Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

बुधवार, 14 अगस्त 2013

स्‍वतन्‍त्रता दिवस, 15 अगस्‍त 2013 के पावन राष्‍ट्रीय पर्व पर माननीय शिक्षा मन्‍त्री(बेसिक) उ0प्र0 का सन्‍देश -




स्‍वतन्‍त्रता दिवस, 15 अगस्‍त 2013 के पावन राष्‍ट्रीय पर्व पर माननीय शिक्षा निदेशक(बेसिक) उ0प्र0 का सन्‍देश -




सर्व शिक्षा अभियान के अन्‍तर्गत्‍ा शिक्षामित्रों के जुलाई एवं अगस्‍त माह के मानदेय का प्रेषण -

राज्‍य परियोजना कार्यालय, लखनऊ द्वारा अपने आदेश दिनॉंक 13 अगस्‍त 2013 के द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अन्‍तर्गत्‍ा शिक्षामित्रों के जुलाई एवं अगस्‍त माह के मानदेय का प्रेषण कर दिया गया है। मानदेय में किसी भी प्रकार की बढ़ोत्‍तरी नहीं है। पूर्व में प्रेषित धनराशि के समायोजन करते हुए दो माह का मानदेय उपलब्‍ध करा दिया गया है। 
वर्तमान में विदित है कि शिक्षामित्रों के मानदेय को ऑनलाइन की कार्यवाही गतिमान है, परन्‍तु अभी तक उपलब्‍ध साफटवयेर अपूर्ण होने के कारण ऑनलाइन मानदेय भेजना आसान न होगा। 


मंगलवार, 13 अगस्त 2013

प्रति उपविद्यालय निरीक्षक/खण्‍ड शिक्षा अधिकारियों/सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारियों की वर्ष 2006 से 2011 तक की वरिष्‍ठता सूची जारी -

शिक्षा निदेशक, बेसिक, इलाहाबाद द्वारा उ0प्र0सरकारी ज्‍येष्‍ठता नियमावली 1991 के प्रख्‍यापित सिद्वान्‍तों के आधार पर वर्ष 2006 से 2011 तक के 426 प्रति उपविद्यालय निरीक्षक/खण्‍ड शिक्षा अधिकारियों/सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारियों की वरिष्‍ठता सूची जारी की गई है। जारी वरिष्‍ठता सूची में अनन्तिम ज्‍येष्‍ठता सूची में आपत्ति दर्ज कराने हेतु निर्देश जारी किये गये है। सूची में यदि कोई कमी आदि हो तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्‍यम से सप्रमाण सहित प्रत्‍यावेदन इलाहाबाद कार्यालय को प्रस्‍तुत करने के निर्देश जारी किये है। 


सोमवार, 12 अगस्त 2013

माध्‍यमिक शिक्षा के अन्‍तर्गत्‍ा कक्षा 09 एवं कक्षा 11 के समस्‍त छात्र-छात्राओं के ऑनलाईन पंजीकरण के आदेश जारी -


उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2013 का परिणाम घोषित-

  • प्राथमिक स्तर की टीईटी में कुल 94,358 अभ्यर्थियों में से 19.99 प्रतिशत यानी 18,862 सफल
  • प्राथमिक स्तर के भाषा शिक्षकों की टीईटी में कुल 15,994 अभ्यर्थियों में से 56.39 प्रतिशत यानी 9020 सफल
  • उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी में शामिल 5,18,581 अभ्यर्थियों में से महज 6.26 प्रतिशत यानी 32,443 परीक्षार्थी उत्तीर्ण
  • उच्च प्राथमिक स्तर के भाषा शिक्षकों की टीईटी में शामिल 93,633 अभ्यर्थियों में से 45.32 प्रतिशत यानी 42,430 सफल
  • परीक्षा का परिणाम 13 अगस्त को अपराह्न 12 बजे से वेबसाइट 
    http://upbasiceduboard.gov.in/tet-result.aspx पर देखा जा सकता है !
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2013 का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए थे 7,22,566 और पास हुए हैं मात्र 102755। सबसे खराब स्थिति उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा थी। बीएड वाले इसके लिए पात्र थे। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 5,18,581 शामिल हुए थे पर पास मात्र 32,443 ही हुए। यह प्रतिशत 6.26 प्रतिशत है। यह जानकारी राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रिजल्ट मंगलवार को 12 बजे से वेबसाइट http://upbasiceduboard.gov.in/tet-result.aspx पर देखा जा सकेगा।
राज्य में टीईटी 27 व 28 जून को प्रदेश के 872 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 94358 शामिल हुए और पास हुए 18862। इसका प्रतिशत 19.99 है। प्राथमिक स्तर की भाषा परीक्षा में 15994 शामिल हुए और पास हुए 9020। इसमें कुल 56.39 प्रतिशत पास हुए।

