Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2013

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री श्री जबर सिंह के मांगपत्र पर वार्ता के सम्बन्ध में आदेश -


उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद के नियन्‍त्रणाधीन परिषदीय विद्यालयों में दशहरा/विजय दशमी का अवकाश घोषित -


11 अक्‍टूबर 2013 को "अन्‍तर्राष्‍ट्रीय बालिका दिवस" के रूप में मनाये जाने के सम्‍बन्‍ध में आदेश जारी


गुरुवार, 10 अक्टूबर 2013

सर्वशिक्षा अभियान के अन्‍तर्गत उपस्‍कर/उपकरण मापन शिविर का दि0 10-10-2013 को आयोजन -

सर्वशिक्षा अभियान के अन्‍तर्गत उपस्‍कर/उपकरण मापन शिविर का आयोजन दि0 10-10-2013 को बी0आर0सी0 कमालगंज पर किया गया, जिसमें 149 विकलॉग बच्‍चे पंजीकृत हुए, जिनका चिन्‍हांकन एलिम्‍कों से आये हुए विशेषज्ञ श्री सी0पी0कटियार एवं टेक्‍िनिशयन ब्रजलाल द्वारा किया गया, इन विकलॉग बच्‍चों को 05 दिसम्‍बर 2013 को ट्राई साइकिल, व्‍हील चेयर, वैसाखी, कैलीपर इत्‍यादि का वितरण किया जायेगा। श्री नरेन्‍द्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रू0 कैम्‍प में पहुचंकर बच्‍चों एवं अभिभावकों को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि - शासन/विभाग की इस महात्‍वाकांक्षी योजना के अन्‍तर्गत यह उपकरण उपलब्‍घ कराये जायेगें, इनके प्रयोग से विकलॉगता शिक्षा में बाधक नहीं बनेगी। इस कैम्‍प में श्री राजेश वर्मा, जिला समन्‍वयक(समेकित शिक्षा), श्री अनुपम शुक्‍ला] रिसोर्स टीचर एवं समस्‍त इटीनरेन्‍ट टीचर एवं श्री सुमित वर्मा, खण्‍ड शिक्षा अधिकारी स्‍टाफ सहित उपस्थिति रहे। 
अगला कैम्‍प दि0 11-10-2013 को बी0आर0सी0 कायमगंज में आयोजित किया जायेगा। 




बुधवार, 9 अक्टूबर 2013

एम0डी0एम0 में हुई लापरवाही के चलते 38 शिक्षकों/शिक्षामित्रों का दिनॉंक 07-10-2013 का वेतन/मानदेय काटने के आदेश जारी -

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद ने मध्‍यान्‍ह भोजन योजना के अन्‍तर्गत आई0वी0आर0एस0 डाटा से निकाले गये 43 विद्यालयों में परिषदीय 38 विद्यालयों के 38 शिक्षकों/शिक्षामित्रों का दिनॉंक 07-10-2013 का वेतन/मानदेय काटने के आदेश जारी किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर दि0 07-10-2013 को विद्यालयों में एम0डी0एम0 का वितरण नहीं किया गया। 



15 को वर्ल्ड हैंडवॉश डे मनाएं -

मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक अमृता सोनी ने 15 अक्तूबर को वर्ल्ड हैंडवॉश डे मनाने का आदेश जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को दिया है। निदेशक के आए पत्र में कहा गया है कि इस दिन की जानकारी प्रधान, पंचायत सदस्य, स्कूल प्रबंध समिति के सदस्यों को दी जाए। इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता और व्यक्तिगत सफाई है। स्कूलों में नौनिहालों को हाथ धोने से होने वाले लाभों की जानकारी दी जाए।

आपत्तियों लेने हेतु वरिष्ठता सूची जारी, दि0 20-10-2013 तक का दिया समय

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी नरेंद्र शर्मा ने प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार करने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने ब्लाक स्तर पर सूची का प्रकाशन कर आपत्ति लेने का आदेश दिया है। यह सूची 20 अक्तूबर तक जिला मुख्यालय पर उपलब्ध कराने को कहा है।
शिक्षक नेताओं के दबाव के चलते बीएसए ने प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करने की कार्रवाई तेज कर दी है। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारियों को शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार कर बीआरसी पर चस्पा करने का आदेश दिया है। कहा कि 11 अक्तूबर तक आपत्ति ली जाए।
18 अक्तूबर तक आपत्तियों को निस्तारण कर 20 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर हाट कापी उपलब्ध कराएं। बीएसए ने जारी किए आदेश में कहा है कि शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति प्रथम नियुक्ति तिथि से मानी जाएगी।
मृतक आश्रित व अप्रशिक्षित शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति प्रशिक्षण पूर्व होने की तिथि से मान्य होगी। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण पूर्ण होने का प्रमाणपत्र लगाना होगा। बीटीसी प्रमाण पत्र उत्तीर्ण में निर्गत होेन की तिथि अंकित है। उन्हीं मृतक आश्रितों को वरिष्ठता सूची में शामिल किया जाए।
विद्यालय प्रबंधक को नोटिस
फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी नरेंद्र शर्मा ने राबिया खातून मेमोरियल बालिका विद्यालय कंपिल के प्रबंधक/ प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया कि बीईओ ने जो सूचनाएं मांगी थीं, वह उपलब्ध नहीं कराई गईं। इससे नियमों का उल्लंघन किया गया है। तीन दिन में बीईओ को सूचनाएं उपलब्ध करा दी जाएं।


