Breaking News -
सोमवार, 16 सितंबर 2013
कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालयों में रिक्त पदों पर साक्षात्कार की कार्यवाही दि0 24-09-2013 को -
जनपद में 05 कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित है, जिनमें शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों हेतु रिक्त पदों पर विज्ञापन दि0 27-07-2013 को प्रकाशित कराया गया है, उक्त विद्यालयों के रिक्त पदों पर साक्षात्कार की कार्यवाही 24-09-2013 को की जानी है।
अत- सम्बन्धित अभ्यर्थी 24-03-2013 को वार्डेन, फुल/पार्ट टाइम टीचर, रसोइया, चौकीदार, चपरासी आदि से सम्बन्धित अभ्यर्थियों को कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, निकट पुलिस लाइन फतेहगढ़ में उपस्थिति होने के निर्देश जारी किये गये है। वार्डेन, फुल/पार्ट टाइम टीचर पद हेतु टी0ई0टी0 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, मेरिट के आधार पर वार्डेन, फुल/पार्ट टाइम टीचर पद पर 01 पद हेतु वरिष्ठता क्रम से 05 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। बिना बी0एड0 व टी0ई0टी0उत्तीर्ण अभ्यर्थी का आवेदन निरस्त माना जायेगा।
प्रवेश पत्र डाक द्वारा भेजे जा चुके है।
अत- सम्बन्धित अभ्यर्थी 24-03-2013 को वार्डेन, फुल/पार्ट टाइम टीचर, रसोइया, चौकीदार, चपरासी आदि से सम्बन्धित अभ्यर्थियों को कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, निकट पुलिस लाइन फतेहगढ़ में उपस्थिति होने के निर्देश जारी किये गये है। वार्डेन, फुल/पार्ट टाइम टीचर पद हेतु टी0ई0टी0 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, मेरिट के आधार पर वार्डेन, फुल/पार्ट टाइम टीचर पद पर 01 पद हेतु वरिष्ठता क्रम से 05 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। बिना बी0एड0 व टी0ई0टी0उत्तीर्ण अभ्यर्थी का आवेदन निरस्त माना जायेगा।
प्रवेश पत्र डाक द्वारा भेजे जा चुके है।
मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में रिक्त शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पदों पर भर्ती के सम्बन्ध में निर्देश -
श्री संजय सिन्हा, अपर शिक्षा निदेशक, उ0प्र0शिक्षा सामान्य-1, बेसिक अनुभाग इलाहाबाद ने अपने आदेश दि0 14-06-2013 के द्वारा संयुक्त सचिव, उ0प्र0शासन, शिक्षा-06, अनुभाग, लखनऊ को पत्र जारी किया गया था, जिसमें यह संयुक्त सचिव, उ0प्र0शासन से यह अपेक्षा की गई थी कि मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में रिक्त शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पदों पर भर्ती पर प्रतिबन्ध से मुक्त किया जाये। परन्तु संयुक्त सचिव, उ0प्र0शासन, शिक्षा-06, अनुभाग, लखनऊ द्वारा उक्त के सम्बन्ध में कोई भी उत्तरालेख जारी नहीं किया गया है, जिसकी अद्यतन सूचना अप्राप्त है, जिस कारण चिन्हित जनपदों में भर्ती की कार्यवाही रूकी हुई है।
रविवार, 15 सितंबर 2013
विशेष शिक्षकों को मिलेगा यात्रा भत्ता-
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में विशेष बच्चों (नि:शक्तों) को पढ़ाने वाले विशेष शिक्षकों (इटीनरेंट टीचर्स) को मानदेय के साथ यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा। यह भत्ता प्रतिमाह 700 से 800 रुपये होंगे। इस संबंध में सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक अमृता सोनी ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत विशेष बच्चों को पढ़ाने के लिए संविदा के आधार पर इटीनरेंट टीचर्स रखे गए हैं।
प्रदेश में इनकी संख्या 2650 के करीब है। इन्हें प्रतिमाह 10,000 रुपये मानदेय दिया जाता है। इन शिक्षकों का मुख्य काम विशेष बच्चों को जिस स्कूल में पढ़ते हैं वहीं जाकर पढ़ाना होता है। इसके चलते इन शिक्षकों का किराये में काफी खर्च हो जाता है। इसलिए उत्तर प्रदेश सभी के लिए शिक्षा परियोजना परिषद की कार्यकारिणी समिति की बैठक में विशेष शिक्षकों को यात्रा भत्ता देने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे पास कर दिया गया है। इसके आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इसकी सूचना भेज दी गई है। यह भत्ता जिला स्तर पर गठित प्रोजेक्ट मैनेजमेंट मद से दिया जाएगा।
शनिवार, 14 सितंबर 2013
हिंदी हमारी मातृभाषा है।
हम सब हिंदी दिवस तो मना रहे हैं
ज़रा सोचें किस बात पर इतरा रहें हैं?
हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा तो है
हिंदी सरल-सरस भी है
वैज्ञानिक और तर्क संगत भी है।
फिर भी. . .
अपने ही देश में
अपने ही लोगों के द्वारा
उपेक्षित और त्यक्त है
ज़रा सोचें किस बात पर इतरा रहें हैं?
हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा तो है
हिंदी सरल-सरस भी है
वैज्ञानिक और तर्क संगत भी है।
फिर भी. . .
अपने ही देश में
अपने ही लोगों के द्वारा
उपेक्षित और त्यक्त है
ज़रा सोचकर देखिए
हम में से कितने लोग
हिंदी को अपनी मानते हैं?
कितने लोग सही हिंदी जानते हैं?
अधिकतर तो. . .
विदेशी भाषा का ही
लोहा मानते हैं।
अपनी भाषा को उन्नति
का मूल मानते हैं?
कितने लोग हिंदी को
पहचानते हैं?
हम में से कितने लोग
हिंदी को अपनी मानते हैं?
कितने लोग सही हिंदी जानते हैं?
अधिकतर तो. . .
विदेशी भाषा का ही
लोहा मानते हैं।
अपनी भाषा को उन्नति
का मूल मानते हैं?
कितने लोग हिंदी को
पहचानते हैं?
भाषा तो कोई भी बुरी नहीं
किंतु हम अपनी भाषा से
परहेज़ क्यों मानते हैं?
अपने ही देश में
अपनी भाषा की इतनी
उपेक्षा क्यों हो रही है?
हमारी अस्मिता कहाँ सो रही है?
व्यावसायिकता और लालच की
हद हो रही है।
किंतु हम अपनी भाषा से
परहेज़ क्यों मानते हैं?
अपने ही देश में
अपनी भाषा की इतनी
उपेक्षा क्यों हो रही है?
हमारी अस्मिता कहाँ सो रही है?
व्यावसायिकता और लालच की
हद हो रही है।
इस देश में कोई
फ्रेंच सीखता है
कोई जापानी
किंतु हिंदी भाषा
बिल्कुल अनजानी
विदेशी भाषाएँ सम्मान
पा रही हैं और
अपनी भाषा ठुकराई जा रही है।
फ्रेंच सीखता है
कोई जापानी
किंतु हिंदी भाषा
बिल्कुल अनजानी
विदेशी भाषाएँ सम्मान
पा रही हैं और
अपनी भाषा ठुकराई जा रही है।
मेरे भारत के सपूतों
ज़रा तो चेतो।
अपनी भाषा की ओर से
यों आँखें ना मीचो।
अँग्रेज़ी तुम्हारे ज़रूर काम
आएगी।
किंतु अपनी भाषा तो
ममता लुटाएगी।
इसमें अक्षय कोष है
प्यार से उठाओ
इसकी ज्ञान राशि से
जीवन महकाओ।
आज यदि कुछ भावना है तो
राष्ट्रभाषा को अपनाओ।
ज़रा तो चेतो।
अपनी भाषा की ओर से
यों आँखें ना मीचो।
अँग्रेज़ी तुम्हारे ज़रूर काम
आएगी।
किंतु अपनी भाषा तो
ममता लुटाएगी।
इसमें अक्षय कोष है
प्यार से उठाओ
इसकी ज्ञान राशि से
जीवन महकाओ।
आज यदि कुछ भावना है तो
राष्ट्रभाषा को अपनाओ।
शुक्रवार, 13 सितंबर 2013
गुरुवार, 12 सितंबर 2013
13, 14, 15 सितम्बर को बटेंगे फर्रुखाबाद में लैपटाप -
जनपद में 13 सितम्बर को लैपटाप वितरण का मुख्य कार्यक्रम मंत्री शिव कुमार बेरिया के द्वारा होने के बाद तीन दिनों तक लैपटाप वितरण के कार्यक्रम चलते रहेंगे। जिसमें मंत्री नरेन्द्र सिंह, विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, सपा प्रत्याशी एवं अलीगंज से विधायक रामेश्वर सिंह यादव, कायमगंज से विधायक अजीत कठेरिया के द्वारा 15 सितम्बर तक लैपटाप वितरण का कार्यक्रम जारी रहेगा।
13 सितम्बर को प्रभारी मंत्री शिव कुमार बेरिया द्वारा पीडी महिला डिग्री कालेज में 11 बजे से 1 बजे तक, सिटी पब्लिक पीजी कालेज , सिटी पब्लिक महिला डिग्री कालेज में 2 बजे से 5 बजे तक, मेजर एस डी सिंह मेडिकल कालेज में 11 बजे से कुल 673 लैपटापों का वितरण किया जायेगा।
जिसके बाद 14 सितम्बर को विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी द्वारा पुत्तूलाल गोमती देवी डिग्री कालेज जहानगंज 11 बजे से, चौ0 गजराज सिंह डिग्री कालेज ताजपुर कमालगंज 3 बजे से, सागर सिंह सोमवती डिग्री कालेज बहोरिकपुर में 1 बजे से कुल 1705 लैपटापों का वितरण करेंगे।
