Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

रविवार, 19 मई 2013

मा0मुख्यमन्त्री के सम्भावित दौरे में 500 शिक्षकों की लगेगी डयूटी-


25 मई को मुख्यमंत्री क्रिश्चियन इंटर कालेज के मैदान पर छात्र.छात्राओं को लैपटाप बांटने आ रहे हैं, जिसको दृषिटगत रखते हुए प्रशासन द्वारा कम से कम 500 शिक्षकों की सूची चाही गइ है, जिन्हें व्यवस्थाओं में  लगाया जा सकता है। जिला विधालय निरीक्षक श्री नन्दलाल द्वारा उक्त कार्यक्रम को सफल करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों की सूची मागी है। 

उ0प्र0शासन द्वारा लैपटाप वितरण सम्बन्धी पूर्ण जानकारी के लिए बेवसाइट संचालित की जा रही है, जिसमें लाभार्थी नामवार व विधालयवार सूची को देख सकते है :-
बेवसाइट के लिए लिंक करें -  
http://uplaptop-tabletdistribution.in/portal/uplc/Home/Search+Beneficiary/BeneficiarySearchPortletWindow?action=e&windowstate=normal&javax.faces.portletbridge.STATE_ID=600969e9-d5ea-4f1a-b1b3-2064695bd2b1%3Aview%3Ad6e94316-b1f1-441a-b58a-f2d83285863c&mode=view

लो हो गई छुटिटयॉ, आ गया खेलने, घूमने का मौसम -


छुट्टी आई, खुशियां लाई
छुट्टी आई, छुट्टी आई,
और बहुत सी खुशियां लाई।
टीना, मीना, झीना आईं,
मिलकर खाई खूब मिठाई।
उन्होंने मिलकर खेले खेल।
टीना-मीना हो गईं फेल।
छुट्टी आई, छुट्टी आई,
किट्टू-बिट्टू में हुई लड़ाई,
मम्मी ने की खूब पिटाई।
छुट्टी आई, छुट्टी आई,
बंटी-बबली गए ननिहाल,
गर्मी ने कर दिया बेहाल।
मिलकर वे गए पिक्चरहॉल,
स्नेह पाकर हुए निहाल।

मुख्यमंत्री के 25 के कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू -

25 मई को मा0 मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव और श्री मुलायम सिंह का जनपद में कार्यक्रम प्रस्तावित है।  सूबे के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के 25 मई के संभावित दौरे को लेकर क्रिश्चियन इंटर कालेज में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट और पीडब्लूडी के एई ने मौके पर पहुंचकर मैदान का निरीक्षण किया और नापजोख कराई। सफाई कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था करने के लिए कहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक उनका जिला मुख्यालय पर लिखित में कोई कार्यक्रम नहीं आया है।
25 मई को मुख्यमंत्री क्रिश्चियन इंटर कालेज के मैदान पर छात्र-छात्राओं को लैपटाप बांटने आ रहे हैं। उनका संकिसा में भी दौरा निर्धारित है। वह संकिसा में बुद्ध पूर्णिमा समारोह में शिरकत करने के साथ ही शहर के क्रिश्चियन कालेज में लैपटाप वितरित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रभारी अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। इन्हें व्यवस्थाओं का भी बंटवारा भी कर दिया गया। यह काम देर शाम तक कलेक्ट्रेट में चलता रहा। एडीएम केके सिंह ने बताया कि तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

शनिवार, 18 मई 2013

माध्यमिक शिक्षकों को भी ई-पेमेंट से वेतन

वेतन भुगतान के मामले में माध्यमिक शिक्षकों की प्रबंध तंत्र पर निर्भरता अब सीमिति होने जा रही है। परिषदीय अध्यापकों की तरह माध्यमिक में भी ई-पेमेंट से सीधे शिक्षकों के बैंक खातों में वेतन भुगतान की कार्रवाई शुरू हो गई है।
प्रमुख सचिव सुनील कुमार के इस संबंध में निर्देश प्राप्त हो गए हैं। अब समस्त सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों द्वारा एनआईसी/ यूपी डेस्को द्वारा विकसित पैकेज पर वेतन बिल तैयार किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल व वित्त एवं लेखाधिकारी जैन बाबू कुशवाहा ने बताया कि शासनादेश के अनुक्रम में कार्रवाई की जाएगी। एक हजार शिक्षक लाभांवित होंगे।