अन्‍तर्जनपदीय स्‍थानान्‍तरण के द्वारा जनपद फर्रूखाबाद में योगदान करने वाले अध्‍यापक/अध्‍यापिकाओं की काउन्‍सलिंग दि0 14-08-2013 को-


सर्व शिक्षा अभियान के अन्‍तर्गत्‍ा प्री-इन्‍टीग्रेशन कैम्‍प में वार्डेन एवं केयर टेकर के चयन हेतु विज्ञापन


रविवार, 11 अगस्त 2013

अब प्राइमरी शिक्षक केवल पढ़ाएंगे-

प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को अब बच्चों को पढ़ाने के अलावा दूसरे सरकारी कामों में नहीं लगाया जा सकेगा। मानव संसाधन मंत्रालय ने आरटीई एक्ट का हवाला देते हुए सभी राज्यों से इस पर अमल करने को कहा है।
एक्ट के तहत शिक्षकों को अब केवल विशेष परिस्थितियों में चुनाव व जनगणना कार्य तथा आपदा राहत जैसे कामों में लगाया जा सकेगा। इसके अलावा उन्हें अन्य किसी सरकारी योजना के तहत होने वाले कार्यों में नहीं लगाया जा सकेगा।
मानव संसाधन राज्यमंत्री शशि थरूर ने बताया कि राष्ट्रीय ज्ञान आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्राइमरी शिक्षकों को हर योजना के लिए आंकड़े जुटाने व अन्य कार्यों में तैनात करने से छात्रों की पढ़ाई अच्छी तरह नहीं हो पाती। इस बात को ध्यान में रखते हुए एक्ट में शिक्षकों को पढ़ाने के अलावा अन्य कार्यों में लगाने से मनाही की गई है।
विशेष परिस्थिति में आपदा राहत, चुनाव तथा जनगणना में शिक्षकों की ली जा सकती है मदद!

गुरुवार, 8 अगस्त 2013

प्राथमिक स्कूलों में नहीं रखे जाएंगे शिक्षामित्र-

 सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की पूर्णपीठ ने लगाई मुहर
 कहा शिक्षामित्र योजना वापस लेना सरकार का नीतिगत निर्णय

इलाहाबाद। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्रों की नियुक्ति नहीं करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की मुहर लग गई है। तीन जजों की पूर्णपीठ ने इस विधिक प्रश्न का समाधान करते हुए कहा है कि दो जून 2010 का शासनादेश आने के बाद चयनित शिक्षामित्रों को नियुक्ति पाने का अधिकार नहीं रहा। पूर्णपीठ ने यह भी तय किया कि चयन हो जाने का मतलब नियुक्ति पाने का हकदार होना नहीं है। दो जून के शासनादेश द्वारा प्रदेश सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्रों की तैनाती की योजना वापस ले ली है। कोर्ट ने इसे सरकार का नीतिगत मामला बताते हुए कहा कि इसमें हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।
हाईकोर्ट में सैकड़ों शिक्षामित्र अभ्यर्थियों ने याचिका दाखिल कर कहा कि वर्ष 2009-10 सत्र के लिए उनका चयन शिक्षामित्र के लिए किया गया। चयनित होने के बाद उनको न तो प्रशिक्षण पर भेजा गया और न ही नियुक्ति दी गई। प्रदेश सरकार ने दो जून 2010 को शासनादेश जारी कर शिक्षामित्रों की योजना ही वापस ले ली है। याचियों का तर्क था कि चूंकि उनका चयन दो जून 2010 से पूर्व हो चुका है इसलिए उनको नियुक्ति पाने का अधिकार है। सरकार के निर्णय का भूतलक्षी प्रभाव नहीं हो सकता है।
प्रकरण को एकल न्यायपीठ ने पूर्णपीठ के लिए इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए संदर्भित किया क्या शासनादेश जारी होने के बाद पूर्व में चयनित हो चुके शिक्षामित्रों को नियुक्ति पाने का अधिकार है अथवा नहीं। प्रदेश सरकार का कहना था कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रभाव में आ जाने के कारण और एनसीटीई द्वारा न्यूनतम अर्हता निर्धारित कर देने के बाद शिक्षामित्र योजना को वापस लेने की आवश्यकता महसूस की गई।
न्यायमूर्ति विनीत सरन, न्यायमूर्ति प्रकाश कृष्ण और न्यायमूर्ति संजय मिश्र की पूर्णपीठ ने प्रकरण सुनवाई करते हुए कहा कि शिक्षामित्र नियमित कर्मचारी नहीं हैं। वह 11 माह की संविदा पर नियुक्त होते हैं और यदि उनका कार्य संतोषजनक रहा तो अगले सत्र के लिए पुन: 11 माह हेतु उनका कार्यकाल बढ़ा दिया जाता है। मौजूदा प्रकरण में याचीगण पूर्णरूप से चयनित नहीं हैं और यदि चयनित भी होते तो उससे नियुक्ति पाने का अधिकार उत्पन्न नहीं होता है।