श्री प्रवीन शुक्‍ला एवं श्री ज्ञान प्रकाश अवस्‍थी खण्‍ड शिक्षा अधिकारी जनपद से कार्यमुक्‍त-

शिक्षा निदेशक बेसिक, उ0प्र0 के आदेश दि0 30-09-2013 के क्रम में श्री प्रवीन शुक्‍ला एवं श्री ज्ञान प्रकाश अवस्‍थी खण्‍ड शिक्षा अधिकारी जनपद फर्रूखाबाद से जनपद बंदायु हेतु कार्यमुक्‍त कर दिया गया। उक्‍त के स्‍थान पर जनपद में विकासक्षेत्र बढ़पुर एवं नगरक्षेत्र का चार्ज श्री अनिल कुमार शर्मा, जिला समन्‍वयक तथा विकासक्षेत्र शमसाबाद का चार्ज श्री महेश कुमार शर्मा, खण्‍ड शिक्षा अधिकारी को हस्‍तान्‍तरित किया गया है।




उत्‍तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्‍तर प्रदेश कार्यसमिति के सम्‍बन्‍ध में डिप्‍टी रजिस्‍ट्रार, फर्म्‍स सोसाइटीज एंव चिटस, लखनऊ मण्‍डल के द्वारा जारी आदेश -



मंगलवार, 8 अक्टूबर 2013

वेतन समिति 2008 के ग्‍यारवें प्रतिवेदन के माध्‍यम से सहायता प्राप्‍त शिक्षण संस्‍थाओं/प्राविधिक शिक्षण संस्‍थाओं के शिक्षणेत्‍तर कर्मचारियों के सामान्‍य संवर्ग एवं अन्‍य सर्वंग के सम्‍बन्‍ध में की गई संस्‍तुति का शासनादेश -







रोजगार छतरी योजनान्‍तर्गत वर्ष 2013-14 हेतु निर्धारित सृजन रोजगार के लक्ष्‍य के सापेक्ष सूचना उपलब्‍ध कराने सम्‍बन्‍धी आदेश -


दो ख‍ण्‍‍ड‍ शिक्षा अधिकारियों का जनपद बदांयु में स्‍थानान्‍तरण -

जनपद फर्रूखाबाद के दो खण्‍ड शिक्षा अधिकारी श्री प्रवीन कुमार शुक्‍ल एवं श्री ज्ञान प्रकाश अवस्‍थी का स्‍थानान्‍तरण उसी पद एवं वेतनक्रम पर जनपद बदायुं किया गया है। श्री प्रवीन कुमार शुक्‍ल को विकासक्षेत्र म्‍याऊ एवं श्री ज्ञान प्रकाश अवस्‍थी को विकासक्षेत्र दहगवॉ आवटिंत किया गया है। उक्‍त आदेश श्री वासुदेव यादव, शिक्षा निदेशक, बेसिक, उ0प्र0इलाहाबाद द्वारा दि0 30-09-2013 को जारी किया गया। 

सोमवार, 7 अक्टूबर 2013

यू-डायस प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनॉंक 07-10-2013 को, जिला समन्‍वयक प्रशिक्षण एवं ई0एम0आई0एस0इन्‍चार्ज द्वारा दिया गया प्रशिक्षण -

आज दि0 07-10-2013 को कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद में यूनीफाइड डायस से सम्‍‍बन्धित एक दिवसीय प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन किया गया, प्रशिक्षण में जनपद के खण्‍ड शिक्षा अधिकारी, कम्‍प्‍यूटर आपरेटर, लेखाकार एवं 01-01 मास्‍ट्रर ट्रेनर्स के द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला समन्‍वयक प्रशिक्षण श्री श्रीनिवास मिश्र द्वारा कम्‍प्‍यूटर आपरेटर को कार्य करने के गुर सिखाये गये। श्री पुरूषोत्‍तम सिंह वर्मा, ई0एम0आई0एस0इन्‍चार्ज द्वारा यू-डायस के महत्‍व एवं प्रपत्र भरने के गुणो के बारे में बारीकी से जानकारी दी। उनके द्वारा समस्‍त प्रतिभागियों से कार्य हेतु प्रोत्‍साहित किया गया। 


सर्व शिक्षा अभियान के अन्‍तर्गत रिक्‍त जिला समन्‍वयक (निर्माण) कार्य पर सेवाप्रदायी संस्‍था द्वारा तैनाती के नवीन आदेश -



उत्‍तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्‍तर प्रदेश के कौन है अध्‍यक्ष/महामन्‍त्री, डिप्‍टी रजिस्‍ट्रार, लखनऊ से पूछा - असली कौन ??