मुख्य विकास अधिकारी श्री सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कार्यभार सम्भाला

मुख्य विकास अधिकारी श्री सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंच कार्यभार संभाल लिया। वह इससे पहले लखनऊ में राष्ट्रीय ग्रामीण पाइप पेयजल योजना में ज्वाइंट डायरेक्टर पद पर तैनात थे। उनकी पहली तैनाती बरेली के ब्लाक मरोरी खेड़ा में बीडीओ के पद पर हुई थी। वह बदायूं, मैनपुरी, लखनऊ में बीडीओ रहे। इसके बाद डीडीओ बाराबंकी रहे। उन्होंने बताया कि लोहिया गांव में विकास कार्यो के साथ शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में पारदर्शिता से काम कराना उद्देश्य है।


पदोन्‍नति के सम्‍बन्‍ध में दिशा निर्देश जारी -

श्री भगवत पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आज दि0 18-05-2013 को अध्‍यापक/अध्‍यापिकाओं के पदोन्‍नति, स्‍थानान्‍तरण एवं समायोजन के सम्‍बन्‍ध में निर्देश जारी किये है, इस सम्‍बन्‍ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रूखाबाद द्वारा महिला व पुरूष सवंर्ग सहायक अध्‍यापक प्रा0वि0 एवं प्रधानाध्‍यापक, प्राथमिक एवं सहायक अध्‍यापक पू0मा0विद्यालय की मिश्रित सूची खण्‍ड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्‍ध करा दी गई है, सम्‍बनिधत खण्‍ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर अवगत कराया गया कि वरिष्‍ठता सूची ब्‍लाक संसाधन केन्‍द्र पर चस्‍पा कर, कोई भी आपत्ति हो उसे निराकरण करते हुए दि0 23-05-2013 तक अधोहस्‍ताक्षरी कार्यालय में प्रस्‍तुत करें ताकि दि0 31 मई 2013 तक पदोन्‍नति कार्यवाही सम्‍पन्‍न की जा सके। 
साथ ही खण्‍ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह एक प्रमाण पत्र दें कि वरिष्‍ठता सूची में कोई नाम छूटा नहीं है एवं समस्‍त प्रविष्‍टि‍यां सही है।  

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के कार्यरत स्‍टाफ के सम्‍बन्‍ध में परियोजना निदेशक ने अपने पूर्व जारी आदेशों को निरस्‍त किया -

राज्‍य परियोजना निदेशक, राज्‍य परियोजना कार्यालय लखनउ ने अपने पत्र दि0 12-10-2012 एवं 12-02-2013 को जारी आदेशों को अतिक्रमित कर दिया है। दि0 12-10-2012 को कस्‍तूरबा गॉधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत स्‍टाफ की संविदा समाप्‍त करने में बिना परियोजना निदेशक की अनुमति से समाप्‍त नहीं की जा सकती है तथा दि0 12-02-2013 में नवीनीकरण प्रक्रिया को समाप्‍त कर स्‍वत- नवीनीकरण प्रक्रिया लागू की गई थी।  
जारी आदेश में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों और कर्मियों की सेवा अब बेसिक शिक्षा अधिकारी मनमाने ढंग से समाप्त नहीं कर सकेंगे। सेवा समाप्त करने का कारण तो बताना ही होगा साथ में संबंधित कार्मिक को पक्ष रखने का पूरा मौका भी दिया जाएगा। इस संबंध में सर्व शिक्षा अभियान की अपर परियोजना निदेशक डॉ मीना शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है। संविदा का नवीनीकरण 30 मई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करना होगा, ताकि ग्रीष्मकालीन शिविर तथा नए सत्र में परेशानी न हो।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल न जाने वाली लड़कियों को कक्षा 6 से 8 तक की मुफ्त शिक्षा देने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खोले गए हैं। प्रत्येक स्कूलों में 100-100 लड़कियों को शिक्षा देने के साथ रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था है। स्कूलों के संचालन और पढ़ाई के लिए संविदा के आधार पर शिक्षकों, कर्मियों व वार्डन को रखा जाता है। संविदा का कार्यकाल 11 माह 29 दिन का होता है। इसके बाद
अच्छा कार्य करने वालों का स्वत: नवीनीकरण करने की व्यवस्था है।
इस संबंध में पूर्व में आदेश जारी है। इसके बाद भी बीएसए बिना कारण संविदा समाप्त कर देते हैं। इसलिए नई व्यवस्था लागू की गई है, ताकि कोर्ट-कचहरी के चक्कर न लगाने पड़े। बीएसए को भेजे निर्देश के अनुसार, सेवा अनुबंध में यह प्रावधान होगा कि सेवाएं ठीक न होने पर एक माह की नोटिस पर उसे हटाया जाएगा। वित्तीय अनियमितता व गंभीर अनुशासनहीनता की स्थिति में सेवा समाप्त करने से पहले
जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी।