यहां तक कि ग्रामशिक्षा समितियों ने जिन लोगों के नामों की संस्तुति दो जून 2010 से पूर्व कर दी थी उनको भी नियुक्ति पाने का अधिकार नहीं है। पूर्णपीठ ने इस निरीक्षण के बाद प्रकरण वापस एकल न्यायाधीश के पास भेज दिया है। (साभार-:-अमर उजाला)

जिलाधिकारी महोदय श्री पवन कुमार एवं सिटी मजिस्‍ट्रेट श्री प्रभुनाथ द्वारा आज कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रूखाबाद का आकस्मिक निरीक्षण -

आज दि0 08-08-2013 अपरान्‍ह 12 बजे जिलाधिकारी महोदय श्री पवन कुमार एवं सिटी मजिस्‍ट्रेट श्री प्रभुनाथ द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रूखाबाद कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय सर्व प्रथम एम0डी0एम0 कार्यालय में जाकर मिड डे मील से सम्‍बन्धित जानकारी प्राप्‍त की। तदपरान्‍त कार्यालय के बैठकर समस्‍त जिला समन्‍वयक, सर्व शिक्षा अभियान/साक्षर भारत मिशन की समीक्षा बैठक आहूत की गई। समस्‍त जिला समन्‍वयकों द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के संचालित कार्यक्रमों जैसे स्‍कूल चलो अभियान, नामांकन, निर्माण की प्रगति रिपोर्ट ली गई, रिपोर्ट के आधार पर पाई गई कमियों को दूर करने हेतु निर्देश दिये गये। सर्व शिक्षा अभियान के अन्‍तर्गत उपलब्‍ध प्राप्‍त आय-व्‍यय की समीक्षा की गई। समेकित शिक्षा के अर्न्‍तगत प्री-इन्‍टीग्रेशन कैम्‍प चालू करने हेतु निर्देश दिये गये। 
अर्न्‍तजनपदीय स्‍थानान्‍तरण के उपरान्‍त बन्‍द एवं एकल विद्यालयों की समीक्षा भी की गई। विदित हों कि अर्न्‍तजनपदीय स्‍थानान्‍तरण के फलस्‍वरूप जनपद में लगभग एक सैकड़ा विद्यालय बन्‍द की स्थिति में है तथा लगभग 600 विद्यालय एकल है। बन्‍द विद्यालयों पर अन्‍यन्‍त चिन्‍ता जाहिर की गई। साथ ही उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया गया। 


एक हजार से ज्‍यादा फर्जी शिक्षक हुए भर्ती, सी0बी0सी0आई0डी0 तफतीश में जुटी ( साभार-हिन्‍दुस्‍तान लखनऊ )


सोमवार, 5 अगस्त 2013

ब्‍लाक संसाधन केन्‍द्रो पर नियुक्ति बी0आर0सी0 समन्‍वयकों एवं सह समन्‍वयकों के कार्य एवं दायित्‍व का निर्धारण के सम्‍बन्‍ध में -