15 सितम्बर को विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी द्वारा 11 बजे से चौ0 बी आर डिग्री कालेज गढ़िया दरौरा, एच एस डिग्री कालेज रजीपुर में साढ़े 12 बजे से, रामकृष्ण डिग्री कालेज रानूखेड़ा में कुल में 3 बजे से कुल 911 लैपटापों का वितरण करेंगे। इस प्रकार विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी द्वारा 14 व 15 सितम्बर को मिलाकर कुल 2616 लैपटापों का वितरण किया जायेगा।
15 सितम्बर को विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी द्वारा 11 बजे से चौ0 बी आर डिग्री कालेज गढ़िया दरौरा, एच एस डिग्री कालेज रजीपुर में साढ़े 12 बजे से, रामकृष्ण डिग्री कालेज रानूखेड़ा में कुल में 3 बजे से कुल 911 लैपटापों का वितरण करेंगे। इस प्रकार विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी द्वारा 14 व 15 सितम्बर को मिलाकर कुल 2616 लैपटापों का वितरण किया जायेगा।
14 सितम्बर को मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव द्वारा सैनिक कालिका सिंह डिग्री कालेज पंचम नगरिया, पुरुषोत्तम सिंह डिग्री कॉलेज राजेंद्र नगर में 11 बजे से, चुन्नी देवी मेमोरियल डिग्री कालेज शमसाबाद, कृष्ण कुमारी राजेन्द्र सिंह कालेज मंझना में 2 बजे से, कुल 731 लैपटापों का वितरण किया जायेगा।
15 सितम्बर को मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव द्वारा बाबू सिंह डिग्री कालेज नबावगंज में 11 बजे से व रघुराज सिंह डिग्री कालेज कुबेरपुर में 2 बजे से कुल 1778 लैपटापों का वितरण किया जायेगा।
15 सितम्बर को मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव द्वारा बाबू सिंह डिग्री कालेज नबावगंज में 11 बजे से व रघुराज सिंह डिग्री कालेज कुबेरपुर में 2 बजे से कुल 1778 लैपटापों का वितरण किया जायेगा।
14 सितम्बर को समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव व विधायक जमालुद्दीन के द्वारा संयुक्त रूप से मेजर एसडी सिंह पीजी कालेज मोहम्मदाबाद व मेजर एस डी सिंह महिला डिग्री कालेज मोहम्मदाबाद में 11 बजे से कुल 2018 लैपटापों का वितरण किया जायेगा।
परियोजना निदेशक व सचिव महोदय की अध्यक्षता में वीडियों कान्फ्रेसिंग सम्पन्न, एस0एम0सी0 गठन एवं नि-शुल्क ड्रेस वितरण पर दिये कड़े निर्देश -
उ0प्र0शासन द्वारा जारी निर्देश के क्रम में आज चिन्हित मण्डलों के जनपदों की परियोजना निदेशक, अमृता सोनी व सचिव, (बेसिक शिक्षा) महोदय की अध्यक्षता में व वरिष्ठ विशेषज्ञों की उपस्थिति में जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ वीडियों कान्फ्रेसिंग आयोजित की गई। बैठक में जनपद फर्रूखाबाद की ओर से स्वयं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र शर्मा, वित्त एवं लेखाधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह गौर, श्री अनिल कुमार शर्मा, जिला समन्वयक (प्रभारी नि-शुल्क ड्रेस) ने प्रतिभाग किया गया।
बैठक में सचिव व निदेशक महोदय द्वारा जिन विद्यालयों में अभी तक एस0एम0सी0 का गठन नहीं हो पाया है, उस पर अत्यन्त खेद व्यक्त किया गया। उक्त विद्यालयों में अतिशीघ्र एस0एम0सी0 का गठन करा लिया जाये। साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लें कि किसी भी दशा में धनराशि का आहरण पूर्व एस0एम0सी0 अध्यक्ष के हस्ताक्षर से कदापि न किया जाये। इसके लिए सम्बन्धित प्रधानाध्यापक एवं अधिकारी दोषी होगें। यूनीफार्म का वितरण जनप्रतिनिधियों को देखरेख में कराया जाये। यूनीफार्म शासनादेश सम्बन्धी पूर्ण जानकारी से एस0एम0सी0 समिति को अवगत कराया जाये, इस हेतु बैठक आहूत कर ली जाये।
यूनीफार्म वितरण हेतु प्रथम बार में 75 प्रतिशत की धनराशि का प्रेषण किया जा रहा है, परन्तु प्रत्येक बच्चें को यूनीफार्म दिया जाना अनिवार्य होगा। शेष 25 प्रतिशत की धनराशि का भुगतान यूनीफार्म की गुणवत्ता संतोषजनक प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर धनराशि प्रेषित की जायेगी।