कस्‍तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों का 06 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन -

राज्‍य परियोजना निदेशक द्वारा जारी निर्देश के क्रम में जनपद बलिया, झॉसी, मेरठ, इलाहाबाद, एटा सिद्वार्थनगर, राय बरेली, बस्‍ती, महाराजगंज, चन्‍दौली, इटावा, प्रतापगढ़, लखनउ, हरदोई के  कस्‍तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों का 06 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन  दि0 27 मई से 01 जून 2013 तक लखनउ में आयोजित किया जायेगा। जिसमें चयनित सन्‍दर्भदाताओं को प्रतिभाग किये जाने के निर्देश है। 


गुरुवार, 16 मई 2013

'ख्वाजा मोइनुद्दीन चिस्ती अजमेरी' के उर्स का सार्वजानिक अवकाश घोषित!

प्रदेश सरकार ने 'ख्वाजा मोइनुद्दीन चिस्ती अजमेरी' के उर्स के दिन सरकारी छुटटी का एलान किया गया है, उ0प्र0सरकार के सार्वजनिक अवकाशों की सूची में सम्मिलित  कर लिया गया है, उक्‍त के क्रम में जनपद के समस्‍त बेसिक/सहायता प्राप्‍त की दिनॉक 17 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 


हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार बी0टी0सी0/बी0एड0/वि0बी0टी0सी0 कर रहे अभ्‍यर्थियों के लिए टी0ई0टी0 ऑन लाइन आवेदन करने के लिए अन्तिम ति‍थि 27-05-2013




HELPLINE

बुधवार, 15 मई 2013

UPTET परीक्षा 2013 को नकलमुक्त कराने हेतु शासनादेश जारी :-



शिक्षकों के पुनरीक्षित वेतन संरचना में वेतन निर्धारण के अन्तर्गत न्यूनतम वेतन 17140 अथवा रू0 18150 के सम्बन्ध में मा0 न्यायालय द्वारा जारी निर्देश :


परिषदीय अध्यापकों का समायोजन स्थानान्तरण नीति--

श्री सुनील कुमार, सचिव, उ0प्र0शासन द्वारा दि0 13.052013 द्वारा वर्ष 2013 की नर्इ स्थानान्तरणसमायोजन नीति जारी कर दी गइ