परियोजना निदेशक, राज्‍य परियोजना कार्यालय, लखनऊ के आदेश दि0 18-10-2012 के द्वारा ब्‍लाक संसाधन केन्‍द्रो पर नियुक्ति बी0आर0सी0 समन्‍वयकों एवं सह समन्‍वयकों के कार्य एवं दायित्‍व का निर्धारण किया गया है। आपकी जानकारी हेतु बी0आर0सी0/सह समन्‍वयकों के कार्य एवं दायित्‍व शासनादेश प्राप्‍त करने के लिए लिंक करें  -
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/08/000.html

प्रधानाध्यापकों पर नहीं है खाना बनवाने का जिम्मा जनहित याचिका पर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब-

राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में साफ किया है कि प्राथमिक विद्यालयों में मिड डे मील बनवाने का जिम्मा प्रधानाध्यापकों का नहीं है। उनका कार्य मात्र मिड डे मील की निगरानी करना और तैयार होने के बाद उसे चखना है। मिड डे मील बनाने के लिए अलग से कर्मचारी नियुक्त किए जाते हैं। प्रधानाचार्य परिषद मेरठ की जनहित याचिका पर कोर्ट द्वारा मांगे गए जवाब में प्रदेश सरकार ने बताया है कि मिड डे मील की नियमावली 2004 में प्रावधान है कि खाना बनाने के कार्य में अध्यापकों का समय नहीं जाया होना चाहिए, जिससे वह अध्यापन का अपना मूल कार्य न कर सकें। यह नीति पूरे प्रदेश में समान रूप से लागू है। इससे पूर्व याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश शिवकीर्ति सिंह और न्यायमूर्ति विक्र मनाथ की खंडपीठ ने मत व्यक्त किया था कि पूरे प्रदेश में मिड डे मील वितरण की एक समान व्यवस्था होनी चाहिए। कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब भी मांगा था। प्रधानाचार्य परिषद की याचिका में कहा गया था कि बागपत और मुजफ्फरनगर जिलों में मिड डे मील वितरण का कार्य एनजीओ को सौंपा गया है जबकि मेरठ जिले में यह जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों के पास है। अध्यापक बच्चों को पढ़ाएंगे या खाना बनवाएंगे। पक्षकारों के अधिवक्ताओं की मांग पर कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई के लिए 26 अगस्त की तिथि नियत की है।

शनिवार, 3 अगस्त 2013

परिषदीय अध्‍यापकों के अन्‍तर्जनपदीय स्‍थानान्‍तरण के सम्‍बन्‍ध में दिशा निर्देश जारी, दि0 12 अगस्‍त तक करना होगा कार्यभार ग्रहण-



