Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

शुक्रवार, 27 सितंबर 2013

नि-शुल्‍क यूनीफार्म क्रय करने सम्‍बन्‍धी प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी, दिनांक 30-09-2013 से शुरू -



शैक्षिक सत्र 2013-14 से पूर्वदशम कक्षाओं में अध्‍ययनरत अन्‍य पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओं को प्रदान की जारी रही छात्रवृत्ति वितरण हेतु समयसारिणी जारी-



यूनीफार्म की साप्ताहिक प्रगति एडी बेसिक को देनी होगी-

अभिभावक का सवाल कैसे परखें गुणवत्ता, बीआरसी बढ़पुर में स्थापित यूनीफार्म शिकायत कंट्रोल रूम में फोन नंबर 234308 पर एक अभिभावक ने पूछा कि यूनीफार्म की गुणवत्ता कैसे परखें। कंट्रोल रूम प्रभारी ने कहा कि गुणवत्ता परखने के लिये देखें कि 200 रुपये कीमत के अंतर्गत कपड़े की क्वालिटी व सिलाई का मूल्य हो रहा है या नहीं। कम कीमत का कपड़ा मालूम पड़े तो लिखित शिकायत करें।

मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को हर सप्ताह निर्धारित बिंदुओं पर यूनीफार्म वितरण की सूचना ई-मेल पर भेजी जायेगी। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय को प्राप्त हो गये हैं। जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी 30 सितंबर से ब्लाक संसाधन केंद्र पर प्रधानाध्यापक व स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष को क्रय प्रक्रिया का प्रशिक्षण देंगे। एडी बेसिक को भेजे जाने वाली साप्ताहिक सूचना में जनपद में कितने बच्चों की टेलर द्वारा नापजोख करायी गयी, कितने विद्यालयों में कितने बच्चों की यूनीफार्म के लिए क्रय प्रक्रिया की गयी तथा कितने बच्चों को 2 सेट यूनीफार्म वितरित की गयी। बीएसए नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पत्र प्राप्त हो गया है। साप्ताहिक सूचना भेजी जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी 30 सितंबर को ब्लाक संसाधन केंद्र राजेपुर में तथा 3 अक्टूबर को नगर संसाधन केंद्र, नवाबगंज, कायमगंज, बढ़पुर, कमालगंज, शमसाबाद व 4 अक्टूबर को मोहम्मदाबाद में यूनीफार्म खरीद के लिए क्रय प्रक्रिया प्रशिक्षण देंगे। 

गुरुवार, 26 सितंबर 2013

बी0टी0सी0 प्रशिक्षण 2013 हेतु संसोधित विज्ञप्ति जारी -


श्री महेश कुमार सक्‍सेना, व0लि0 का स्‍थानान्‍तरण

संयुक्‍त शिक्षा निदेशक, कानपुर मण्‍डल, कानपुर द्वारा अपने आदेश पत्राक सी/305 दि0 25-09-2013 के द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय फर्रूखाबाद में कार्यरत श्री महेश कुमार सक्‍सेना, व0लि0 का स्‍थानान्‍तरण उसी पद एवं वेतनक्रम पर राजकीय इण्‍टर कालेज, फर्रूखाबाद में रिक्‍त पद पर कर दिया गया है। 



बुधवार, 25 सितंबर 2013

माह सितम्‍बर 2013 के वेतन भुगतान समय से किये जाने के सम्‍बन्‍ध में दिशा निर्देश जारी -


शिक्षक भर्ती में 40 वालों को मौका! विज्ञान गणित शिक्षक भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 30 तक (शासनादेश की जानकारी नहीं)

बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षक भर्ती के लिए आयु सीमा 40 वर्ष करने से पहले अध्यापक सेवा नियमावली में संशोधन किया जाएगा। हालांकि, शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि में मात्र अब 6 दिन शेष बचे हैं। आवेदन 30 सितंबर की रात 12 बजे तक ही लिए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने यदि आयु सीमा में छूट देने के लिए नियमावली संशोधित की तो आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को और मौका देना पड़ेगा। उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित के 58,666 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इसमें से 50 फीसदी 29,334 पदों पर सीधी भर्ती के लिए टीईटी पास 21 से 35 वर्ष की आयु वालों को पात्र माना गया है। प्रदेश में पहली बार नवंबर 2011 में आयोजित टीईटी में उच्च प्राइमरी स्तर की 2,64,928 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हैं। इसमें से हजारों ऐसे हैं जो मौजूदा समय 35 वर्ष की आयु सीमा पार कर चुके हैं। पर शिक्षक के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष होने के चलते हजारों की संख्या में ऐसे हैं जो अपात्र हो गए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा परिषद से अनुरोध किया था कि उन्हें भी इसमें शामिल होने का मौका देने के लिए आयु सीमा में छूट दी जाए।
बेसिक शिक्षा परिषद ने इसके आधार पर शासन को आयु सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। विभागीय जानकारों की मानें तो आयु सीमा बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली में संशोधन किया जाना है। इसके संशोधन के बिना आयु सीमा में छूट नहीं दी जा सकती है, क्योंकि नियमावली में 21 से 35 वर्ष आयु सीमा ही रखी गई है।

प्रति उपविद्यालय निरीक्षक/सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी सम्‍प्रति खण्‍ड शिक्षा अधिकारी की सम्मिलित अनन्तिम ज्‍येष्‍ठता सूची के सम्‍बन्‍ध में आपत्ति प्रस्‍तुत करने विषयक-


मंगलवार, 24 सितंबर 2013

जनपद, मण्‍डल एवं राज्‍य स्‍रतीय बाल विज्ञन प्रदर्शनी 2013-14 के आयोजन के सम्‍बन्‍ध में दिशा निर्देश -

