आज दि0 07-10-2013 को कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद में यूनीफाइड डायस से सम्बन्धित एक दिवसीय प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन किया गया, प्रशिक्षण में जनपद के खण्ड शिक्षा अधिकारी, कम्प्यूटर आपरेटर, लेखाकार एवं 01-01 मास्ट्रर ट्रेनर्स के द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्री श्रीनिवास मिश्र द्वारा कम्प्यूटर आपरेटर को कार्य करने के गुर सिखाये गये। श्री पुरूषोत्तम सिंह वर्मा, ई0एम0आई0एस0इन्चार्ज द्वारा यू-डायस के महत्व एवं प्रपत्र भरने के गुणो के बारे में बारीकी से जानकारी दी। उनके द्वारा समस्त प्रतिभागियों से कार्य हेतु प्रोत्साहित किया गया।
Breaking News -
सोमवार, 7 अक्टूबर 2013
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश के कौन है अध्यक्ष/महामन्त्री, डिप्टी रजिस्ट्रार, लखनऊ से पूछा - असली कौन ??
जनपद फर्रूखाबाद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दो शिक्षक गुटों के द्वारा अपने-अपने गुटों के दो लेटर पैडों के द्वारा अपने को असली तथा दूसरों को नकली बताया जा रहा है, इस सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रूखाबाद के द्वारा डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स सोसाइटीज एवं चिटस, लखनऊ से पूछा गया है कि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश का असली अध्यक्ष/महामन्त्री कौन है तथा जिला एवं नगर कार्यकारिणी शाखाओं को देखभाल किये जाने का दायित्व किस पद में निहित है।
श्री लल्लन मिश्र अध्यक्ष एवं महामन्त्री श्री सुरेन्द्र सिंह यादव
अथवा
श्री संजय मिश्र - कार्यवाहक अध्यक्ष एवं श्री जबर सिंह-महामन्त्री ।
नि:शुल्क यूनीफार्म वितरण पर वीडियो कान्फ्रेसिंग का आयोजन, मुख्य सचिव, उ0प्र0शासन ने यूनीफार्म वितरण पर दिये कड़े निर्देश -
विशेष सचिव, उ0प्र0शासन के पत्र सं0-3660/79-5-2013 शिक्षा अनुभाग लखनऊ दिनाक 04 अक्टूबर 2013 के निर्देश के अनुपालन में जनपद में दिनाक 07.10.2013 को वीडियो कान्फ्रेसिंग का आयोजन किया गया, कान्फ्रेसिंग में विशेष सचिव, उ0प्र0शासन, लखनऊ द्वारा नि:शुल्क यूनीफार्म वितरण पर विशेष निर्देश जारी करने के आदेश किये गये है, शासन/विभाग द्वारा यूनीफार्म क्रय प्रक्रिया पर विशेष प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया गया, उनके द्वारा बताया गया कि निर्देश के पम्पलेट छपवाकर विद्यालयों में प्रचार-प्रसार करवाया जाये। साथ ही निर्देशित किया गया कि प्रत्येक खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रत्येक दिवस 15-20 विद्यालयों के एस0एम0सी0 अध्यक्ष को फोन करें तथा क्रय की प्रक्रिया व प्रगति की जानकारी ली जाये।
साथ ही प्रत्येक विकास खण्ड में समस्त एस0एम0सी0 समिति के अध्यक्षों के नाम व मोबाइल नम्बर प्राप्त कर लें, यदि अपरिहार्य सिथति में किसी प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष का मोबाइल नम्बर उपलब्ध न सके तो विधालय की एस0एम0सी0 समिति के सदस्यों में से किसी सदस्य का मोबा0नं0 उपलब्ध करायें। यूनीफार्म क्रय समिति का गठन करते हुये क्रय समिति के सदस्यों यूनीफार्म का सैम्पल, कुटेशन प्रक्रिया निर्धारित समयावधि में पूर्ण करायें तथा उक्त कार्य में प्रधान को विशिष्ट आमन्त्री के रूप में आमन्त्रित करें। उक्त के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों द्वारा एक विशेष समयसारिणी जारी करने के निर्देश दिये गये, जिसके अनुसार पूर्ण कार्यवाही प्रस्तावित की जा सके-
दिनांक 09.10.2013 व 10.10.2013 एस0एम0सी0 समिति के अध्यक्षों के नाम व मोबाइल नम्बर प्राप्त कर कार्यालय में उपलब्ध करायें
दिनांक 09.10.2013 व 11.10.2013
पम्पलेट छपवाकर व्यापक प्रचार -प्रसार करायें
दिनांक 12.10.2013 व 14.10.2013
एस0एम0सी0 समिति के सदस्यों में से 04 सदस्यीय क्रय समिति का गठन
दिनांक 15.10.2013 व 17.10.2013