जनपद फर्रूखाबाद के अर्न्‍तजनपदीय सूची जारी, 20 अध्‍यापक गये तो 18 अध्‍यापक आये -

DISTRICT  TO INTER DISTRICT TRANSFER
SR SR.NO RAG.NO NAME OF TEACHER DESG. SCHOOL NAME BLOCK DISTRICT INTER DISTRICT
1 2 3 4 5 6 7 8 9
1 1655 2902755 POONAM DEVI A.T.(P.S.) PS  KUTRA BARHPUR FARRUKHABAD KANPUR NAGAR
2 1704 2905484 PRAGI LAL A.T.(U.P.S.) JHS AKAKHERHA KAIMGANJ FARRUKHABAD JHANSI
3 1980 2913166 RAJESH YADAV A.T.(P.S.) PS. SHAD NAGAR KAIMGANJ FARRUKHABAD AZAMGARH
4 67 2902173 AJAY PAL A.T.(U.P.S.) JHS BHAROSA KAMALGANJ FARRUKHABAD KANPUR NAGAR
5 806 2901141 GAURI MISHRA A.T.(P.S.) KPS AKHMELPUR KAMALGANJ FARRUKHABAD KANPUR NAGAR
6 2300 2901871 SAKSHI TIWARI A.T.(P.S.) PS NYAMATPUR THAKURAN KAMALGANJ FARRUKHABAD KANPUR NAGAR
7 201 2910437 ANIL KUMAR A.T.(P.S.) PS PAHLA KAMALGANJ FARRUKHABAD KANPUR NAGAR
8 905 2910363 INDEEVAR TRIPATHI A.T.(P.S.) PS PANJU KHIRIYA KAMALGANJ FARRUKHABAD KANPUR NAGAR
9 1992 2900656 RAJNEESH KUSHWAHA A.T.(P.S.) PS SABALPUR KAMALGANJ FARRUKHABAD KANPUR NAGAR
10 1932 2907020 RAJENDRA KUMAR A.T.(P.S.) PS NABADA DOYAM MOHAMMADABAD FARRUKHABAD HAMIRPUR
11 2382 2904256 SANJEEV KUMAR NIRANJAN A.T.(U.P.S.) JHS KUMHROR RAJEPUR FARRUKHABAD JALAUN
12 1352 2901765 MOH.AYUB A.T.(U.P.S.) JHS SIYA RAJEPUR FARRUKHABAD JALAUN
13 228 2911401 ANIRUDDH KUMAR TIWARI A.T.(P.S.) PS NAGLA PANCHAM RAJEPUR FARRUKHABAD KANPUR NAGAR
14 2406 2914262 SANTOSH KUMAR A.T.(P.S.) PS NAYA GAON RAJEPUR FARRUKHABAD MAU
15 2637 2906715 SHASHI KUMAR H.M.(P.S.) PS DADUPUR KEHRI NAGLA SHAMSHABAD FARRUKHABAD KANPUR NAGAR
16 664 2911623 DEEPALI JAYASWAL A.T.(P.S.) PS HARSINGHPUR GOWA SHAMSHABAD FARRUKHABAD KANPUR NAGAR
17 3219 2902041 VARSHA VERMA A.T.(P.S.) PS KHAN ALAMPUR SHAMSHABAD FARRUKHABAD KANPUR NAGAR
18 3318 2906702 VINOD KUMAR YADAV A.T.(P.S.) PS NAGLA SETH SHAMSHABAD FARRUKHABAD AZAMGARH
19 338 2908872 ARCHNA SACHAN A.T.(P.S.) PS ROOP PUR MANGLIPUR SHAMSHABAD FARRUKHABAD KANPUR NAGAR
20 3187 2906863 UPENDRA KUMAR YADAV A.T.(P.S.) PS SAHRAIYA SHAMSHABAD FARRUKHABAD GHAZIPUR
INTER DISTRICT TRANSFER TO DISTRICT 
SR SR.NO RAG.NO NAME OF TEACHER DESG. SCHOOL NAME BLOCK INTER DISTRICT DISTRICT
1 614 5002175 CHANRDA PAL SINGH A.T.(P.S.) PRATH.VIDY.PARSAAGAIYA BALHA BAHRAICH FARRUKHABAD
2 1880 4207157 RAGHVENDRA SINGH YAD. A.T.(P.S.) P.S. BHURCHUNI DHATA FATEHPUR FARRUKHABAD
3 2245 2518336 RESHI KATIYAR A.T.(P.S.) P.PALI BAZAR BHARKHANI HARDOI FARRUKHABAD
4 1543 2507015 NOOPUR VISHNOI A.T.(P.S.) P.S.GADRIYA EAST BHARKHANI HARDOI FARRUKHABAD
5 1427 2525266 NARENDRA KUMAR A.T.(P.S.) P.S.MAHARAI BHARKHANI HARDOI FARRUKHABAD
6 1137 2506562 KUMARI KANTI A.T.(P.S.) P.S.PANDEYPUR BHARKHANI HARDOI FARRUKHABAD
7 1807 2521534 PRITI SINGH A.T.(P.S.) P.S.TANDAUNA HARIYAWAN HARDOI FARRUKHABAD
8 1520 2529200 NISHA A.T.(P.S.) P.S. KUDA NAGRIYA HARPALPUR HARDOI FARRUKHABAD
9 2268 2501358 RUBY YADAV A.T.(P.S.) P.S.MAHSULPUR HARPALPUR HARDOI FARRUKHABAD
10 808 2502586 GAUTAM SINGH VERMA A.T.(P.S.) P.S.SEDHA TONDERPUR HARDOI FARRUKHABAD
11 43 3310506 AJAI AGNIHOTRI A.T.(P.S.) P.S.KARANJHAI RASULABAD KANPUR DEHAT FARRUKHABAD
12 987 2300513 JITENDRA PRATAP SINGH RATHAUR A.T.(P.S.) P.S. HANSNAGAR PALIA KHERI FARRUKHABAD
13 2998 2218469 SULEKHA RAJPOOT A.T.(U.P.S.) NIBAUNAGLA-UPS JALALABAD SHAHJAHANPUR FARRUKHABAD
14 301 2219237 ANURADHA GANWAR H.M.(P.S.) NIVAU NAGLA JALALABAD SHAHJAHANPUR FARRUKHABAD
15 2205 2214306 REENA SHARMA A.T.(U.P.S.) PAHADIPUR BHOYAT-UPS KATRA SHAHJAHANPUR FARRUKHABAD
16 548 5403617 BIPIN KUMAR A.T.(P.S.) P.S. NUNGA MAHADEV BHANWAPUR SIDDHARTHNAGAR FARRUKHABAD
17 2793 2427436 SONU DIXIT A.T.(P.S.) PS NAGWAPEDI GONDLAMAU SITAPUR FARRUKHABAD
18 1489 2411824 NEHA PRIYA H.M.(P.S.) PS JANIPUR PARSENDI SITAPUR FARRUKHABAD