जनपद फर्रूखाबाद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दो शिक्षक गुटों के द्वारा अपने-अपने गुटों के दो लेटर पैडों  के द्वारा अपने को असली तथा दूसरों को नकली बताया जा रहा है, इस सम्‍बन्‍ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रूखाबाद के द्वारा डिप्‍टी रजिस्‍ट्रार, फर्म्‍स सोसाइटीज एवं चिटस, लखनऊ से पूछा गया है कि उत्‍तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्‍तर प्रदेश का असली अध्‍यक्ष/महामन्‍त्री कौन है तथा जिला एवं नगर कार्यकारिणी शाखाओं को देखभाल किये जाने का दायित्‍व किस पद में निहित है। 

श्री लल्‍लन मिश्र अध्‍यक्ष एवं महामन्‍त्री श्री सुरेन्‍द्र सिंह यादव 
अथवा 
श्री संजय मिश्र - कार्यवाहक अध्‍यक्ष एवं श्री जब‍र सिंह-महामन्‍त्री । 



नि:शुल्क यूनीफार्म वितरण पर वीडियो कान्फ्रेसिंग का आयोजन, मुख्‍य सचिव, उ0प्र0शासन ने यूनीफार्म वितरण पर दिये कड़े निर्देश -

विशेष सचिव, उ0प्र0शासन के पत्र सं0-3660/79-5-2013 शिक्षा अनुभाग लखनऊ दिनाक 04 अक्टूबर 2013 के निर्देश के अनुपालन में जनपद में दिनाक 07.10.2013 को वीडियो कान्फ्रेसिंग का आयोजन किया गया, कान्फ्रेसिंग में विशेष सचिव, उ0प्र0शासन, लखनऊ द्वारा नि:शुल्क यूनीफार्म वितरण पर विशेष निर्देश जारी करने के आदेश किये गये है, शासन/विभाग द्वारा यूनीफार्म क्रय प्रक्रिया पर विशेष प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया गया, उनके द्वारा बताया गया कि निर्देश के पम्पलेट छपवाकर विद्यालयों में प्रचार-प्रसार करवाया जाये। साथ ही निर्देशित किया गया कि प्रत्येक खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रत्येक दिवस 15-20 विद्यालयों के एस0एम0सी0 अध्यक्ष को फोन करें तथा क्रय की प्रक्रिया व प्रगति की जानकारी ली जाये।  
साथ ही प्रत्येक विकास खण्ड में समस्त एस0एम0सी0 समिति के अध्यक्षों के नाम व मोबाइल नम्बर प्राप्त कर लें, यदि अपरिहार्य सिथति में किसी प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष का मोबाइल नम्‍बर उपलब्ध न सके तो विधालय की एस0एम0सी0 समिति के सदस्यों में से किसी सदस्य का मोबा0नं0 उपलब्ध करायें। यूनीफार्म क्रय समिति का गठन करते हुये क्रय समिति के सदस्यों यूनीफार्म का सैम्पल, कुटेशन प्रक्रिया निर्धारित समयावधि में पूर्ण करायें तथा उक्त कार्य में प्रधान को विशिष्ट आमन्त्री के रूप में आमन्त्रित करें। उक्त के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों द्वारा एक विशेष समयसारिणी जारी करने के निर्देश दिये गये, जिसके अनुसार पूर्ण कार्यवाही प्रस्तावित की जा सके- 
दिनांक 09.10.2013 व 10.10.2013
एस0एम0सी0  समिति के अध्यक्षों के नाम व मोबाइल नम्बर प्राप्त कर कार्यालय में उपलब्ध करायें
दिनांक 09.10.2013 व 11.10.2013
पम्पलेट छपवाकर व्यापक प्रचार -प्रसार करायें
दिनांक 12.10.2013 व 14.10.2013
एस0एम0सी0 समिति के सदस्यों में से 04 सदस्यीय क्रय समिति का गठन 
दिनांक 15.10.2013 व 17.10.2013
यूनीफार्म के सैम्पल व कुटेशन प्राप्त करना। 
दिनांक 21.10.2013
यूनीफार्म वितरण का कार्य 




सर्व शिक्षा अभियान के अन्‍तर्गत कार्यरत शिक्षामित्रों का माह सितम्‍बर व अक्‍टूबर 2013 के मानदेय ग्राम शिक्षा समितियों में भेजन के आदेश जारी