मंगलवार, 14 मई 2013

शिक्षण सस्थानों में नैतिक मूल्यों की जानकारी दी जानी चाहिए : राष्ट्रपति

भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने समाज में महिलाओं एवं बच्चों के प्रति बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रवृत्ति को रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमारे शिक्षण संस्थानों और विशेष रूप से विश्वविधालयों में नैतिक मूल्यों की जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता में महिलाओं के सम्मान की परम्परा रही है। इसे मजबूत किया जाना चाहिए। 
राष्ट्रपति दि0 10-05-2013 को लखनउ में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविधालय, लखनऊ के चौथे दीक्षान्त समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने डा0 भीमराव अम्बेडकर को एक महान शिक्षाविद एवं समाज सुधारक बताते हुए विश्वविधालय से उनके दशर्न के अनुरूप कार्य करने का आग्रह किया। भारत में उपलब्ध कार्यकारी जनसंख्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सन 2020-21 में लगभग 64 फीसदी वर्किग जनसंख्या होगी। उन्होंने कहा कि इस विशाल जनसंख्या का लाभ उठाने के लिए हमें नौजवानों को स्वस्थ्य एवं निपुण बनाना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकुशल जनसंख्या हमारे लिए एक लाभकारी तत्व हो सकती है। 
देश में स्थापित विश्वविधालयों एवं महाविधालयों की चर्चा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि लगभग प्रत्येक राज्य में कम से कम एक केन्द्रीय विधालय स्थापित है। लेकिन इनकी गुणवत्ता संतोषप्रद नहीं है। इसीलिए लगभग 02 लाख प्रतिभाशाली नौजवान विदेशों में शिक्षा ग्रहण कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमें देश के शिक्षण संस्थानों के अध्यापन की गुणवत्ता में सुधार के अलावा अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध करानी होगी। राष्ट्रपति ने प्रत्येक विश्वविधालय में कम से कम एक विभाग को एक्सीलेंट सेण्टर के रूप में विकसित करने, विश्वविधालयों में शोध को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ छात्रों के लिए अच्छी पाठय सामग्री उपलब्ध कराने हेतु आर्0टी0 आधारित तकनीक के प्रयोग पर बल दिया। उन्होंने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि देश के  2विश्वविधालयों में लगभग 63 फीसदी अध्यापकों के पद रिक्त है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस गैप को शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। देश भर में शिक्षण एवं शोध संस्थानों से इतर अभिनव प्रयोग करने वालों को विश्वविधालयों में फोरम उपलब्ध कराने का आहवान करते हुए बी.बी.ए.यू. के सहयोग से आयोजित उत्तर प्रदेश इनोवेशन प्रदर्शनी की प्रशंसा की तथा इसी प्रकार अन्य विश्वविधालयों से भी प्रयास करने का आग्रह किया। इस मौके पर राज्यपाल श्री बी.एल. जोशी ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए 
कहा कि उच्च शिक्षा से ज्ञान के विस्तृत क्षितिज तक पहु्चा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज डिग्री प्रप्त करने वाले नवयुवक वास्तव में भाग्यशाली है, क्योंकि भारत इस समय तेजी से प्रगति कर रहा है, जिससे इन्हें अपार सम्भावनाएं उपलब्ध होगी। 
इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने डिग्री प्रप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई  देते हुए उनका आहवान किया कि वे अपनी नई  सोच से देश एवं समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने का प्रयास करें। उन्हो्ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु विश्वविधालयों में अनुसंधान को बढ़ावा देने का आग्रह भी किया। श्री यादव ने कहा कि डा0 भीमराव अम्बेडकर शिक्षा को प्रगति का माध्यम मानते थे। उनका स्पष्ट मत था कि शिक्षा प्रप्त करने वाला समाज ही आगे बढ़ता है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार का आग्रह करते हुए कहा कि आगे आने वाली पीढ़ी को शिक्षण संस्थानों में अच्छा माहौल उपलब्ध कराया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में अधिकांश देशों की आबादी उम्रदराज हो गई  है। जबकि भारत और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश की अधिकांश आबादी कम उम्र की है। उन्होने इस मानव संसाधन का लाभ उठाने के लिए युवाओ से व्यापक प्रयास करने की अपील करते हुए कहा कि नौजवानों को कौशल विकास का अवसर उपलब्ध होना चाहिए, जिससे आगे आने वाले अवसर का लाभ उठाकर देश एवं समाज की 
प्रगति में सहयोग कर सके। 


सोमवार, 13 मई 2013

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयो में सहायक अध्यापकों के पदों पर भर्ती वर्ष (2013-14) हेतु


Step1.आवेदन पत्र भरने हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश
ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व दिशा निर्देश ध्यान पूर्वक पढ़ लें एवं आवेदन के प्रारूप को भी ध्यानपूर्वक पढ़ लें | समस्त प्रविष्टियाँ अंग्रेजी भाषा में ही मान्य होंगी
Step2.आवेदन पत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करेंअंतिम तिथि 29/05/2013
Step3.आवेदन शुल्क जमा करने हेतु ई- चालान फॉर्म प्रिंट करेंअंतिम तिथि 29/05/2013
Step4.ई- चालान फॉर्म द्वारा आवेदन शुल्क जमा करनाअंतिम तिथि 30/05/2013
Step5.फोटो अपलोड करके आवेदन पत्र पूर्ण करें 
** बिना फोटो अपलोड करे आवेदन अपूर्ण रहेगा एवं मान्य नहीं होगा ।
अंतिम तिथि 03/06/2013
Step6.अपना भरा हुआ आवेदन पत्र प्रिंट करें/अपना भरा हुआ रजिस्‍ट्रेशन फार्म प्रिंट करें

