आयोजित करने के के सम्बन्ध में प्रमुख्ा सचिव, श्री मुकुल वासनिक मा0 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्ञी भारत सरकार द्वारा निर्देश जारी किये गये है1 उक्त का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए श्री सुनील कुमार, सचिव, उ0प्र0शासन ने बाल पेन्टिग कराने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किये गये है, बाल पेन्टिग के प्रमुख विष्य "Think Health" एवं "नशा हानिकारक" आदि है1 इस सम्बन्ध में श्री भगवत पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद द्वारा अपने आदेश दि0 09-11-2012 के द्वारा निर्देश जारी किये गये है कि दिनॉक 14-11-2012 को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण उक्त प्रतियोगिता का आयोजन जनपद फर्रूखाबाद में दि0 19-11-2012 को आयोजित की जायेगी़1
गुरुवार, 8 नवंबर 2012
सर्वशिक्षा अभियान के अन्तर्गत पदों पर चयन के सम्बन्ध्ा में
राज्य परियोजना निदेशक, राज्य परियोजना कार्यालय, लखनउ द्वारा जारी आदेश दि0 08-11-2012 के क्रम में सर्व शिक्षा अभियान से सम्बन्धित समस्त पदों पर चयन की कार्यवाही अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थागित की जाती है, यदि चयन पूर्ण भी हो चुकी है, तो भी अग्रिम कार्यवाही नहीं की जायेगी1
बुधवार, 7 नवंबर 2012
मध्यान्ह भोजन योजना के प्रभार के सम्बन्ध में
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना के अन्तर्गत कार्य जिला समन्वयक श्री अतुल प्रताप सिंह का नवीनीकरण न होने के की स्थिति में अग्रिम आदेशों तक के लिए श्री राजेश कुमार, जिला समन्वयक को चार्ज सौपा गया है1
सदस्यता लें
संदेश (Atom)