सम्‍पूर्ण शासनादेश पढ़ने के लिए लिंक करें। 
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/09/2013-14_24.html

परिषदीय अध्‍यापकों के वेतन देयक समय से न निस्‍तारित किये जाने के सम्‍बन्‍ध में दिशा निर्देश जारी -


बेसिक शिक्षा परिषदीय शिक्षकों/शिक्षणेत्‍तर कर्मचारियों के वित्‍तीय वर्ष 2013-14 के द्वितीय छमाही के वेतन आदि हेतु अनुदान का आवटंन-




कस्‍तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालयों के सम्‍बन्‍ध में श्री जावेद उस्‍मानी, मुख्‍य सचिव एवं बेसिक शिक्षा मन्‍्त्री का मानव संसाधन विकास मन्‍त्रालय को जारी पत्र -





सोमवार, 23 सितंबर 2013

सीमेट इलाहाबाद में प्रदेश के सर्व शिक्षा अभियान के ई0एम0आई0एस0इन्‍चार्ज/कम्‍प्‍यूटर आपरेटर एवं राष्‍ट्रीय माध्‍यमिक शिक्षा अभियान के कम्‍प्‍यूटर आपरेटरों की दि0 20 से 24 तक संयुक्‍त कार्यशाला का एक दृश्‍य



यू0पी0एजूकेशनल मिनिस्‍ट्रीयल आफीसर्स एसोसियेशन कानपुर मण्‍डल, कानपुर द्वारा दि0 27 सितम्‍बर 2013 को बैठक -


प्रदेशीय विद्यालयी तैराकी, ड्राइविंग एवं वाटपोलो प्रतियोगिता के आयोजन के सम्‍बन्‍ध में -


शुक्रवार, 20 सितंबर 2013

"सचित जल, सुरक्षित कल " विषय पर स्‍कूल स्‍तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 2013 का आयोजन

स्‍कूलों बच्‍चों की पेन्टिग प्रतियोगिता वर्ष 2013-14 के सम्‍बन्‍ध में शिक्षा निदेशक, बेसिक , उ0प्र0लखनऊ द्वारा निर्देश जारी किये गये है। "सचित जल, सुरक्षित कल " विषय पर स्‍कूल स्‍तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 2013 का आयोजन सितम्‍बर 2013 माह में कराया जायेगा, कक्षा 06, 07 व 08 के छात्र/छात्राओं हेतु त्रिस्‍तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्‍थान प्राप्‍त करने वाले बच्‍चों को पुरस्‍कृत किया जायेगा। 
पूर्ण जानकारी और फार्म के लिए लिंक करें  
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/09/2013.html

शासन ने मॉगी जर्जर विद्यालय एवं वरसात के दिनों में टपकने वाले विद्यालयों एवं किराये के भवनों की सूची -

नि-शुल्‍क एंव बाल शिक्षा अधिकारी अधिनियम 2009 के क्रम में राज्‍य सलाहकार परिषद का गठन किया गया है, जिसके अध्‍यक्ष, मा0बेसिक शिक्षा मन्‍त्री जी है। उक्‍त के क्रम में दि0 22-08-2013 को हुई बैठक में जारी निर्देश के अनुपालन में शिक्षा निदेशक, बेसिक, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा अपने आदेश दि0 20-09-2013 के द्वारा जनपद में जर्जर विद्यालय एवं बरसात के दिनों में टपकने वाले विद्यालयों एवं किराये के भवनों की सूची अविलम्‍ब चाही है। 

समेकित शिक्षा के अन्‍तर्गत मेडिकल असेसमेन्‍ट कैम्‍प का आयोजन -

दि0 20-09-2013 को विकासक्षेत्र शमसाबाद में समेकित शिक्षा के अन्‍तर्गत मेडिकल असेसमेन्‍ट कैम्‍प का आयोजन किया गया, उक्‍त आयोजन बी0आर0सी0 पर किया गया, जिसमें 59 विशिष्‍ट आवश्‍यकता वाले बच्‍चों को विकलॉगात प्रमाण पत्र हेतु पंजीकरण हुआ, जिसमें से 32 विकलॉग प्रमाण पत्र जारी किये गये। 





वित्‍तीय वर्ष 2013-14 में प्राथमिक एवं पू0मा0विद्यालयों में कक्षा 01 से 08 तक छात्रवृत्ति का वितरण गत वर्षो की भॉति ग्राम शिक्षा समिति के माध्‍यम से कराने सम्‍बन्‍धी आदेश जारी -


गुरुवार, 19 सितंबर 2013

172 शिक्षकों की समायोजन सूची जारी -

जनपद फर्रूखाबाद में काफी समय से प्रतीक्षारत के बाद जनपद के 172 शिक्षकों की समायोजन सूची जारी कर दी है, इस सम्‍बन्‍ध में शिक्षा निदेशक महोदय के अनुमति के उपरान्‍त सूची जारी की गई है । समायोजित शिक्षकों को एक सप्‍ताह के अन्‍दर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किये गये है। उक्‍त समायो‍जन सूची के अन्‍तर्गत जनपद के बन्‍द स्‍कूलों में शिक्षकों को समायोजित किया गया है। पू0मा0विद्यालयों में विज्ञान शिक्षकों को रिक्‍त विज्ञान पदों पर समायोजित किया गया है। 




सितम्‍बर 2013 से मार्च 2014 में मीना रेडियों कार्यक्रम मीना की दुनिया के प्रसारण के सम्‍बन्‍ध में प्रोग्राम समय सारिणी -




स्‍नातक शिक्षामित्रों के दूरस्‍थ शिक्षा के माध्‍यम से प्रशिक्षित कराये जाने हेतु बजट जारी -