शनिवार, 11 मई 2013

विकलांग बच्चों में भी खेल भावना का विकास करने हेतु जनपद में कम्युनिटी कोच प्रशिक्षण का शुभारंभ -


सामान्य बच्चों के साथ साथ विकलांग बच्चों में भी खेल भावना का विकास करने हेतु जनपद में कम्युनिटी कोच प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश वर्मा ने प्रशिक्षण में 50 प्रतिभागियों के बैच का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में अध्यापक, व्यायाम शिक्षक, आई टी टीचर्स, स्टूडेंण्टस व एनजीओ सदस्यों ने भाग लिया।
स्पेशल ओलंम्पिक भारत एवं मिनिस्ट्री आफ यूथ अफेयर्स एण्ड स्पोर्टस गवर्नमेन्ट आफ इण्डिया के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सामान्य बच्चों के साथ विकलांग बच्चों में भी खेल की भावना का विकास करना है।
प्रशिक्षण को प्रारंभ करने से पहले व्यायाम शिक्षक सुधीर कुशवाह ने ईश वंदना के साथ समस्त प्रतिभागियों का परिचय कराया। तत्पश्चात प्रशिक्षक संजीव कटियार ने स्पेशल ओलम्पिक खेलों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला तथा बताया कि यह खेल दो भागों में वर्ष भर प्रतिदिन पूरे विश्व में कहीं न कहीं चलते रहते हैं। इसीलिए इसका नाम स्पेशल ओलम्पिक पड़ा। इसके मुख्य खेल वाची, बैडमिन्टन, एथलेटिक्स, टेबिल टेनिस, तैराकी, फुटबाल आदि हैं।
खेलों को अलग अलग विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को अलग अलग खेलों को आयोजित कराया जाता है। मास्टर ट्रेनर अनुपम शुक्ला ने विकलांगता का परिचय देते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। चमन शुक्ला ने स्काउट भावना को विकसित करने हेतु प्रेरणा गीत गाया। व्यायाम शिक्षक मनोज गौतम ने विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए परिवेशीय खेलों एवं मनोरंजक खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। दो दिवसीय प्रशिक्षण अगले 12 मई तक जारी रहेगा।











बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिले में कान्वेंट स्कूलों में गरीब बच्चों के दाखिले की कार्रवाई शुरू -


अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिले में कान्वेंट स्कूलों में गरीब के बच्चों के दाखिले की कार्रवाई शुरू हो गई है। दाखिले के आवेदन खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। यह आवेदन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा होंगे।
प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की चिट्ठी आने के बाद शिक्षा विभाग ने आवेदन मांगे हैं। इसके तहत शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश से मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूल, सीबीएसई व आईसीएसई में कुल सीटों में से 25 फीसदी पर गरीब बच्चों को दाखिला दिया जाएगा। इसका खर्च सरकार वहन करेगी। अल्पसंख्यक संस्था को इस परिधि से बाहर रखा गया है। बीएसए भगवत पटेल ने बताया कि शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले आवेदन कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।

शुक्रवार, 10 मई 2013

वरिष्‍ठ सहायक/लिपिकों के पदोन्‍नति आदेश जारी -

श्री संजय सिन्‍हा, अपर शिक्षा निदेशक, बेसिक, उ0प्र0 द्वारा 09 वरिष्‍ठ सहायकों को कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदोन्‍नति किया गया है, उक्‍त के साथ 66 वरिष्‍ठ लिपिकों को वरिष्‍ठ सहायकों के पदो पर पदोन्‍नति किया गया है।


उक्त आदेश में जनपद फरर्खाबाद के श्री सुमेष कुमार सिंह तोमर राजकीय बालिका इण्टर कालेज, फतेहगढ से कार्यालय जिला विधालय निरीक्षक कन्नौज में, श्री कमलेन्द्र पाल सिंह, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, फतेहगढ से राजकीय इण्टर कालेज फरर्खाबाद में पदोन्नति किया गया है। इसी तरह जनपद कन्नौज के श्री ब्रहमानन्द वर्मा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जिला विधालय निरीक्षक कन्नौज में पदोन्नति किया गया है।  