शुक्रवार, 2 अगस्त 2013

3395 शिक्षकों की अर्न्‍तजनपदीय स्‍थानान्‍तरण की द्वितीय सूची जारी -

सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद द्वारा शिक्षकों को अपने मनचाहे जनपदों में स्‍थानान्‍तरण की द्वितीय सूची आज जारी कर दी है, सूची में 3395 शिक्षकों को मनचाहे जनपद में स्‍थानान्‍तरित किया गया है, सूची प्राप्‍त करने के लिए लिंक करें - 
http://www.upbasiceducationboard.in/TR1.PDF

गुरुवार, 1 अगस्त 2013

मध्‍यान्‍ह भोजन के क्रियान्‍वयन के अनुश्रवण के सम्‍बन्‍ध में शिक्षा विभाग के राज्‍य स्‍तरीय टास्‍क फोर्स द्वारा स्‍थलीय निरीक्षण करने के सम्‍बन्‍ध में दिशा निर्देश जारी -



नवीन विद्यालय प्रबन्‍ध समितियों के गठन में नवीन शासनादेश जारी -




सर्व शिक्षा अभियान के अन्‍तर्गत वरिष्‍ठ विशेषज्ञ, विशेषज्ञ, क्रय अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी/सम्‍प्रेक्षाधिकारी, वरिष्‍ठ लेखाकार, वरिष्‍ठ सम्‍परीक्षक, लेखाकार तथा सम्‍परीक्षक के पदों हेतु विज्ञप्ति -

आवेदन पत्र का प्रारूप के लिए लिंक करें -

बी0टी0सी0 प्रशिक्षण 2013 हेतु संसोधित विज्ञप्ति-



बुधवार, 31 जुलाई 2013

निदेशक, बेसिक शिक्षा श्री वासुदेव यादव के फर्जी हस्‍ताक्षरों से 67 नियुक्ति पत्र जारी किये गये, शासन ने ऐसे व्‍यक्तियों पर एफ0आई0आर0के निर्देश जारी किये-

श्री माधुरी भूषण तिवारी, एडवोकेट, लखनऊ द्वारा अपने पत्र के माध्‍यम से सूचित किया गया है कि पत्रांक संख्‍या-200/निदेशक/बेसिक/2012-13 दि0 24 अप्रैल 2013 के द्वारा निदेशक, बेसिक शिक्षा श्री वासुदेव यादव के हस्‍ताक्षरों से 67 नियुक्ति पत्र जारी किये गये, शासन ने इसे पूर्णतया कूटरचित एवं फर्जी है। शासन द्वारा यह निर्देश जारी किये गये है कि यदि इस पत्रांक के पत्र को लेकर यदि किसी कार्यालय में कोई व्‍यक्ति उपस्थिति होता है, तो तत्‍काल उस पर प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्यालय को सूचित करें।  ऐसे व्‍यक्ति को किसी भी दशा में बेसिक निदेशालय कार्यालय से पुष्‍टि किये बिना कदापि कार्यभार ग्रहण न कराया जाये।  

जनपद जालौन से जनपद फर्रूखाबाद हेतु एक खण्‍ड शिक्षा अधिकारी का तबादला, विकासक्षेत्र मोहम्‍मदाबाद में करेगें कार्यभार ग्रहण -

