Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

बुधवार, 11 सितंबर 2013

प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से कक्षा 5 तक) एवं उच्‍च प्राथमिक स्‍तर के (कक्षा 06 से 08) के पाठ्यक्रम का मासिक विभाजन चक्र जारी -

श्री संजय सिन्‍हा, सचिव, उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा अपने आदेश दि0 10-09-2013 के द्वारा प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से कक्षा 5 तक) एवं उच्‍च प्राथमिक स्‍तर के (कक्षा 06 से 08)  के पाठ्यक्रम का मासिक विभाजन चक्र जारी कर दिया गया है, शासन द्वारा उक्‍त मासिक विभाजन चक्र इस निर्देश के साथ जारी किया है कि उक्‍त विभाजन चक्र के अनुसार समस्‍त परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन कराया जाये। 
प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से कक्षा 5 तक)  के पाठ्यक्रम का मासिक विभाजन चक्र के लिए लिंक करें- 
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/09/1-5.html

उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 6 से कक्षा 8 तक) के पाठ्यक्रम का मासिक विभाजन चक्र के लिए लिंक करें-

http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/09/6-8.html


परिषदीय अध्‍यापक/अध्‍यापिकाओं के सैलरी डाटा को सही करने हेतु परिषद स्‍तर से एक विज्ञप्ति का होगा प्रकाशन, समस्‍त अध्‍यापकगण चेक कर अवगत करायेंगें




सोमवार, 9 सितंबर 2013

मण्‍डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), कानपुर मण्‍डल, कानपुर द्वारा जारी प्राथमिकता वाले कार्यो के निस्‍तारण के सम्‍बन्‍ध में निर्देश -


विदेश/हज यात्रा पर जाने वाले अध्‍यापक/अध्‍यापिका को नियमानुसार अवकाश स्‍वीकृत किये जाने के सम्‍बन्‍ध में आदेश -



शैक्षिक सत्र 2013-14 यूनिफाइड डायस यू-डायस हेतु संसोधित समय सारिणी जारी -




शुक्रवार, 6 सितंबर 2013

नि-शुल्‍क यूनीफार्म पर शासन गम्‍भीर, सचिव महोदय यूनीफार्म की गुणवत्‍ता एवं समयबद्व वितरण सुनिश्चित करने हेतु करेगें वीडियों कान्‍फ्रेसिंग -




यूनीफाइड डायस प्रपत्रों की नई समय सारिणी जारी, समस्‍त विद्यालयों के प्रपत्र प्राप्‍त करने के निर्देश जारी -

राज्‍य परियोजना निदेशक द्वारा यूनीफाइड डायस प्रपत्रों की नवीन समय सारिणी जारी कर दी है, इसके अन्‍तर्गत प्रत्‍येक‍ विद्यालय का यूनीफाइड डायस डाटा को 30 दिसम्‍बर तक डाटा पूर्ण कर सटीफिकेट के साथ जमा करने के निर्देश है। आपको अवगत कराना है कि सर्व शिक्षा अभियान के अन्‍तर्गत शासन/विभाग से जो बजट का आवटंन किया जाता है उसमें यूनीफाइड डाटा का बड़ा महत्‍वूपर्ण योगदान है। उक्‍त डाटा में जनपद के जितने भी विद्यालय संचालित है, परिषदीय/सहायता प्राप्‍त/मान्‍यता प्राप्‍त/मान्‍यता प्राप्‍त मदरसा/ सी0बी0एस0ईबोर्ड/आई0सी0एस0ई0बोर्ड /कस्‍तूरबा गॉधी विद्यालय एवं माध्‍यमिक विद्यालयों से सम्‍बन्धित समस्‍त विद्यालयों का डाटा जमा करने के निर्देश है। 
सम्‍पूर्ण शासनादेश एवं समयसारिणी की जानकारी के लिए लिंक करें -

26 जनवरी 2014 को दी जाने वाली पदम विभूषण, पदम भूषण तथा पदमश्री उपाधियों हेतु प्रत्‍यावेदन प्रस्‍तुत करने के निर्देश




मध्‍यान्‍ह भोजन योजनान्‍तर्गत घटित होने वाली किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्‍यक निर्देश -