यूनीफार्म के सैम्पल व कुटेशन प्राप्त करना।
दिनांक 21.10.2013
यूनीफार्म वितरण का कार्य
शनिवार, 5 अक्टूबर 2013
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2013
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2013
सरकारी सी0यू0जी0 मोबाइल फोन को पोस्टपेड से प्रीपेड में परिवर्तित, कार्ल्स दरें परिवर्तित -
अमृता सोनी, राज्य परियोजना निदेशक, राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ द्वारा जारी अपने आदेश दि0 03 अक्टूबर 2013 के द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को उपलब्ध कराये गये सी0यू0जी0 मोबाइल फोन को पोस्टपेड से प्री-पेड में परिवर्तित करने की स्वीकृति दी गई है तथा राज्य स्तरीय अधिकारियों को फोनकाल्स पर रू0 1500/- प्रतिमाह की सीमा तक तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों /कर्मचारियों को फोन काल्स पर रू0 400/- प्रतिमाह की सीमा तक व्यय अनुमन्य होगा।
माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत्ा उ0प्र0दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए कक्षा 11 एवं कक्षा 12 के समस्त छात्र-छात्राओं के ऑनलाईन पंजीकरण के आदेश जारी-
2013-14 के लिए उ0प्र0दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रारम्भ कर दिया गया है, उक्त रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभ्यर्थी स्तर से या विद्यालय स्तर से भी पूर्ण की जा सकती है। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन स्वयं कराकर विद्यालय में अपना पंजीकरण जमा कर सकता है। आवेदन के बाद जरूरी सूचनाएं मोबाइल पर मिलती रहेंगी। आवेदन पहली अक्तूबर से किए जा सकेंगे। 31 दिसंबर आवेदन करने की अंतिम तारीख रखी गई है। आवेदन के बाद प्रिंट आउट को आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छाया प्रतियों के साथ सात दिन के अंदर शिक्षण संस्थान में जमा करना होगा।
आवेदक के मोबाइल पर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति को लेकर चार स्तरों पर सूचना भेजी जाएगी। पहली बार ऑनलाइन आवेदन करने पर व दूसरी बार शैक्षिक संस्थान के आवेदक का विवरण सत्यापित करने पर सूचना दी जाएगी। इसके बाद जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृत समिति की स्वीकृति मिलने पर और बैंक खाते में धनराशि पहुंचने पर आवेदक के पास एसएमएस आएगा।
पूर्ण जानकारी के लिए लिंक करें-
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2013
02 अक्टूबर गॉधी जयन्ती - महात्मा गॉधी और लाल बहादुर शास्त्री- अमर रहे।
महात्मा गॉधी पर माल्यार्पण करते हुए श्री नरेन्द्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद
महात्मा गॉधी पर माल्यार्पण करते हुए श्री जगरूप संखवार, उपबेसिक शिक्षा अधिकारी,फर्रूखाबाद
लाल बहादुर शास्त्री पर माल्यार्पण करते हुए श्री गजेन्द्र सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी, बे0शि0 फर्रूखाबाद
कार्यालय स्टाफ
02 अक्टूबर गॉधी जयन्ती - महात्मा गॉधी और लाल बहादुर शास्त्री- अमर रहे।
(2 अक्टूबर 1869 - 30 जनवरी 1948) ब्रिटिश शासित भारत में भारतीय राष्ट्रवाद के preeminent नेता थे। अहिंसा के पुजारी, सविनय अवज्ञा आदोलन, नागरिक अधिकारों और दुनिया भर में भारत की स्वतंत्रता के लिए और प्रेरित आंदोलनों में भारत का नेतृत्व किया। गुजरात में जन्में , लंदन में कानून में प्रशिक्षित, गांधी जी उस समय के प्रथम भारतीय थे, जो दक्षिण अफ्रीका में एक प्रवासी वकील के रूप में अहिंसक सविनय अवज्ञा नियोजित कर नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष, 1915 में भारत लौटने के बाद उन्होंने अत्यधिक भूमि कर और भेदभाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन कर किसानों को और शहरी मजदूरों के बारे आन्दोलन किये थे। 