श्री संजय सिन्‍हा, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा अपने आदेश दि0 15-07-2013 द्वारा जनपद जालौन में कार्यरत खण्‍ड शिक्षा अधिकारी श्री राम प्रसाद राम सखा का स्‍थानान्‍तरण जनपद फर्रूखाबाद हेतु किया गया है, इनकों विकास क्षेत्र मोहम्‍मदाबाद आवटिंत किया जायेगा। जो कि वर्तमान में रिक्‍त है। 

सोमवार, 29 जुलाई 2013

कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षक के लिए टीईटी जरूरी

केजीबीवी में वार्डन और शिक्षक बनने के लिए टीईटी अनिवार्य कर दी गई है। नए शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी की अनिवार्यता होगी और जो शिक्षक काम कर रहे हैं, उनके लिए यह अनिवार्य नहीं होगा। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही चयन प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत 11 से 14 वर्ष की लड़कियों को मुफ्त आवासीय शिक्षा देने के लिए केजीबीवी खोले गए हैं। इन स्कूलों में लड़कियों को कक्षा 6 से 8 तक की मुफ्त शिक्षा के साथ रहने और खाने की व्यवस्था रहती है। प्रमुख सचिव ने शासनादेश जारी करते हुए कहा है कि 100 छात्राओं के लिए केजीबीवी में एक वार्डन, चार फुल टाइम शिक्षक, 4 पार्ट टाइम शिक्षक, लेखाकार एक, रसोइया एक, सहायक रसोइया दो, चौकीदार एक और एक चपरासी रखा जाएगा।
सम्‍पूर्ण विज्ञप्ति पढ़ने के लिए क्लिक करें - 
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/07/blog-post_29.html


शिक्षा निदेशक महोदय द्वारा 03 साल से कम हुए अध्‍यापकों को जनपद से कार्यमुक्‍त करने के आदेश जारी -

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शिक्षा निदेशक महोदय द्वारा 03 साल से कम हुए अध्‍यापकों को जनपद से कार्यमुक्‍त करने के आदेश जारी कर दिये है। दि0 26-07-2013 को आहूत समस्‍त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों की लखनऊ समीक्षा बैठक में यह दिशा-निर्देश मौखिक रूप से जारी कर दिये है, इस सम्‍बन्‍ध में निदेशक महोदय द्वारा बताया गया कि जिन अभी तक अध्‍यापक रिलीव नहीं किया है, उन्‍हें तत्‍काल रिलीव कर दिया जाये। इस सम्‍बन्‍ध में अभी तक कोई लिखित आदेश प्राप्‍त नहीं हुआ है। 

कम्‍प्‍यूटर सहायतित शिक्षा कार्यक्रम के सम्‍बन्‍ध में शिक्षक-प्रशिक्षण के सम्‍बन्‍ध में दिशा निर्देश जारी -

कम्‍प्‍यूटर सहायतित शिक्षा कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए निदेशक, राज्‍य परियोजना कार्यालय, लखनऊ द्वारा शिक्षक-प्रशिक्षण के सम्‍बन्‍ध में दिशा निर्देश जारी किये गये है, उक्‍त योजना प्रथम चरण में मात्र 05 जनपदों (लखनऊ, झॉसी, बुलन्‍दशहर,गोरखपुर, इलाहाबाद ) में प्रभावी होगा। उक्‍त योजना को सफल बनाने हेतु सम्‍बन्धित डायट को कम्‍प्‍यूटर लैब अपग्रेड करने के लिए धनर‍ाशि का आवटंन कर दिया गया है। उक्‍त प्रशिक्षण माइक्रो साफट कारपोरेशन लिमिटेड के सरंक्षण में संचालित होगा। प्रशिक्षण 06 दिवसीय होगा, इस प्रकार प्रथम चरण में 400 प्रतिभागी प्रशिक्षित किये जायेगें। प्रत्‍येक बैच में जनपद के 02 अशंकालिक कम्‍प्‍यूटर अनुदेशक एवं पूर्व से प्रशिक्षित पू0मा0विद्यालयों के अध्‍यापकों को मास्‍ट्रर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जायेगा। शासन द्वारा इस सम्‍बन्‍ध में प्रशिक्षण योजना के विस्‍त़त दिशा निर्देश जारी किये है। 


विशिष्‍ट बी0टी0सी0/बी0टी0सी0/उर्दू बी0टी0सी0 अभ्‍यर्थियों के नियुक्ति पत्र जारी करने का एक और मौका