सहायक अध्‍यापक उर्दू भाषा के पद पर ऑनलाइन आवेदन में संसोधित आदेश -


बुधवार, 4 सितंबर 2013

16 जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्‍थानान्‍तरण आदेश जारी -



शिक्षक दिवस विशेष : तस्मैः श्री गुरुवेः नमः


शिक्षक वह व्यक्ति है, जो एक बगीचे को भिन्न-भिन्न रूप-रंग के फूलों से सजाता है। जो छात्रों को कांटों पर भी मुस्कुराकर चलने को प्रोत्साहित करता है। उन्हें जीने की वजह समझाता है। शिक्षक के लिए सभी छात्र समान होते हैं और वह सभी का कल्याण चाहता है। शिक्षक ही वह धुरी होता है, जो विद्यार्थी को सही-गलत व अच्छे-बुरे की पहचान करवाते हुए बच्चों की अंतर्निहित शक्तियों को विकसित करने की पृष्ठभूमि तैयार करता है। 

वह प्रेरणा की फुहारों से बालक रूपी मन को सींचकर उनकी नींव को मजबूत करता है तथा उसके सर्वांगीण विकास के लिए उनका मार्ग प्रशस्त करता है। किताबी ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों व संस्कार रूपी शिक्षा के माध्यम से एक गुरु ही शिष्य में अच्छे चरित्र का निर्माण करता है। 

एक ऐसी परंपरा हमारी संस्कृति में थी, इसलिए कहा गया है कि "गुरु ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात परब्रह्म तस्मैः श्री गुरुवेः नमः।" कई ऋषि-मुनियों ने अपने गुरुओं से तपस्या की शिक्षा को पाकर जीवन को सार्थक बनाया। एकलव्य ने द्रोणाचार्य को अपना मानस गुरु मानकर उनकी प्रतिमा को अपने सक्षम रख धनुर्विद्या सीखी। यह उदाहरण प्रत्येक शिष्य के लिए प्रेरणादायक है।

भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाल्यकाल में अपना घर छोड़ते हुए शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन को सार्थक बनाया। विद्या जैसा अमूल्य धन पाने के लिए हम हमेशा से ही एक अच्छे गुरु की तलाश करते आए हैं, क्योंकि एक अच्छा शिक्षक ही हमारे भविष्य का निर्माण कर सकता है। 

छात्र अपने गुरु को जीवन के हर मोड़ पर याद करता है और उनकी विशेषताओं को अपने व्यक्तित्व में ढालने का प्रयास करता है। अच्छे शिक्षक से शिक्षा पाए बिना हमारे अंदर सद्विचार आना मुश्किल हैं। यह शिक्षा ही हमारे मानव जीवन में सद्विचारों को जन्म देती है। प्राचीन समय में शिष्य गुरुकुल में रहकर शिक्षा प्राप्त करते थे। आज यह शिक्षा गुरुकुल से लेकर आलीशान भव्य भवनों में आ गई है। 

हमारे शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारी को निभाना होगा, तभी राष्ट्र के यह कोमल फूल मजबूत हृदय से राष्ट्र को मजबूत करेंगे। विद्या ददाति विनयम्‌। अर्थात विद्या नम्रता देती है, जो जितना विद्वान होगा, वह सदैव नम्र होता है। शिक्षा के स्वरूप बदलते जा रहे हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धा युग में मानव अपने दायित्वों को भूलता जा रहा है। 

शिक्षा से ही मानव जीवन का कल्याण हो सकता है। बिना शिक्षा के मानव की सफलता की परिकल्पना करना असंभव-सा प्रतीत होता है।

विशिष्‍ट बी0टी0सी0 प्रशिक्षणार्थियों के मानदेय भुगतान के सम्‍बन्‍ध में आदेश -


वेतन समिति 2008 के पत्र दि0 30 सितम्‍बर 2011 के माध्‍यम से मानदेय/नियत वेतन/संविदा कर्मचारियों के सम्‍बन्‍ध में की गई संस्‍तुति का शासनादेश जारी-




मंगलवार, 3 सितंबर 2013

01 लाख शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अब राज्य कर्मचारियों के समान वेतन मिलेगा -