1921 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नेतृत्व संभालने गांधी , महिलाओं के अधिकारों का विस्तार , धार्मिक और जातीय सौहार्द का निर्माण, अस्पृश्यता समाप्त, गरीबी सहजता के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान का नेतृत्व किया, लेकिन सब से ऊपर स्वराज या स्वशासन को प्राप्त करने के लिए गांधी और बाद में 1942 में भारत छोड़ने के लिए 400 किमी ( 250 मील) में 1930 में दांडी नमक मार्च के साथ ब्रिटिश द्वारा लगाए गए नमक कर को चुनौती देने में भारतीयों का नेतृत्व किया। उन्हें दक्षिण अफ्रीका और भारत दोनों में कई अवसरों पर कई वर्षों के लिए जेल में डाल दिया गया था। गांधी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का चलने का प्रयास किया और दूसरों को भी ऐसा ही करने की वकालत की। उन्होंने एक आत्मनिर्भर आवासीय समुदाय में शालीनता से रहते थे और स्वयं चरखे पर धागा तथा हाथ से बुने हुए पारंपरिक भारतीय धोती और शॉल, पहनते थे। उन्होनें सरल शाकाहारी खाना खाया और भी आत्म - शुद्धि और सामाजिक विरोध दोनों के लिए लंबे समय तक उपवास किया।
(2 अक्टूबर, 1904 - 11 जनवरी 1966 ) श्री लाल बहादुर शास्त्री भारत गणराज्य के दूसरे प्रधानमंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के एक नेता थे।
शास्त्रीजी ने 1920 के दशक में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए। शास्त्री जी महात्मा गांधी से प्रभावित थे, वह पहले गांधी के एक वफादार अनुयायी थे और फिर जवाहरलाल नेहरू की 1947 में स्वतंत्रता के बाद, वह सरकार में शामिल हो गए और प्रधानमंत्री नेहरू की प्रमुख सहयोगी में से एक बन गया है, पहले रेल मंत्री ( 1951-56 ) और फिर गृह मंत्री सहित अन्य कार्यों को करते रहे। नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री की कांग्रेस अध्यक्ष के कामराज के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, इसके बाद शास्त्रीजी नेहरूवादी समाजवाद के प्रति उनके लगाव को नेहरू के उत्तराधिकारी के कारण के रूप में चुना गया था ।
प्रधानमंत्री के रूप में शास्त्री गुटनिरपेक्षता और समाजवाद की नेहरू की नीतियों को जारी रखा। वह 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध में जीत के बाद एक राष्ट्रीय नायक बन गए. " जय जवान जय किसान " का उनका नारा युद्ध के दौरान बहुत लोकप्रिय हो गया है और आज भी याद किया जाता है । युद्ध औपचारिक रूप से 10 जनवरी 1966 के ताशकंद समझौते में समाप्त हो गया था, वह एक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ फर्रूखाबाद द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मॉगपत्र सौंपा, समायोजन सूची निरस्त करने की मॉग।
आज उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन के संयोजक श्री नरेन्द्र पाल सिंह राजपूत एवं सह संयोजन श्री भूपेश प्रकाश पाठक के साथ लगभग आधा सैकड़ा शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष अपनी समस्याओं का मॉगपत्र रखा गया, उनके द्वारा अवगत कराया गया कि समायोजन सूची व निरस्तीकरण/संसोधन आदेश गलत तरीके से जारी किये गये है, अत- इसे निरस्त किया जाना चाहिए, समायोजन/ससोंधन पर कार्फी तक वितर्क किये गये। साथ ही शिक्षक संघ के नेताओं द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में मतदाता पुनरीक्षण कार्य प्रारम्भ हो गया है। अत- ऐसी स्थिति में समायोजन पूर्ण रूप से प्रभावी नहीं किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र शर्मा द्वारा बताया गया कि समायोजित अध्यापकों पर दबाव नहीं है, कि वह समोजित विद्यालय में कार्यभार करें, जो उसकी स्वेच्छा पर निर्भर है। इस सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह अपने स्तर से विद्यालय खुलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा श्री राजीव यादव, स्टेनो को जल्द वरिष्ठता सूची जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही संगठन द्वारा विद्यालय समय को 10 से 04 बजे की बजाय बच्चों के हित को देखते हुए अक्टूबर माह तक 08 बजे से 01 