जिन विद्यालयों में 250 बच्चों से अधिक बच्चें है, वहां पर टेण्डर प्रक्रिया अपनाई जायेगी, टेण्डर पर ज्यादा व्यय न हो इस हेतु किन्हीं दो जनपदीय न्यूजपेपर में 2x2 or 2x3 सेमी0 साइज का विज्ञापन निकाला जाये, ताकि टेण्डर प्रकाशन में अत्यधिक बजट व्यय न हो।
नि-शुल्क यूनीफार्म के क्रय समबन्धी जानकारी के लिए एवं गुणवत्ता चेक करने के लिए जनपद स्तरीय टास्कफोर्स का गठन कर लिया जाये। टास्कफोर्स समिति द्वारा विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करें तथा क्रय सम्बन्धी जानकारी दें तथा समय-2 पर गुणवत्ता चेक करेगें।
नि-शुल्क यूनीफार्म के क्रय समबन्धी जानकारी के लिए एवं गुणवत्ता चेक करने के लिए जनपद स्तरीय टास्कफोर्स का गठन कर लिया जाये। टास्कफोर्स समिति द्वारा विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करें तथा क्रय सम्बन्धी जानकारी दें तथा समय-2 पर गुणवत्ता चेक करेगें।
नि-शुल्क ड्रेस वितरण का कार्य समयान्तर्गत पूर्ण कर ली जाये। विलम्ब के लिए सम्बन्धित प्रधानाध्यापक व अधिकारी दोषी होगें।
वर्ष 2013-14 में परिषदीय प्राथमिक एवं उ0प्राथमिक विद्यालयों में मरम्मत/रखरखाव अनुदान के सम्बन्ध में शासनादेश जारी -
राज्य परियोजना निदेशक, राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ द्वारा अपने आदेश दि0 12 सितम्बर 2013 के द्वारा वर्ष 2013-14 में परिषदीय प्राथमिक एवं उ0प्राथमिक विद्यालयों में मरम्मत/रखरखाव अनुदान के सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस हेतु शासन से 11795-325 लाख की धनराशि का अनुदान आवटिंत किया है। इस बार शासन ने किराये के भवनों में भी संचालित विद्यालयों हेतु एवं कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालयों के लिए भी मरम्मत/रखरखाव की धनराशि का आवटंन किया है। 03 अतिरिक्त कक्षा कक्षों हेतु रू0 5000/- की धनराशि का आवटंन किया गया है। इसके अतिरिक्त कक्षा कक्ष हेतु रू0 1500/- की धनराशि का प्रेषण किया जायेगा, यह कुल अधिकतम रू0 10000/- से अधिक नही दी जा सकती है। उक्त समस्त कार्यवाही 31 अक्टूबर 2013 तक पूर्ण कर ली जायेगी।
पूर्ण शासनादेश पढ़ने के लिए लिंक करें -
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/09/2013-14-0.htmlबुधवार, 11 सितंबर 2013
प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से कक्षा 5 तक) एवं उच्च प्राथमिक स्तर के (कक्षा 06 से 08) के पाठ्यक्रम का मासिक विभाजन चक्र जारी -
श्री संजय सिन्हा, सचिव, उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा अपने आदेश दि0 10-09-2013 के द्वारा प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से कक्षा 5 तक) एवं उच्च प्राथमिक स्तर के (कक्षा 06 से 08) के पाठ्यक्रम का मासिक विभाजन चक्र जारी कर दिया गया है, शासन द्वारा उक्त मासिक विभाजन चक्र इस निर्देश के साथ जारी किया है कि उक्त विभाजन चक्र के अनुसार समस्त परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन कराया जाये।
प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से कक्षा 5 तक) के पाठ्यक्रम का मासिक विभाजन चक्र के लिए लिंक करें- http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/09/1-5.html
उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 6 से कक्षा 8 तक) के पाठ्यक्रम का मासिक विभाजन चक्र के लिए लिंक करें-
http://bsafarrukhabad2.blogspot.in/2013/09/6-8.html
मंगलवार, 10 सितंबर 2013
सोमवार, 9 सितंबर 2013
सदस्यता लें
संदेश (Atom)