लखनऊ : शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अब राज्य कर्मचारियों के समान वेतन मिलेगा। कैबिनेट ने वित्त विभाग के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दी है। इस फैसले से बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक शिक्षा महकमों के अलावा चिकित्सा शिक्षा और कृषि शिक्षा से जुड़े शिक्षण संस्थानों के तकरीबन एक लाख शिक्षणोत्तर कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा। कैबिनेट ने रिजवी वेतन समिति की सिफारिश को मानते हुए यह फैसला किया है। प्रस्ताव के मुताबिक सभी शिक्षण संस्थाओं में समान श्रेणी वाले पदों पर उसी तरह वेतनमान और ग्रेड पे दिया जाएगा जिस तरह राज्य कर्मचारियों को दिया जाता है। इस फैसले से शिक्षण संस्थाओं में सामान्य श्रेणी के 26 संवर्गो के शिक्षणोत्तर कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इनमें अवर अभियंता, वाहन चालक, लेखा संवर्ग, लेखा परीक्षक, लिपिक, आशुलिपिक, फार्मासिस्ट, स्टेनोग्राफर, लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन, डेंटल हाइजीनिस्ट, ट्यूबवेल आपरेटर, पंप आपरेटर आदि संवर्ग शामिल हैं।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार तत्काल यूपी में खाद्य सुरक्षा लागू नहीं करेगी। खाद्य सुरक्षा को लागू करने से भारी आर्थिक बोझ बढ़ेगा जिसे सरकार वर्तमान में वहन करने की स्थिति में नहीं है।
सचिवालय कर्मियों पर मेहरबानी : सचिवालय के सहायक समीक्षा अधिकारियों का ग्रेड वेतन बढ़ाने के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भत्ते में इजाफे का फैसला किया है। इस फैसले से लगभग सवा चार सौ कर्मचारी लाभान्वित होंगे। सचिवालय के चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भत्ते बढ़ाए गए है। इस निर्णय से चतुर्थ श्रेणी के लगभग 1500 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। 



"अन्‍तर्राष्‍टीय साक्षरता दिवस" पर माननीय पंचायती राज मन्‍त्री, उ0प्र0शासन एवं श्री नीतीश्‍वर कुमार, सचिव, उ0प्र0शासन का संदेश -



उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद के नियन्‍त्रणाधीन संचालित प्राथमिक /उ0 प्राथमिक विद्यालयों में अध्‍ययनरत छात्र-छात्राओं हेतु यूनीफार्म के रंग का निर्धारण-


बाढ़ग्रस्‍त विद्यालयों की कार्ययोजना बनाने के सम्‍बन्‍ध में दिशा निर्देश जारी -

अमृता सोनी, राज्‍य परियोजना निदेशक, लखनऊ ने अपने आदेश दि0 03-09-2013 के क्रम में सभी जनपदों को निर्देशित किया गया है कि जो विद्यालय बाढ़ग्रस्‍त हुए है और क्षतिग्रस्‍त हो गये है, उन विद्यालयों में क्षतिपूर्ति हेतु उनका आकलन तैयार कर पत्रावली जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्‍तुत किया जाये। पूर्ण विवरण तैयार करते हुए कार्ययोजना तैयार कर ली जाये, जिससे Central Relief Fund से धनराशि का प्रे‍षण किया जा सके। उक्‍त धनराशि से विद्यालय भवन में हुई क्षति की पूर्ति का कार्य कराया जाये। 


सोमवार, 2 सितंबर 2013

"अन्‍तर्राष्‍टीय साक्षरता दिवस" पर माननीय बेसिक शिक्षा मन्‍त्रीजी, बाल विकास एवं पुष्‍टाहार विभाग, उ0प्र0शासन का संदेश -


अपर शिक्षा निदेशक, बेसिक, उत्‍तर प्रदेश द्वारा विभिन्‍न जनपदों के 13 खण्‍ड शिक्षा अधिकारियों में विकासखण्‍ड परिवर्तन -