मुख्य विकास अधिकारी श्री आई पी पाण्डेय का जनपद बस्ती के लिए स्थानांतरण -

मुख्‍य विकास अधिकारी श्री आई पी पाण्डेय का इसी पद पर जनपद बस्ती के लिए स्थानांतरण हो गया है। विगत 19 मई 2012 को जनपद में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण करने वाले श्री आई पी पाण्डेय का कार्यकाल एक वर्ष में कुछ दिन ही कम रह गया। श्री पाण्‍डेय द्वारा मंगलवार तक चार्ज छोड़े जाने की संभावना है।



कस्‍तूरबा गॉधी बालिका विद्यालयों मे दि0 21-06-2013 से 30-06-2013 के मध्‍य आवासीय ग्रीष्‍म शिविर का आयोजन -

राज्‍य परियोजना कार्यालय के आदेश दि0 08-05-2013 के द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अन्‍तर्गत  कस्‍तूरबा गॉधी बालिका विद्यालयों मे दि0 21-06-2013 से 30-06-2013 के मध्‍य आवासीय ग्रीष्‍म शिविर का आयोजन किये जाने के निर्देश जारी किये है।
जारी पत्र के क्रम में यह तथ्‍य प्रकाश में आ रहा है कि बालिका विद्यालयों में निर्धारित लक्ष्‍य के सापेक्ष बालिकाओं का शतप्रतिशत नामाकंन नहीं हो रहा है। साथ ही यह भी प्रकाश में आया है कि कतिपय अपवंचित समूह की बालिकाओं की वांछित भागीदारी भी नहीं हो रही है।
उक्‍त तथ्‍यों को द़ृष्टिगत रखते हुए दि0 21-06-2013 से 30-06-2013 के मध्‍य ग्रीष्‍म शिविर की संकल्‍पना एवं कार्ययोजना निम्‍नवत है -
उददेश्‍य -
  • प्रत्‍यके कस्‍तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय हेतु निर्धारित संख्‍या के अनुसार शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना।
  • नामांकन से  अपवंचित समूहों की बालिकाओं की तार्किक भागीदारी सुनिश्चित करना।
  • अपवंचित समूह की 11 से 14 वय वर्ग की कभी भी नामांकित न हुई अथवा ड्राप आउट बालिकाओं में शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ाना तथा उन्‍हें विद्यालयों में पढ़ने के लिए प्रेरित करना।
  • अपवंचित वर्ग के समुदाय को बालिका -शिक्षा के महत्‍व पर जागरूक करना।
  • प्रत्‍येक कस्‍तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय में आगामी शैक्षिक सत्र हेतु कक्षावार रिक्‍त संख्‍यानुसार 11 से 14 वय वर्ग की कभी भी नामांकित न हुई अथवा ड्राप आउट बालिकाऍ। 
  • 100 बालिकाओं की छात्र संख्‍या बाले विद्यालयों में अधिकतम 100 बालिकाओं तथा 50 बालिकाओं की छात्र सख्‍ंया वाले विद्यालयों की अधिकतम 50 बालिकाओं को शिविर में सम्मिलित अवश्‍य किया जाये।
शिविर के आयोजन हेतु आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं पर चर्चा एवं रणनीति के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने स्‍तर से से 10 जून तक जिला परियोजना समिति की बैठक सम्‍पन्‍न करेगें। शिविर में खण्‍ड शिक्षा अधिकारी की अध्‍यक्षता में निम्‍न कर्मियों की बैठक में आमन्त्रित किया जायेगा -
  • कस्‍तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय की वार्डेन एवं अन्‍य शैक्षिक कर्मी
  • सह समन्‍वयक- ब्‍लाक संसाधन केन्‍द्र 
  • समन्‍वयक-न्‍याय पंचायत समन्‍वयक
  • सदस्‍य - विद्यालय प्रबन्‍ध समिति 
  • प्रतिन‍िधि - एन0जी0ओ0
  • कस्‍तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय जिस वार्ड अथवा ग्राम में संचालित है कि उसके सभासद/ग्राम प्रधान

शिविर की दिनचर्या इस प्रकार होगी  -