बजे तक रखा जाना चाहिए तथा संयोजक मण्डल के नेता श्री भूपेश प्रकाश पाठक ने बताया कि श्री जबर सिंह यादव ही प्रदेश महामन्त्री है, श्री सुरेन्द्र सिंह यादव फर्जी महामन्त्री है इस सम्बन्ध में उन्होने रजिस्ट्रार श्री अजय गुप्ता द्वारा जारी पत्र भी समक्ष रखा, जिसमें बताया गया है कि समस्त शाखाओं का कार्य की देखभाल, पत्र आदि जारी करना तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के महामन्त्री श्री जबर सिंह द्वारा किये जायेगें। श्री गुप्ता द्वारा बताया गया कि प्रादेशिक महामन्त्री श्री जबर सिंह ही है।
सोमवार, 30 सितंबर 2013
गणित/विज्ञान शिक्षक भर्ती के लिए 40 वर्ष आयु वाले कर सकेंगे आवेदन -अन्तिम तिथि 11 अक्टूबर 2013
- हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन ने बढ़ाई अंतिम तिथि
- 11 अक्तूबर तक भरे जाएंगे फॉर्म
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर
इलाहाबाद। परिषदीय विद्यालयों में गणित और विज्ञान के 29 हजार पदों के लिए आवेदन करने का इंतजार कर रहे 40 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी भी अब आवेदन कर सकेंगे। यह अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती के लिए मंगलवार से आवेदन कर सकेंगे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार 40 वर्ष तक की आयु वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने की अनुमति दे दी है। फॉर्म भरने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। नौ अक्तूबर तक ई-चालान जमा होगा। 11 अक्तूबर तक आवेदक फॉर्मों को पूर्ण रूप से जमा कर सकेंगे।
शिक्षक भर्ती में आयु सीमा 35 के बजाए 40 वर्ष करने की मांग अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कर रहे थे। आवेदकों का कहना था कि उन्होंने टीईटी 2011 में ही पास कर ली थी। मगर शासन स्तर से ही भर्तियां नहीं निकाली गई। इस कारण काफी संख्या में आवेदक ओवरएज हो गए। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। ऐेसे में सिर्फ 35 वर्ष तक वालों को ही आवेदन देने की छूट देना गलत है। छात्रों की समस्या को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव बनाकर भी भेजा था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। इसी बीच कुछ छात्रों ने आयु सीमा बढ़ाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। कोर्ट ने शासन से 40 वर्ष तक के छात्रों ने आवेदन लेने के निर्देश दे दिए। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा का कहना है कि 40 वर्ष तक की आयु सीमा वाले आवेदकों के साथ ही वे छात्र भी आवेदन कर सकेंगे, जो 30 सितंबर तक आवेदन नहीं कर पाए हैं।
- 18 लाख से अधिक हुए आवेदन
शिक्षक भर्ती के लिए 30 सितंबर अंतिम तारीख थी। जिसमें 29 हजार पदों के लिए 18,36,569 आवेदन भरे गए। नौकरी की चाहत में एक-एक आवेदक ने 35-40 जिलों के लिए आवेदन किया है। जिस वजह से आवेदनों की संख्या इतनी अधिक हुई है। 40 वर्ष तक के आवेदकों को छूट देने के बाद आवेदनों की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी। (साभार-:-अमर उजाला)
Celebrating U-DISE Day on 30th September
आज 30 सितम्बर 2013 को शासन द्वारा जारी निर्देश के क्रम में जनपद के कार्यालय में यू डायस पर एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई, बैठक में वित्त एवं लेखाधिकारी, समस्त जिला समन्वयक, खण्ड शिक्षा अधिकारी व ब्लाक के कम्प्यूटर आपरेटर व लेखाकार सम्मिलित हुए। इस सम्बन्ध में श्री पुरूषोत्तम सिंह वर्मा ई0एम0आई0एस0इन्चार्ज द्वारा यू-डायस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। डायस के उपयोग व रिपोर्ट के बारे में कुछ विशेष जानकारियां दी गई। श्री जगरूप संखवार उप बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से भी विचार व्यक्त किये गये।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)





