अपर शिक्षा निदेशक, बेसिक, उत्‍तर प्रदेश द्वारा अपने आदेश दि0 30-08-2013 के द्वारा विभिन्‍न जनपदों के 13 खण्‍ड शिक्षा अधिकारियों में विकासखण्‍ड परिवर्तन किया गया है, जो इस प्रकार है -
1- श्री आई0पी0 सिंह - विकासक्षेत्र जैतीपुर से मिर्जापुर, जनपद शाहजहांपुर।
2-श्री अविनाश दीक्षित - मुख्‍यालय शाहजहांपुर से जैतीपुर जनपद शाहजहांपुर।
3-श्री सुरेश चन्‍द्र प्रजा‍पति-सेवरही से विशुनपुरा जनपद दे‍वरिया।
4-श्री राकेश वालिया, कार्यालय मेरठ से रजपुरा मेरठ।
5-श्री विनोद कुमार,  मुख्‍यालय मेरठ से जानी मेरठ ।
6-श्री मनोज कुमार शर्मा, सादात गाजीपुर से रेवतीपुर गाजीपुर।
7-श्री गिरिराज सिंह, मुख्‍याल अलीगढ़ से खैर अलीगढ़।
8-श्री महेश कुमार शर्मा, नबावगंज से कायमगंज जनपद फर्रूखाबाद।
9- श्री विनोद कुमार , फूलबेहड़ लखीमपुर से बांकेगंज लखीमपुर।
10- श्री उदयराज मौर्या, भांवरकोल गाजीपुर से बाराचवर गाजीपुर।
11-श्री राजेश यादव, वाराचवर गाजीपुर  से मोहम्‍मदाबाद गाजीपुर।
12-श्री राजेश कुमार, मोहम्‍मदाबाद गाजीपुर से भांवरकोल, गाजीपुर।
13-श्री सुभाष चन्‍द्र गुप्‍ता, सेवापुरी वाराणसी से मुख्‍यालय वाराणसी। 


परिषदीय शिक्षणेत्तर प्रतिनिधियों को विशेष अवकाश दिये जाने के सम्बन्ध में।


05 सिम्‍बर 2013 को शिक्षक सम्‍मान समारोह के आयोजन में सम्‍मान समारोह कार्यक्रम के सम्‍बन्‍ध में






शनिवार, 31 अगस्त 2013

माननीय न्‍यायालय द्वारा पारित आदेश के क्रम में मृतक आश्रितों की नियुक्ति हेतु दिशा निर्देश के अनुपालन के सम्‍बन्‍ध में


श्री मुकेश कुमार मिश्र, वरिष्‍ठ लिपिक हुए सेवानिवृत्‍त, कार्यालय ने दी भावभीनी विदाई -

श्री मुकेश कुमार मिश्र, वरिष्‍ठ लिपिक, कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद फर्रूखाबाद से दि0 31-08-2013 को सेवा से निवृत्‍त हुए है, इस अवसर पर श्री मिश्रा ने अपनी ओर से समस्‍त स्‍टाफ को एक भोज दिया।  सेवानिवृत्‍त के दिवस पर कार्यालय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्‍हें भावभीनी विदाई  दी गई। 

विकासक्षेत्र नबावगंज के नये खण्‍ड शिक्षा अधिकारी श्री महेश कुमार शर्मा ने किया योगदान, जनपद कानपुर देहात से स्‍थानान्‍तरित होकर आये

शिक्षा निदेशक, बेसिक, उ0प्र0, इलाहाबाद के आदेश दि0 06-08-2013 के अनुपालन में जनपद फर्रूखाबाद के विकासक्षेत्र नबावगंज हेतु नये खण्‍ड शिक्षा अधिकारी श्री महेश कुमार शर्मा ने दि0 31-08-2013 को योगदान कर लिया, उक्‍त खण्‍ड शिक्षा अधिकारी जनपद कानपुर देहात से स्‍थानान्‍तरित होकर आये है। उक्‍त ब्‍लाक का कार्य अस्‍थाई रूप से श्री संजय पटेल देख रहे है। 
इससे पूर्व जनपद जालौन के एक खण्‍ड शिक्षा अधिकारी का स्‍थानान्‍तरण हुआ है, सम्‍बन्धित खण्‍ड शिक्षा अधिकारी द्वारा जनपद फर्रूखाबाद में योगदान नहीं किया है। 
उक्‍त आदेश में ही जनपद कानपुर देहात में कार्यरत श्रीमती मधुलिका बाजपेयी का स्‍थानान्‍तरण कानपुर नगर में उप विद्यालय निरीक्षक उर्दू पद पर किया गया है।